Friday, 09 Oct 2026 | 07:16 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Indigo Light Fare Launch | Cabin Bag Only Tickets Booking Starts

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडिगो ने सिर्फ केबिन बैग यानी ‘हाथ में ले जाने वाला बैग’ के साथ सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए एक नया और सस्ता किराया ‘इंडिगो लाइट’ लॉन्च किया है। इसकी लिमिट 7kg होगी।

भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन ने यह कदम हवाई टिकटों की कीमतें कम करने के लिए उठाया है, ताकि बड़े सामान के बिना चलने वाले यात्रियों को कम पैसे देने पड़ें।

इससे पहले पिछले महीने एयर इंडिया ने भी उन यात्रियों के लिए एक बेसिक इकोनॉमी किराया शुरू किया था, जिन्हें फ्लाइट में मुफ्त खाना नहीं चाहिए और वे कम खर्च में सफर करना चाहते हैं।

कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नए फेयर की जानकारी दी।

इंडिगो के नए बदलावों को 5 आसान सवाल-जवाब में समझिए…

सवाल 1: ‘इंडिगो लाइट’ क्या है और इससे यात्रियों को क्या फायदा?

जवाब: ‘इंडिगो लाइट’ कंपनी का एक नया एंट्री-लेवल इकोनॉमी क्लास किराया है। यह खास तौर पर उन यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम सामान के साथ यात्रा करते हैं। इसके तहत यात्रियों को सामान्य टिकट के मुकाबले कम बेस प्राइस यानी मूल किराया देना होगा। साथ ही, उन्हें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ऑटो-असाइंड सीट (सिस्टम द्वारा दी गई सीट) और 7kg तक का केबिन बैग ले जाने की अनुमति मिलेगी।

सवाल 2: यह नया किराया कब से और कहाँ लागू होगा?

जवाब: इंडिगो का यह नया किराया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर लागू होगा। इसकी बुकिंग कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल एप पर 1 जुलाई से शुरू हो गई है, जबकि इस किराए पर यात्रा की शुरुआत 15 जुलाई से प्रभावी होगी।

सवाल 3: इंडिगो ने यह कदम क्यों उठाया और कंपनी का इस पर क्या कहना है?

जवाब: आजकल एयरलाइंस पैसेंजर्स को सिर्फ उन्हीं सर्विसेज के पैसे चार्ज करना चाहती हैं, जिनका वे इस्तेमाल करते हैं। इंडिगो के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर आलोक सिंह ने बताया, “यह उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो लाइट ट्रैवल करते हैं और सिर्फ उन्हीं सर्विसेस के लिए भुगतान करना चाहते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत है। यह बाजार के हिसाब से खुद को ढालने और सफर को ज्यादा सुलभ और किफायती बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।”

सवाल 4: क्या दूसरी एयरलाइंस भी इस तरह के सस्ते विकल्प दे रही हैं?

जवाब: हां, बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण कंपनियां लगातार ऐसे बदलाव कर रही हैं। एयर इंडिया ने भी पिछले महीने एक बेसिक इकोनॉमी किराया पेश किया था, जिसमें कॉम्प्लिमेंट्री मील (फ्री खाना) शामिल नहीं था। इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस के डायरेक्ट चैनल्स पर भी इस तरह का केबिन-बैग ओनली सिस्टम पहले से उपलब्ध है। पूरी खबर यहां क्लिक पढ़ें

सवाल 5: जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों को लेकर क्या बड़ी खबर है?

जवाब: सरकार ने घरेलू एयरलाइंस के लिए एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर की कटौती की है। इस कटौती के बाद देश में ATF की कीमत घटकर ₹110 प्रति लीटर पर आ गई है। फ्यूल सस्ता होने से भी एयरलाइंस को टिकट की कीमतें कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

अब खराब विजिबिलिटी में भी प्लेन सुरक्षित उतरेंगे: सैटेलाइट सिग्नल से भारत में पहली बार कॉमर्शियल जेट की लैंडिंग, स्वदेशी गगन सिस्टम का सफल ट्रायल

अब खराब विजिबिलिटी में भी प्लेन सुरक्षित लैंड कर सकेंगे। क्योंकि, भारत में पहली बार किसी बड़े कॉमर्शियल जेट को ग्राउंड से रेडियो सिग्नल भेजे बिना सीधे सैटेलाइट सिग्नल्स की मदद से सुरक्षित उतारने का सफल ट्रायल कर लिया गया है।

विमानन नियामक DGCA की देखरेख में 27 जून को इंडिगो एयरलाइंस के एयरबस A320 विमान ने स्वदेशी ‘गगन’ नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल कर यह ऐतिहासिक लैंडिंग की। हालांकि इंडिगो ने 2022 में छोटे ATR विमानों पर इसका परीक्षण किया था, लेकिन बड़े कॉमर्शियल जेट के साथ देश में यह पहला सफल ट्रायल है। पूरी खबर पढे़ं…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Mahesh Manjrekars Wife Medha Reveals Cancer Battle

July 13, 2026/
4:50 pm

9 मिनट पहले कॉपी लिंक मराठी सिनेमा की एक्ट्रेस और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा मांजरेकर ने अपनी कैंसर...

रुबियो बोले- भारत-ईरान के बीच ट्रेड डील की जानकारी नहीं:अमेरिकी विदेश मंत्री की चेतावनी- ईरान से ट्रेड करने वालों पर लगाएंगे नए प्रतिबंध

September 3, 2026/
5:22 am

पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की मुलाकात के बाद अमेरिका ने भारत-ईरान व्यापार संबंधों को लेकर अपनी...

पपीता की पहचान कैसे करें: रंग देखकर पपीता की गलती न करें! पपीता मीठा है या नहीं, बस अपनाएं ये 3 आसान तरीके

April 2, 2026/
10:30 pm

पपीते की पहचान कैसे करें: पपीता एक ऐसा फल है जो केवल स्वाद में सबसे अच्छा होता है, बल्कि स्वास्थ्य...

Tapsee Pannu Gandhari Netflix Film Controversy

August 25, 2026/
2:53 pm

4 मिनट पहले कॉपी लिंक नेटफ्लिक्स इंडिया और उसकी कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल पर कहानी चोरी का आरोप लगा है।...

Gus Atkinson celebrates taking the wicket of New Zealand's Will O'Rourke (Picture credit: AP)

June 6, 2026/
7:13 pm

आखरी अपडेट:06 जून, 2026, 19:13 IST टीवीके की प्रतिक्रिया तब आई जब अन्नामलाई के ‘वी द लीडर्स’ आंदोलन ने समर्थकों...

हेल्दी ब्रेकफास्ट: बस 20 मिनट में खाने के लिए तैयार करें आलू की चटपटी स्टफिंग; बच्चे-बच्चे सब चैट कर जायेंगे

April 10, 2026/
9:41 pm

आटे का फरा रेसिपी: उत्तर प्रदेश और बिहार के पारंपरिक नामांकन में आज भी घर-घर में काफी लोकप्रिय हैं। अगर...

Rajnath Singh & Army Chiefs in Jaipur

May 7, 2026/
8:58 am

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ सेना जयपुर में मनाएगी। यहां के साउथ वेस्टर्न कमांड में गुरुवार को कार्यक्रम होगा। इसमें...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Indigo Light Fare Launch | Cabin Bag Only Tickets Booking Starts

Indigo Light Fare Launch | Cabin Bag Only Tickets Booking Starts

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडिगो ने सिर्फ केबिन बैग यानी ‘हाथ में ले जाने वाला बैग’ के साथ सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए एक नया और सस्ता किराया ‘इंडिगो लाइट’ लॉन्च किया है। इसकी लिमिट 7kg होगी।

भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन ने यह कदम हवाई टिकटों की कीमतें कम करने के लिए उठाया है, ताकि बड़े सामान के बिना चलने वाले यात्रियों को कम पैसे देने पड़ें।

इससे पहले पिछले महीने एयर इंडिया ने भी उन यात्रियों के लिए एक बेसिक इकोनॉमी किराया शुरू किया था, जिन्हें फ्लाइट में मुफ्त खाना नहीं चाहिए और वे कम खर्च में सफर करना चाहते हैं।

कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नए फेयर की जानकारी दी।

कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नए फेयर की जानकारी दी।

इंडिगो के नए बदलावों को 5 आसान सवाल-जवाब में समझिए…

सवाल 1: ‘इंडिगो लाइट’ क्या है और इससे यात्रियों को क्या फायदा?

जवाब: ‘इंडिगो लाइट’ कंपनी का एक नया एंट्री-लेवल इकोनॉमी क्लास किराया है। यह खास तौर पर उन यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम सामान के साथ यात्रा करते हैं। इसके तहत यात्रियों को सामान्य टिकट के मुकाबले कम बेस प्राइस यानी मूल किराया देना होगा। साथ ही, उन्हें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ऑटो-असाइंड सीट (सिस्टम द्वारा दी गई सीट) और 7kg तक का केबिन बैग ले जाने की अनुमति मिलेगी।

सवाल 2: यह नया किराया कब से और कहाँ लागू होगा?

जवाब: इंडिगो का यह नया किराया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर लागू होगा। इसकी बुकिंग कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल एप पर 1 जुलाई से शुरू हो गई है, जबकि इस किराए पर यात्रा की शुरुआत 15 जुलाई से प्रभावी होगी।

सवाल 3: इंडिगो ने यह कदम क्यों उठाया और कंपनी का इस पर क्या कहना है?

जवाब: आजकल एयरलाइंस पैसेंजर्स को सिर्फ उन्हीं सर्विसेज के पैसे चार्ज करना चाहती हैं, जिनका वे इस्तेमाल करते हैं। इंडिगो के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर आलोक सिंह ने बताया, “यह उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो लाइट ट्रैवल करते हैं और सिर्फ उन्हीं सर्विसेस के लिए भुगतान करना चाहते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत है। यह बाजार के हिसाब से खुद को ढालने और सफर को ज्यादा सुलभ और किफायती बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।”

सवाल 4: क्या दूसरी एयरलाइंस भी इस तरह के सस्ते विकल्प दे रही हैं?

जवाब: हां, बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण कंपनियां लगातार ऐसे बदलाव कर रही हैं। एयर इंडिया ने भी पिछले महीने एक बेसिक इकोनॉमी किराया पेश किया था, जिसमें कॉम्प्लिमेंट्री मील (फ्री खाना) शामिल नहीं था। इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस के डायरेक्ट चैनल्स पर भी इस तरह का केबिन-बैग ओनली सिस्टम पहले से उपलब्ध है। पूरी खबर यहां क्लिक पढ़ें

सवाल 5: जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों को लेकर क्या बड़ी खबर है?

जवाब: सरकार ने घरेलू एयरलाइंस के लिए एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर की कटौती की है। इस कटौती के बाद देश में ATF की कीमत घटकर ₹110 प्रति लीटर पर आ गई है। फ्यूल सस्ता होने से भी एयरलाइंस को टिकट की कीमतें कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

अब खराब विजिबिलिटी में भी प्लेन सुरक्षित उतरेंगे: सैटेलाइट सिग्नल से भारत में पहली बार कॉमर्शियल जेट की लैंडिंग, स्वदेशी गगन सिस्टम का सफल ट्रायल

अब खराब विजिबिलिटी में भी प्लेन सुरक्षित लैंड कर सकेंगे। क्योंकि, भारत में पहली बार किसी बड़े कॉमर्शियल जेट को ग्राउंड से रेडियो सिग्नल भेजे बिना सीधे सैटेलाइट सिग्नल्स की मदद से सुरक्षित उतारने का सफल ट्रायल कर लिया गया है।

विमानन नियामक DGCA की देखरेख में 27 जून को इंडिगो एयरलाइंस के एयरबस A320 विमान ने स्वदेशी ‘गगन’ नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल कर यह ऐतिहासिक लैंडिंग की। हालांकि इंडिगो ने 2022 में छोटे ATR विमानों पर इसका परीक्षण किया था, लेकिन बड़े कॉमर्शियल जेट के साथ देश में यह पहला सफल ट्रायल है। पूरी खबर पढे़ं…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket