Wednesday, 25 Nov 2026 | 01:19 PM

Trending :

राची शर्मा ने ऑनलाइन स्कैम से बचने की सलाह दी:कहा- डिजिटल दुनिया में इमोशनल कनेक्शन से पहले सतर्क रहें, भरोसा खतरनाक हो सकता है

डिजिटल दौर में रिश्तों का तरीका तेजी से बदल रहा है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं, दोस्ती करते हैं और कई बार प्यार भी हो जाता है। लेकिन इसी डिजिटल दुनिया में फ्रॉड और स्कैम के खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं। इसी मुद्दे को केंद्र में रखकर कलर्स के शो ‘दो दुनिया एक दिल’ में एक ऐसी कहानी दिखाई जा रही है, जहां भावनाएं और डिजिटल सच आमने-सामने आते हैं। इस शो में अभिनेत्री राची शर्मा, आध्या का किरदार निभा रही हैं, जो दो अलग-अलग दुनियाओं के बीच उलझी हुई लड़की है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राची ने डिजिटल रिलेशनशिप्स, ऑनलाइन फ्रॉड और आज के युवाओं के लिए जरूरी सावधानियों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे लोग सोशल मीडिया के जरिए जल्दी इमोशनली कनेक्ट हो जाते हैं और क्यों ऐसे समय में जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है। पेश है बातचीत के कुछ खास अंश: सवाल: ‘दो दुनिया एक दिल’ में आपका किरदार आध्या एक ऐसी लड़की का है जो दो दुनियाओं के बीच फंसी है। अगर रियल लाइफ में किसी को ऑनलाइन प्यार हो जाए और बाद में पता चले कि वो फ्रॉड है, तो आप क्या सलाह देंगी? जवाब: मेरे साथ तो ऐसा कभी नहीं हुआ, लेकिन मेरी कुछ फ्रेंड्स के साथ जरूर हुआ है। आजकल लोग ज्यादातर ऑनलाइन ही मिलते हैं और वहीं से बातचीत शुरू होती है। धीरे-धीरे लोग इमोशनली कनेक्ट भी हो जाते हैं। लेकिन ऐसे मामलों में बहुत जरूरी है कि आप सतर्क रहें। सोशल मीडिया पर हर चीज पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी पर भरोसा करने से पहले उसे अच्छे से समझना और वेरिफाई करना बहुत जरूरी है। सवाल: क्या आपके साथ या आपके किसी जान-पहचान वाले के साथ कभी डिजिटल फ्रॉड या ऑनलाइन स्कैम हुआ है? अगर हां, तो उस सिचुएशन को कैसे हैंडल किया? जवाब: काफी समय पहले मेरी एक फ्रेंड के साथ ऐसा हुआ था। उस समय उसे स्कैम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, इसलिए वह इसका शिकार हो गई। मेरे साथ भी एक बार कोशिश की गई थी। किसी ने मुझे फोन करके कहा कि मेरे पापा ने उसे कॉल किया है और मुझे उसे पैसे दे देने चाहिए। लेकिन मैंने तुरंत अपने पापा को फोन करके कन्फर्म किया। तब पता चला कि ऐसा कोई कॉल उन्होंने नहीं किया था। इस तरह मैं बच गई। आजकल बैंक या दूसरी जगहों से भी ऐसे कॉल आते हैं, लेकिन अब हम एड्स और अवेयरनेस कैंपेन के जरिए काफी सतर्क हो गए हैं। सवाल: अगर आपको आज के युवाओं को डिजिटल रिलेशनशिप्स को लेकर एक चेतावनी देनी हो, तो आप क्या कहना चाहेंगी? जवाब: आज हमारी जिदगी का बड़ा हिस्सा डिजिटल हो गया है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन दुनिया हमारे लिए बहुत अहम बन चुकी है। इसलिए सबसे जरूरी चीज है अवेयरनेस। जहां अच्छी चीजें हैं, वहीं खतरे भी हैं। ऐसे में बैलेंस बनाकर चलना और हर स्थिति को समझदारी से हैंडल करना बहुत जरूरी है। डिजिटल दुनिया में स्मार्ट रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- 9 जंग रुकवा चुका, अब रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराना चाहता हूं

May 9, 2026/
7:41 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि वे अब तक 9 अंतरराष्ट्रीय संघर्ष खत्म कराने में भूमिका निभा...

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में लगा थ्रेसर पलटा:धूमा बाईपास पर यातायात रहा बाधित, मशक्कत के बाद खुला जाम

April 14, 2026/
7:16 am

सिवनी जिले के धूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत धूमा बाईपास पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक...

चारधाम यात्रा 2026 पर युद्ध का साया, रजिस्ट्रेशन में गिरावट:बुकिंग लेने से कतरा रहे ट्रैवल ऑपरेटर्स; पर्यटन व्यवसायियों की बढ़ीं मुश्किलें

April 3, 2026/
7:33 am

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली चारधाम यात्रा पर इस बार वैश्विक तनाव और युद्ध के हालात का...

20 साल से ट्रैक्टर चलाने वालों को बहरेपन का खतरा:55 ड्राइवरों पर रिसर्च के बाद सीआईएई भोपाल के वैज्ञानिकों का खुलासा

March 11, 2026/
4:17 am

खेतों में ट्रैक्टर चलाने वाले किसानों की सुनने की शक्ति कमजोर हो रही है। एक ताजा रिसर्च में खुलासा हुआ...

हरियाणवी कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन:38 की उम्र में दिल का दौरा पड़ा; स्टेज पर नागिन डांस में सपना चौधरी को हराया था

June 8, 2026/
9:22 am

हरियाणवी लोक कलाकार व रागनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि अचानक सीने में दर्द...

Dream Home Easy Process, Low Docs Needed

May 4, 2026/
9:20 pm

45 मिनट पहले कॉपी लिंक घर का मालिक होना सिर्फ एक आर्थिक निवेश नहीं है; यह एक ऐसे स्थान के...

राजनीति

राची शर्मा ने ऑनलाइन स्कैम से बचने की सलाह दी:कहा- डिजिटल दुनिया में इमोशनल कनेक्शन से पहले सतर्क रहें, भरोसा खतरनाक हो सकता है

राची शर्मा ने ऑनलाइन स्कैम से बचने की सलाह दी:कहा- डिजिटल दुनिया में इमोशनल कनेक्शन से पहले सतर्क रहें, भरोसा खतरनाक हो सकता है

डिजिटल दौर में रिश्तों का तरीका तेजी से बदल रहा है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं, दोस्ती करते हैं और कई बार प्यार भी हो जाता है। लेकिन इसी डिजिटल दुनिया में फ्रॉड और स्कैम के खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं। इसी मुद्दे को केंद्र में रखकर कलर्स के शो ‘दो दुनिया एक दिल’ में एक ऐसी कहानी दिखाई जा रही है, जहां भावनाएं और डिजिटल सच आमने-सामने आते हैं। इस शो में अभिनेत्री राची शर्मा, आध्या का किरदार निभा रही हैं, जो दो अलग-अलग दुनियाओं के बीच उलझी हुई लड़की है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राची ने डिजिटल रिलेशनशिप्स, ऑनलाइन फ्रॉड और आज के युवाओं के लिए जरूरी सावधानियों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे लोग सोशल मीडिया के जरिए जल्दी इमोशनली कनेक्ट हो जाते हैं और क्यों ऐसे समय में जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है। पेश है बातचीत के कुछ खास अंश: सवाल: ‘दो दुनिया एक दिल’ में आपका किरदार आध्या एक ऐसी लड़की का है जो दो दुनियाओं के बीच फंसी है। अगर रियल लाइफ में किसी को ऑनलाइन प्यार हो जाए और बाद में पता चले कि वो फ्रॉड है, तो आप क्या सलाह देंगी? जवाब: मेरे साथ तो ऐसा कभी नहीं हुआ, लेकिन मेरी कुछ फ्रेंड्स के साथ जरूर हुआ है। आजकल लोग ज्यादातर ऑनलाइन ही मिलते हैं और वहीं से बातचीत शुरू होती है। धीरे-धीरे लोग इमोशनली कनेक्ट भी हो जाते हैं। लेकिन ऐसे मामलों में बहुत जरूरी है कि आप सतर्क रहें। सोशल मीडिया पर हर चीज पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी पर भरोसा करने से पहले उसे अच्छे से समझना और वेरिफाई करना बहुत जरूरी है। सवाल: क्या आपके साथ या आपके किसी जान-पहचान वाले के साथ कभी डिजिटल फ्रॉड या ऑनलाइन स्कैम हुआ है? अगर हां, तो उस सिचुएशन को कैसे हैंडल किया? जवाब: काफी समय पहले मेरी एक फ्रेंड के साथ ऐसा हुआ था। उस समय उसे स्कैम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, इसलिए वह इसका शिकार हो गई। मेरे साथ भी एक बार कोशिश की गई थी। किसी ने मुझे फोन करके कहा कि मेरे पापा ने उसे कॉल किया है और मुझे उसे पैसे दे देने चाहिए। लेकिन मैंने तुरंत अपने पापा को फोन करके कन्फर्म किया। तब पता चला कि ऐसा कोई कॉल उन्होंने नहीं किया था। इस तरह मैं बच गई। आजकल बैंक या दूसरी जगहों से भी ऐसे कॉल आते हैं, लेकिन अब हम एड्स और अवेयरनेस कैंपेन के जरिए काफी सतर्क हो गए हैं। सवाल: अगर आपको आज के युवाओं को डिजिटल रिलेशनशिप्स को लेकर एक चेतावनी देनी हो, तो आप क्या कहना चाहेंगी? जवाब: आज हमारी जिदगी का बड़ा हिस्सा डिजिटल हो गया है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन दुनिया हमारे लिए बहुत अहम बन चुकी है। इसलिए सबसे जरूरी चीज है अवेयरनेस। जहां अच्छी चीजें हैं, वहीं खतरे भी हैं। ऐसे में बैलेंस बनाकर चलना और हर स्थिति को समझदारी से हैंडल करना बहुत जरूरी है। डिजिटल दुनिया में स्मार्ट रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket