Saturday, 10 Oct 2026 | 10:19 AM

Trending :

EXCLUSIVE

शेखर कपूर बोले- जॉन अब्राहम बनें अगले जेम्स बॉन्ड:एक्टर ने कहा- मैं मार्टिनी ऑर्डर करने की प्रैक्टिस शुरू कर देता हूं.. शेकन, नॉट स्टर्ड

फिल्ममेकर शेखर कपूर ने जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर डेनियल क्रेग के बाद कोई भारतीय अभिनेता 007 बन सकता है, तो वह जॉन अब्राहम हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Amazon MGM Studios ने हाल ही में पुष्टि की है कि नए जेम्स बॉन्ड की तलाश शुरू हो चुकी है। इसी बीच शेखर कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर जॉन अब्राहम का नाम सुझाया। उन्होंने लिखा, “डेनियल क्रेग के बाद अगला जेम्स बॉन्ड जॉन अब्राहम होना चाहिए। उनके पास ‘शेकन नॉट स्टर्ड’ वाली पर्सनैलिटी और बॉन्ड वाला चार्म है।” शेखर कपूर ने अपनी पोस्ट में याद दिलाया कि डेनियल क्रेग को बॉन्ड के रोल के लिए उनकी फिल्म ‘एलिजाबेथ’ देखने के बाद चुना गया था। ऐसे में उनका यह बयान और चर्चा में आ गया। शेखर कपूर की तारीफ पर जॉन अब्राहम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “सर, आपके शब्दों से मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आपने दुनिया से पहले डेनियल क्रेग की क्षमता पहचानी थी। ऐसे में आपका यह कहना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।” जॉन ने मजाकिया अंदाज में आगे लिखा, “अब मैं अपनी मार्टिनी ऑर्डर करने की प्रैक्टिस शुरू कर देता हूं… शेकन, नॉट स्टर्ड।” ‘No Time to Die’ के बाद डेनियल क्रेग ने जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी से विदाई ले ली थी। इसके बाद नए 007 को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग जॉन अब्राहम को इस किरदार के लिए फिट बता रहे हैं। शेखर कपूर भारतीय सिनेमा के चर्चित निर्देशकों में गिने जाते हैं। उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘एलिजाबेथ’ और ‘द फोर फेदर्स’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी फिल्मों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म में नजर आएंगे। यह पुलिस अधिकारी राकेश मारिया की बायोपिक है, जिसमें जॉन पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे। इसके अलावा वह ‘फोर्स 3’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। इसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सट्टेबाजी का दबाव खिलाड़ियों को तोड़ रहा:टारगेट पूरे करने के लिए एथलीट्स को परिजनों की हत्या की धमकी; अपशब्दों की बौछार

April 7, 2026/
11:18 am

एक कॉलेज बास्केटबॉल खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले अपना मोबाइल खोलता है। स्क्रीन पर अजनबी का संदेश दिखता है,‘सुनो,...

authorimg

May 20, 2026/
5:16 pm

Last Updated:May 20, 2026, 17:16 IST लंबे समय तक तेज आवाज में ईयरबड्स इस्तेमाल करने से हियरिंग लॉस, टिनिटस, नींद...

भारतीय सोलर पैनल पर अमेरिका ने 126% ड्यूटी लगाई:कहा- चीन भारत के जरिए भेज रहा सस्ते प्रोडक्ट; लाओस और इंडोनेशिया पर भी टैक्स

February 25, 2026/
12:13 pm

अमेरिका ने भारत से आने वाले सोलर पैनलों और सेल पर 126% की शुरुआती ड्यूटी लगा दी है। अमेरिकी वाणिज्य...

rajya sabha election odisha congress mla bribe offer dk shivakumar

March 16, 2026/
3:36 am

बेंगलुरु22 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया...

इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंची:विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की पहली टीम बनी, विंडीज कप्तान मैथ्यूज के विकेट पर विवाद

June 25, 2026/
9:28 am

इंग्लैंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। बुधवार देर रात खेले...

सोनम कपूर ने शेयर की न्यू-बॉर्न बेबी की पहली तस्वीर:बोलीं- जिंदगी एक सपने जैसी है; पति आनंद और बड़े बेटे वायु भी साथ दिखे

April 24, 2026/
4:29 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे के जन्म के कुछ हफ्तों बाद सोशल मीडिया पर फोटोज का एक...

सीधी के सम्राट चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन:पूर्व मंत्री पटेल के नेतृत्व में महंगाई-बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों को लेकर दिया धरना

April 6, 2026/
6:38 pm

सीधी जिला मुख्यालय के सम्राट चौक पर सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने जनहित के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शेखर कपूर बोले- जॉन अब्राहम बनें अगले जेम्स बॉन्ड:एक्टर ने कहा- मैं मार्टिनी ऑर्डर करने की प्रैक्टिस शुरू कर देता हूं.. शेकन, नॉट स्टर्ड

शेखर कपूर बोले- जॉन अब्राहम बनें अगले जेम्स बॉन्ड:एक्टर ने कहा- मैं मार्टिनी ऑर्डर करने की प्रैक्टिस शुरू कर देता हूं.. शेकन, नॉट स्टर्ड

फिल्ममेकर शेखर कपूर ने जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर डेनियल क्रेग के बाद कोई भारतीय अभिनेता 007 बन सकता है, तो वह जॉन अब्राहम हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Amazon MGM Studios ने हाल ही में पुष्टि की है कि नए जेम्स बॉन्ड की तलाश शुरू हो चुकी है। इसी बीच शेखर कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर जॉन अब्राहम का नाम सुझाया। उन्होंने लिखा, “डेनियल क्रेग के बाद अगला जेम्स बॉन्ड जॉन अब्राहम होना चाहिए। उनके पास ‘शेकन नॉट स्टर्ड’ वाली पर्सनैलिटी और बॉन्ड वाला चार्म है।” शेखर कपूर ने अपनी पोस्ट में याद दिलाया कि डेनियल क्रेग को बॉन्ड के रोल के लिए उनकी फिल्म ‘एलिजाबेथ’ देखने के बाद चुना गया था। ऐसे में उनका यह बयान और चर्चा में आ गया। शेखर कपूर की तारीफ पर जॉन अब्राहम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “सर, आपके शब्दों से मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आपने दुनिया से पहले डेनियल क्रेग की क्षमता पहचानी थी। ऐसे में आपका यह कहना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।” जॉन ने मजाकिया अंदाज में आगे लिखा, “अब मैं अपनी मार्टिनी ऑर्डर करने की प्रैक्टिस शुरू कर देता हूं… शेकन, नॉट स्टर्ड।” ‘No Time to Die’ के बाद डेनियल क्रेग ने जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी से विदाई ले ली थी। इसके बाद नए 007 को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग जॉन अब्राहम को इस किरदार के लिए फिट बता रहे हैं। शेखर कपूर भारतीय सिनेमा के चर्चित निर्देशकों में गिने जाते हैं। उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘एलिजाबेथ’ और ‘द फोर फेदर्स’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी फिल्मों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म में नजर आएंगे। यह पुलिस अधिकारी राकेश मारिया की बायोपिक है, जिसमें जॉन पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे। इसके अलावा वह ‘फोर्स 3’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। इसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket