Sunday, 13 Sep 2026 | 03:31 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Bank of Baroda Data Leak

Bank of Baroda Data Leak
  • Hindi News
  • Business
  • Bank Of Baroda Data Leak | Customers Internal Records Exposed On Dark Web

मुंबई16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों का पर्सनल डेटा और बैंक के इंटरनल डॉक्यूमेंट्स डार्क वेब पर लीक हो गए हैं। इस मामले से जुड़े एक सूत्र और साइबरसिक्योरिटी रिसर्चर ने इस बात की जानकारी दी है।

कैशलेस कंज्यूमर के फाउंडर और साइबरसिक्योरिटी रिसर्चर श्रीकांत एल के अनुसार, लीक हुए डेटा में ग्राहकों की पर्सनल डिटेल्स, आइडेंटिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स, लोन से जुड़े पेपर और बैंक के इंटरनल ऑडिट रिकॉर्ड शामिल हैं।

इस डेटा लीक को कंफर्म करते हुए मामले से जुड़े सूत्र ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस घटना की जांच के लिए फोरेंसिक ऑडिट शुरू कर दिया है।

हालांकि, इस लीक से कितने ग्राहक प्रभावित हुए हैं, इसकी सटीक संख्या अभी साफ नहीं हो पाई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस डेटा ब्रीच के संबंध में अभी तक स्टॉक एक्सचेंजों को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।

ईमेल सिस्टम से हुई सेंधमारी की आशंका

सूत्र के मुताबिक, शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि यह पूरी घटना बैंक के एक कंप्रोमाइज्ड यानी हैक या सेंधमारी का शिकार हुए ईमेल सिस्टम की वजह से हुई है। हैकर्स ने ईमेल सिस्टम को हैक कर बैंक के संवेदनशील डेटा तक पहुंच हासिल की।

डार्क वेब पर 700GB डेटा की बिक्री का दावा

साइबरसिक्योरिटी रिसर्चर श्रीकांत एल ने वेबसाइट के मेटाडेटा एनालिसिस के आधार पर बताया कि यह डेटा शनिवार रात एक डार्क वेब साइट पर सामने आया था। डार्क वेब पर इस डेटा को 700 GB से भी ज्यादा जानकारी वाले डेटा कैशे के रूप में एडवर्टाइज किया गया था।

मामले पर नियामक एजेंसियों ने साधी चुप्पी

डेटा लीक के इस मामले पर फिलहाल बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारत की साइबर सुरक्षा नियामक एजेंसी सर्ट-इन (CERT-In) की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कॉर्पोरेट जगत में बढ़ रही साइबर सुरक्षा की चिंताएं

यह डेटा लीक ऐसे समय में सामने आया है जब ग्राहकों और व्यवसायों का भारी मात्रा में डेटा स्टोर करने वाली बड़ी कंपनियों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के सामने साइबर सुरक्षा के जोखिम लगातार बढ़ रहे हैं।

इससे पहले जून महीटने में एपल के सप्लायर ‘टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर हुए साइबर हमले के कारण एपल और इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला से जुड़े कंपोनेंट डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के डॉक्यूमेंट्स डार्क वेब पर लीक हो गए थे।

इसके अलावा, इसी महीने की शुरुआत में ‘वर्ल्ड लीक्स’ नाम के रैनसमवेयर ग्रुप ने भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट से जुड़ी फाइलें भी डार्क वेब पर पोस्ट कर दी थीं।

क्या होता है डार्क वेब और फोरेंसिक ऑडिट?

  • डार्क वेब: इंटरनेट का वह छिपा हुआ हिस्सा है जिसे गूगल या सामान्य सर्च इंजन से एक्सेस नहीं किया जा सकता। इसे इस्तेमाल करने के लिए विशेष सॉफ्टवेयर (जैसे Tor Browser) की जरूरत होती है। इसका उपयोग अक्सर अवैध खरीदारी, डेटा चोरी और हैकिंग से जुड़े कामों के लिए किया जाता है।
  • फोरेंसिक ऑडिट: यह किसी डिजिटल सिस्टम या वित्तीय रिकॉर्ड की एक गहन तकनीकी जांच होती है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना होता है कि हैकिंग या सेंधमारी कैसे हुई, कहां से डेटा लीक हुआ और इसमें किसकी लापरवाही या संलिप्तता थी, ताकि इसे कानूनी सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके।

बैंक के कस्टमर्स के लिए सेफ्टी टिप्स

  • पासवर्ड और PIN बदलें: बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक एहतियात के तौर पर अपने नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग एप के पासवर्ड और ATM PIN तुरंत बदल लें।
  • फिशिंग कॉल से बचें: किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या ईमेल पर अपने बैंक खाते की जानकारी, OTP या CVV शेयर न करें। बैंक कभी भी फोन पर गोपनीय जानकारी नहीं मांगता।

ये खबर भी पढ़ें…

चांदी ₹2,050 बढ़कर ₹2.25 लाख पर पहुंची: सोना ₹751 महंगा होकर ₹1.45 लाख का 10 ग्राम हुआ, इस साल ₹1.60 लाख तक जा सकता है

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 2,050 रुपए बढ़कर 2.25 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 751 रुपए चढ़कर 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Follow RR vs GT live.(Creimas Photo)

May 9, 2026/
10:03 pm

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 22:03 IST तमिलनाडु में सिल्वर स्क्रीन से सचिवालय तक का संक्रमण विजय के लिए संरचनात्मक और...

JEE Mains Result 2026 Live: NTA JEE Main Session 2 scorecard soon at jeemain.nta.nic.in.

April 17, 2026/
4:59 pm

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 16:59 IST जबकि इस चुटकी पर लोग हंसने लगे और मेजें थपथपाने लगीं, राहुल गांधी तुरंत...

Yash Success Story Explained; KGF Ramayana Toxic

May 8, 2026/
4:30 am

23 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक यश ने अपने करियर की शुरुआत न चाहते हुए भी टेलीविजन से की,...

Khargone BEO Caught Taking Bribe Rs 2000 for Teacher Salary

April 25, 2026/
5:58 pm

खरगोन जिले की झिरन्या तहसील के शिक्षा अधिकारी प्रभात परमार्थी को लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने 2000 रुपए की रिश्वत लेते...

India Private Rocket Launch Success

July 19, 2026/
8:19 am

नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर रिलायंस से जुड़ी रही। EPFO ने अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट...

बैंक मीटिंग में सीईओ नहीं, बोल रहा था AI क्लोन:अमेरिकी बैंक के तिमाही नतीजों की बैठक में आधे घंटे बाद हुआ खुलासा, दुनिया हैरान

April 29, 2026/
5:10 pm

कल्पना करें कि आप किसी से आधे घंटे बात कर लें और फिर पता चले कि सामने इंसान था ही...

Sai Sudharsan departs for a golden duck (Picture credit: PTI)

April 20, 2026/
9:42 pm

आखरी अपडेट:20 अप्रैल, 2026, 21:42 IST पश्चिम बंगाल में अपने प्रचार अभियान के दौरान झालमुड़ी की दुकान पर पीएम मोदी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bank of Baroda Data Leak

Bank of Baroda Data Leak
  • Hindi News
  • Business
  • Bank Of Baroda Data Leak | Customers Internal Records Exposed On Dark Web

मुंबई16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों का पर्सनल डेटा और बैंक के इंटरनल डॉक्यूमेंट्स डार्क वेब पर लीक हो गए हैं। इस मामले से जुड़े एक सूत्र और साइबरसिक्योरिटी रिसर्चर ने इस बात की जानकारी दी है।

कैशलेस कंज्यूमर के फाउंडर और साइबरसिक्योरिटी रिसर्चर श्रीकांत एल के अनुसार, लीक हुए डेटा में ग्राहकों की पर्सनल डिटेल्स, आइडेंटिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स, लोन से जुड़े पेपर और बैंक के इंटरनल ऑडिट रिकॉर्ड शामिल हैं।

इस डेटा लीक को कंफर्म करते हुए मामले से जुड़े सूत्र ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस घटना की जांच के लिए फोरेंसिक ऑडिट शुरू कर दिया है।

हालांकि, इस लीक से कितने ग्राहक प्रभावित हुए हैं, इसकी सटीक संख्या अभी साफ नहीं हो पाई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस डेटा ब्रीच के संबंध में अभी तक स्टॉक एक्सचेंजों को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।

ईमेल सिस्टम से हुई सेंधमारी की आशंका

सूत्र के मुताबिक, शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि यह पूरी घटना बैंक के एक कंप्रोमाइज्ड यानी हैक या सेंधमारी का शिकार हुए ईमेल सिस्टम की वजह से हुई है। हैकर्स ने ईमेल सिस्टम को हैक कर बैंक के संवेदनशील डेटा तक पहुंच हासिल की।

डार्क वेब पर 700GB डेटा की बिक्री का दावा

साइबरसिक्योरिटी रिसर्चर श्रीकांत एल ने वेबसाइट के मेटाडेटा एनालिसिस के आधार पर बताया कि यह डेटा शनिवार रात एक डार्क वेब साइट पर सामने आया था। डार्क वेब पर इस डेटा को 700 GB से भी ज्यादा जानकारी वाले डेटा कैशे के रूप में एडवर्टाइज किया गया था।

मामले पर नियामक एजेंसियों ने साधी चुप्पी

डेटा लीक के इस मामले पर फिलहाल बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारत की साइबर सुरक्षा नियामक एजेंसी सर्ट-इन (CERT-In) की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कॉर्पोरेट जगत में बढ़ रही साइबर सुरक्षा की चिंताएं

यह डेटा लीक ऐसे समय में सामने आया है जब ग्राहकों और व्यवसायों का भारी मात्रा में डेटा स्टोर करने वाली बड़ी कंपनियों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के सामने साइबर सुरक्षा के जोखिम लगातार बढ़ रहे हैं।

इससे पहले जून महीटने में एपल के सप्लायर ‘टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर हुए साइबर हमले के कारण एपल और इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला से जुड़े कंपोनेंट डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के डॉक्यूमेंट्स डार्क वेब पर लीक हो गए थे।

इसके अलावा, इसी महीने की शुरुआत में ‘वर्ल्ड लीक्स’ नाम के रैनसमवेयर ग्रुप ने भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट से जुड़ी फाइलें भी डार्क वेब पर पोस्ट कर दी थीं।

क्या होता है डार्क वेब और फोरेंसिक ऑडिट?

  • डार्क वेब: इंटरनेट का वह छिपा हुआ हिस्सा है जिसे गूगल या सामान्य सर्च इंजन से एक्सेस नहीं किया जा सकता। इसे इस्तेमाल करने के लिए विशेष सॉफ्टवेयर (जैसे Tor Browser) की जरूरत होती है। इसका उपयोग अक्सर अवैध खरीदारी, डेटा चोरी और हैकिंग से जुड़े कामों के लिए किया जाता है।
  • फोरेंसिक ऑडिट: यह किसी डिजिटल सिस्टम या वित्तीय रिकॉर्ड की एक गहन तकनीकी जांच होती है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना होता है कि हैकिंग या सेंधमारी कैसे हुई, कहां से डेटा लीक हुआ और इसमें किसकी लापरवाही या संलिप्तता थी, ताकि इसे कानूनी सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके।

बैंक के कस्टमर्स के लिए सेफ्टी टिप्स

  • पासवर्ड और PIN बदलें: बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक एहतियात के तौर पर अपने नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग एप के पासवर्ड और ATM PIN तुरंत बदल लें।
  • फिशिंग कॉल से बचें: किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या ईमेल पर अपने बैंक खाते की जानकारी, OTP या CVV शेयर न करें। बैंक कभी भी फोन पर गोपनीय जानकारी नहीं मांगता।

ये खबर भी पढ़ें…

चांदी ₹2,050 बढ़कर ₹2.25 लाख पर पहुंची: सोना ₹751 महंगा होकर ₹1.45 लाख का 10 ग्राम हुआ, इस साल ₹1.60 लाख तक जा सकता है

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 2,050 रुपए बढ़कर 2.25 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 751 रुपए चढ़कर 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket