Tuesday, 24 Nov 2026 | 12:22 PM

Trending :

ऑस्ट्रेलिया में हनीमून मनाएंगे न्यूलीवेड आमिर खान-गौरी स्प्रैट:बेटे आजाद और क्विन भी साथ जाएंगे, लौटकर नए घर में शिफ्ट होंगे, पास रहेंगी पूर्व पत्नी किरण राव

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। शादी के बाद अब कपल हनीमून के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले हैं। ये एक वर्क ट्रिप भी होने वाली है, जिसमें आमिर के बेटे आजाद और गौरी के बेटे क्विन भी साथ रहेंगे। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपने-अपने बेटों के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हो रहे हैं। क्विन और आजाद भी ट्रिप का हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि आमिर इस यात्रा को अपने काम के साथ-साथ शादी के बाद के हनीमून के रूप में भी प्लान कर रहे हैं। इस दौरान दोनों परिवारों के बच्चों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आमिर भी क्विन के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। मेलबर्न की यह यात्रा आमिर और गौरी की निजी रजिस्टर्ड शादी के एक सप्ताह से भी कम समय बाद हो रही है। दोनों ने 5 जुलाई को बांद्रा स्थित आमिर के घर पर बेहद सादगी से शादी की थी। इस निजी समारोह में केवल करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और उनके बच्चे ही शामिल हुए थे। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में शामिल होंगे आमिर खान ऑस्ट्रेलिया में हनीमून के बाद आमिर खान इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में हिस्सा लेंगे। उन्हें फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में अपने अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। रणवीर सिंह-अहान पांडे भी हो सकते हैं मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में शामिल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न ने हाल ही में अपनी नॉमिनेशन लिस्ट जारी की है, जिसमें आमिर के साथ अहान पांडे, भूमन भार्गव दास, दुलकर सलमान, ममूटी, रणवीर सिंह, ऋषभ शेट्टी और संजय मिश्रा भी बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल) कैटेगरी के लिए नॉमिनेटेड हैं। 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से की शादी 61 साल के आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की है। शादी में चंद करीबी मेहमान शामिल हुए थे। शादी के पेपर्स साइन करने के बाद कपल ने वचन लिए हैं। इस दौरान आमिर ने गौरी के बेशकीमती अंगूठी दी है। ये अंगूठी लग्जरी ब्रांड क्वीन ने तैयार की है, जिसे सिलेक्ट करने में आमिर को 3 महीने लगे। अंगूठी में मेडागास्कर से लाया हुआ रेयर कैबोकॉन कट नेचुरल रूबी स्टोन है। जबकि इसे गोल्ड में बनाया गया है, जिसमें 40 रियल डायमंड हैं। जल्द ही नए घर में शिफ्ट होंगे आमिर खान आमिर खान के मरीना स्थित अपार्टमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसके चलते वो पाली स्थित घर में रह रहे हैं। अब कंस्ट्रक्शन लगभग पूरा होने वाला है। आमिर ने उस बिल्डिंग में 3 अपार्टमेंट लिए हैं, जिसमें वो पत्नी गौरी और बेटों आजाद-क्विन के साथ रहेंगे। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव भी इसी अपार्टमेंट में रहने वाली हैं। इसके अलावा आमिर की बहनें निखहत-फरहत और मां भी उनके साथ रहने वाली हैं। इन अपार्टमेंट्स के लिए आमिर खान ने 100 करोड़ का एडवांस दिया है। देखिए आमिर- गौरी की शादी की तस्वीरें-

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'तारक मेहता' में क्या जेठालाल का किरदार खत्म होगा?:मेकर्स ने अफवाहों का खंडन किया, दिलीप जोशी शो का हिस्सा बने रहेंगे

July 14, 2026/
11:05 am

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार खत्म किए जाने की सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का...

ऑफ कटर से गच्चा खा रहे मॉडर्न बैटर:वर्ल्ड कप के 357 विकेट पेसर्स को, इसमें 68 ऑफ कटर पर गिरे, बुमराह इसके उस्ताद

March 12, 2026/
8:44 am

टी-20 क्रिकेट को हमेशा से बल्लेबाजों का गेम माना जाता है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में तेज गेंदबाजों ने...

चांदी ₹3034 महंगी होकर ₹2.26 लाख पर पहुंची:3 दिन में कीमत ₹10764 बढ़ी, सोना आज ₹2,303 बढ़कर ₹1.43 लाख पर पहुंचा

July 22, 2026/
12:20 pm

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 21 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक...

रिटायर्ड डीएसपी पर दर्ज केस निरस्त करने की मांग:मंदसौर में सौंपा ज्ञापन; पन्ना में सीट बेल्ट विवाद को गंभीर अपराध बनाने का आरोप

April 13, 2026/
3:35 pm

मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहार (सेवानिवृत्त टीआई) के नेतृत्व में मंदसौर...

ईरान 6 अरब डॉलर के फ्रीज-फंड से जरूरी सामान खरीदेगा:अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप; उल्लंघन की निगरानी के लिए अलग चैनल बनेगा

July 2, 2026/
7:10 am

ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका-ईरान समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाली 6 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्तियों...

नल सूखे तो सड़क पर उतरीं महिलाएं:नर्मदापुरम में नगरपालिका में फोड़े मटके, गंदगी, अधूरे निर्माण और शुद्ध पेयजल की मांग

April 30, 2026/
6:17 pm

भीषण गर्मी में नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर पीने का पानी लोगों को नहीं मिल रहा। जिसके चलते नर्मदापुरम के वार्ड...

authorimg

April 28, 2026/
10:31 pm

जब भी हमें दवा लेनी होती है, ज्यादातर लोग बिना ज्यादा सोचे-समझे गोली उठाते हैं और पानी के साथ निगल...

राजनीति

ऑस्ट्रेलिया में हनीमून मनाएंगे न्यूलीवेड आमिर खान-गौरी स्प्रैट:बेटे आजाद और क्विन भी साथ जाएंगे, लौटकर नए घर में शिफ्ट होंगे, पास रहेंगी पूर्व पत्नी किरण राव

ऑस्ट्रेलिया में हनीमून मनाएंगे न्यूलीवेड आमिर खान-गौरी स्प्रैट:बेटे आजाद और क्विन भी साथ जाएंगे, लौटकर नए घर में शिफ्ट होंगे, पास रहेंगी पूर्व पत्नी किरण राव

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। शादी के बाद अब कपल हनीमून के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले हैं। ये एक वर्क ट्रिप भी होने वाली है, जिसमें आमिर के बेटे आजाद और गौरी के बेटे क्विन भी साथ रहेंगे। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपने-अपने बेटों के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हो रहे हैं। क्विन और आजाद भी ट्रिप का हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि आमिर इस यात्रा को अपने काम के साथ-साथ शादी के बाद के हनीमून के रूप में भी प्लान कर रहे हैं। इस दौरान दोनों परिवारों के बच्चों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आमिर भी क्विन के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। मेलबर्न की यह यात्रा आमिर और गौरी की निजी रजिस्टर्ड शादी के एक सप्ताह से भी कम समय बाद हो रही है। दोनों ने 5 जुलाई को बांद्रा स्थित आमिर के घर पर बेहद सादगी से शादी की थी। इस निजी समारोह में केवल करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और उनके बच्चे ही शामिल हुए थे। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में शामिल होंगे आमिर खान ऑस्ट्रेलिया में हनीमून के बाद आमिर खान इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में हिस्सा लेंगे। उन्हें फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में अपने अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। रणवीर सिंह-अहान पांडे भी हो सकते हैं मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में शामिल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न ने हाल ही में अपनी नॉमिनेशन लिस्ट जारी की है, जिसमें आमिर के साथ अहान पांडे, भूमन भार्गव दास, दुलकर सलमान, ममूटी, रणवीर सिंह, ऋषभ शेट्टी और संजय मिश्रा भी बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल) कैटेगरी के लिए नॉमिनेटेड हैं। 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से की शादी 61 साल के आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की है। शादी में चंद करीबी मेहमान शामिल हुए थे। शादी के पेपर्स साइन करने के बाद कपल ने वचन लिए हैं। इस दौरान आमिर ने गौरी के बेशकीमती अंगूठी दी है। ये अंगूठी लग्जरी ब्रांड क्वीन ने तैयार की है, जिसे सिलेक्ट करने में आमिर को 3 महीने लगे। अंगूठी में मेडागास्कर से लाया हुआ रेयर कैबोकॉन कट नेचुरल रूबी स्टोन है। जबकि इसे गोल्ड में बनाया गया है, जिसमें 40 रियल डायमंड हैं। जल्द ही नए घर में शिफ्ट होंगे आमिर खान आमिर खान के मरीना स्थित अपार्टमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसके चलते वो पाली स्थित घर में रह रहे हैं। अब कंस्ट्रक्शन लगभग पूरा होने वाला है। आमिर ने उस बिल्डिंग में 3 अपार्टमेंट लिए हैं, जिसमें वो पत्नी गौरी और बेटों आजाद-क्विन के साथ रहेंगे। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव भी इसी अपार्टमेंट में रहने वाली हैं। इसके अलावा आमिर की बहनें निखहत-फरहत और मां भी उनके साथ रहने वाली हैं। इन अपार्टमेंट्स के लिए आमिर खान ने 100 करोड़ का एडवांस दिया है। देखिए आमिर- गौरी की शादी की तस्वीरें-

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket