Tuesday, 20 Oct 2026 | 04:45 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Ayush Sharma, Sonu Sood Condemn Lathicharge

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनू सूद, अनुराग कश्यप, आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर समेत बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की आलोचना की है।

बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र की असली पहचान सिर्फ वोट नहीं, बल्कि हर नागरिक की आवाज है। उनके मुताबिक, चाहे छात्र हों या देश का कोई भी नागरिक, जब वे अपनी बात रखते हैं तो उसे सुना जाना चाहिए, दबाया नहीं जाना चाहिए।

आयुष शर्मा ने फिल्म 'लवयात्री' और 'अंतिम' में काम किया है। उनकी शादी 2014 में सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान से हुई थी।

आयुष शर्मा ने फिल्म ‘लवयात्री’ और ‘अंतिम’ में काम किया है। उनकी शादी 2014 में सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान से हुई थी।

आयुष शर्मा ने कहा कि सरकार ने आखिरकार छात्रों की आवाज सुनी, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों को टियर गैस और लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए युवाओं को ऐसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, जो चिंताजनक है।

एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमारे छात्रों को लाठियां नहीं, गले लगाने वाले हाथ चाहिए।’

सोनू सूद की पोस्ट।

सोनू सूद की पोस्ट।

पुलिस कार्रवाई पर अनुराग ने सवाल उठाए

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,

QuoteImage

वर्दी पहनने के लिए आत्मा का, आत्मीयता का, सबका सौदा करना पड़ता है। मालूम नहीं था। क्या इस देश में कोई पुलिसवाला है, जो खड़ा होकर बोल सके, ‘मैं इस आदेश का पालन नहीं करूंगा, क्योंकि यह गलत है?’

QuoteImage

अनुराग कश्यप की पोस्ट।

अनुराग कश्यप की पोस्ट।

हुमा कुरैशी ने लाठीचार्ज को दुखद बताया

हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,

QuoteImage

आज की तस्वीरें मेरे जहन में लंबे समय तक रहेंगी। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर इतनी बेरहमी और लाठियों का इस्तेमाल होते देख मुझे बहुत दुख हुआ। इसे निश्चित रूप से ज्यादा सब्र, लोगों की बात सुनने और बातचीत के जरिए संभाला जा सकता था।

QuoteImage

हुमा कुरैशी की पोस्ट।

हुमा कुरैशी की पोस्ट।

उन्होंने आगे लिखा,

QuoteImage

हम भारत के लोगों ने ही इस सरकार को चुना है और आज हम सभी को सवाल पूछने और जवाबदेही की उम्मीद करने की जरूरत है। हम एक बहुत बड़ा और विविधताओं वाला देश हैं। जरूरी नहीं कि हम हर मुद्दे पर सहमत हों, लेकिन हम निश्चित रूप से इस बात पर सहमत हो सकते हैं कि बल प्रयोग करने से पहले हर नागरिक की बात सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए।

QuoteImage

हुमा ने अंत में कहा कि हर उस छात्र और नागरिक का सम्मान है, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मान्यताओं के लिए खड़े होने का फैसला किया। जय हिंद।”

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हिंसा समाधान नहीं है।’

भूमि पेडनेकर बोलीं- हिंसा समाधान नहीं है

भूमि ने कहा कि देश का अपने युवाओं के प्रति यह फर्ज है कि वह यह सुनिश्चित करे कि आंदोलन हिंसक न हो और अपने मकसद से न भटके। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र बातचीत से ही बनते हैं।

भूमि ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की भी मांग की और पेपर लीक, परीक्षा में विफलता, समान अवसर न मिलना, शिक्षकों की कमी और छात्रों पर पड़ने वाले दबाव जैसे मुद्दों को उठाया, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

भूमि पेडनेकर की पोस्ट।

भूमि पेडनेकर की पोस्ट।

यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी हिंसा का विरोध करते हुए X अकाउंट पर लिखा,

QuoteImage

मैं न तो बीजेपी का समर्थक हूं और न ही कांग्रेस का, लेकिन छात्रों के साथ जो हो रहा है, वह पूरी तरह गलत है। जो छात्र अपनी जायज समस्याओं को लेकर सामने आए, उनके साथ हिंसा नहीं होनी चाहिए थी। उनकी बातों को सुना जाना चाहिए और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

QuoteImage

एल्विश यादव की पोस्ट।

एल्विश यादव की पोस्ट।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।

सुबह 8 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में 10 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर मार्च किया। आंदोलनकारी जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ, विजय चौक होते हुए संसद के करीब पहुंचे।

संसद में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई, मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। देर शाम को पथराव की तस्वीरें भी सामने आईं। इसमें 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और इतने ही प्रदर्शनकारी भी घायल हुए।

CJP ने आरोप लगाया कि निहत्थे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोल दागे। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की फोटो सामने आईं। पूरी खबर यहां पढ़ें….

संसद मार्च के दौरान 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं।

संसद भवन के पास से प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें

आंसू गैस के गोले दागने से प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए संसद भवन के बाहर आंसू गैस के गोले दागे।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं।

शाम 4 बजे के बाद रैपिड एक्शन फोर्स के जवान जंतर-मंतर खाली कराने पहुंचे। वहां लोगों पर लाठीचार्ज किया गया।

यह खबर भी पढ़ें….

CJP आंदोलन पर आमने-सामने फिल्मी सितारे:शबाना आजमी-प्रकाश राज ने ट्रक पर चढ़कर किया प्रदर्शन, कंगना-हेमा ने कहा- प्रोटेस्ट का मतलब नहीं, उत्पात मचा रहे

नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में चल रहे CJP के आंदोलन पर बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है। एक तरफ जहां शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे सीनियर कलाकार सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद कंगना रनोट और हेमा मालिनी ने इस प्रदर्शन को गलत बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें….

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका ने UFO से जुड़ी पहली फाइलें जारी की:चांद पर रहस्यमयी वस्तुएं दिखने का दावा, अंतरिक्ष यात्री बोले- बाहर आतिशबाजी जैसा नजारा

May 9, 2026/
1:02 am

अमेरिका में शुक्रवार को लंबे समय से चर्चा में रही UFO फाइलों की पहली खेप जारी कर दी गई। ट्रम्प...

Salman Khan Cuts SVC 63 Fees

August 1, 2026/
2:46 pm

10 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही फिल्म SVC63 के...

इंग्लैंड महिला टीम ने टी-20 में भारत को हराया:सीरीज 2-1 से जीती, कैपसे-नाइट के बीच 137 रन की पार्टनरशिप

June 3, 2026/
7:43 am

इंग्लैंड की महिला टीम ने तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही...

RBI Polymer Notes Trial | New Delhi Launch Update 2027

July 17, 2026/
4:05 pm

नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही देश में प्लास्टिक यानी पॉलीमर से...

AICTE Shuts 58 Colleges; UP & Maharashtra Most Affected

July 6, 2026/
4:13 pm

3 मिनट पहले कॉपी लिंक ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान देशभर के...

‘धुरंधर में अक्षय खन्ना के रोल पर उठा सवाल:शोभा डे बोलीं- प्रमोशन में किरदार और डांस मूव्स को बढ़ा-चढ़ाकर किया गया पेश

March 1, 2026/
7:46 pm

राइटर-कॉलमिस्ट शोभा डे ने फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना के रोल को लेकर हो रही हाइप पर सवाल उठाया। एक...

आज भोपाल में बीजेपी की नारी आक्रोश रैली:सीएम सहित महिला मंत्री होंगी शामिल, 30 हजार महिलाएं जुटेंगी

April 20, 2026/
5:09 am

महिलाओं को लोकसभा, विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर संसद में लाए गए तीन विधेयक पारित न हो...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Ayush Sharma, Sonu Sood Condemn Lathicharge

Ayush Sharma, Sonu Sood Condemn Lathicharge

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनू सूद, अनुराग कश्यप, आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर समेत बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की आलोचना की है।

बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र की असली पहचान सिर्फ वोट नहीं, बल्कि हर नागरिक की आवाज है। उनके मुताबिक, चाहे छात्र हों या देश का कोई भी नागरिक, जब वे अपनी बात रखते हैं तो उसे सुना जाना चाहिए, दबाया नहीं जाना चाहिए।

आयुष शर्मा ने फिल्म 'लवयात्री' और 'अंतिम' में काम किया है। उनकी शादी 2014 में सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान से हुई थी।

आयुष शर्मा ने फिल्म ‘लवयात्री’ और ‘अंतिम’ में काम किया है। उनकी शादी 2014 में सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान से हुई थी।

आयुष शर्मा ने कहा कि सरकार ने आखिरकार छात्रों की आवाज सुनी, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों को टियर गैस और लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए युवाओं को ऐसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, जो चिंताजनक है।

एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमारे छात्रों को लाठियां नहीं, गले लगाने वाले हाथ चाहिए।’

सोनू सूद की पोस्ट।

सोनू सूद की पोस्ट।

पुलिस कार्रवाई पर अनुराग ने सवाल उठाए

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,

QuoteImage

वर्दी पहनने के लिए आत्मा का, आत्मीयता का, सबका सौदा करना पड़ता है। मालूम नहीं था। क्या इस देश में कोई पुलिसवाला है, जो खड़ा होकर बोल सके, ‘मैं इस आदेश का पालन नहीं करूंगा, क्योंकि यह गलत है?’

QuoteImage

अनुराग कश्यप की पोस्ट।

अनुराग कश्यप की पोस्ट।

हुमा कुरैशी ने लाठीचार्ज को दुखद बताया

हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,

QuoteImage

आज की तस्वीरें मेरे जहन में लंबे समय तक रहेंगी। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर इतनी बेरहमी और लाठियों का इस्तेमाल होते देख मुझे बहुत दुख हुआ। इसे निश्चित रूप से ज्यादा सब्र, लोगों की बात सुनने और बातचीत के जरिए संभाला जा सकता था।

QuoteImage

हुमा कुरैशी की पोस्ट।

हुमा कुरैशी की पोस्ट।

उन्होंने आगे लिखा,

QuoteImage

हम भारत के लोगों ने ही इस सरकार को चुना है और आज हम सभी को सवाल पूछने और जवाबदेही की उम्मीद करने की जरूरत है। हम एक बहुत बड़ा और विविधताओं वाला देश हैं। जरूरी नहीं कि हम हर मुद्दे पर सहमत हों, लेकिन हम निश्चित रूप से इस बात पर सहमत हो सकते हैं कि बल प्रयोग करने से पहले हर नागरिक की बात सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए।

QuoteImage

हुमा ने अंत में कहा कि हर उस छात्र और नागरिक का सम्मान है, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मान्यताओं के लिए खड़े होने का फैसला किया। जय हिंद।”

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हिंसा समाधान नहीं है।’

भूमि पेडनेकर बोलीं- हिंसा समाधान नहीं है

भूमि ने कहा कि देश का अपने युवाओं के प्रति यह फर्ज है कि वह यह सुनिश्चित करे कि आंदोलन हिंसक न हो और अपने मकसद से न भटके। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र बातचीत से ही बनते हैं।

भूमि ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की भी मांग की और पेपर लीक, परीक्षा में विफलता, समान अवसर न मिलना, शिक्षकों की कमी और छात्रों पर पड़ने वाले दबाव जैसे मुद्दों को उठाया, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

भूमि पेडनेकर की पोस्ट।

भूमि पेडनेकर की पोस्ट।

यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी हिंसा का विरोध करते हुए X अकाउंट पर लिखा,

QuoteImage

मैं न तो बीजेपी का समर्थक हूं और न ही कांग्रेस का, लेकिन छात्रों के साथ जो हो रहा है, वह पूरी तरह गलत है। जो छात्र अपनी जायज समस्याओं को लेकर सामने आए, उनके साथ हिंसा नहीं होनी चाहिए थी। उनकी बातों को सुना जाना चाहिए और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

QuoteImage

एल्विश यादव की पोस्ट।

एल्विश यादव की पोस्ट।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।

सुबह 8 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में 10 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर मार्च किया। आंदोलनकारी जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ, विजय चौक होते हुए संसद के करीब पहुंचे।

संसद में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई, मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। देर शाम को पथराव की तस्वीरें भी सामने आईं। इसमें 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और इतने ही प्रदर्शनकारी भी घायल हुए।

CJP ने आरोप लगाया कि निहत्थे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोल दागे। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की फोटो सामने आईं। पूरी खबर यहां पढ़ें….

संसद मार्च के दौरान 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं।

संसद मार्च के दौरान 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं।

संसद भवन के पास से प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें

आंसू गैस के गोले दागने से प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

आंसू गैस के गोले दागने से प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए संसद भवन के बाहर आंसू गैस के गोले दागे।

सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए संसद भवन के बाहर आंसू गैस के गोले दागे।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं।

शाम 4 बजे के बाद रैपिड एक्शन फोर्स के जवान जंतर-मंतर खाली कराने पहुंचे। वहां लोगों पर लाठीचार्ज किया गया।

शाम 4 बजे के बाद रैपिड एक्शन फोर्स के जवान जंतर-मंतर खाली कराने पहुंचे। वहां लोगों पर लाठीचार्ज किया गया।

यह खबर भी पढ़ें….

CJP आंदोलन पर आमने-सामने फिल्मी सितारे:शबाना आजमी-प्रकाश राज ने ट्रक पर चढ़कर किया प्रदर्शन, कंगना-हेमा ने कहा- प्रोटेस्ट का मतलब नहीं, उत्पात मचा रहे

नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में चल रहे CJP के आंदोलन पर बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है। एक तरफ जहां शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे सीनियर कलाकार सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद कंगना रनोट और हेमा मालिनी ने इस प्रदर्शन को गलत बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें….

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket