Friday, 09 Oct 2026 | 03:02 PM

Trending :

EXCLUSIVE

President Murmu Confers Padma Awards 66 Personalities

  • Hindi News
  • Career
  • President Murmu Confers Padma Awards 66 Personalities | May 26 Current Affairs

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान किए

  • 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सेरेमनी में पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
  • सेरेमनी के पहले चरण में, स्वीकृत 131 पद्म पुरस्कारों में से 66 लोगों को सम्मानित किया गया।
  • बाकी पुरस्कार विजेताओं को दूसरे चरण के समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
  • पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा गणतंत्र दिवस पर की गई थी।
  • पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। इसकी स्थापना 1954 में की गई थी।
  • ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सोशल वर्क, विज्ञान और इंजीनियरिंग, जनसंपर्क और व्यापार एवं उद्योग समेत कई अलग-अलग कैटेगरीज में दिया जाता है।
  • इस साल सरकार की तरफ से 131 लोगों को पद्म अवॉर्ड्स के लिए चुना गया है। इनमें से 19 महिलाएं हैं।
  • 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री के लिए चुना गया है।
  • 2 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसमें केरल के पूर्व सीएम वी.एस. अच्युतानंदन और बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र शामिल हैं।

2. 12 सांसदों और 4 समितियों को सांसद रत्‍न पुरस्‍कार

  • 24 मई को संसद रत्न पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।
  • 12 सांसदों और 4 संसदीय समितियों को संसद रत्न अवॉर्ड्स के लिए चुना गया है।
  • इन 12 में से 10 लोकसभा सांसद और 2 राज्यसभा सांसद हैं।
  • 4 लोकसभा सदस्यों को इंडिविजुअल कैटेगरी में चुना गया है- 1. उत्तर प्रदेश से जगदम्बिका पाल 2. राजस्थान से पी.पी. चौधरी3. झारखंड से निशिकांत दुबे 4. महाराष्ट्र से श्रीकांत एकनाथ शिंदे
  • 6 लोकसभा सांसदों को अलग-अलग कैटेगरीज में चुना गया है-1. उत्तर प्रदेश से प्रवीण पटेल2. झारखंड से विद्युत बरन महतो3. राजस्थान से लुंबाराम चौधरी4. महाराष्ट्र से हेमंत विष्णु सावरा5. महाराष्ट्र से स्मिता उदय वाघ6. महाराष्ट्र से नरेश गणपत म्हस्के
  • राज्यसभा से महाराष्ट्र की मेधा विश्राम कुलकर्णी और गुजरात के नरहरि अमीन को सम्मानित किया गया है।
  • सम्मानित 4 समितियां- 1. कृषि समिति, इसकी अध्यक्षता चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे हैं।2. वित्त समिति, इसके अध्यक्ष भर्तृहरि महताब हैं।3. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समिति, इसके अध्यक्ष सप्तगिरि शंकर उलाका हैं।4. कोयला एवं खान समिति, इसके अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर हैं।
  • ये अवॉर्ड प्राइम पॉइंट फाउंडेशन की तरफ से संसद में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सांसदों को दिया जाता है।
  • इसकी शुरुआत 2010 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की सलाह पर की गई थी।

3. असम विधानसभा में ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ (UCC) बिल पेश

  • 25 मई को असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC बिल पेश हुआ। बिल पर 27 मई को सदन में चर्चा की जाएगी।
  • बिल पारित होने के बाद, असम उत्तराखंड और गुजरात के बाद UCC लागू करने वाला भारत का तीसरा राज्य बन जाएगा।
  • UCC का उद्देश्य अलग-अलग पर्सनल लॉ को खत्‍म कर सभी नागरिकों के लिए एक समान नागरिक कानून बनाना है।
  • विधेयक का मुख्य प्रावधान पैतृक संपत्ति में बेटे और बेटी दोनों को समान अधिकार देना है।
  • बिल में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है।
  • UCC लागू होने के बाद राज्य में शादी, तलाक और उत्तराधिकार जैसे निजी मामलों में सभी समुदायों पर एक ही कानून लागू होगा।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा ने बिल पेश किया।

4. चंदेरी में मिला विलुप्त माने जाने वाला इजिप्शियन वल्चर

  • 24 मई को एमपी के चंदेरी में विलुप्‍तप्राय इजिप्शियन वल्‍चर पाया गया। इसे सफेद गिद्ध भी कहा जाता है।
  • चंदेरी वन विभाग ने 22 से 24 मई तक विशेष गिद्ध गणना अभियान चलाया था।
  • कुल 45 गिद्धों के साथ इजिप्शियन वल्‍चर भी पाया गया।
  • इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर यानी IUCN ने इस पक्षी को विलुप्‍त पक्षियों की कैटेगरी में रखा हुआ था।
  • इजिप्शियन वल्चर को प्रकृति का सफाईकर्मी भी कहा जाता है। ये मृत जीवों का मांस खाकर पर्यावरण की सफाई में मदद करता है।
  • चंदेरी में इजिप्शियन वल्चर की मौजूदगी दर्शाती है कि यहां का इकोसिस्टम इन दुर्लभ पक्षियों के फलने-फूलने के लिए अभी भी अनुकूल है।
इजिप्शियन वल्‍चर का रंग सफेद और चेहरा पीला होता है।

5. नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक

  • QUAD के विदेश मंत्रियों की बैठक 26 मई को नई दिल्ली में होगी।
  • QUAD चार देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक अनौपचारिक रणनीतिक समूह है। इसका पूरा नाम ‘क्वाड्रीलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग’ है।
  • बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो हिस्सा लेंगे।
  • भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
  • बैठक का उद्देश्‍य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता कायम रखना है।
  • 2007 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने QUAD का विचार पेश किया था।

6. अल्ट्रारनर्स 24H रनिंग चैंपियनशिप में भारत ने गोल्ड जीता

  • इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रारनर्स (IAU) 24H एशिया एंड ओशिनिया चैंपियनशिप में भारत ने गोल्ड सहित 4 मेडल जीते।
  • ये चैंपियनशिप जापान के हिरोसाकी सिटी में आयोजित की जा रही है।
  • चैंपियनशिप में भारत के अमर सिंह देवांडा ने पुरुष वर्ग में 24 घंटे में 282.881 किलोमीटर की दूरी तय कर गोल्ड मेडल जीता। ब्रॉन्ज मेडल भी भारत ने जीता है।
  • महिला वर्ग में भारतीय टीम ने कुल 667.722 किलोमीटर की दूरी तय कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
  • इस एंड्योरेंस चैंपियनशिप में 9 देशों के 81 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
  • इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रारनर्स (IAU) ने 2018 में 24H एशिया एंड ओशिनिया चैंपियनशिप की शुरुआत की थी।
  • इस चैंपियनशिप में 24 घंटे लगातार दौड़ने की क्षमता और सहनशक्ति को परखा जाता है। ये पहली बार ताइवान के ताइपे में आयोजित हुई थी।

आज का इतिहास

  • 1969 में NASA का अपोलो 10 यान चंद्रमा से पृथ्वी पर लौटा।
  • 1986 में हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गीतकारऔर राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का निधन हो गया।
  • 1999 में इंडियन एयरफोर्स ने कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर शुरू किया।

——————-

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इजराइल में फिलिस्तीनी अपराधियों को 90 दिन में फांसी:अपील करने का अधिकार खत्म, मंत्रियों ने संसद में शैंपेन खोल जश्न मनाया

March 31, 2026/
11:13 am

इजराइल की संसद (नैसेट) ने सोमवार को फिलिस्तीनी अपराधियों को सजा देने वाला बिल पास कर दिया है। इसके तहत...

₹2 Lakh Crore Sold Amidst Global Market Uncertainty

May 10, 2026/
2:09 pm

मुंबई28 मिनट पहले कॉपी लिंक मई महीने में भारतीय शेयर बाजार से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की निकासी जारी है।...

अमिताभ बच्चन ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी:हाथ में तिरंगा पकड़कर जोर से वंदे मातरम कहा

August 15, 2026/
4:23 pm

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वह...

वर्ल्ड अपडेट्स:मरीन ले पेन को राहत: अपील कोर्ट ने चुनावी प्रतिबंध घटाया; 2027 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकेंगी

July 8, 2026/
10:47 am

फ्रांस की अपीलीय अदालत ने दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को यूरोपीय संसद फंड के दुरुपयोग मामले में दोषी तो...

कवि-एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी की जोधपुर में शादी:3 दिन तक चलेंगे कार्यक्रम; सीएम समेत कई बड़े बिजनेसमैन और बॉलीवुड सितारे आएंगे

July 4, 2026/
3:52 pm

जोधपुर में प्रसिद्ध कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को होने जा रही है।...

ईरान-इजराइल तनाव से चीन को झटका:मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग; चीन के 8 लाख करोड़ दांव पर, डिसेलिनेशन से लेकर टेक प्रोजेक्ट्स तक सब खतरे में

March 10, 2026/
5:42 pm

मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध चीन के लिए‎ खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल चीन ने‎ मिडिल ईस्ट में...

केरल विधानसभा चुनाव 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए

March 27, 2026/
11:02 am

केरल विधानसभा चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में जहां राजनीतिक प्रतिस्पर्धा तेजी से हो रही है,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

President Murmu Confers Padma Awards 66 Personalities

President Murmu Confers Padma Awards 66 Personalities
  • Hindi News
  • Career
  • President Murmu Confers Padma Awards 66 Personalities | May 26 Current Affairs

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान किए

  • 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सेरेमनी में पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
  • सेरेमनी के पहले चरण में, स्वीकृत 131 पद्म पुरस्कारों में से 66 लोगों को सम्मानित किया गया।
  • बाकी पुरस्कार विजेताओं को दूसरे चरण के समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
  • पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा गणतंत्र दिवस पर की गई थी।
  • पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। इसकी स्थापना 1954 में की गई थी।
  • ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सोशल वर्क, विज्ञान और इंजीनियरिंग, जनसंपर्क और व्यापार एवं उद्योग समेत कई अलग-अलग कैटेगरीज में दिया जाता है।
  • इस साल सरकार की तरफ से 131 लोगों को पद्म अवॉर्ड्स के लिए चुना गया है। इनमें से 19 महिलाएं हैं।
  • 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री के लिए चुना गया है।
  • 2 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसमें केरल के पूर्व सीएम वी.एस. अच्युतानंदन और बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र शामिल हैं।

2. 12 सांसदों और 4 समितियों को सांसद रत्‍न पुरस्‍कार

  • 24 मई को संसद रत्न पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।
  • 12 सांसदों और 4 संसदीय समितियों को संसद रत्न अवॉर्ड्स के लिए चुना गया है।
  • इन 12 में से 10 लोकसभा सांसद और 2 राज्यसभा सांसद हैं।
  • 4 लोकसभा सदस्यों को इंडिविजुअल कैटेगरी में चुना गया है- 1. उत्तर प्रदेश से जगदम्बिका पाल 2. राजस्थान से पी.पी. चौधरी3. झारखंड से निशिकांत दुबे 4. महाराष्ट्र से श्रीकांत एकनाथ शिंदे
  • 6 लोकसभा सांसदों को अलग-अलग कैटेगरीज में चुना गया है-1. उत्तर प्रदेश से प्रवीण पटेल2. झारखंड से विद्युत बरन महतो3. राजस्थान से लुंबाराम चौधरी4. महाराष्ट्र से हेमंत विष्णु सावरा5. महाराष्ट्र से स्मिता उदय वाघ6. महाराष्ट्र से नरेश गणपत म्हस्के
  • राज्यसभा से महाराष्ट्र की मेधा विश्राम कुलकर्णी और गुजरात के नरहरि अमीन को सम्मानित किया गया है।
  • सम्मानित 4 समितियां- 1. कृषि समिति, इसकी अध्यक्षता चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे हैं।2. वित्त समिति, इसके अध्यक्ष भर्तृहरि महताब हैं।3. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समिति, इसके अध्यक्ष सप्तगिरि शंकर उलाका हैं।4. कोयला एवं खान समिति, इसके अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर हैं।
  • ये अवॉर्ड प्राइम पॉइंट फाउंडेशन की तरफ से संसद में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सांसदों को दिया जाता है।
  • इसकी शुरुआत 2010 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की सलाह पर की गई थी।

3. असम विधानसभा में ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ (UCC) बिल पेश

  • 25 मई को असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC बिल पेश हुआ। बिल पर 27 मई को सदन में चर्चा की जाएगी।
  • बिल पारित होने के बाद, असम उत्तराखंड और गुजरात के बाद UCC लागू करने वाला भारत का तीसरा राज्य बन जाएगा।
  • UCC का उद्देश्य अलग-अलग पर्सनल लॉ को खत्‍म कर सभी नागरिकों के लिए एक समान नागरिक कानून बनाना है।
  • विधेयक का मुख्य प्रावधान पैतृक संपत्ति में बेटे और बेटी दोनों को समान अधिकार देना है।
  • बिल में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है।
  • UCC लागू होने के बाद राज्य में शादी, तलाक और उत्तराधिकार जैसे निजी मामलों में सभी समुदायों पर एक ही कानून लागू होगा।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा ने बिल पेश किया।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा ने बिल पेश किया।

4. चंदेरी में मिला विलुप्त माने जाने वाला इजिप्शियन वल्चर

  • 24 मई को एमपी के चंदेरी में विलुप्‍तप्राय इजिप्शियन वल्‍चर पाया गया। इसे सफेद गिद्ध भी कहा जाता है।
  • चंदेरी वन विभाग ने 22 से 24 मई तक विशेष गिद्ध गणना अभियान चलाया था।
  • कुल 45 गिद्धों के साथ इजिप्शियन वल्‍चर भी पाया गया।
  • इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर यानी IUCN ने इस पक्षी को विलुप्‍त पक्षियों की कैटेगरी में रखा हुआ था।
  • इजिप्शियन वल्चर को प्रकृति का सफाईकर्मी भी कहा जाता है। ये मृत जीवों का मांस खाकर पर्यावरण की सफाई में मदद करता है।
  • चंदेरी में इजिप्शियन वल्चर की मौजूदगी दर्शाती है कि यहां का इकोसिस्टम इन दुर्लभ पक्षियों के फलने-फूलने के लिए अभी भी अनुकूल है।
इजिप्शियन वल्‍चर का रंग सफेद और चेहरा पीला होता है।

इजिप्शियन वल्‍चर का रंग सफेद और चेहरा पीला होता है।

5. नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक

  • QUAD के विदेश मंत्रियों की बैठक 26 मई को नई दिल्ली में होगी।
  • QUAD चार देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक अनौपचारिक रणनीतिक समूह है। इसका पूरा नाम ‘क्वाड्रीलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग’ है।
  • बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो हिस्सा लेंगे।
  • भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
  • बैठक का उद्देश्‍य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता कायम रखना है।
  • 2007 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने QUAD का विचार पेश किया था।

6. अल्ट्रारनर्स 24H रनिंग चैंपियनशिप में भारत ने गोल्ड जीता

  • इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रारनर्स (IAU) 24H एशिया एंड ओशिनिया चैंपियनशिप में भारत ने गोल्ड सहित 4 मेडल जीते।
  • ये चैंपियनशिप जापान के हिरोसाकी सिटी में आयोजित की जा रही है।
  • चैंपियनशिप में भारत के अमर सिंह देवांडा ने पुरुष वर्ग में 24 घंटे में 282.881 किलोमीटर की दूरी तय कर गोल्ड मेडल जीता। ब्रॉन्ज मेडल भी भारत ने जीता है।
  • महिला वर्ग में भारतीय टीम ने कुल 667.722 किलोमीटर की दूरी तय कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
  • इस एंड्योरेंस चैंपियनशिप में 9 देशों के 81 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
  • इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रारनर्स (IAU) ने 2018 में 24H एशिया एंड ओशिनिया चैंपियनशिप की शुरुआत की थी।
  • इस चैंपियनशिप में 24 घंटे लगातार दौड़ने की क्षमता और सहनशक्ति को परखा जाता है। ये पहली बार ताइवान के ताइपे में आयोजित हुई थी।

आज का इतिहास

  • 1969 में NASA का अपोलो 10 यान चंद्रमा से पृथ्वी पर लौटा।
  • 1986 में हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गीतकारऔर राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का निधन हो गया।
  • 1999 में इंडियन एयरफोर्स ने कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर शुरू किया।

——————-

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket