Friday, 09 Oct 2026 | 02:50 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सलमान खान निभा सकते हैं कर्ण का किरदार:रिपोर्ट में दावा- राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं एक्टर

सलमान खान अब एक बड़े बजट की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं। सलमान खान फिल्म में महाभारत के प्रमुख पात्र कर्ण का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा करेंगे, जबकि इसे फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी और तुरंत इसके लिए हामी भर दी। इस रोल के लिए सलमान खान अपने लुक में बड़ा बदलाव करेंगे। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा, एक्सेल एंटरटेनमेंट और सलमान खान का अहम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सलमान खान की अगली थिएटर रिलीज ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ होगी। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। रिलीज से पहले फिल्म को कई बार टाला जा चुका है। इसके साथ ही सलमान खान इन दिनों ‘SVC63’ की शूटिंग कर रहे हैं। वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस एक्शन फिल्म को दिल राजू की श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में नयनतारा पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज होगी और इसकी शूटिंग अगस्त या सितंबर 2026 तक पूरी हो सकती है। पहली बार सुपरहीरो फिल्म में दिखेंगे सलमान रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान पहली बार सुपरहीरो जॉनर में भी काम करने जा रहे हैं। यह सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म राज निदिमोरू और कृष्णा डीके निर्देशित करेंगे, जिन्हें ‘द फैमिली मैन’ और ‘फर्जी’ जैसी सीरीज के लिए जाना जाता है। फिल्म को अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करेंगे, जबकि मिथ्री मूवी मेकर्स के स्टूडियो पार्टनर के रूप में जुड़ने की चर्चा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो सलमान खान राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पूरी करने के बाद 2027 की गर्मियों में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पीरियड फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, गहराई 35 किलोमीटर; कोई नुकसान नहीं

June 27, 2026/
9:53 am

पाकिस्तान में शनिवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यूरो-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप की गहराई करीब 35...

बंजिंग जंपिंग- 65 वर्षीय गुरमीत ने खाई में लगाई छलांग:बेटे-बेटी ने चीयर कर कहा- गो मम्मी गो; लोग बोले- ये हैं असली वंडर वुमन

February 24, 2026/
5:30 am

डर? वो क्या होता है? जब नीचे 117 मीटर गहरी खाई देखी, तो डर नहीं, रोमांच महसूस हुआ। बस मन...

पन्ना में अंधे हत्याकांड का खुलासा:दोस्त ने ही की की चाकू मारकर हत्या, पैसों को लेकर था विवाद

April 30, 2026/
7:44 pm

पन्ना पुलिस ने ग्राम बम्हौरी में हुए एक हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पुराने पैसों के लेनदेन...

HCLTech Shares Biggest Fall in 11 Years

April 22, 2026/
11:29 am

मुंबई18 मिनट पहले कॉपी लिंक HCLटेक के शेयर बुधवार, 22 अप्रैल को 10% गिरकर 52 हफ्ते के निचले स्तर 1295...

दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के लुक पर उठाए सवाल:कहा- रामायण में सीता के घुंघराले बालों का कहीं वर्णन नहीं; मेकर्स ने पोस्टपोन किया ट्रेलर

July 24, 2026/
12:52 pm

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायणः पार्ट-1 का ट्रेलर पोस्टपोन हो चुका है। ये ट्रेलर पहले 24 जुलाई यानी...

Pakistan's captain Fatima Sana (Picture Credit: AFP)

June 20, 2026/
7:00 pm

आखरी अपडेट:20 जून, 2026, 19:00 IST निंबालकर उन छह शिव सेना (यूबीटी) सांसदों में से एक हैं, जो रिपोर्टों के...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'अब डरो मत, भरोसा रखो, बीजेपी को चाहिए...', बंगाल की जनता को पीएम मोदी का संदेश, जानें क्या कहा

April 27, 2026/
10:02 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित वे बंगाल के विकास, सुरक्षा और मजबूत भविष्य...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सलमान खान निभा सकते हैं कर्ण का किरदार:रिपोर्ट में दावा- राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं एक्टर

सलमान खान निभा सकते हैं कर्ण का किरदार:रिपोर्ट में दावा- राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं एक्टर

सलमान खान अब एक बड़े बजट की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं। सलमान खान फिल्म में महाभारत के प्रमुख पात्र कर्ण का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा करेंगे, जबकि इसे फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी और तुरंत इसके लिए हामी भर दी। इस रोल के लिए सलमान खान अपने लुक में बड़ा बदलाव करेंगे। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा, एक्सेल एंटरटेनमेंट और सलमान खान का अहम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सलमान खान की अगली थिएटर रिलीज ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ होगी। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। रिलीज से पहले फिल्म को कई बार टाला जा चुका है। इसके साथ ही सलमान खान इन दिनों ‘SVC63’ की शूटिंग कर रहे हैं। वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस एक्शन फिल्म को दिल राजू की श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में नयनतारा पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज होगी और इसकी शूटिंग अगस्त या सितंबर 2026 तक पूरी हो सकती है। पहली बार सुपरहीरो फिल्म में दिखेंगे सलमान रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान पहली बार सुपरहीरो जॉनर में भी काम करने जा रहे हैं। यह सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म राज निदिमोरू और कृष्णा डीके निर्देशित करेंगे, जिन्हें ‘द फैमिली मैन’ और ‘फर्जी’ जैसी सीरीज के लिए जाना जाता है। फिल्म को अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करेंगे, जबकि मिथ्री मूवी मेकर्स के स्टूडियो पार्टनर के रूप में जुड़ने की चर्चा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो सलमान खान राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पूरी करने के बाद 2027 की गर्मियों में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पीरियड फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket