Monday, 24 Aug 2026 | 02:45 AM

Trending :

कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई
EXCLUSIVE

12th Pass Career Confusion Guide; Child Future Clarity

35 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

सवाल- हम लखनऊ में रहते हैं। हमारा बेटा 18 साल का है और उसने अभी 12वीं पास की है। वो पढ़ाई में अच्छा है। टीचर्स भी उसकी तारीफ करते हैं।

लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपने करियर को लेकर वह काफी कन्फ्यूज रहता है। कभी कहता है, इंजीनियरिंग करनी है, कभी सिविल सर्विस में जाने की बात करता है। क्लैरिटी न होने के कारण वो स्ट्रेस में भी रहता है। बतौर पेरेंट, हमारी फिक्र ये है कि हम उसे सही रास्ता कैसे दिखाएं, उसकी मदद कैसे करें?

एक्सपर्ट: डॉ. अमिता श्रृंगी, साइकोलॉजिस्ट, फैमिली एंड चाइल्ड काउंसलर, जयपुर

जवाब- सबसे पहले तो सजग माता-पिता होने के लिए आप बधाई के पात्र हैं। किसी भी बच्चे के लिए 12वीं के बाद का समय बहुत क्रिटिकल होता है। उम्र भी नाजुक होती है। ऐसे में कन्फ्यूजन होना लाजिमी है। आपका बेटा पढ़ाई में अच्छा है। टीचर्स भी उसकी तारीफ करते हैं। जाहिर है कि उसकी क्षमता में कोई कमी नहीं है।

प्राइमरी तौर पर बच्चे को कन्फ्यूजन की वजह से दो समस्याएं होती हैं-

  • तनाव
  • गिल्ट

जब बच्चे को क्लैरिटी नहीं होती तो–

  • बच्चा स्ट्रेस में होता है।
  • दबाव महसूस करता है।
  • डरता है कि “सब आगे बढ़ रहे हैं, मैं पीछे रह जाऊंगा।”
  • ओवरथिंकिंग करता है।
  • दिमाग उलझा रहता है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन बढ़ता है।
  • उसे गिल्ट होता है कि मैं पेरेंट्स को निराश कर रहा हूं।
  • इससे सेल्फ-एस्टीम और कॉन्फिडेंस धीरे-धीरे कम होता है।

इसलिए सबसे पहले बच्चे को नॉर्मल फील कराना जरूरी है। सबसे पहले कन्फ्यूजन को नॉर्मलाइज करें। बच्चे से कहें–

  • “इस उम्र में कन्फ्यूज होना नॉर्मल है।”
  • “हम भी तुम्हारी उम्र में ऐसे ही कन्फ्यूज होते थे।”
  • “कन्फ्यूजन का मतलब है कि अभी तुम एक्सप्लोर कर रहे हो।”
  • “चलो, हम सब साथ मिलकर एक्सप्लोर करते हैं।”

बच्चे से ये न कहें-

  • “जल्दी फैसला करो।”
  • “तुम सोचने के लिए बहुत समय ले रहे हो।”
  • “तुम इतना कन्फ्यूज क्यों हो?”

ये कहें-

  • “तुम अभी जो सोच रहे हो, चाहो तो हमसे शेयर कर सकते हो।”
  • “तो अभी तुम्हारे दिमाग में क्या चल रहा है?”
  • “किस चीज से तुम्हें एक्साइटमेंट महसूस होता है?”

12वीं के बाद करियर कन्फ्यूजन क्यों होता है?

12वीं के बाद बच्चों को पहली बार अपने भविष्य से जुड़ा बड़ा फैसला लेना होता है। लेकिन इस समय उन्हें न तो कोई अनुभव होता है और न ही खुद की समझ पूरी तरह विकसित होती है। ऐसे में जब अचानक इतने सारे विकल्प, अपेक्षाएं और तुलना सामने आ जाती हैं, तो बच्चे के लिए सही डायरेक्शन चुनना मुश्किल हो जाता है। कई बार बच्चा यह नहीं समझ पाता कि वह क्या करे। इसके कई कारण हैं-

माता-पिता क्या करें?

करियर कन्फ्यूजन के इस फेज में बच्चे को सपोर्ट की जरूरत होती है। इस समय माता-पिता का रोल समझने और संभालने वाला होना चाहिए। अगर आप इस स्थिति को सही तरीके से हैंडल करते हैं तो बच्चे का आत्मविश्वास मजबूत होगा। लेकिन अगर यहां प्रेशर देंगे तो यही कन्फ्यूजन स्ट्रेस और गिल्ट में बदल सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद को इन तीन रोल्स में ढालें-

  • बच्चे का गाइड बनना है।
  • बच्चे का इमोशनल एंकर (इमोशनल सपोर्ट सिस्टम) बनना है।
  • बच्चे का डॉक्टर बनना है।

आइए इन पॉइंट्स को समझते हैं-

बच्चे के गाइड बनें

  • हर फील्ड के चैलेंज और फायदे समझाएं, लेकिन चुनने की स्वतंत्रता दें।
  • यूट्यूब, मेंटर्स और प्रोफेशनल्स से सही जानकारी दिलाएं।
  • ‘क्या बनना है‘ से पहले ‘किसमें रुचि है‘ समझने में मदद करें।
  • अलग-अलग फील्ड पर रिसर्च/ट्रायल करने दें।

इसके साथ ही नीचे ग्राफिक में दी गई कुछ और बातों का ध्यान रखें-

इमोशनल एंकर बनें

  • घर में ओपन कम्युनिकेशन का माहौल बनाएं।
  • बिना जजमेंट के बच्चे की बात सुनें।
  • उसकी फीलिंग्स को वैलिडेट करें।
  • कहें-“ऐसा महसूस होना स्वाभाविक है।”
  • अनकंडीशनल सपोर्ट दें।
  • हर बच्चे की जर्नी अलग होती है। इसलिए तुलना न करें।
  • उसकी छोटी कोशिश की भी तारीफ करें।

बच्चे के डॉक्टर बनें

  • इस समय बच्चे को स्ट्रेस होता है। इसे मैनेज करना सिखाएं।
  • कम नींद, चिड़चिड़ापन और लो मोटिवेशन जैसे स्ट्रेस सिग्नल पहचानें।
  • डीप ब्रीदिंग की आदत बनवाएं। इससे दिमाग शांत होता है, एंग्जाइटी कम होती है।
  • पॉजिटिव सेल्फ-टॉक सिखाएं, जैसे “मैं सीख रहा हूं, धीरे-धीरे समझ आ जाएगा।”
  • सोशल मीडिया यूज के लिए लिमिट तय करें।
  • फिजिकल एक्टिविटी को रूटीन का हिस्सा बनाएं।
  • बड़े काम को छोटे हिस्सों में बांटकर पूरा करना सिखाएं।
  • जरूरत पड़े तो एक्सपर्ट की मदद लें।
  • काउंसलर/करियर गाइड से काउंसलिंग दिलवाएं।

क्या गलतियां न करें?

करियर कन्फ्यूजन के समय माता-पिता की छोटी-छोटी गलतियां भी बच्चे के मन पर बड़ा असर डालती हैं। कई बार हम अनजाने में ऐसी बातें या व्यवहार करते हैं, जो बच्चे के स्ट्रेस और गिल्ट को और बढ़ा सकते हैं। याद रखें, इस समय बच्चे को आपके जजमेंट की नहीं, समझ और सपोर्ट की जरूरत है। इसलिए इन बातों का खास ध्यान रखें-

  • दूसरे बच्चों से तुलना न करें।
  • जल्दी निर्णय लेने का दबाव न डालें।
  • ‘सेफ’ करियर के लिए मजबूर न करें।
  • बच्चे की बात को नजरअंदाज न करें।
  • अपने अधूरे सपनों को बच्चें पर न थोपें।
  • बच्चे के करियर स्ट्रेस को हल्के में लें।

अंत में यही कहूंगी कि करियर का कन्फ्यूजन किसी भी बच्चे के लिए खुद को समझने की एक प्रक्रिया है। इस दौर में उसे धैर्य, भरोसे और इमोशनल सपोर्ट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। याद रखें, हर बच्चे की अपनी गति और अपनी दिशा होती है। जरूरी यह नहीं कि वह कितनी जल्दी फैसला लेता है, बल्कि यह है कि वह समझदारी और आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता के अनुसार फैसला ले।

……………… ये खबर भी पढ़िए पेरेंटिंग- दूध पीकर बच्चा सो जाता है: क्या उसे नींद से उठाकर डकार दिलाना जरूरी, मैं नई मां हूं, थोड़ा कनफ्यूज भी, क्या करूं?

सबसे पहले तो आपको मां बनने की बधाई। एक नई मां के रूप में आपके मन में ऐसे सवाल आना स्वाभाविक हैं। इस समय आसपास के लोग तरह-तरह की सलाह देते हैं। इससे कन्फ्यूजन और बढ़ जाता है। इसलिए सही जानकारी होना जरूरी है। आगे पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

  • पेरेंटिंग- मैं सिंगल मदर हूं: पति मारता था, इसलिए छोड़ दिया, अब बेटा अपने पापा के बारे में सवाल पूछता है, उसे कैसे समझाऊं

    पति मारता था, इसलिए छोड़ दिया, अब बेटा अपने पापा के बारे में सवाल पूछता है, उसे कैसे समझाऊं|लाइफस्टाइल,Lifestyle - Dainik Bhaskar1:46

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पेरेंटिंग- 13 साल की बेटी हकलाती है: बच्चे मजाक उड़ाते हैं, क्लास में कुछ बोलती नहीं, हमेशा चुप रहती है, हम उसे कैसे हेल्प करें?

    बच्चे मजाक उड़ाते हैं, क्लास में कुछ बोलती नहीं, हमेशा चुप रहती है, हम उसे कैसे हेल्प करें?|लाइफस्टाइल,Lifestyle - Dainik Bhaskar1:32

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पेरेंटिंग- 13 साल की बेटी चैट-GPT से होमवर्क करती है: हर सवाल AI से पूछती है, उसकी लर्निंग एबिलिटी कमजोर न हो जाए, क्या करूं?

    हर सवाल AI से पूछती है, उसकी लर्निंग एबिलिटी कमजोर न हो जाए, क्या करूं?|लाइफस्टाइल,Lifestyle - Dainik Bhaskar1:41

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पेरेंटिंग- जॉब के साथ बच्चे को वक्त नहीं दे पाते: वो जिद्दी हो रहा है, अपनी डिमांड पूरी करने के लिए ब्लैकमेल करता है, क्या करें?

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
समर दही रेसिपी: समर दही में शामिल करें दही की ये 2 रेसिपी, पेट में ठंडक के साथ दही भी रहेगा बेहतर

March 12, 2026/
10:26 pm

ग्रीष्मकालीन दही रेसिपी: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, जिसमें ऐसी चीजें शामिल होनी चाहिए, जो पेट को ठंडक...

A black plume of smoke rises from a warehouse in the industrial area of Sharjah City following reports of Iranian strikes in Dubai. (Photo: AP/File)

March 9, 2026/
11:12 am

आखरी अपडेट:मार्च 09, 2026, 11:12 IST पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए टीएमसी ने एक तस्वीर साझा की जिसमें राष्ट्रपति...

टाटा संस की लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स में मतभेद:नोएल टाटा IPO के खिलाफ, दो ट्रस्टी लिस्टिंग के पक्ष में; 8 मई को हो सकता है फैसला

May 7, 2026/
1:15 pm

टाटा ग्रुप की पेरेंट कंपनी ‘टाटा संस’ को शेयर बाजार में लिस्ट करने के मुद्दे पर ग्रुप के टॉप मैनेजमेंट...

Google Preferred Source CTA

May 28, 2026/
8:15 am

चंडीगढ़कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव...

5 घंटे हाईवे पर फंसी रहीं दिल चाहता है एक्ट्रेस:खाना भी नहीं मिला, तंग आकर वीडियो जारी किया, कहा- हमारे लिए दुआ करें, ये डरावना है

April 30, 2026/
4:44 pm

प्यार तूने क्या किया, दिल चाहता है और सिंघम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सोनाली कुलकर्णी 5 घंटे तक...

देवास में शिकायत के बाद भी कब्जा, छत डाली:जनसुनवाई में महापौर ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

April 22, 2026/
2:05 pm

देवास नगर निगम की जनसुनवाई में गंगानगर कॉलोनी के रहवासियों ने शिकायत की कि फरवरी में अवैध अतिक्रमण की सूचना...

राजनीति

12th Pass Career Confusion Guide; Child Future Clarity

12th Pass Career Confusion Guide; Child Future Clarity

35 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

सवाल- हम लखनऊ में रहते हैं। हमारा बेटा 18 साल का है और उसने अभी 12वीं पास की है। वो पढ़ाई में अच्छा है। टीचर्स भी उसकी तारीफ करते हैं।

लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपने करियर को लेकर वह काफी कन्फ्यूज रहता है। कभी कहता है, इंजीनियरिंग करनी है, कभी सिविल सर्विस में जाने की बात करता है। क्लैरिटी न होने के कारण वो स्ट्रेस में भी रहता है। बतौर पेरेंट, हमारी फिक्र ये है कि हम उसे सही रास्ता कैसे दिखाएं, उसकी मदद कैसे करें?

एक्सपर्ट: डॉ. अमिता श्रृंगी, साइकोलॉजिस्ट, फैमिली एंड चाइल्ड काउंसलर, जयपुर

जवाब- सबसे पहले तो सजग माता-पिता होने के लिए आप बधाई के पात्र हैं। किसी भी बच्चे के लिए 12वीं के बाद का समय बहुत क्रिटिकल होता है। उम्र भी नाजुक होती है। ऐसे में कन्फ्यूजन होना लाजिमी है। आपका बेटा पढ़ाई में अच्छा है। टीचर्स भी उसकी तारीफ करते हैं। जाहिर है कि उसकी क्षमता में कोई कमी नहीं है।

प्राइमरी तौर पर बच्चे को कन्फ्यूजन की वजह से दो समस्याएं होती हैं-

  • तनाव
  • गिल्ट

जब बच्चे को क्लैरिटी नहीं होती तो–

  • बच्चा स्ट्रेस में होता है।
  • दबाव महसूस करता है।
  • डरता है कि “सब आगे बढ़ रहे हैं, मैं पीछे रह जाऊंगा।”
  • ओवरथिंकिंग करता है।
  • दिमाग उलझा रहता है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन बढ़ता है।
  • उसे गिल्ट होता है कि मैं पेरेंट्स को निराश कर रहा हूं।
  • इससे सेल्फ-एस्टीम और कॉन्फिडेंस धीरे-धीरे कम होता है।

इसलिए सबसे पहले बच्चे को नॉर्मल फील कराना जरूरी है। सबसे पहले कन्फ्यूजन को नॉर्मलाइज करें। बच्चे से कहें–

  • “इस उम्र में कन्फ्यूज होना नॉर्मल है।”
  • “हम भी तुम्हारी उम्र में ऐसे ही कन्फ्यूज होते थे।”
  • “कन्फ्यूजन का मतलब है कि अभी तुम एक्सप्लोर कर रहे हो।”
  • “चलो, हम सब साथ मिलकर एक्सप्लोर करते हैं।”

बच्चे से ये न कहें-

  • “जल्दी फैसला करो।”
  • “तुम सोचने के लिए बहुत समय ले रहे हो।”
  • “तुम इतना कन्फ्यूज क्यों हो?”

ये कहें-

  • “तुम अभी जो सोच रहे हो, चाहो तो हमसे शेयर कर सकते हो।”
  • “तो अभी तुम्हारे दिमाग में क्या चल रहा है?”
  • “किस चीज से तुम्हें एक्साइटमेंट महसूस होता है?”

12वीं के बाद करियर कन्फ्यूजन क्यों होता है?

12वीं के बाद बच्चों को पहली बार अपने भविष्य से जुड़ा बड़ा फैसला लेना होता है। लेकिन इस समय उन्हें न तो कोई अनुभव होता है और न ही खुद की समझ पूरी तरह विकसित होती है। ऐसे में जब अचानक इतने सारे विकल्प, अपेक्षाएं और तुलना सामने आ जाती हैं, तो बच्चे के लिए सही डायरेक्शन चुनना मुश्किल हो जाता है। कई बार बच्चा यह नहीं समझ पाता कि वह क्या करे। इसके कई कारण हैं-

माता-पिता क्या करें?

करियर कन्फ्यूजन के इस फेज में बच्चे को सपोर्ट की जरूरत होती है। इस समय माता-पिता का रोल समझने और संभालने वाला होना चाहिए। अगर आप इस स्थिति को सही तरीके से हैंडल करते हैं तो बच्चे का आत्मविश्वास मजबूत होगा। लेकिन अगर यहां प्रेशर देंगे तो यही कन्फ्यूजन स्ट्रेस और गिल्ट में बदल सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद को इन तीन रोल्स में ढालें-

  • बच्चे का गाइड बनना है।
  • बच्चे का इमोशनल एंकर (इमोशनल सपोर्ट सिस्टम) बनना है।
  • बच्चे का डॉक्टर बनना है।

आइए इन पॉइंट्स को समझते हैं-

बच्चे के गाइड बनें

  • हर फील्ड के चैलेंज और फायदे समझाएं, लेकिन चुनने की स्वतंत्रता दें।
  • यूट्यूब, मेंटर्स और प्रोफेशनल्स से सही जानकारी दिलाएं।
  • ‘क्या बनना है‘ से पहले ‘किसमें रुचि है‘ समझने में मदद करें।
  • अलग-अलग फील्ड पर रिसर्च/ट्रायल करने दें।

इसके साथ ही नीचे ग्राफिक में दी गई कुछ और बातों का ध्यान रखें-

इमोशनल एंकर बनें

  • घर में ओपन कम्युनिकेशन का माहौल बनाएं।
  • बिना जजमेंट के बच्चे की बात सुनें।
  • उसकी फीलिंग्स को वैलिडेट करें।
  • कहें-“ऐसा महसूस होना स्वाभाविक है।”
  • अनकंडीशनल सपोर्ट दें।
  • हर बच्चे की जर्नी अलग होती है। इसलिए तुलना न करें।
  • उसकी छोटी कोशिश की भी तारीफ करें।

बच्चे के डॉक्टर बनें

  • इस समय बच्चे को स्ट्रेस होता है। इसे मैनेज करना सिखाएं।
  • कम नींद, चिड़चिड़ापन और लो मोटिवेशन जैसे स्ट्रेस सिग्नल पहचानें।
  • डीप ब्रीदिंग की आदत बनवाएं। इससे दिमाग शांत होता है, एंग्जाइटी कम होती है।
  • पॉजिटिव सेल्फ-टॉक सिखाएं, जैसे “मैं सीख रहा हूं, धीरे-धीरे समझ आ जाएगा।”
  • सोशल मीडिया यूज के लिए लिमिट तय करें।
  • फिजिकल एक्टिविटी को रूटीन का हिस्सा बनाएं।
  • बड़े काम को छोटे हिस्सों में बांटकर पूरा करना सिखाएं।
  • जरूरत पड़े तो एक्सपर्ट की मदद लें।
  • काउंसलर/करियर गाइड से काउंसलिंग दिलवाएं।

क्या गलतियां न करें?

करियर कन्फ्यूजन के समय माता-पिता की छोटी-छोटी गलतियां भी बच्चे के मन पर बड़ा असर डालती हैं। कई बार हम अनजाने में ऐसी बातें या व्यवहार करते हैं, जो बच्चे के स्ट्रेस और गिल्ट को और बढ़ा सकते हैं। याद रखें, इस समय बच्चे को आपके जजमेंट की नहीं, समझ और सपोर्ट की जरूरत है। इसलिए इन बातों का खास ध्यान रखें-

  • दूसरे बच्चों से तुलना न करें।
  • जल्दी निर्णय लेने का दबाव न डालें।
  • ‘सेफ’ करियर के लिए मजबूर न करें।
  • बच्चे की बात को नजरअंदाज न करें।
  • अपने अधूरे सपनों को बच्चें पर न थोपें।
  • बच्चे के करियर स्ट्रेस को हल्के में लें।

अंत में यही कहूंगी कि करियर का कन्फ्यूजन किसी भी बच्चे के लिए खुद को समझने की एक प्रक्रिया है। इस दौर में उसे धैर्य, भरोसे और इमोशनल सपोर्ट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। याद रखें, हर बच्चे की अपनी गति और अपनी दिशा होती है। जरूरी यह नहीं कि वह कितनी जल्दी फैसला लेता है, बल्कि यह है कि वह समझदारी और आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता के अनुसार फैसला ले।

……………… ये खबर भी पढ़िए पेरेंटिंग- दूध पीकर बच्चा सो जाता है: क्या उसे नींद से उठाकर डकार दिलाना जरूरी, मैं नई मां हूं, थोड़ा कनफ्यूज भी, क्या करूं?

सबसे पहले तो आपको मां बनने की बधाई। एक नई मां के रूप में आपके मन में ऐसे सवाल आना स्वाभाविक हैं। इस समय आसपास के लोग तरह-तरह की सलाह देते हैं। इससे कन्फ्यूजन और बढ़ जाता है। इसलिए सही जानकारी होना जरूरी है। आगे पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

  • पेरेंटिंग- मैं सिंगल मदर हूं: पति मारता था, इसलिए छोड़ दिया, अब बेटा अपने पापा के बारे में सवाल पूछता है, उसे कैसे समझाऊं

    पति मारता था, इसलिए छोड़ दिया, अब बेटा अपने पापा के बारे में सवाल पूछता है, उसे कैसे समझाऊं|लाइफस्टाइल,Lifestyle - Dainik Bhaskar1:46

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पेरेंटिंग- 13 साल की बेटी हकलाती है: बच्चे मजाक उड़ाते हैं, क्लास में कुछ बोलती नहीं, हमेशा चुप रहती है, हम उसे कैसे हेल्प करें?

    बच्चे मजाक उड़ाते हैं, क्लास में कुछ बोलती नहीं, हमेशा चुप रहती है, हम उसे कैसे हेल्प करें?|लाइफस्टाइल,Lifestyle - Dainik Bhaskar1:32

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पेरेंटिंग- 13 साल की बेटी चैट-GPT से होमवर्क करती है: हर सवाल AI से पूछती है, उसकी लर्निंग एबिलिटी कमजोर न हो जाए, क्या करूं?

    हर सवाल AI से पूछती है, उसकी लर्निंग एबिलिटी कमजोर न हो जाए, क्या करूं?|लाइफस्टाइल,Lifestyle - Dainik Bhaskar1:41

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पेरेंटिंग- जॉब के साथ बच्चे को वक्त नहीं दे पाते: वो जिद्दी हो रहा है, अपनी डिमांड पूरी करने के लिए ब्लैकमेल करता है, क्या करें?

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket