Tuesday, 27 Oct 2026 | 12:19 PM

Trending :

RBI Inauguration Ahmedabad | World Weightlifting Championship 2029 Update शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में गुस्सा दिखा, एक्टर ने लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में गुस्सा दिखा, एक्टर ने लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं ढूंढ पाए घर सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर आखिरी फिल्म में ‘बीहड़’ के बागी बने दिखेंगे नाना पाटेकर:40 डिग्री में शूटिंग की, इरफान खान को बहुत याद करते थे
EXCLUSIVE

Ukraine Drones Attack Russia | Semiconductor Plant, Oil Refinery Targeted

यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला:सेमीकंडक्टर प्लांट, ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया; 1 भारतीय समेत 4 की मौत

मॉस्को1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद रूस में कई जगह आग लग गई।

यूक्रेन ने शनिवार रात को रूस के कई इलाकों पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 1 भारतीय मजदूर भी शामिल है।

रूस में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। दूतावास के मुताबिक 3 भारतीय घायल भी हैं। अधिकारियों ने हमले की जगह का दौरा किया और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात भी की। अभी तक मारे गए और घायल लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

रूस के अधिकारियों ने बताया कि हमले में मॉस्को इलाके में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि यूक्रेन सीमा से लगे बेलगोरोद इलाके में एक और व्यक्ति की जान गई। मॉस्को में कुल 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें तेल रिफाइनरी में काम करने वाले मजदूर भी शामिल हैं।

कीव इंडिपेंडेंस की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन ने मॉस्को इलाके में सैन्य और ईंधन से जुड़े अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें एंगस्ट्रेम प्लांट शामिल है, जो रूस की सेना के लिए सेमीकंडक्टर बनाता है। इसके अलावा मॉस्को ऑयल रिफाइनरी, सोलनेचनोगोर्स्क और वोलोडार्स्कोये ईंधन स्टेशन को भी निशाना बनाया गया।

यूक्रेन ने क्रीमिया पर भी हमला किया

यूक्रेन ने दावा किया कि कब्जे वाले क्रीमिया में भी हमला किया गया। वहां बेलबेक एयरफील्ड पर एयर डिफेंस सिस्टम, एस-400 रडार सिस्टम का हैंगर, ड्रोन कंट्रोल सिस्टम, डेटा ट्रांसमिशन सेंटर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर को निशाना बनाया गया।

रूसी अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला हाल के महीनों में मॉस्को पर हुए सबसे बड़े यूक्रेनी ड्रोन हमलों में से एक था। रातभर राजधानी और आसपास के इलाकों में एयर रेड सायरन बजते रहे, कई धमाके सुनाई दिए और अलग-अलग जगहों पर मलबा गिरा।

हमले की 3 तस्वीरें…

मॉस्को के नारो-फोमिंस्क जिले के सुब्बोतिनो गांव में यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद एक घर में लगी आग।

मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क में यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद इमारत में एक शख्स टूटी खिड़कियों का मलबा साफ करता हुआ।

मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क में क्षतिग्रस्त अपार्टमेंट इमारत के सामने खड़े लोग।

जेलेनोग्राद का टेक्नोपार्क भी हमले में जला

रूस के एक टेलीग्राम चैनल के मुताबिक, जेलेनोग्राद का एल्मा टेक्नोपार्क भी हमले में जल गया। यहां माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स और रिसर्च से जुड़ी कंपनियां काम करती हैं। वहीं दुबना इलाके में राडुगा डिजाइन ब्यूरो को भी निशाना बनाए जाने की खबर है, जहां क्रूज मिसाइलें बनाई जाती हैं।

ड्रोन हमलों का असर मॉस्को के एयरपोर्ट्स पर भी पड़ा। शेरमेत्येवो एयरपोर्ट पर करीब 200 फ्लाइट्स लेट या रद्द हुईं, जबकि व्नुकोवो एयरपोर्ट पर करीब 100 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट परिसर में ड्रोन के टुकड़े भी गिरे, हालांकि वहां किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद मॉस्को में घर की आग बुझाते हुए दमकलकर्मी।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने हमले को जायज बताया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस हमले को रूस के हमलों को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि रूस लगातार यूक्रेन के आम नागरिकों को निशाना बना रहा है, इसलिए यह कार्रवाई की गई।

यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी SBU ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने यह ऑपरेशन उसने सेना के साथ मिलकर किया। यूक्रेन ने दावा किया कि कब्जे वाले क्रीमिया में भी हमला किया गया। वहां बेलबेक एयरफील्ड पर एयर डिफेंस सिस्टम, S-400 रडार सिस्टम का हैंगर, ड्रोन कंट्रोल सिस्टम, डेटा ट्रांसमिशन सेंटर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर को निशाना बनाया गया।

रूस ने 24 घंटे में 1000 से ज्यादा ड्रोन गिराए

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने 24 घंटे में 1054 यूक्रेनी ड्रोन, 8 गाइडेड बम और 2 मिसाइलों को मार गिराया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसने फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइल और नेपच्यून-एमडी मिसाइल को भी रोका, हालांकि यूक्रेन ने इन मिसाइलों के इस्तेमाल पर कुछ नहीं कहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आसमान में चमक और कई जगह आग लगने के विजुअल हैं। खिमकी, क्लिन, जेलेनोग्राद और मॉस्को के कई हिस्सों में धमाकों की खबरें आईं। शेरमेत्येवो एयरपोर्ट के आसपास भी हलचल देखी गई।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि कपोतन्या इलाके में स्थित ऑयल रिफाइनरी के पास 12 लोग घायल हुए, जिनमें ज्यादातर निर्माण मजदूर थे।

इस हमले का असर मॉस्को के एयरपोर्ट्स पर भी पड़ा। शेरमेत्येवो एयरपोर्ट पर करीब 200 फ्लाइट्स लेट या रद्द हो गईं, जबकि व्नुकोवो एयरपोर्ट पर करीब 100 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। ————————————

जंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ईरान के बाद क्यूबा पर अमेरिकी हमले का खतरा:सरकार ने जंग के लिए तैयार रहने को कहा, लोगों को गुरिल्ला लड़ाई सिखा रहे

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के प्रमुख जॉन रैटक्लिफ की हवाना यात्रा के बाद क्यूबा में अमेरिकी हमले की आशंका बढ़ गई है। क्यूबा सरकार ने संभावित सैन्य टकराव को देखते हुए युद्ध जैसी तैयारियां तेज कर दी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मस्क की स्पेसएक्स दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी:माइक्रोसॉफ्ट-अमेजन को छोड़ा पीछे; मस्क की एक दिन की कमाई बफे की नेटवर्थ से 11% ज्यादा

June 17, 2026/
9:28 am

इलॉन मस्क की स्पेस और AI कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में मंगलवार को 14% से ज्यादा का उछाल आया, जिससे...

शिमला में लेंसकार्ट विवाद में हिंदू संघर्ष समिति का प्रदर्शन:स्टोर के भीतर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा; कर्मचारियों को राखी बांध लगाया तिलक

April 22, 2026/
5:44 pm

आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के ड्रेस कोड के खिलाफ हिंदू संघर्ष समिति ने आज (बुधवार को) शिमला के संजौली स्थित स्टोर...

संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग:लव एंड वॉर के सेट पर करंट लगने से वर्कर की मौत, एसोसिएशन बोला- 1 करोड़ मुआवजा दें

June 24, 2026/
12:31 pm

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर सेट पर हुए हादसे के बाद विवादों में घिर चुकी है।...

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का 12वां टेस्ट:इंजन फेल होने के बाद भी हिंद महासागर में लैंडिंग, पहली बार न्यू जनरेशन स्टारशिप का इस्तेमाल

May 23, 2026/
7:47 am

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप’ के नए और बड़े वर्जन (V3) का पहला लॉन्च सफलताओं और नाकामियों का मिला-जुला...

थलपति विजय-संगीता तलाक केस की सुनवाई फिर टली:चेन्नई कोर्ट ने सुनवाई मध्य जून तक टाली, राजनीतिक व्यस्तता के चलते एक्टर पेश नहीं हुए

April 20, 2026/
4:56 pm

तमिल सुपरस्टार और राजनेता विजय और उनकी पत्नी संगीता सॉर्नालिंगम के बीच चल रहे तलाक मामले में एक बार फिर...

ask search icon

March 21, 2026/
11:32 am

Last Updated:March 21, 2026, 11:32 IST धनिये का पानी सिर्फ स्वादिष्ट नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है....

राजनीति

Ukraine Drones Attack Russia | Semiconductor Plant, Oil Refinery Targeted

यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला:सेमीकंडक्टर प्लांट, ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया; 1 भारतीय समेत 4 की मौत

मॉस्को1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद रूस में कई जगह आग लग गई।

यूक्रेन ने शनिवार रात को रूस के कई इलाकों पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 1 भारतीय मजदूर भी शामिल है।

रूस में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। दूतावास के मुताबिक 3 भारतीय घायल भी हैं। अधिकारियों ने हमले की जगह का दौरा किया और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात भी की। अभी तक मारे गए और घायल लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

रूस के अधिकारियों ने बताया कि हमले में मॉस्को इलाके में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि यूक्रेन सीमा से लगे बेलगोरोद इलाके में एक और व्यक्ति की जान गई। मॉस्को में कुल 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें तेल रिफाइनरी में काम करने वाले मजदूर भी शामिल हैं।

कीव इंडिपेंडेंस की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन ने मॉस्को इलाके में सैन्य और ईंधन से जुड़े अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें एंगस्ट्रेम प्लांट शामिल है, जो रूस की सेना के लिए सेमीकंडक्टर बनाता है। इसके अलावा मॉस्को ऑयल रिफाइनरी, सोलनेचनोगोर्स्क और वोलोडार्स्कोये ईंधन स्टेशन को भी निशाना बनाया गया।

यूक्रेन ने क्रीमिया पर भी हमला किया

यूक्रेन ने दावा किया कि कब्जे वाले क्रीमिया में भी हमला किया गया। वहां बेलबेक एयरफील्ड पर एयर डिफेंस सिस्टम, एस-400 रडार सिस्टम का हैंगर, ड्रोन कंट्रोल सिस्टम, डेटा ट्रांसमिशन सेंटर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर को निशाना बनाया गया।

रूसी अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला हाल के महीनों में मॉस्को पर हुए सबसे बड़े यूक्रेनी ड्रोन हमलों में से एक था। रातभर राजधानी और आसपास के इलाकों में एयर रेड सायरन बजते रहे, कई धमाके सुनाई दिए और अलग-अलग जगहों पर मलबा गिरा।

हमले की 3 तस्वीरें…

मॉस्को के नारो-फोमिंस्क जिले के सुब्बोतिनो गांव में यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद एक घर में लगी आग।

मॉस्को के नारो-फोमिंस्क जिले के सुब्बोतिनो गांव में यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद एक घर में लगी आग।

मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क में यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद इमारत में एक शख्स टूटी खिड़कियों का मलबा साफ करता हुआ।

मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क में यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद इमारत में एक शख्स टूटी खिड़कियों का मलबा साफ करता हुआ।

मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क में क्षतिग्रस्त अपार्टमेंट इमारत के सामने खड़े लोग।

मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क में क्षतिग्रस्त अपार्टमेंट इमारत के सामने खड़े लोग।

जेलेनोग्राद का टेक्नोपार्क भी हमले में जला

रूस के एक टेलीग्राम चैनल के मुताबिक, जेलेनोग्राद का एल्मा टेक्नोपार्क भी हमले में जल गया। यहां माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स और रिसर्च से जुड़ी कंपनियां काम करती हैं। वहीं दुबना इलाके में राडुगा डिजाइन ब्यूरो को भी निशाना बनाए जाने की खबर है, जहां क्रूज मिसाइलें बनाई जाती हैं।

ड्रोन हमलों का असर मॉस्को के एयरपोर्ट्स पर भी पड़ा। शेरमेत्येवो एयरपोर्ट पर करीब 200 फ्लाइट्स लेट या रद्द हुईं, जबकि व्नुकोवो एयरपोर्ट पर करीब 100 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट परिसर में ड्रोन के टुकड़े भी गिरे, हालांकि वहां किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद मॉस्को में घर की आग बुझाते हुए दमकलकर्मी।

यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद मॉस्को में घर की आग बुझाते हुए दमकलकर्मी।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने हमले को जायज बताया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस हमले को रूस के हमलों को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि रूस लगातार यूक्रेन के आम नागरिकों को निशाना बना रहा है, इसलिए यह कार्रवाई की गई।

यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी SBU ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने यह ऑपरेशन उसने सेना के साथ मिलकर किया। यूक्रेन ने दावा किया कि कब्जे वाले क्रीमिया में भी हमला किया गया। वहां बेलबेक एयरफील्ड पर एयर डिफेंस सिस्टम, S-400 रडार सिस्टम का हैंगर, ड्रोन कंट्रोल सिस्टम, डेटा ट्रांसमिशन सेंटर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर को निशाना बनाया गया।

रूस ने 24 घंटे में 1000 से ज्यादा ड्रोन गिराए

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने 24 घंटे में 1054 यूक्रेनी ड्रोन, 8 गाइडेड बम और 2 मिसाइलों को मार गिराया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसने फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइल और नेपच्यून-एमडी मिसाइल को भी रोका, हालांकि यूक्रेन ने इन मिसाइलों के इस्तेमाल पर कुछ नहीं कहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आसमान में चमक और कई जगह आग लगने के विजुअल हैं। खिमकी, क्लिन, जेलेनोग्राद और मॉस्को के कई हिस्सों में धमाकों की खबरें आईं। शेरमेत्येवो एयरपोर्ट के आसपास भी हलचल देखी गई।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि कपोतन्या इलाके में स्थित ऑयल रिफाइनरी के पास 12 लोग घायल हुए, जिनमें ज्यादातर निर्माण मजदूर थे।

इस हमले का असर मॉस्को के एयरपोर्ट्स पर भी पड़ा। शेरमेत्येवो एयरपोर्ट पर करीब 200 फ्लाइट्स लेट या रद्द हो गईं, जबकि व्नुकोवो एयरपोर्ट पर करीब 100 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। ————————————

जंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ईरान के बाद क्यूबा पर अमेरिकी हमले का खतरा:सरकार ने जंग के लिए तैयार रहने को कहा, लोगों को गुरिल्ला लड़ाई सिखा रहे

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के प्रमुख जॉन रैटक्लिफ की हवाना यात्रा के बाद क्यूबा में अमेरिकी हमले की आशंका बढ़ गई है। क्यूबा सरकार ने संभावित सैन्य टकराव को देखते हुए युद्ध जैसी तैयारियां तेज कर दी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket