Wednesday, 07 Oct 2026 | 12:27 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Soar Throat Reason In Summer: ज्यादा ठंडा खाने से गला खराब क्यों होता है?

authorimg

गर्मी आते ही अक्सर यह सलाह सुनने को मिलती है कि ज्यादा ठंडा पानी पीने या आइसक्रीम खाने से गला खराब हो जाता है. कई भारतीय परिवारों में यह धारणा काफी आम है, खासकर बच्चों को ठंडी चीजों से दूर रहने की सलाह दी जाती है. लेकिन क्या सच में ठंडा पानी और आइसक्रीम गले को नुकसान पहुंचाते हैं?

इनामदार अस्पताल, पुणे में ईएनटी सर्जन, डॉक्टर प्रवीण भोसले बताते हैं कि मेडिकल नजरिए से देखा जाए तो ठंडा पानी या आइसक्रीम अपने आप गले में इंफेक्शन पैदा नहीं करते. गले के अधिकतर संक्रमण वायरस और कुछ मामलों में बैक्टीरिया की वजह से होते हैं, न कि खाने-पीने की चीजों के तापमान से. लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन से गले में थोड़ी इरिटेशन जरूर हो सकती है.

ठंडी चीजों से गला खराब क्यों होता है
एक्सपर्ट बताते हैं कि बहुत ज्यादा ठंडी चीजें पहले से संवेदनशील अफेक्टेड गले में इरिटेशन को बढ़ा सकती हैं. दरअसल, गले की अंदरूनी सतह काफी नाजुक होती है और जब बहुत ठंडी चीजें इसके संपर्क में आती हैं, तो कुछ समय के लिए वहां की छोटी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं. इससे कुछ लोगों को गले में खराश, हल्का दर्द, खांसी, कसाव या अचानक असहजता महसूस हो सकती है. यह आमतौर ये असर बहुत थोड़े समय के लिए रहता है. ये पर्मानेंट डैमेज का संकेत नहीं होता.

इन लोगों में ज्यादा दिखती है प्रॉब्लम
यह परेशानी तब ज्यादा महसूस होती है जब गला पहले से किसी कारण से प्रभावित हो. वायरल बुखार, टॉन्सिल की सूजन, एलर्जी, साइनस से जुड़ी समस्याएं, एसिडिटी, मुंह से सांस लेने की आदत, शरीर में पानी की कमी या प्रदूषण के संपर्क में रहने वाले लोगों को ठंडी चीजें खाने के बाद तकलीफ ज्यादा महसूस हो सकती है. ऐसे मामलों में ठंडी चीजें बीमारी की वजह नहीं बनतीं, लेकिन परेशानी को बढ़ाने वाला ट्रिगर जरूर बन सकती हैं.

दांतों में सड़न का कारण बन सकता है
बार-बार मीठी और ठंडी चीजें खाने से मुंह में बैक्टीरिया की एक्टिविटी बढ़ सकती है और यदि ओरल हाइजीन अच्छी न हो तो दांतों में सड़न, बदबू या मसूड़ों की समस्या भी बढ़ सकती है. इसलिए गले और मुंह की सेहत को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता. पर्याप्त पानी पीना, मुंह की सफाई रखना और अच्छी ओरल हाइजीन बनाए रखना गले के आराम से भी जुड़ा होता है.

इन संकेतों को न करे नजरअदांज
यदि गले का दर्द तीन से चार दिन से ज्यादा बना रहे, तेज बुखार हो, निगलने में बहुत ज्यादा दर्द हो, बार-बार आवाज बैठ रही हो, सांस लेने में परेशानी महसूस हो या लार में खून दिखाई दे, तो स्थिति को गंभीरता से लेना जरूरी है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रासायनिक रूप से पकाए गए आम: बाजार में बिक रहे केमिकल से निकले आम, जो स्वास्थ्य के लिए हैं खतरनाक; ऐसे करें असली की पहचान

June 9, 2026/
2:25 pm

आम ख़रीदने की युक्तियाँ: आम भारतीयों का सबसे पसंदीदा फल है, लेकिन इस सीजन में बाजार में केमिकल से पकाए...

अर्चना सिंह बोलीं- मुझे कोई काम नहीं दे रहा:कपिल शर्मा शो की वजह से छोड़ीं फिल्में; अब फिल्म मेकर्स ने अप्रोच करना बंद किया

April 20, 2026/
3:34 pm

फिल्म ‘निकाह’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज ‘कपिल शर्मा शो’ की जज के तौर पर...

One Room Home & 1984 Riots Factory Loss

July 12, 2026/
5:30 am

35 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने हाल ही में बताया कि उनका परिवार एक कमरे के घर...

100 की आबादी वाले मजरे-टोलों तक बनेंगी सड़कें:अब ड्रोन से होगी कंस्ट्रक्शन क्वालिटी की मॉनिटरिंग; सीएम डॉ. मोहन यादव ने ली बैठक

April 6, 2026/
11:08 pm

प्रदेश के दूरस्थ मजरे-टोलों तक अब पक्की सड़कों का जाल बिछेगा। 100 या उससे अधिक आबादी वाली छोटी बस्तियों को...

authorimg

February 12, 2026/
8:25 pm

नई दिल्ली. दिल्ली में गैंगस्टर संस्कृति के बढ़ते प्रभाव का फायदा उठाकर अब ‘सोलो परफॉर्मर’ अपराधी भी बड़े गिरोहों का...

मूंग दाल पकौड़ा

May 20, 2026/
10:59 pm

20 मई 2026 को 22:59 IST पर अपडेट किया गया मूंग दाल पकौड़ा रेसिपी: बारिश हो या गर्मी, चाय के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Soar Throat Reason In Summer: ज्यादा ठंडा खाने से गला खराब क्यों होता है?

authorimg

गर्मी आते ही अक्सर यह सलाह सुनने को मिलती है कि ज्यादा ठंडा पानी पीने या आइसक्रीम खाने से गला खराब हो जाता है. कई भारतीय परिवारों में यह धारणा काफी आम है, खासकर बच्चों को ठंडी चीजों से दूर रहने की सलाह दी जाती है. लेकिन क्या सच में ठंडा पानी और आइसक्रीम गले को नुकसान पहुंचाते हैं?

इनामदार अस्पताल, पुणे में ईएनटी सर्जन, डॉक्टर प्रवीण भोसले बताते हैं कि मेडिकल नजरिए से देखा जाए तो ठंडा पानी या आइसक्रीम अपने आप गले में इंफेक्शन पैदा नहीं करते. गले के अधिकतर संक्रमण वायरस और कुछ मामलों में बैक्टीरिया की वजह से होते हैं, न कि खाने-पीने की चीजों के तापमान से. लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन से गले में थोड़ी इरिटेशन जरूर हो सकती है.

ठंडी चीजों से गला खराब क्यों होता है
एक्सपर्ट बताते हैं कि बहुत ज्यादा ठंडी चीजें पहले से संवेदनशील अफेक्टेड गले में इरिटेशन को बढ़ा सकती हैं. दरअसल, गले की अंदरूनी सतह काफी नाजुक होती है और जब बहुत ठंडी चीजें इसके संपर्क में आती हैं, तो कुछ समय के लिए वहां की छोटी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं. इससे कुछ लोगों को गले में खराश, हल्का दर्द, खांसी, कसाव या अचानक असहजता महसूस हो सकती है. यह आमतौर ये असर बहुत थोड़े समय के लिए रहता है. ये पर्मानेंट डैमेज का संकेत नहीं होता.

इन लोगों में ज्यादा दिखती है प्रॉब्लम
यह परेशानी तब ज्यादा महसूस होती है जब गला पहले से किसी कारण से प्रभावित हो. वायरल बुखार, टॉन्सिल की सूजन, एलर्जी, साइनस से जुड़ी समस्याएं, एसिडिटी, मुंह से सांस लेने की आदत, शरीर में पानी की कमी या प्रदूषण के संपर्क में रहने वाले लोगों को ठंडी चीजें खाने के बाद तकलीफ ज्यादा महसूस हो सकती है. ऐसे मामलों में ठंडी चीजें बीमारी की वजह नहीं बनतीं, लेकिन परेशानी को बढ़ाने वाला ट्रिगर जरूर बन सकती हैं.

दांतों में सड़न का कारण बन सकता है
बार-बार मीठी और ठंडी चीजें खाने से मुंह में बैक्टीरिया की एक्टिविटी बढ़ सकती है और यदि ओरल हाइजीन अच्छी न हो तो दांतों में सड़न, बदबू या मसूड़ों की समस्या भी बढ़ सकती है. इसलिए गले और मुंह की सेहत को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता. पर्याप्त पानी पीना, मुंह की सफाई रखना और अच्छी ओरल हाइजीन बनाए रखना गले के आराम से भी जुड़ा होता है.

इन संकेतों को न करे नजरअदांज
यदि गले का दर्द तीन से चार दिन से ज्यादा बना रहे, तेज बुखार हो, निगलने में बहुत ज्यादा दर्द हो, बार-बार आवाज बैठ रही हो, सांस लेने में परेशानी महसूस हो या लार में खून दिखाई दे, तो स्थिति को गंभीरता से लेना जरूरी है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket