Tuesday, 24 Nov 2026 | 01:44 PM

Trending :

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

दुनिया के दिग्गज निवेशक वारेन बफे के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शामिल अजीत जैन ने गुरुग्राम में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। बर्कशायर हैथवे के वाइस चेयरमैन जैन ने गोल्फ कोर्स रोड स्थित ‘DLF द केमेलियास’ में करीब 85 करोड़ रुपए में यह डील फाइनल की है। 7,400 स्क्वेयर फीट का यह फ्लैट अल्ट्रा-लग्जरी कैटेगरी का है। इसमें स्विमिंग पूल, वर्ल्ड-क्लास जिम, स्पा, सौना और गोल्फ कोर्स जैसी सुविधाएं हैं। जैन ज्यादातर समय भारत से बाहर ही रहते हैं, लेकिन इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए वे हाल ही में दिल्ली आए थे। NRIs की पहली पसंद बना गुरुग्राम, 25% हिस्सा इन्हीं का डील से जुड़े लोगों का कहना है कि DLF के अल्ट्रा-लग्जरी पोर्टफोलियो में NRI की हिस्सेदारी 25% से ज्यादा हो चुकी है। अजीत जैन अमेरिका के सबसे प्रभावशाली भारतीय बिजनेस लीडर्स में से एक हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग साल में कुछ महीने भारत में बिताते हैं, उनके लिए इस तरह के प्रोजेक्ट्स में मिलने वाली वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं सबसे बड़ा आकर्षण होती हैं। बंगलों की जगह गेटेड सोसायटी को मिल रही तरजीह रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोरोना के बाद से अमीर खरीदारों (UHNIs) की पसंद बदली है। अब वे अलग-थलग बंगलों के बजाय हाई-राइज लग्जरी सोसायटी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि यहां सुरक्षा के साथ-साथ कैंपस के अंदर ही जिम, क्लब हाउस और अन्य सुविधाएं मिल जाती हैं, जिनका रखरखाव आसान होता है। DLF द केमेलियास की तीन तस्वीरें…
दिल्ली के लुटियंस जोन को पीछे छोड़ रहा गुरुग्राम गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें अब ग्लोबल लेवल पर पहुंच गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्फ कोर्स रोड पर प्रति स्क्वेयर फीट की कीमतें ₹1.25 लाख के आंकड़े को पार कर गई हैं, जो मुंबई के सबसे महंगे इलाकों के बराबर है। पहली बार गुरुग्राम ने कीमतों के मामले में लुटियंस दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। अब यहां के रेट्स लंदन और दुबई जैसे शहरों को टक्कर दे रहे हैं। द केमेलियास की कुछ और बड़ी डील्स उद्योगपति ने ₹380 करोड़ में खरीदे 4 अपार्टमेंट हाल ही में गुरुग्राम में एक बड़े उद्योगपति ने DLF के नए सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द डहलियास’ में करीब ₹380 करोड़ खर्च कर चार अपार्टमेंट खरीदे हैं। नॉलेज बॉक्स: कौन हैं अजीत जैन? अजीत जैन मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। वे वारेन बफे की कंपनी ‘बर्कशायर हैथवे’ में इंश्योरेंस ऑपरेशंस के वाइस चेयरमैन हैं। वारेन बफे कई बार कहते हैं कि अजीत जैन उनके सबसे बेहतरीन निवेशों में से एक हैं और कंपनी की सफलता में उनका बड़ा हाथ है। प्रॉपर्टी फैक्ट: DLF ‘द केमेलियास’ को भारत के सबसे महंगे और सुरक्षित रिहायशी प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है। यहां रहने वालों में देश-विदेश के बड़े कॉर्पोरेट दिग्गज और स्टार्टअप फाउंडर्स शामिल हैं। इसमें 7 एनर्जी जोन्स, इनडोर-आउटडोर स्विमिंग पूल, वर्ल्ड-क्लास जिम, स्पा, सौना, टेनिस-स्क्वैश कोर्ट और गोल्फ कोर्स एक्सेस मिलता है। इसके अलावा 65-सीटर मूवी थिएटर, स्पोर्ट्स बार, फाइन डाइनिंग, योगा-पिलाटेस स्टूडियो, बच्चों का प्ले एरिया, जॉगिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Chhindwara Bus Accident | Minister Visit, Doctors Arrive

March 27, 2026/
8:04 am

हादसे में एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा...

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं सलमान खान:500 लोगों के लिए सेमी पर्मानेंट घर बनवाएंगे, एक्टर रणदीप हुड्डा भी राहत कार्य में लगे

August 7, 2026/
9:11 am

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए NGO ग्लोबल सिख्स के साथ हाथ मिलाया है।...

ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की नई फिल्म का ऐलान:कॉमेडी फिल्म मेस में चोरों और सनकी मकान मालिक की कहानी; राजेश कृष्णन करेंगे डायरेक्ट

March 17, 2026/
2:42 pm

ऋतिक रोशन के प्रोडक्शन हाउस ‘HRX फिल्म्स’ और ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने नई कॉमेडी फिल्म ‘मेस’ बनाने का ऐलान...

कचरा मैनेजमेंट में कलेक्टरों को सीधी कार्रवाई की पावर:भोपाल केस में SC की सख्ती, ऑन स्पॉट लगेगा जुर्माना; सभी राज्यों से मांगा रोडमैप

May 5, 2026/
11:58 am

सुप्रीम कोर्ट में भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में बार-बार लग रही आग की सुनवाई ने देशभर की वेस्ट मैनेजमेंट...

राजनीति

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

दुनिया के दिग्गज निवेशक वारेन बफे के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शामिल अजीत जैन ने गुरुग्राम में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। बर्कशायर हैथवे के वाइस चेयरमैन जैन ने गोल्फ कोर्स रोड स्थित ‘DLF द केमेलियास’ में करीब 85 करोड़ रुपए में यह डील फाइनल की है। 7,400 स्क्वेयर फीट का यह फ्लैट अल्ट्रा-लग्जरी कैटेगरी का है। इसमें स्विमिंग पूल, वर्ल्ड-क्लास जिम, स्पा, सौना और गोल्फ कोर्स जैसी सुविधाएं हैं। जैन ज्यादातर समय भारत से बाहर ही रहते हैं, लेकिन इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए वे हाल ही में दिल्ली आए थे। NRIs की पहली पसंद बना गुरुग्राम, 25% हिस्सा इन्हीं का डील से जुड़े लोगों का कहना है कि DLF के अल्ट्रा-लग्जरी पोर्टफोलियो में NRI की हिस्सेदारी 25% से ज्यादा हो चुकी है। अजीत जैन अमेरिका के सबसे प्रभावशाली भारतीय बिजनेस लीडर्स में से एक हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग साल में कुछ महीने भारत में बिताते हैं, उनके लिए इस तरह के प्रोजेक्ट्स में मिलने वाली वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं सबसे बड़ा आकर्षण होती हैं। बंगलों की जगह गेटेड सोसायटी को मिल रही तरजीह रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोरोना के बाद से अमीर खरीदारों (UHNIs) की पसंद बदली है। अब वे अलग-थलग बंगलों के बजाय हाई-राइज लग्जरी सोसायटी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि यहां सुरक्षा के साथ-साथ कैंपस के अंदर ही जिम, क्लब हाउस और अन्य सुविधाएं मिल जाती हैं, जिनका रखरखाव आसान होता है। DLF द केमेलियास की तीन तस्वीरें…
दिल्ली के लुटियंस जोन को पीछे छोड़ रहा गुरुग्राम गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें अब ग्लोबल लेवल पर पहुंच गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्फ कोर्स रोड पर प्रति स्क्वेयर फीट की कीमतें ₹1.25 लाख के आंकड़े को पार कर गई हैं, जो मुंबई के सबसे महंगे इलाकों के बराबर है। पहली बार गुरुग्राम ने कीमतों के मामले में लुटियंस दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। अब यहां के रेट्स लंदन और दुबई जैसे शहरों को टक्कर दे रहे हैं। द केमेलियास की कुछ और बड़ी डील्स उद्योगपति ने ₹380 करोड़ में खरीदे 4 अपार्टमेंट हाल ही में गुरुग्राम में एक बड़े उद्योगपति ने DLF के नए सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द डहलियास’ में करीब ₹380 करोड़ खर्च कर चार अपार्टमेंट खरीदे हैं। नॉलेज बॉक्स: कौन हैं अजीत जैन? अजीत जैन मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। वे वारेन बफे की कंपनी ‘बर्कशायर हैथवे’ में इंश्योरेंस ऑपरेशंस के वाइस चेयरमैन हैं। वारेन बफे कई बार कहते हैं कि अजीत जैन उनके सबसे बेहतरीन निवेशों में से एक हैं और कंपनी की सफलता में उनका बड़ा हाथ है। प्रॉपर्टी फैक्ट: DLF ‘द केमेलियास’ को भारत के सबसे महंगे और सुरक्षित रिहायशी प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है। यहां रहने वालों में देश-विदेश के बड़े कॉर्पोरेट दिग्गज और स्टार्टअप फाउंडर्स शामिल हैं। इसमें 7 एनर्जी जोन्स, इनडोर-आउटडोर स्विमिंग पूल, वर्ल्ड-क्लास जिम, स्पा, सौना, टेनिस-स्क्वैश कोर्ट और गोल्फ कोर्स एक्सेस मिलता है। इसके अलावा 65-सीटर मूवी थिएटर, स्पोर्ट्स बार, फाइन डाइनिंग, योगा-पिलाटेस स्टूडियो, बच्चों का प्ले एरिया, जॉगिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket