Tuesday, 25 Aug 2026 | 04:42 AM

Trending :

Ajit Doval China Foreign Minister Talks अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 15% घटी:सख्त इमिग्रेशन नीतियों के बीच 2025-26 में कमी; पिछले साल 3.63 लाख स्टूडेंट गए थे अमेरिका में 2 लाख विदेशियों के वीजा रद्द होंगे:इतिहास में एक साथ पहली बार इतने वीजा कैंसिल होंगे, बिजनेस और टूरिस्ट वीजा पर असर नेतन्याहू बोले- ईरान ने बेटे की हत्या की कोशिश की:हमें मिली सिक्योरिटी एशोआराम के लिए नहीं, विपक्ष ने सवाल उठाए थे बेसेंट बोले- ईरान के सामने अब दो रास्ते:दुनिया से अलग-थलग पड़कर गुजारे लायक अर्थव्यवस्था या सामान्य होकर वैश्विक अर्थव्यवस्था में लौटने का मौका शी जिनपिंग सात साल बाद भारत आ सकते हैं:चीनी राष्ट्रपति के साथ 400 अधिकारी होंगे; BRICS समिट में शामिल होने की उम्मीद
EXCLUSIVE

India Wins T20 World Cup

India Wins T20 World Cup

अहमदाबाद1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए, न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस जीत के साथ भारत ने तीन साल में तीसरी ICC ट्रॉफी अपने नाम कर ली। साथ ही टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बनी, जबकि संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में एक एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

पढ़िए IND vs NZ फाइनल के टॉप रिकॉर्ड्स…

1. भारत ने 3 साल में 2 टी-20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जीती

भारत ने सिर्फ तीन साल के भीतर तीन ICC ट्रॉफियां अपने नाम कर लीं। टीम ने 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर 17 साल बाद यह खिताब हासिल किया। इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर जीत की लय बरकरार रखी और अब 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने तीन साल में तीसरी ICC ट्रॉफी हासिल कर ली।

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में दो-दो बार हारने वाली टीमों में पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड शामिल हैं। पाकिस्तान 2007 और 2022 में, श्रीलंका 2009 और 2012 में, जबकि न्यूजीलैंड 2021 और 2026 में फाइनल हार चुका है।

2. भारत 3 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहला देश

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। टीम इंडिया 2024 के बाद 2026 में भी चैंपियन बनी और टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई। इसके साथ ही इंडिया तीन टी-20 वर्ल्ड कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गया।

अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में जीत के साथ भारत ने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीती। इससे पहले टीम ने 2007 में साउथ अफ्रीका और 2024 में वेस्टइंडीज में खिताब जीता था। अब भारत के नाम तीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो गई हैं, जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार ही यह खिताब जीत सके हैं।

3. भारत एक टी-20 वर्ल्ड कप में 100+ छक्के लगाने वाली पहली टीम

भारत एक टी-20 वर्ल्ड कप में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में 106 छक्के लगाए। इस रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसने 2026 में ही 76 छक्के लगाए।

4. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाया

इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। टीम इंडिया ने अब तक सात बार 200+ रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड में साउथ अफ्रीका 6 बार 200+ स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड 4-4 बार यह आंकड़ा पार कर चुके हैं।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 250+ स्कोर बनाने के मामले में भी भारत टॉप पर है। टीम इंडिया अब तक सात बार 250 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है। इस रिकॉर्ड में IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद 5 बार 250+ स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत ने 2026 में चार बार 250+ स्कोर बनाया, जो किसी भी टीम से एक साल में सबसे ज्यादा है।

5. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया

अहमदाबाद में खेले गए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। दूसरा स्थान भी भारत के नाम है, जिसने 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रन बनाए थे। इसके बाद 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड का 172/4 और 2007 के फाइनल में भारत का 157/5 स्कोर शामिल है।

6. भारत ने पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की

भारत ने 2026 के फाइनल में पावरप्ले के 6 ओवर में 92 रन बनाए, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इस रिकॉर्ड में दूसरा स्थान भी 92 रन का है, जो वेस्टइंडीज ने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। इसके बाद नीदरलैंड्स का 91/1 और इंग्लैंड का 89/3 स्कोर आता है।

7. भारत की सबसे बड़ी टी-20 वर्ल्ड कप जीत

भारत ने 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत 2026 में ही नामीबिया के खिलाफ 93 रन की थी, जबकि 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने 90 रन से जीत दर्ज की थी।

8. संजू की फाइनल में सबसे बड़ी पारी

संजू सैमसन ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में 89 रन की पारी खेली, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। इससे पहले वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स ने 2016 के फाइनल में नॉटआउट 85 और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने 2021 के फाइनल में 85 रन बनाए थे।

9. भारत ने फाइनल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए

भारत ने फाइनल में 18 छक्के लगाए, जो फाइनल में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों में शामिल है। इसी मैच में भारत ने कुल 37 बाउंड्री लगाईं, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी टीम की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले रिकॉर्ड्स में शामिल है।

10. भारत वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे तेज टीम शतक लगाने वाली टीम

भारत ने 2026 के फाइनल में सिर्फ 7.2 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट (सेमीफाइनल+फाइनल) मुकाबलों में सबसे तेज टीम शतक है। इस रिकॉर्ड में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है, जिसने 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7.5 ओवर में 100 रन बनाए थे।

11. बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम 40 विकेट हैं। इस रिकॉर्ड में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया 38-38 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भारत के अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के टिम साउदी 36-36 विकेट के साथ अगले स्थान पर हैं।

12. बुमराह का टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में दूसरा बेस्ट प्रदर्शन

अहमदाबाद में खेले गए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेने के लिए सिर्फ 15 रन दिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का दूसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।

इस रिकॉर्ड में पहला स्थान श्रीलंका के अजंथा मेंडिस के नाम है, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 4/12 का प्रदर्शन किया था। इसके बाद तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के सुनील नरेन (3/9), चौथे स्थान पर इंग्लैंड के सैम करन (3/12) और पांचवें स्थान पर भारत के इरफान पठान (3/16) हैं।

13. संजू ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 321 रन बनाए। यह किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा एक टी-20 वर्ल्ड कप एडिशन में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 2014 में 319 रन बनाए थे।

इस रिकॉर्ड में 2026 टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 383 रन के साथ टॉप पर रहे, जबकि न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट 326 रन के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

14. संजू एक टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 3 फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय

संजू सैमसन ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन पारियों में 80 से ज्यादा रन बनाए। वे एक ही वर्ल्ड कप एडिशन में लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह उपलब्धि इससे पहले महेला जयवर्धने, विराट कोहली, बाबर आजम, केएल राहुल और कुसल मेंडिस हासिल कर चुके हैं। अब संजू सैमसन भी इस रिकॉर्ड में शामिल हो गए।

सैमसन ने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाया। ऐसा करने वाले वे टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले शाहिद अफरीदी (2009), विराट कोहली (2014) और टिम साइफर्ट (2026) यह कारनामा कर चुके हैं।

15. संजू एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज

संजू सैमसन ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 24 छक्के लगाए, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक वर्ल्ड कप एडिशन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के फिन एलन के 20 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इस रिकॉर्ड में वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर 19 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और भारत के ईशान किशन 18-18 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से अगले स्थान पर हैं।

16. संजू-अभिषेक ने फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी की

2026 के फाइनल में भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने 98 रन की साझेदारी की। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है।

इससे पहले 2009 के फाइनल में पाकिस्तान के कामरान अकमल और शहजैब हसन ने श्रीलंका के खिलाफ 48 रन की साझेदारी की थी, जबकि 2022 के फाइनल में पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ 29 रन जोड़े थे।

17. अभिषेक ने तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई

अभिषेक शर्मा ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सिर्फ 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। इस सूची में पहला स्थान युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में फिफ्टी लगाई थी। दूसरे स्थान पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 2021 में 18 गेंद में अर्धशतक बनाया था।

18. गौतम गंभीर आज तक फाइनल नहीं हारे

गौतम गंभीर का फाइनल मुकाबलों में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन बनाए और भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद 2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 97 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसने भारत की जीत की नींव रखी।

कोच बनने के बाद भी उनका यह सिलसिला जारी रहा और उनकी कोचिंग में भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीता। आईपीएल में भी वे सफल कप्तान और मेंटर रहे हैं।

उन्होंने 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को कप्तान के रूप में खिताब दिलाया, जबकि 2024 में मेंटर रहते हुए टीम को तीसरी बार चैंपियन बनाया। इस तरह खिलाड़ी, कप्तान और कोच के रूप में गंभीर का रिकॉर्ड बताता है कि वे बड़े फाइनल मुकाबलों में अब तक कभी नहीं हारे।

——————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026

चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
श्मशान के मुर्दों से उतारे कपड़े बाजार में बिक रहे:शादियों और पूजा-पाठ में लोग पहन रहे 'कफन' की साड़ियां; अहमदाबाद तक फैला नेटवर्क

May 8, 2026/
5:10 am

नए कपड़ों से घी और सेंट की खुशबू न आए तो कोई पहचान ही नहीं सकता कि वे श्मशान के...

Bangladesh PM Tarique Rahman Delhi Visit Postponed

August 16, 2026/
7:28 pm

ढाकाकुछ ही क्षण पहलेलेखक: मोहम्मद अरिफुल इस्लाम कॉपी लिंक बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का भारत दौरा फिलहाल टल गया...

1100 Women Kalash Yatra, Thousands Attend; 5 Grooms Baraat

April 20, 2026/
12:39 pm

परशुराम जयंती के अवसर पर ग्वालियर में सकल ब्राह्मण समाज द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम...

AICTE Shuts 58 Colleges; UP & Maharashtra Most Affected

July 6, 2026/
4:13 pm

3 मिनट पहले कॉपी लिंक ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान देशभर के...

महिला-बुजुर्गों को 2000 रुपए कीमत, मुफ्त बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप... डीएमके ने जारी किया मेनिफेस्टो

March 29, 2026/
9:43 pm

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राजनीतिक दलों में शामिल हैं। एक तरफ जेडीयू की सूची जारी हो रही है...

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार

June 24, 2026/
10:27 am

पाकिस्तान की एक अदालत ने बलोच मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलोच और उनके दो सहयोगियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।...

तमिलनाडु CM स्टालिन बोले-भाजपा ने राज्य को फंड नहीं दिया:बंगाल में BDO सस्पेंड, असम में बुजुर्ग-दिव्यांगों को घर से वोटिंग की सुविधा

April 1, 2026/
5:03 am

देश के 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हैं। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचे सीएम...

RPSC Pharma Interview Letter Uploaded

February 28, 2026/
8:15 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा) परीक्षा-2021 के 14 विषयों के इन्टरव्यू के बाद प्राप्तांक वेबसाइट पर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

India Wins T20 World Cup

India Wins T20 World Cup

अहमदाबाद1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए, न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस जीत के साथ भारत ने तीन साल में तीसरी ICC ट्रॉफी अपने नाम कर ली। साथ ही टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बनी, जबकि संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में एक एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

पढ़िए IND vs NZ फाइनल के टॉप रिकॉर्ड्स…

1. भारत ने 3 साल में 2 टी-20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जीती

भारत ने सिर्फ तीन साल के भीतर तीन ICC ट्रॉफियां अपने नाम कर लीं। टीम ने 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर 17 साल बाद यह खिताब हासिल किया। इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर जीत की लय बरकरार रखी और अब 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने तीन साल में तीसरी ICC ट्रॉफी हासिल कर ली।

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में दो-दो बार हारने वाली टीमों में पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड शामिल हैं। पाकिस्तान 2007 और 2022 में, श्रीलंका 2009 और 2012 में, जबकि न्यूजीलैंड 2021 और 2026 में फाइनल हार चुका है।

2. भारत 3 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहला देश

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। टीम इंडिया 2024 के बाद 2026 में भी चैंपियन बनी और टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई। इसके साथ ही इंडिया तीन टी-20 वर्ल्ड कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गया।

अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में जीत के साथ भारत ने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीती। इससे पहले टीम ने 2007 में साउथ अफ्रीका और 2024 में वेस्टइंडीज में खिताब जीता था। अब भारत के नाम तीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो गई हैं, जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार ही यह खिताब जीत सके हैं।

3. भारत एक टी-20 वर्ल्ड कप में 100+ छक्के लगाने वाली पहली टीम

भारत एक टी-20 वर्ल्ड कप में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में 106 छक्के लगाए। इस रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसने 2026 में ही 76 छक्के लगाए।

4. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाया

इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। टीम इंडिया ने अब तक सात बार 200+ रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड में साउथ अफ्रीका 6 बार 200+ स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड 4-4 बार यह आंकड़ा पार कर चुके हैं।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 250+ स्कोर बनाने के मामले में भी भारत टॉप पर है। टीम इंडिया अब तक सात बार 250 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है। इस रिकॉर्ड में IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद 5 बार 250+ स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत ने 2026 में चार बार 250+ स्कोर बनाया, जो किसी भी टीम से एक साल में सबसे ज्यादा है।

5. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया

अहमदाबाद में खेले गए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। दूसरा स्थान भी भारत के नाम है, जिसने 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रन बनाए थे। इसके बाद 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड का 172/4 और 2007 के फाइनल में भारत का 157/5 स्कोर शामिल है।

6. भारत ने पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की

भारत ने 2026 के फाइनल में पावरप्ले के 6 ओवर में 92 रन बनाए, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इस रिकॉर्ड में दूसरा स्थान भी 92 रन का है, जो वेस्टइंडीज ने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। इसके बाद नीदरलैंड्स का 91/1 और इंग्लैंड का 89/3 स्कोर आता है।

7. भारत की सबसे बड़ी टी-20 वर्ल्ड कप जीत

भारत ने 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत 2026 में ही नामीबिया के खिलाफ 93 रन की थी, जबकि 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने 90 रन से जीत दर्ज की थी।

8. संजू की फाइनल में सबसे बड़ी पारी

संजू सैमसन ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में 89 रन की पारी खेली, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। इससे पहले वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स ने 2016 के फाइनल में नॉटआउट 85 और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने 2021 के फाइनल में 85 रन बनाए थे।

9. भारत ने फाइनल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए

भारत ने फाइनल में 18 छक्के लगाए, जो फाइनल में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों में शामिल है। इसी मैच में भारत ने कुल 37 बाउंड्री लगाईं, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी टीम की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले रिकॉर्ड्स में शामिल है।

10. भारत वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे तेज टीम शतक लगाने वाली टीम

भारत ने 2026 के फाइनल में सिर्फ 7.2 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट (सेमीफाइनल+फाइनल) मुकाबलों में सबसे तेज टीम शतक है। इस रिकॉर्ड में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है, जिसने 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7.5 ओवर में 100 रन बनाए थे।

11. बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम 40 विकेट हैं। इस रिकॉर्ड में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया 38-38 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भारत के अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के टिम साउदी 36-36 विकेट के साथ अगले स्थान पर हैं।

12. बुमराह का टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में दूसरा बेस्ट प्रदर्शन

अहमदाबाद में खेले गए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेने के लिए सिर्फ 15 रन दिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का दूसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।

इस रिकॉर्ड में पहला स्थान श्रीलंका के अजंथा मेंडिस के नाम है, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 4/12 का प्रदर्शन किया था। इसके बाद तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के सुनील नरेन (3/9), चौथे स्थान पर इंग्लैंड के सैम करन (3/12) और पांचवें स्थान पर भारत के इरफान पठान (3/16) हैं।

13. संजू ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 321 रन बनाए। यह किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा एक टी-20 वर्ल्ड कप एडिशन में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 2014 में 319 रन बनाए थे।

इस रिकॉर्ड में 2026 टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 383 रन के साथ टॉप पर रहे, जबकि न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट 326 रन के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

14. संजू एक टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 3 फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय

संजू सैमसन ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन पारियों में 80 से ज्यादा रन बनाए। वे एक ही वर्ल्ड कप एडिशन में लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह उपलब्धि इससे पहले महेला जयवर्धने, विराट कोहली, बाबर आजम, केएल राहुल और कुसल मेंडिस हासिल कर चुके हैं। अब संजू सैमसन भी इस रिकॉर्ड में शामिल हो गए।

सैमसन ने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाया। ऐसा करने वाले वे टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले शाहिद अफरीदी (2009), विराट कोहली (2014) और टिम साइफर्ट (2026) यह कारनामा कर चुके हैं।

15. संजू एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज

संजू सैमसन ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 24 छक्के लगाए, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक वर्ल्ड कप एडिशन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के फिन एलन के 20 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इस रिकॉर्ड में वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर 19 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और भारत के ईशान किशन 18-18 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से अगले स्थान पर हैं।

16. संजू-अभिषेक ने फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी की

2026 के फाइनल में भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने 98 रन की साझेदारी की। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है।

इससे पहले 2009 के फाइनल में पाकिस्तान के कामरान अकमल और शहजैब हसन ने श्रीलंका के खिलाफ 48 रन की साझेदारी की थी, जबकि 2022 के फाइनल में पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ 29 रन जोड़े थे।

17. अभिषेक ने तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई

अभिषेक शर्मा ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सिर्फ 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। इस सूची में पहला स्थान युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में फिफ्टी लगाई थी। दूसरे स्थान पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 2021 में 18 गेंद में अर्धशतक बनाया था।

18. गौतम गंभीर आज तक फाइनल नहीं हारे

गौतम गंभीर का फाइनल मुकाबलों में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन बनाए और भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद 2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 97 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसने भारत की जीत की नींव रखी।

कोच बनने के बाद भी उनका यह सिलसिला जारी रहा और उनकी कोचिंग में भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीता। आईपीएल में भी वे सफल कप्तान और मेंटर रहे हैं।

उन्होंने 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को कप्तान के रूप में खिताब दिलाया, जबकि 2024 में मेंटर रहते हुए टीम को तीसरी बार चैंपियन बनाया। इस तरह खिलाड़ी, कप्तान और कोच के रूप में गंभीर का रिकॉर्ड बताता है कि वे बड़े फाइनल मुकाबलों में अब तक कभी नहीं हारे।

——————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026

चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket