Sunday, 30 Aug 2026 | 08:35 PM

Trending :

NEET PG 2026 Exam Cancelled at Jaipur Center आसिम रियाज ने भव्या सिंह को भेजा लीगल नोटिस:भव्या ने कहा था- वो पागल इंसान, मारपीट करता है; धर्म परिवर्तन के आरोप लग चुके आसिम रियाज ने भव्या सिंह को भेजा लीगल नोटिस:भव्या ने कहा था- वो पागल इंसान, मारपीट करता है; धर्म परिवर्तन के आरोप लग चुके सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें:प्रेग्नेंसी ग्लो में सेल्फी भी पोस्ट की; फैंस ने सुझाया बेबी नेम, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें:प्रेग्नेंसी ग्लो में सेल्फी भी पोस्ट की; फैंस ने सुझाया बेबी नेम, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन साइप्रस के पास फेरी बोट पलटी, 270+ यात्री सवार थे:रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ; लोग बोट के ऊपर चढ़कर जान बचा रहे
EXCLUSIVE

परिवार के साथ लंदन वैकेशन पर दिखीं प्रियंका चोपड़ा:बेटी मालती ने निकाले मां के बालों के क्लिप; विंबलडन देखने भी पहुंचीं, देखें तस्वीरें

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उनकी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनास भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में एक खास वीडियो ने फैंस का ध्यान खींचा है, जिसमें छोटी मालती अपनी मां के बालों से पिन निकालती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वे फेमस टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 2026 के मैच देखने भी पहुंचीं। देखें प्रियंका की लंदन ट्रिप की तस्वीरें मां के बालों से पिन निकालती हुई दिखीं मालती
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने लंदन ट्रिप की यादें शेयर की हैं। शुरुआत की तस्वीरों में वे विम्बलडन मैच का आनंद लेती और वहां मौजूद लोगों से मिलती दिख रही हैं। पोस्ट के आखिरी हिस्से में उन्होंने परिवार के साथ बिताए निजी पलों को दिखाया है। हालांकि प्रियंका ने किसी भी तस्वीर में अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। एक वीडियो में मालती अपनी मां के साथ कहानी सुन रही हैं, तभी प्रियंका उनसे अपने जूड़े से हेयरपिन निकालने के लिए कहती हैं। मालती बहुत ध्यान से एक-एक करके क्लिप हटाती हैं। आमतौर पर पब्लिक इवेंट्स के बाद निक जोनास प्रियंका के बाल खोलने में मदद करते हैं, लेकिन इस बार बेटी मालती यह करती नजर आईं। लंदन ट्रिप की अन्य तस्वीरें भी आईं सामने
शेयर की गई अन्य तस्वीरों में मालती अपने पिता निक जोनास की गोद में बैठी हैं और दोनों ट्रेन की खिड़की से बाहर का नजारा देख रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने एक सेल्फी भी क्लिक की। एक दूसरी तस्वीर में मालती झील के किनारे बत्तखों को दाना खिलाते हुए आइसक्रीम का मजा ले रही हैं। आखिरी फोटो में मालती एक पेड़ के तने पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। यूजर्स बोले- मालती की आवाज बहुत प्यारी
इस मां-बेटी के खूबसूरत तालमेल पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि निक, ऐसा लग रहा है कि मालती आपकी नौकरी छीनने आ रही है। मालती की बातचीत और उनकी आवाज सुनकर भी लोग तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कहा कि उनकी आवाज बहुत शांत और प्यारी है, वह बड़ी होकर सिंगर बनेगी। कुछ लोगों ने लिखा कि इस उम्र में बच्चे सच में आपकी मदद करना चाहते हैं। विंबलडन मैच देखने पहुंचीं थीं प्रियंका चोपड़ा गुरुवार को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का मुकाबला देखने पहुंचीं थीं। वे महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच के दौरान फ्रंट रो में बैठी नजर आईं, जहां कोको गॉफ और कैरोलिना मुचोवा के बीच मुकाबला चल रहा था। प्रियंका ने स्टेडियम से ही अपने पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास को फेसटाइम पर वीडियो कॉल किया और उन्हें विंबलडन का लाइव टूर कराया था। ‘वाराणसी’ से 8 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इस फिल्म के जरिए प्रियंका करीब 8 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म ग्लोबल सक्सेस ‘आरआरआर’ के बाद राजामौली की अगली बड़ी फिल्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसे 1000 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट के साथ बनाया जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Bangladesh Demands Guarantee Clause in Ganga Water Treaty with India

August 19, 2026/
3:52 pm

दिल्ली/ढाका5 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश, भारत के साथ गंगा जल संधि में ‘गारंटी क्लॉज’ शामिल करना चाहता है। बांग्लादेश...

पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया:प्रियांश की किंग्स के लिए सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी, यानसन ने एक हाथ से कैच लपका; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

April 11, 2026/
7:22 pm

पंजाब ने टी-20 में सबसे ज्यादा 10वीं बार 200+ टारगेट चेज किया। टीम ने शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स...

रोहतक में बॉलीबुड सिंगर पर भड़के नवीन जयहिंद:बादशाह को भांडशाह बताया, बोले-लड़कियों को लेकर गाने में भरी अश्लीलता

March 6, 2026/
4:26 pm

बॉलीवुड सिंगर एवं रैपर बादशाह के आए नए गाने टटीरी को लेकर रोहतक में नवीन जयहिंद भड़क गए। उन्होंने कहा...

विदिशा में गेहूं उपार्जन पर कांग्रेस का प्रदर्शन:रैली निकालकर उठाई किसानों की आवाज; समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

April 21, 2026/
7:14 pm

विदिशा जिले में गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री...

PM मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों पर बैठक जारी:पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; शाह-जयशंकर सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद

April 1, 2026/
8:19 pm

दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर PM मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम 7 बजे से कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS)...

authorimg

May 6, 2026/
9:45 am

फरीदाबाद: गर्मियों का मौसम आते ही घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला उपकरण फ्रिज बन जाता है. लोग मानते...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

परिवार के साथ लंदन वैकेशन पर दिखीं प्रियंका चोपड़ा:बेटी मालती ने निकाले मां के बालों के क्लिप; विंबलडन देखने भी पहुंचीं, देखें तस्वीरें

परिवार के साथ लंदन वैकेशन पर दिखीं प्रियंका चोपड़ा:बेटी मालती ने निकाले मां के बालों के क्लिप; विंबलडन देखने भी पहुंचीं, देखें तस्वीरें

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उनकी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनास भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में एक खास वीडियो ने फैंस का ध्यान खींचा है, जिसमें छोटी मालती अपनी मां के बालों से पिन निकालती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वे फेमस टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 2026 के मैच देखने भी पहुंचीं। देखें प्रियंका की लंदन ट्रिप की तस्वीरें मां के बालों से पिन निकालती हुई दिखीं मालती
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने लंदन ट्रिप की यादें शेयर की हैं। शुरुआत की तस्वीरों में वे विम्बलडन मैच का आनंद लेती और वहां मौजूद लोगों से मिलती दिख रही हैं। पोस्ट के आखिरी हिस्से में उन्होंने परिवार के साथ बिताए निजी पलों को दिखाया है। हालांकि प्रियंका ने किसी भी तस्वीर में अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। एक वीडियो में मालती अपनी मां के साथ कहानी सुन रही हैं, तभी प्रियंका उनसे अपने जूड़े से हेयरपिन निकालने के लिए कहती हैं। मालती बहुत ध्यान से एक-एक करके क्लिप हटाती हैं। आमतौर पर पब्लिक इवेंट्स के बाद निक जोनास प्रियंका के बाल खोलने में मदद करते हैं, लेकिन इस बार बेटी मालती यह करती नजर आईं। लंदन ट्रिप की अन्य तस्वीरें भी आईं सामने
शेयर की गई अन्य तस्वीरों में मालती अपने पिता निक जोनास की गोद में बैठी हैं और दोनों ट्रेन की खिड़की से बाहर का नजारा देख रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने एक सेल्फी भी क्लिक की। एक दूसरी तस्वीर में मालती झील के किनारे बत्तखों को दाना खिलाते हुए आइसक्रीम का मजा ले रही हैं। आखिरी फोटो में मालती एक पेड़ के तने पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। यूजर्स बोले- मालती की आवाज बहुत प्यारी
इस मां-बेटी के खूबसूरत तालमेल पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि निक, ऐसा लग रहा है कि मालती आपकी नौकरी छीनने आ रही है। मालती की बातचीत और उनकी आवाज सुनकर भी लोग तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कहा कि उनकी आवाज बहुत शांत और प्यारी है, वह बड़ी होकर सिंगर बनेगी। कुछ लोगों ने लिखा कि इस उम्र में बच्चे सच में आपकी मदद करना चाहते हैं। विंबलडन मैच देखने पहुंचीं थीं प्रियंका चोपड़ा गुरुवार को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का मुकाबला देखने पहुंचीं थीं। वे महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच के दौरान फ्रंट रो में बैठी नजर आईं, जहां कोको गॉफ और कैरोलिना मुचोवा के बीच मुकाबला चल रहा था। प्रियंका ने स्टेडियम से ही अपने पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास को फेसटाइम पर वीडियो कॉल किया और उन्हें विंबलडन का लाइव टूर कराया था। ‘वाराणसी’ से 8 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इस फिल्म के जरिए प्रियंका करीब 8 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म ग्लोबल सक्सेस ‘आरआरआर’ के बाद राजामौली की अगली बड़ी फिल्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसे 1000 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट के साथ बनाया जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket