Sunday, 22 Nov 2026 | 10:48 PM

Trending :

टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 33% बढ़ा:चौथी तिमाही में यह ₹1,793 करोड़ रहा, रेवेन्यू 19% उछला; कंपनी ₹4 डिविडेंड देगी

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स को FY26 की चौथी तिमाही में ₹1,793 करोड़ का कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹1,340 करोड़ का मुनाफा हुआ था। यानी सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 33.8% बढ़ा है। यह ग्रोथ बिक्री में बढ़ोत्तरी और बेहतर मार्जिन की वजह से मिली है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 19.3% बढ़कर 26,098 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की सामान तिमाही में यह 21,863 करोड़ रुपए रहा था। मुनाफे में आई इस तेजी को देखते हुए बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स के लिए 4 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है। FY26 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 33% बढ़ा सालाना आधार पर तिमाही आधार पर नोट: आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। Q4 में 1.32 लाख कमर्शियल गाड़ियां बेचीं टाटा मोटर्स ने चौथी तिमाही में 1.32 लाख कमर्शियल गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 25% ज्यादा हैं। पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो कुल बिक्री 14% बढ़कर 4.28 लाख यूनिट रही। घरेलू बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी (VAHAN मार्केट शेयर) 35.7% रही। इसमें हैवी कमर्शियल व्हीकल (HCV) सेगमेंट में कंपनी का दबदबा सबसे ज्यादा 55% रहा। इस साल 17 नेक्स्ट-जेनरेशन ट्रक लॉन्च किए कंपनी ने इस साल 17 नेक्स्ट-जेनरेशन ट्रक लॉन्च किए हैं। इसके अलावा भारत के नए लेबर कोड लागू होने की वजह से ग्रेच्युटी और अन्य प्रावधानों में बदलाव का असर भी वित्तीय नतीजों पर दिखा है। मार्च तिमाही में इसके चलते 214 करोड़ रुपए का नेट रिवर्सल दर्ज किया गया, जिसे अनुमानों में बदलाव के तौर पर दिखाया गया है। कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा मतलब पूरे ग्रुप का प्रदर्शन कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कॉन्सोलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कॉन्सोलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। यहां, टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर जैसी 100 से ज्यादा सब्सिडियरी और एसोसिएट कंपनियां हैं। इन सभी के फाइनेंशियल रिपोर्ट को मिलाकर कॉन्सोलिडेटेड कहा जाएगा। वहीं, अगर जगुआर लैंड रोवर के अलग रिजल्ट को स्टैंडअलोन कहा जाएगा। क्या होता है EBITDA और EBIT? EBITDA: इसका मतलब है- अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमोरटाइजेशन। यह बताता है कि ब्याज, टैक्स और अन्य खर्चों से पहले कंपनी ने अपने मुख्य कामकाज से कितना कमाया। EBIT: इसे ‘ऑपरेटिंग प्रॉफिट’ भी कहते हैं। यह कंपनी के कामकाज से होने वाली कुल कमाई को दर्शाता है, जिसमें से केवल ब्याज और टैक्स को नहीं घटाया गया होता। नेट कैश पॉजिटिव: जब किसी कंपनी के पास उसके कुल कर्ज (डेट) से ज्यादा कैश या निवेश मौजूद हो, तो उसे नेट कैश पॉजिटिव कहा जाता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Actor Bhagwan Das Patel Shares Hanuman Ansh Shooting Experience

September 12, 2026/
4:30 am

34 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक ‘हनुमान अंश’ रिलीज के 33वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म...

ग्वालियर हाईकोर्ट ने रोकी गई वेतनवृद्धि बहाल की:कोर्ट ने कहा- बिना ठोस कारण के दंड आदेश अमान्य, ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ जरूरी; बिजली कंपनी का फैसला रद्द

March 31, 2026/
10:24 am

ग्वालियर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने अहम फैसले में कहा है कि बिना ठोस कारण और स्पष्ट तर्क के पारित दंड...

इंपैक्ट फीचर:वित्तीय लेनदेन और निवेश में लालच से बचें, सही समय पर सही निवेश ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी

July 31, 2026/
1:51 pm

आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड और दैनिक भास्कर की संयुक्त पहल ‘शिक्षित निवेशक, विकसित भारत एवं सुरक्षित भविष्य’ के...

World News Updates; Trump Pakistan China

March 13, 2026/
10:01 am

5 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फुटेज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अफगान...

हनुमान अंश ने 38वें दिन कमाए 22 करोड़:कुल कलेक्श 268 करोड़, मिर्जापुर-हैवान से ज्यादा हो रही कमाई; अब मेकर्स तुलसीदास पर बनाएंगे फिल्म राम बोला

September 14, 2026/
2:58 pm

नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 38वें दिन ₹22.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। दूसरी ओर,...

RPF Constable Injured Chasing Thief in Jabalpur

April 10, 2026/
8:38 am

पांच घंटे तक तालाब में छिपे रहने और कमल की डंडी से सांस लेने वाले मोस्ट वांटेड चोर को लेकर...

शिवपुरी के खेल मैदान में मूर्ति रखने पर विवाद:बिना अनुमति रखी प्रतिमा; हटाने की अपील पर धरने पर बैठे ग्रामीण

April 15, 2026/
12:23 pm

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित छितीपुर गांव में खेल मैदान के बीच बिना अनुमति मूर्ति स्थापित करने पर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 33% बढ़ा:चौथी तिमाही में यह ₹1,793 करोड़ रहा, रेवेन्यू 19% उछला; कंपनी ₹4 डिविडेंड देगी

टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 33% बढ़ा:चौथी तिमाही में यह ₹1,793 करोड़ रहा, रेवेन्यू 19% उछला; कंपनी ₹4 डिविडेंड देगी

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स को FY26 की चौथी तिमाही में ₹1,793 करोड़ का कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹1,340 करोड़ का मुनाफा हुआ था। यानी सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 33.8% बढ़ा है। यह ग्रोथ बिक्री में बढ़ोत्तरी और बेहतर मार्जिन की वजह से मिली है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 19.3% बढ़कर 26,098 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की सामान तिमाही में यह 21,863 करोड़ रुपए रहा था। मुनाफे में आई इस तेजी को देखते हुए बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स के लिए 4 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है। FY26 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 33% बढ़ा सालाना आधार पर तिमाही आधार पर नोट: आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। Q4 में 1.32 लाख कमर्शियल गाड़ियां बेचीं टाटा मोटर्स ने चौथी तिमाही में 1.32 लाख कमर्शियल गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 25% ज्यादा हैं। पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो कुल बिक्री 14% बढ़कर 4.28 लाख यूनिट रही। घरेलू बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी (VAHAN मार्केट शेयर) 35.7% रही। इसमें हैवी कमर्शियल व्हीकल (HCV) सेगमेंट में कंपनी का दबदबा सबसे ज्यादा 55% रहा। इस साल 17 नेक्स्ट-जेनरेशन ट्रक लॉन्च किए कंपनी ने इस साल 17 नेक्स्ट-जेनरेशन ट्रक लॉन्च किए हैं। इसके अलावा भारत के नए लेबर कोड लागू होने की वजह से ग्रेच्युटी और अन्य प्रावधानों में बदलाव का असर भी वित्तीय नतीजों पर दिखा है। मार्च तिमाही में इसके चलते 214 करोड़ रुपए का नेट रिवर्सल दर्ज किया गया, जिसे अनुमानों में बदलाव के तौर पर दिखाया गया है। कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा मतलब पूरे ग्रुप का प्रदर्शन कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कॉन्सोलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कॉन्सोलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। यहां, टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर जैसी 100 से ज्यादा सब्सिडियरी और एसोसिएट कंपनियां हैं। इन सभी के फाइनेंशियल रिपोर्ट को मिलाकर कॉन्सोलिडेटेड कहा जाएगा। वहीं, अगर जगुआर लैंड रोवर के अलग रिजल्ट को स्टैंडअलोन कहा जाएगा। क्या होता है EBITDA और EBIT? EBITDA: इसका मतलब है- अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमोरटाइजेशन। यह बताता है कि ब्याज, टैक्स और अन्य खर्चों से पहले कंपनी ने अपने मुख्य कामकाज से कितना कमाया। EBIT: इसे ‘ऑपरेटिंग प्रॉफिट’ भी कहते हैं। यह कंपनी के कामकाज से होने वाली कुल कमाई को दर्शाता है, जिसमें से केवल ब्याज और टैक्स को नहीं घटाया गया होता। नेट कैश पॉजिटिव: जब किसी कंपनी के पास उसके कुल कर्ज (डेट) से ज्यादा कैश या निवेश मौजूद हो, तो उसे नेट कैश पॉजिटिव कहा जाता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket