Wednesday, 09 Sep 2026 | 10:52 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल:ट्रैविस हेड की जगह चुना गया, बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेलेंगे

भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में चुना गया है। वे बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लेंगे। 30 साल के निखिल को ट्रैविस हेड की जगह स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हेड को आराम दिया गया है। पंजाब के लिए भारत का डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुके निखिल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। फिर ग्रेड क्रिकेट, तस्मानिया और होबार्ट हरिकेन्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई। बांग्लादेश दौरे पर निखिल के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका होगा। टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 जून से हो रही है। निखिल बिग बैश जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे
निखिल ने 2024-25 बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हाल ही में उन्होंने शेफील्ड शील्ड में अपना पहला शतक लगाया और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया। निखिल लंबे समय से संभावितों में थे: डोडेमाइड
ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने कहा कि निखिल लंबे समय से राष्ट्रीय टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे। चयनकर्ताओं को उनके बिग बैश और घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन ने प्रभावित किया है। निखिल के पास अभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता नहीं है, लेकिन आईसीसी के निवास संबंधी नियमों को पूरा करने के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के पात्र हैं। चाचा से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे, लॉकडाउन में वहीं फंसे निखिल 2020 में अपने चाचा से मिलने क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया) गए थे। तभी कोविड महामारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने अपने इंटरनेशनल बॉर्डर बंद कर दिए। ऐसे में चौधरी वहीं रुक गए और बाद में उन्हें स्थायी निवास मिल गया। इससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने की पात्रता मिल गई, हालांकि वे अभी तक वहां के नागरिक नहीं बने हैं। ब्रिस्बेन में ग्रेड क्रिकेट खेलते समय तत्कालीन हरिकेंस गेंदबाजी कोच और मौजूदा सिडनी सिक्सर्स कोच जेम्स होप्स की नजर उन पर पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने हरिकेंस के लिए BBL में लगातार तीन शानदार सीज़न खेले हैं। बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का टी20 स्क्वॉड मिचेल मार्श (कप्तान), निखिल चौधरी, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रैविस हेड, जेवियर बार्टलेट, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रैनशॉ और एडम जैम्पा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

February 26, 2026/
1:42 pm

Last Updated:February 26, 2026, 13:42 IST Truth About Antidepressants: एंजायटी और डिप्रेशन की अधिकतर दवाएं सुरक्षित होती हैं, लेकिन ये...

Trump received a red carpet welcome by China at Beijing airport.

May 14, 2026/
6:00 am

आखरी अपडेट:14 मई, 2026, 06:00 IST दोपहर 1 बजे कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है, जहां...

आर्टेमिस-II ने अपोलो-13 का गलती से बना रिकॉर्ड तोड़ा:चांद पर जाते समय ऑक्सीजन टैंक फट गया था, मुश्किल से बची थी एस्ट्रोनॉट्स की जान

April 7, 2026/
3:37 pm

11 अप्रैल 1970 चांद पर उतरने के मकसद से अमेरिका ने अपोलो-13 मिशन लॉन्च किया। तीन एस्ट्रोनॉट चांद कि तरफ...

Supreme Court: Reforms on Public Demand, Not Forced

May 12, 2026/
7:49 pm

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि सामाजिक सुधार के नाम पर धार्मिक...

साहन की फिफ्टी से श्रीलंका-A मजबूत:दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन स्कोर-288/5; यश ठाकुर और सारांश जैन ने झटके 2-2 विकेट

July 2, 2026/
5:58 pm

भारत-A और श्रीलंका-A के बीच गॉल में खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन मेजबान टीम का पलड़ा...

सुप्रीम कोर्ट बोला- मंत्री शाह को ऐसे कमेंट्स की आदत:कर्नल सोफिया मामले में एमपी सरकार को फटकार, कहा- बहुत हुआ, आदेश का पालन करें

May 8, 2026/
2:07 pm

सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय...

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल शिमला पहुंचे:सीएम सुक्खू ने किया स्वागत, लोकसभा की लोक लेखा समिति की शिमला में लेंगे मीटिंग

April 24, 2026/
6:40 pm

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल आज दोपहर बाद शिमला पहुंचे शिमला पहुंचे। शिमला...

जीवन में लिया संकल्प, मृत्यु के बाद परिवार ने निभाया:इंदौर में 83 वर्षीय महिला की देह दान; नेत्र, त्वचा भी दान कर दी मानवता की सीख

March 4, 2026/
12:48 am

इंदौर में 83 वर्षीय वृद्धा के निधन के बाद उनके लिए गए संकल्प को पूरा करते हुए परिजन ने उनकी...

राजनीति

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल:ट्रैविस हेड की जगह चुना गया, बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेलेंगे

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल:ट्रैविस हेड की जगह चुना गया, बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेलेंगे

भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में चुना गया है। वे बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लेंगे। 30 साल के निखिल को ट्रैविस हेड की जगह स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हेड को आराम दिया गया है। पंजाब के लिए भारत का डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुके निखिल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। फिर ग्रेड क्रिकेट, तस्मानिया और होबार्ट हरिकेन्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई। बांग्लादेश दौरे पर निखिल के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका होगा। टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 जून से हो रही है। निखिल बिग बैश जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे
निखिल ने 2024-25 बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हाल ही में उन्होंने शेफील्ड शील्ड में अपना पहला शतक लगाया और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया। निखिल लंबे समय से संभावितों में थे: डोडेमाइड
ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने कहा कि निखिल लंबे समय से राष्ट्रीय टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे। चयनकर्ताओं को उनके बिग बैश और घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन ने प्रभावित किया है। निखिल के पास अभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता नहीं है, लेकिन आईसीसी के निवास संबंधी नियमों को पूरा करने के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के पात्र हैं। चाचा से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे, लॉकडाउन में वहीं फंसे निखिल 2020 में अपने चाचा से मिलने क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया) गए थे। तभी कोविड महामारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने अपने इंटरनेशनल बॉर्डर बंद कर दिए। ऐसे में चौधरी वहीं रुक गए और बाद में उन्हें स्थायी निवास मिल गया। इससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने की पात्रता मिल गई, हालांकि वे अभी तक वहां के नागरिक नहीं बने हैं। ब्रिस्बेन में ग्रेड क्रिकेट खेलते समय तत्कालीन हरिकेंस गेंदबाजी कोच और मौजूदा सिडनी सिक्सर्स कोच जेम्स होप्स की नजर उन पर पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने हरिकेंस के लिए BBL में लगातार तीन शानदार सीज़न खेले हैं। बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का टी20 स्क्वॉड मिचेल मार्श (कप्तान), निखिल चौधरी, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रैविस हेड, जेवियर बार्टलेट, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रैनशॉ और एडम जैम्पा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket