Wednesday, 07 Oct 2026 | 03:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (12May 2026)

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (12May 2026) | Bhopal Jaipur Gold Silver Rate

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से सोना न खरीदने की अपील के बावजूद आज 12 मई को सोना-चांदी में तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 11,620 रुपए बढ़कर 2,67,820 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.56 लाख रुपए प्रति किलो थी।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,592 रुपए चढ़कर 1,51,954 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 11 मई को इसकी कीमत 1,50,362 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

सोना इस साल 18 हजार और चांदी 37 हजार महंगी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 18,755 रुपए और चांदी 37,400 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.68 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

सोना महंगा होने के 3 कारण

  • ईरान-इजराइल युद्ध: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर रहे हैं।
  • डॉलर में गिरावट: अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की वैल्यू घटने से ग्लोबल मार्केट में सोने की मांग बढ़ी है। इससे घरेलू बाजार में भी कीमतें बढ़ गई हैं।
  • शादियों का सीजन और डिमांड: भारत में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। इससे ज्वेलर्स की मांग में भारी बढ़त देखी जा रही है।

चांदी में तेजी के 3 कारण

  • इंडस्ट्रियल डिमांड में तेजी: चांदी का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और सोलर पैनल बनाने में बड़े पैमाने पर होता है। ग्लोबल लेवल पर बढ़ती मांग से चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया है।
  • कम स्टॉक की समस्या: दुनिया के प्रमुख एक्सचेंजों पर चांदी का इन्वेंट्री स्टॉक घटा है। इससे ‘शॉर्ट कवरिंग’ (तेजी से खरीदारी) बढ़ी है।
  • सोना महंगा होने का असर: आमतौर पर सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने पर चांदी में ज्यादा वोलाटैलिटी (उतार-चढ़ाव) आती है और निवेश बढ़ता है।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

  • मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  • आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
  • स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
  • क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़

भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है।

अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुके कुमुद मिश्रा से बातचीत:बोले- ‘सतरंगी’ में मेरा किरदार रसूखदार, पर बेहद गंभीर है

May 24, 2026/
3:15 pm

फिल्मों और ओटीटी पर अपनी अदाकारी से अलग पहचान बना चुके कुमुद मिश्रा अब जी 5 की वेब सीरीज ‘सतरंगी’...

White House Press Secretary Karoline Leavitt Resigns

August 13, 2026/
9:44 am

वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले कॉपी लिंक व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट।...

सोनाक्षी सिन्हा पर बीजेपी-सनातन विरोधी एजेंडा चलाने का दावा:पोस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने का जिक्र; जानें वायरल दावे की सच्चाई

August 8, 2026/
5:07 pm

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा...

रेड सी की सुरक्षा के लिए गठबंधन बना रहा सऊदी:यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों से शिपिंग को बचाने की तैयारी

July 30, 2026/
4:23 pm

सऊदी अरब ने लाल सागर में शिपिंग को यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों से बचाने के लिए...

बैतूल में दूल्हा-दुल्हन लाइन में, अफसरों के लिए VIP इंतजाम:सैकड़ों जोड़े बंधे परिणय सूत्र में; भोजन के लिए कतारों में लगे नवविवाहित

April 26, 2026/
4:08 pm

बैतूल पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना 2026 के तहत सैकड़ों जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में...

Fact Check: पाकिस्तानी एक्ट्रेस के नाम से वायरल पोस्ट फेक:'धुरंधर का पाकिस्तान की तरफ से जवाब, अल्फा जरूर देखें' वाला दावा झूठा

July 4, 2026/
5:57 pm

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज के नाम से एक पोस्ट वायरल है। इसमें दावा किया जा रहा है...

मधुबाला बायोपिक में कियारा आडवाणी की एंट्री की खबर गलत:वायरल खबरों पर लगा ब्रेक, दावा- कियारा और भंसाली का प्रोजेक्ट से कोई कनेक्शन नहीं

March 7, 2026/
3:35 pm

लीजेंडरी अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई तरह की...

एलिस पेरी की युवा खिलाड़ियों को सलाह:अलग-अलग तरह के खेल खेलें, बेहतर खिलाड़ी के साथ बेहतर इंसान भी बनेंगे

June 4, 2026/
2:09 pm

जब 16 साल की एक लड़की 2007 में ऑस्ट्रेलिया की जर्सी पहनकर डार्विन के एक छोटे से मैदान पर अंतरराष्ट्रीय...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (12May 2026)

Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (12May 2026)
  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (12May 2026) | Bhopal Jaipur Gold Silver Rate

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से सोना न खरीदने की अपील के बावजूद आज 12 मई को सोना-चांदी में तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 11,620 रुपए बढ़कर 2,67,820 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.56 लाख रुपए प्रति किलो थी।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,592 रुपए चढ़कर 1,51,954 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 11 मई को इसकी कीमत 1,50,362 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

सोना इस साल 18 हजार और चांदी 37 हजार महंगी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 18,755 रुपए और चांदी 37,400 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.68 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

सोना महंगा होने के 3 कारण

  • ईरान-इजराइल युद्ध: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर रहे हैं।
  • डॉलर में गिरावट: अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की वैल्यू घटने से ग्लोबल मार्केट में सोने की मांग बढ़ी है। इससे घरेलू बाजार में भी कीमतें बढ़ गई हैं।
  • शादियों का सीजन और डिमांड: भारत में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। इससे ज्वेलर्स की मांग में भारी बढ़त देखी जा रही है।

चांदी में तेजी के 3 कारण

  • इंडस्ट्रियल डिमांड में तेजी: चांदी का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और सोलर पैनल बनाने में बड़े पैमाने पर होता है। ग्लोबल लेवल पर बढ़ती मांग से चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया है।
  • कम स्टॉक की समस्या: दुनिया के प्रमुख एक्सचेंजों पर चांदी का इन्वेंट्री स्टॉक घटा है। इससे ‘शॉर्ट कवरिंग’ (तेजी से खरीदारी) बढ़ी है।
  • सोना महंगा होने का असर: आमतौर पर सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने पर चांदी में ज्यादा वोलाटैलिटी (उतार-चढ़ाव) आती है और निवेश बढ़ता है।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

  • मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  • आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
  • स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
  • क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़

भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है।

अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket