Sunday, 01 Nov 2026 | 06:17 AM

Trending :

EXCLUSIVE

विजय की CM शपथ में मौजूद तृषा पर भड़कीं सिंगर:कहा- बिना तलाक साथ घूम रहे हैं, सोचिए पत्नी और बच्चों की मानसिक स्थिति कैसी होगी

थलापति विजय से नाम जुड़ने से सुर्खियों में बनीं हुईं तृषा कृष्णन पर साउथ सिंगर ने निशाना साधा है। उन्होंने तृषा की विजय की सीएम पथ के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूदगी की कड़ी आलोचना की और सिंगर सुचित्रा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से तृषा कृष्णन की निंदा करते हुए कई पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में तृषा को पैरासाइट तक कहा है। शपथ ग्रहण समारोह से तृषा की तस्वीर शेयर कर सुचित्रा ने कहा, ये इस समय की सबसे निराशाजनक सेलिब्रिटी है। इसके बाद सुचित्रा ने एक और वीडियो री-पोस्ट की, जिसमें विजय की मां शोबा, तृषा को गले लगा रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, शोभा, तृषा को गले लगा रही है ये कैसा परिवार है। अगली स्टोरी में उन्होंने लिखा, “बिना सही तरीके से तलाक लिए वह तृषा के साथ घूम रहे हैं। संगीता ने केस दर्ज किया है और उन पर एक अभिनेत्री के साथ अफेयर होने का आरोप है। वह अपने फॉलोअर्स के सामने गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं। उनकी महिला फैंस भी आंख बंद करके उनकी हरकतों का समर्थन कर रही हैं और अप्रत्यक्ष रूप से एक गलत रिश्ते को बढ़ावा दे रही हैं। जरा सोचिए, इस समय उनकी पत्नी और बच्चों की मानसिक हालत कैसी होगी।” इसके अलावा फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में सुचित्रा ने कहा है, “मुझे तृषा बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं यह बात बिना किसी पक्षपात के कह रही हूं। मुझे विजय बहुत पसंद हैं और मैं ईमानदारी से अपनी राय दे रही हूं।” “जब कोई इंसान बहुत सफल हो जाता है और अकेला पड़ जाता है, तो पैरासाइट उनकी जिंदगी में आ जाते हैं। विजय ने अपने माता-पिता और पत्नी से दूरी बना ली है, इसलिए वह अकेले हो गए हैं। उन्होंने अभी तक खुद के बारे में गंभीरता से नहीं सोचा। इसी बीच वह राजनीति में भी आ गए। मेरे हिसाब से राजनीति में आगे बढ़ने के लिए उन्हें अपने पिता चंद्रशेखर की सलाह और साथ की जरूरत है। उनके बिना राजनीति में सफलता पाना मुश्किल होगा।”
बता दें कि थलापति विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस समारोह में विजय के माता-पिता समेत उनकी कथित गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं। समारोह से तृषा की तस्वीरें और वीडियोज काफी चर्चा में रहीं। पत्नी ने अफेयर का आरोप लगाकर मांगा तलाक थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने फरवरी 2026 में तलाक की याचिका दायर कर दावा किया है कि विजय का 2021 से एक एक्ट्रेस से अफेयर है। बारा-बार रिश्ता खत्म करने का आश्वासन देने के बावजूद विजय ने रिश्ता जारी रखा, जिसके बाद संगीता ने तलाक की मांग की। तलाक की खबरों के बीच ही विजय तृषा कृष्णन के साथ एक हाई प्रोफाइल वेडिंग में पहुंचे और रिश्ते पर मुहर लगा दी। इसके बाद 4 मई को तृषा के जन्मदिन के दिन ही तमिलनाडु चुनाव के नतीजे आए, जिसमें विजय की पार्टी ने कई सीटें जीतीं। नतीजे आने के दिन तृषा पहले तिरुपति मंदिर पहुंचीं और फिर सीधे विजय के घर आई थीं। इसके बाद जब विजय ने सीएम पद की शपथ ली तो तृषा सबसे आगे की सीट पर बैठी थीं। उन्होंने तब विजय की मां से गले भी मिला था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत संभव:ईरानी विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे, ट्रम्प ने अपने दामाद और विशेष दूत को भेजा

April 25, 2026/
6:37 am

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत हो सकती है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार रात इस्लामाबाद...

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग:4 बदमाशों ने पोस्ट डालकर ली जिम्मेदारी, लिखा-कॉल का जवाब दो नहीं तो छाती में गोली लगेगी

September 18, 2026/
8:07 am

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। यह घटनाक्रम सिंगर के घर...

authorimg

April 15, 2026/
10:26 pm

Last Updated:April 15, 2026, 22:26 IST Ambala Civil Hospital : होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति तेजी से फलफूल रही है. इसकी मुख्य...

authorimg

April 4, 2026/
1:37 pm

क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा ‘किस’ (Kiss) आपको उम्र भर के लिए दिमागी बीमारी दे सकता है?...

जोरहाट में बीजेपी-एजीपी ने नामांकित किया, स्वास्थ्य-पानी और विकास के वादों को लेकर गरमाई नागरिकता

March 23, 2026/
11:15 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित असम के जोरहाट जिले में सोमवार (23 मार्च,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

विजय की CM शपथ में मौजूद तृषा पर भड़कीं सिंगर:कहा- बिना तलाक साथ घूम रहे हैं, सोचिए पत्नी और बच्चों की मानसिक स्थिति कैसी होगी

विजय की CM शपथ में मौजूद तृषा पर भड़कीं सिंगर:कहा- बिना तलाक साथ घूम रहे हैं, सोचिए पत्नी और बच्चों की मानसिक स्थिति कैसी होगी

थलापति विजय से नाम जुड़ने से सुर्खियों में बनीं हुईं तृषा कृष्णन पर साउथ सिंगर ने निशाना साधा है। उन्होंने तृषा की विजय की सीएम पथ के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूदगी की कड़ी आलोचना की और सिंगर सुचित्रा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से तृषा कृष्णन की निंदा करते हुए कई पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में तृषा को पैरासाइट तक कहा है। शपथ ग्रहण समारोह से तृषा की तस्वीर शेयर कर सुचित्रा ने कहा, ये इस समय की सबसे निराशाजनक सेलिब्रिटी है। इसके बाद सुचित्रा ने एक और वीडियो री-पोस्ट की, जिसमें विजय की मां शोबा, तृषा को गले लगा रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, शोभा, तृषा को गले लगा रही है ये कैसा परिवार है। अगली स्टोरी में उन्होंने लिखा, “बिना सही तरीके से तलाक लिए वह तृषा के साथ घूम रहे हैं। संगीता ने केस दर्ज किया है और उन पर एक अभिनेत्री के साथ अफेयर होने का आरोप है। वह अपने फॉलोअर्स के सामने गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं। उनकी महिला फैंस भी आंख बंद करके उनकी हरकतों का समर्थन कर रही हैं और अप्रत्यक्ष रूप से एक गलत रिश्ते को बढ़ावा दे रही हैं। जरा सोचिए, इस समय उनकी पत्नी और बच्चों की मानसिक हालत कैसी होगी।” इसके अलावा फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में सुचित्रा ने कहा है, “मुझे तृषा बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं यह बात बिना किसी पक्षपात के कह रही हूं। मुझे विजय बहुत पसंद हैं और मैं ईमानदारी से अपनी राय दे रही हूं।” “जब कोई इंसान बहुत सफल हो जाता है और अकेला पड़ जाता है, तो पैरासाइट उनकी जिंदगी में आ जाते हैं। विजय ने अपने माता-पिता और पत्नी से दूरी बना ली है, इसलिए वह अकेले हो गए हैं। उन्होंने अभी तक खुद के बारे में गंभीरता से नहीं सोचा। इसी बीच वह राजनीति में भी आ गए। मेरे हिसाब से राजनीति में आगे बढ़ने के लिए उन्हें अपने पिता चंद्रशेखर की सलाह और साथ की जरूरत है। उनके बिना राजनीति में सफलता पाना मुश्किल होगा।”
बता दें कि थलापति विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस समारोह में विजय के माता-पिता समेत उनकी कथित गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं। समारोह से तृषा की तस्वीरें और वीडियोज काफी चर्चा में रहीं। पत्नी ने अफेयर का आरोप लगाकर मांगा तलाक थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने फरवरी 2026 में तलाक की याचिका दायर कर दावा किया है कि विजय का 2021 से एक एक्ट्रेस से अफेयर है। बारा-बार रिश्ता खत्म करने का आश्वासन देने के बावजूद विजय ने रिश्ता जारी रखा, जिसके बाद संगीता ने तलाक की मांग की। तलाक की खबरों के बीच ही विजय तृषा कृष्णन के साथ एक हाई प्रोफाइल वेडिंग में पहुंचे और रिश्ते पर मुहर लगा दी। इसके बाद 4 मई को तृषा के जन्मदिन के दिन ही तमिलनाडु चुनाव के नतीजे आए, जिसमें विजय की पार्टी ने कई सीटें जीतीं। नतीजे आने के दिन तृषा पहले तिरुपति मंदिर पहुंचीं और फिर सीधे विजय के घर आई थीं। इसके बाद जब विजय ने सीएम पद की शपथ ली तो तृषा सबसे आगे की सीट पर बैठी थीं। उन्होंने तब विजय की मां से गले भी मिला था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket