Sunday, 05 Apr 2026 | 08:04 AM

Trending :

बमोरी में दो सट्टे के कारोबारी पकड़ाए:11 लोगों पर कैंट पुलिस ने की कार्रवाई; सात बैंक अकाउंट, कई आईडी मिलीं ईरान ने ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया:कहा- बेबस और घबराकर धमकी दे रहे, तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खोल देंगे सिवनी में जेबकतरा गिरफ्तार:मंदिर से श्रद्धालु का उड़ाया था पर्स, 17 हजार लेकर हुआ था फरार गर्मी में भूलकर भी नहीं रखें फ्रिज में ये चीजें, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान, हेल्थ एक्सपर्ट से जानें जोधपुर में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत, 8 करोड़ की मशीन से कैंसर ऑपरेशन अब शहर में संभव – News18 हिंदी क्रिकेट खेलते-खेलते 3 दोस्तों ने साफ कर दी नदी:पॉकेट मनी से ग्लव्स-जूते खरीदे, लोग मजाक उड़ाते तो भी जुटे रहते, अब देश–दुनिया में चर्चा
EXCLUSIVE
Venu Srinivasan Resigns Tata Trust

Venu Srinivasan Resigns Tata Trust

नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर टाटा ट्रस्ट से जुड़ी रही। टाटा ग्रुप के सात ट्रस्टों के वाइस चेयरमैन और TVS मोटर के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन ने शनिवार (4 अप्रैल) को ‘बाई हीराबाई चैरिटेबल ट्रस्ट’ (टाटा ट्रस्ट) के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया। ‌वहीं इस हफ्ते 10 ग्राम सोने के दाम 3,666 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गए हैं। 1 किलो चांदी 2.22 लाख किलो से बढ़कर 2.28 लाख रुपए पर पहुंच गई। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. वेणु श्रीनिवासन ने टाटा ट्रस्ट से इस्तीफा दिया: पूर्व ट्रस्टी मिस्त्री ने नियुक्ति पर उठाए थे सवाल, कहा- योग्यता की शर्तों को पूरा नहीं करते टाटा ग्रुप के सात ट्रस्टों के वाइस चेयरमैन और TVS मोटर के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन ने शनिवार (4 अप्रैल) को ‘बाई हीराबाई चैरिटेबल ट्रस्ट’ (टाटा ट्रस्ट) के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, श्रीनिवासन ने अपने इस्तीफे के पीछे अन्य व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं यानी कमिटमेंट्स का हवाला दिया। श्रीनिवासन का इस्तीफा उस समय आया, जब ठीक एक दिन पहले टाटा ग्रुप के ही तीन प्रमुख ट्रस्टों के पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने उनकी और विजय सिंह की पात्रता को चुनौती दी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ईरान जंग- पाकिस्तानी मंत्रियों को 6 महीने सैलरी नहीं मिलेगी: 2 दिन पहले पेट्रोल पर 137 रुपया बढ़े, विरोध के बाद 80 कम किए पाकिस्तान में इजराइल-अमेरिका की ईरान से जंग का असर दिख रहा है। वहां अगले 6 महीने तक मंत्रियों का वेतन रोक दिया गया है। दो दिन पहले पेट्रोल 137 पाकिस्तानी रुपया और डीजल 184 रुपया महंगा किया गया था। हालांकि, देशभर में विरोध हुआ तो शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल 80 रुपया सस्ता कर दिया। अब पाकिस्तान में पेट्रोल 378 रुपया प्रति लीटर मिलेगा। डीजल बढ़ी हुई कीमत 520.35 रुपया प्रति लीटर पर ही मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सोना इस हफ्ते ₹3,666 महंगा, ₹1.47 लाख का हुआ: चांदी ₹6,166 बढ़कर ₹2.28 लाख पर पहुंची; विदेशी जेवर मंगाने के लिए लाइसेंस लेना होगा इस हफ्ते 10 ग्राम सोने के दाम 3,666 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 27 मार्च को 1.43 लाख रुपए पर था। वहीं, 1 किलो चांदी 2.22 लाख किलो से बढ़कर 2.28 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 6,166 रुपए की बढ़ोतरी हुई। सरकार ने सोने-चांदी और प्लैटिनम के गहनों को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। इसका सीधा असर बाजार की सप्लाई पड़ेगा, जिससे कीमतें बढ़ सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. पोस्ट ऑफिस RD पर 6.7% ब्याज: 100 रुपए से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत, जानें इसकी खास बातें सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आप रिकरिंग डिपॉजिट (RD) कराने का प्लान बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस RD आपके लिए सही रह सकती है। इस पर 6.70% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें 5 साल तक हर महीने 2 हजार रुपए जमा करने पर 1 लाख 43 हजार रुपए का एकमुश्त फंड तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस RD के बारे में बता रहे हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. गूगल के 5 अपडेट्स; एंड्रॉइड फोन में मिलेगा डार्क मोड: मैप्स से सवाल-जवाब पूछें, जीमेल आईडी बदलने की सुविधा मिलेगी गूगल ने हाल ही में कई बड़े अपडेट्स की घोषणा की है। एंड्रॉइड यूजर्स हों या गूगल की ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल करने वाले… ये बदलाव सीधे यूजर्स के रोजमर्रा के अनुभव को बेहतर कर सकेंगे। कंपनी अपने इकोसिस्टम को ज्यादा स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पहली बार एंड्रॉइड से आईफोन में भी फाइलें डायरेक्ट ट्रांसफर करने का विकल्प यूजर्स को दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… गुरुवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
Venu Srinivasan Resigns Tata Trust

Venu Srinivasan Resigns Tata Trust

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर टाटा ट्रस्ट से जुड़ी रही। टाटा ग्रुप के सात ट्रस्टों के वाइस चेयरमैन और TVS मोटर के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन ने शनिवार (4 अप्रैल) को ‘बाई हीराबाई चैरिटेबल ट्रस्ट’ (टाटा ट्रस्ट) के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया। ‌वहीं इस हफ्ते 10 ग्राम सोने के दाम 3,666 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गए हैं। 1 किलो चांदी 2.22 लाख किलो से बढ़कर 2.28 लाख रुपए पर पहुंच गई। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. वेणु श्रीनिवासन ने टाटा ट्रस्ट से इस्तीफा दिया: पूर्व ट्रस्टी मिस्त्री ने नियुक्ति पर उठाए थे सवाल, कहा- योग्यता की शर्तों को पूरा नहीं करते टाटा ग्रुप के सात ट्रस्टों के वाइस चेयरमैन और TVS मोटर के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन ने शनिवार (4 अप्रैल) को ‘बाई हीराबाई चैरिटेबल ट्रस्ट’ (टाटा ट्रस्ट) के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, श्रीनिवासन ने अपने इस्तीफे के पीछे अन्य व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं यानी कमिटमेंट्स का हवाला दिया। श्रीनिवासन का इस्तीफा उस समय आया, जब ठीक एक दिन पहले टाटा ग्रुप के ही तीन प्रमुख ट्रस्टों के पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने उनकी और विजय सिंह की पात्रता को चुनौती दी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ईरान जंग- पाकिस्तानी मंत्रियों को 6 महीने सैलरी नहीं मिलेगी: 2 दिन पहले पेट्रोल पर 137 रुपया बढ़े, विरोध के बाद 80 कम किए पाकिस्तान में इजराइल-अमेरिका की ईरान से जंग का असर दिख रहा है। वहां अगले 6 महीने तक मंत्रियों का वेतन रोक दिया गया है। दो दिन पहले पेट्रोल 137 पाकिस्तानी रुपया और डीजल 184 रुपया महंगा किया गया था। हालांकि, देशभर में विरोध हुआ तो शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल 80 रुपया सस्ता कर दिया। अब पाकिस्तान में पेट्रोल 378 रुपया प्रति लीटर मिलेगा। डीजल बढ़ी हुई कीमत 520.35 रुपया प्रति लीटर पर ही मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सोना इस हफ्ते ₹3,666 महंगा, ₹1.47 लाख का हुआ: चांदी ₹6,166 बढ़कर ₹2.28 लाख पर पहुंची; विदेशी जेवर मंगाने के लिए लाइसेंस लेना होगा इस हफ्ते 10 ग्राम सोने के दाम 3,666 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 27 मार्च को 1.43 लाख रुपए पर था। वहीं, 1 किलो चांदी 2.22 लाख किलो से बढ़कर 2.28 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 6,166 रुपए की बढ़ोतरी हुई। सरकार ने सोने-चांदी और प्लैटिनम के गहनों को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। इसका सीधा असर बाजार की सप्लाई पड़ेगा, जिससे कीमतें बढ़ सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. पोस्ट ऑफिस RD पर 6.7% ब्याज: 100 रुपए से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत, जानें इसकी खास बातें सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आप रिकरिंग डिपॉजिट (RD) कराने का प्लान बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस RD आपके लिए सही रह सकती है। इस पर 6.70% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें 5 साल तक हर महीने 2 हजार रुपए जमा करने पर 1 लाख 43 हजार रुपए का एकमुश्त फंड तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस RD के बारे में बता रहे हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. गूगल के 5 अपडेट्स; एंड्रॉइड फोन में मिलेगा डार्क मोड: मैप्स से सवाल-जवाब पूछें, जीमेल आईडी बदलने की सुविधा मिलेगी गूगल ने हाल ही में कई बड़े अपडेट्स की घोषणा की है। एंड्रॉइड यूजर्स हों या गूगल की ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल करने वाले… ये बदलाव सीधे यूजर्स के रोजमर्रा के अनुभव को बेहतर कर सकेंगे। कंपनी अपने इकोसिस्टम को ज्यादा स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पहली बार एंड्रॉइड से आईफोन में भी फाइलें डायरेक्ट ट्रांसफर करने का विकल्प यूजर्स को दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… गुरुवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
इंपैक्ट फीचर:शिक्षा ही मनुष्य के सर्वांगीण विकास का आवश्यक अंग है

इंपैक्ट फीचर:शिक्षा ही मनुष्य के सर्वांगीण विकास का आवश्यक अंग है

एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द एजुकेशन हब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित स्वामी केशवानन्द एजु हब की महक आज केवल भारत में नहीं अपितु पड़ोसी देशों के विद्यार्थी भी यहां से शिक्षा अर्जित कर अपना व्यक्तित्व निर्माण कर रहे हैं। शिक्षा संत के नाम से सुविख्यात संस्थान स्वामी केशवानन्द के आदर्शों का अनुसरण करते हुए 1999 में रामनिवास ढाका ने अपने पूज्य पिता श्री जोर सिंह ढाका के आशीर्वाद से इस संस्थान की नींव रखी। उस समय लगाया गया यह पौधा आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। संस्थान के 10 हजार छात्र-छात्राओं के साथ 600 शिक्षकों की टीम लगातार समर्पण भाव से अध्यापन कार्य में जुड़कर राष्ट्र को प्रगति पथ प्रशस्त कर रहा है। संस्थान के समस्त विभागों के कक्षा-कक्ष पूर्णतया वातानुकूलित, डिजिटल बोर्ड्स एवं अत्याधुनिक तकनिकी से युक्त है, जहां चप्पे-चप्पे पर आई.पी. कैमरों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखी जाती है। संस्थान आर.बी.एस.ई., सी.बी.एस.ई., एन.डी.ए., जेईई, नीट, एग्रीकल्चर, नर्सिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्नीक कॉलेज, स्पेशल डीएलईडी, सामान्य डीएलईडी, स्पेशल बी.एड., आई. टी.ई.पी., यूपीएससी, आरपीएससी, एस.एस.सी., सी.जी.एल, रेलवे व बैंक पी.ओ. जैसे कोर्स संचालित हैं। नीट जेईई :- संस्थान ने अत्याधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न नीट, जेईई फाउन्डेशन एण्ड टारगेट क्लासेज के प्रथम बैच के 70 प्रतिशत बच्चों का जेईई मेन्स के लिए चयन हुआ है जिनमें 17 बच्चों ने 95 से 99 पर्सेन्टाइल प्राप्त किए हैं। इसमें देश के अनुभवी शिक्षकों द्वारा नियमित अध्ययन करवाया जा रहा है। एनडीए :- संस्थान में संचालित एन.डी.ए. कैम्पस जहां नेवी, एयरफोर्स, आर्मी में चयनित होकर विद्यार्थी राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित है। एन.डी.ए. में चयनित ज्योति, नरेन्द्र, गणेश, आदित्य, हितेश, जीवराज, आईना, काजल, रोहित, हेमन्त, अशोक जैसे अनेक छात्र-छात्राओं ने संस्थान का परचम लहराया है। नर्सिंग कॉलेज :- 2010 से संचालित बी.एस.सी. नर्सिंग कॉलेज आज उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाला कॉलेज बन चुका है। हाल ही के वर्षों में 107 विद्यार्थियों का राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर तथा 7 विद्यार्थियों का रेलवे नर्सिंग ऑफिसर, 20 एम्स नर्सिंग ऑफिसर तथा 4 स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में चयनित होकर स्वामी केशवानन्द नर्सिंग कॉलेज की धाक कायम किए हुए हैं। सी.बी.एस.ई एवं आर.बी.एस.ई बोर्ड संस्थान का आर.बी.एस.ई व सी.बी.एस.ई. बोर्ड का परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहता है। छात्र प्रदीप तेतरवाल ने 2008 में सेकण्डरी बोर्ड परीक्षा में सम्पूर्ण राजस्थान में प्रथम मैरिट प्राप्त करके एक परम्परा कायम कर दी जो कि अनवरत जारी है। संस्थान की छात्रा साक्षी वर्मा ने बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत के साथ-साथ सीयुईटी 2025 में ऑल इण्डिया टॉप किया। सत्र 2026 में छात्रा नैना धाकड़ और छात्र अंकित ने 98.60 प्रतिशत के साथ एवं छात्रा प्रतिभा शर्मा एवं अंकिता कृष्णियां ने 98 प्रतिशत के साथ टॉप किया। साथ ही कृषि संकाय में प्रियल ढाका ने 97.20 प्रतिशत से राजस्थान में टॉप किया। छात्रा अम्बिका व कल्पना शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित किये। संस्थान के 75 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत अधिक अंक अर्जित कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। डिग्री कॉलेज :- सन् 2007 से संचालित स्वामी केशवानन्द पीजी कॉलेज जहां से बी.ए. बी.एस.सी., बी. कॉम. एम. ए. एम. एस. सी कोर्स के साथ साथ यूपीएससी, आरपीएससी, एसएससी, बैंक पीओ, जैसी भर्तियों के लिए तैयारी करवाई जा रही है। महाविद्यालय के कई छात्र छात्राओं ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में उच्च रैंक हासिल कर उच्च पदों की शोभा बढ़ा रहे हैं। जिसमें मुकेश गोदारा, मोहसिन खान, सुमन बिजारणिया, सुरेश डारा, सुनीता महरिया जैसे छात्र-छात्राओं ने संस्थान के छात्रावास में रहकर ही मुकाम हासिल किया है। संस्थान 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड, बीएससी बीएड कोर्स संचालित हैं। स्पेशल डीएलईडी व बीएड संस्थान में दिव्यांग बच्चों के प्रशिक्षण हेतु स्पेशल डीएलईडी व बीएड कोर्स संचालित किया है। आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त लेबोरेट्री एवं वातानुकूलित डिजिटल कक्षा कक्ष के साथ प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी संस्थान में JET, CLET, CUET की तैयारी अनुभवी एवं प्रशिक्षित प्राध्यापकों के द्वारा करवाई जाती है। विद्यार्थी इन परीक्षाओं के माध्यम से प्रतिवर्ष JET परीक्षा पास कर देश के उत्कृष्ट कृषि विज्ञान विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाते हैं तथा CLET परीक्षा पास कर देश केन्द्रीय विधि कॉलेजों में प्रवेश पाते हैं। CUET में चयनित विद्यार्थी देश के उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाते हैं। खेल जगत :- संस्थान पढ़ाई के साथ-साथ खेल जगत में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है, यहां के प्रशिक्षित खिलाड़ी पूरी दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ रहे हैं। संस्थान में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय के प्रशिक्षित कोचों द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। जैसे स्वीमिंग, बास्केटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, एथेलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबाल, हैन्डबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, आर्चरी, शूटिंग, स्केटिंग आदि खेलों में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। इन सभी खेलों के लिए संस्थान में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाए गए हैं। हाल ही में संस्थान में विशाल इन्डोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है। जिसमें एकसाथ बेडमिंटन, वॉलीबाल, रेसलिंग, बॉक्सिंग, हैण्डबॉल जैसे खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा स्टेडियम के फर्स्ट फ्लोर पर विशाल जिम की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जिसमें एकसाथ 500 लोग अपने शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम आदि कर सकते हैं। स्वामी केशवानन्द के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। यहां से तैराकी के क्षेत्र में अंकित राठौड़ बी.एस.एफ. (सैन्यबल) से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। छात्रावास में रहकर छात्र अजय डागर ने राजस्थान पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। इसी तरह तैराकी में भी लक्की अली खान, मोहम्मद अनश, कुनाल फोजदार, कुसुम कुमावत, यशवंत राठौड़, मयंक ढ़ाका जैसे अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। इसी प्रकार से बास्केटबाल में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जितेन्द्र शर्मा तथा छात्र जयदीप राठौड़ ने जी-20 देशों का प्रतिनिधित्व किया तथा सार्क देशों के आयोजित टूर्नामेंट में मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। स्केटिंग में दीपान्शु नैण ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक तथा गौरवी सिंह ने डरबी रोलर स्केटिंग में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वॉलीबाल के क्षेत्र में वीरेन्द्र रणवा ने भारत का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए दुबई (बहरीन) में एशियन अण्डर 20 गेम्स में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। ऐथेलिटिक्स

Read More »
सोना इस हफ्ते ₹3,666 सस्ता, ₹1.47 लाख पहुंचा:ईरान जंग के बाद ₹12,489 की गिरावट, चांदी ₹6,166 बढ़कर ₹2.28 लाख हुई

सोना इस हफ्ते ₹3,666 सस्ता, ₹1.47 लाख पहुंचा:ईरान जंग के बाद ₹12,489 की गिरावट, चांदी ₹6,166 बढ़कर ₹2.28 लाख हुई

इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में तेजी रही। सोना हफ्तेभर में 3,666 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 27 मार्च को 1.43 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.22 लाख किलो से बढ़कर 2.28 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 6,166 रुपए की बढ़ोतरी हुई। अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से सोना-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल है। इस दौरान 36 दिन में सोना 12,489 और चांदी 38,887 सस्ती हुई है। इस हफ्ते सोना ₹3,666 और चांदी ₹6,166 हजार सस्ती देश के अलग-अलग शहरों में सोने की वर्तमान कीमतें मैप में देखें… अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें सोना ऑल टाइम हाई से ₹30 हजार सस्ता हुआ साल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान जंग से गिरावट आई है। चांदी में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.28 लाख तक चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है। गिरावट के मुख्य कारण: कैश पर भरोसा बढ़ा आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग है: कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, सोना-चांदी के दाम में आगे भी ये गिरावट जारी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को अभी सोने-चांदी में निवेश से बचना चाहिए। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Read More »
टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट विवाद, मेहली मिस्त्री चैरिटी-कमिश्नर पहुंचे:दो बोर्ड मेंबर्स की नियुक्ति को अवैध बताया; कहा- ट्रस्टी होने के लिए पारसी होना जरूरी

टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट विवाद, मेहली मिस्त्री चैरिटी-कमिश्नर पहुंचे:दो बोर्ड मेंबर्स की नियुक्ति को अवैध बताया; कहा- ट्रस्टी होने के लिए पारसी होना जरूरी

रतन टाटा के करीबी सहयोगी रहे मेहली मिस्त्री ने टाटा ग्रुप से जुड़े चैरिटेबल ट्रस्ट के बोर्ड कंपोजिशन को लेकर चैरिटी कमिश्नर का दरवाजा खटखटाया है। मिस्त्री ने ‘बाई हीराबाई जमशेदजी टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन’ के ट्रस्टी के रूप में अपना कार्यकाल रिन्यू न होने के फैसले को चुनौती दी है। उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया है कि बोर्ड के कुछ सदस्य ट्रस्ट डीड के नियमों के अनुसार पात्रता नहीं रखते हैं, इसलिए उनके द्वारा लिए गए फैसले कानूनी रूप से वैध नहीं हैं। क्या है पूरा मामला? मेहली मिस्त्री को 29 अक्टूबर 2022 से तीन साल के कार्यकाल के लिए ट्रस्टी नियुक्त किया गया था। अक्टूबर 2025 में उनके कार्यकाल के रिन्यूअल का प्रस्ताव आया, जिसे ट्रस्ट के बोर्ड ने नामंजूर कर दिया। मिस्त्री का तर्क है कि उनके खिलाफ वोट देने वाले ट्रस्टियों में से कुछ खुद ही उस पद पर बैठने के हकदार नहीं हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्त्री ने ‘चेंज रिपोर्ट’ के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है। 1923 की ट्रस्ट डीड का दिया हवाला मिस्त्री की याचिका में 7 दिसंबर 1923 की मूल ट्रस्ट डीड का जिक्र किया गया है। याचिका के अनुसार, इस डीड में ट्रस्टी बनने के लिए दो अनिवार्य शर्तें तय की गई हैं… वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह की नियुक्ति पर सवाल याचिका में सीधे तौर पर कहा गया है कि वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह कभी भी पारसी जोरोस्ट्रियन धर्म के नहीं रहे हैं और न ही हो सकते हैं। इसके अलावा मिस्त्री ने आरोप लगाया कि ये दोनों मुंबई के स्थायी निवासी भी नहीं हैं। मिस्त्री का दावा है कि उनकी नियुक्तियां शुरू से ही सही नहीं थीं, इसलिए उनके द्वारा किया गया कोई भी कार्य कानूनन मान्य नहीं है। वोटिंग में किसने क्या किया? अक्टूबर 2025 के सर्कुलर रेजोल्यूशन में मिस्त्री के कार्यकाल को लेकर हुई वोटिंग की डिटेल्स इस प्रकार है… मिस्त्री का कहना है कि यदि अयोग्य ट्रस्टियों के वोटों को हटा दिया जाए, तो उनके कार्यकाल को न बढ़ाने वाला रेजोल्यूशन अपने आप गिर जाएगा। पिछले 2 साल से कोई मीटिंग नहीं हुई मिस्त्री ने ट्रस्ट के कामकाज पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने चैरिटी कमिश्नर को बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार, पिछले दो सालों से ट्रस्ट की कोई ऑफिशियल मीटिंग नहीं हुई है। उन्होंने इसे पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी बताया। याचिका में मांग की गई है कि चैरिटी कमिश्नर ट्रस्ट के रिकॉर्ड और मिनट बुक की जांच करें और सभी ट्रस्टियों से हलफनामा लें कि वे योग्यता की शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं। ट्रस्ट के अस्तित्व पर संकट याचिका में एक अहम कानूनी पेंच यह भी फंसाया गया है कि यदि अयोग्य ट्रस्टियों को हटा दिया जाता है, तो ट्रस्ट में न्यूनतम 5 सदस्यों की अनिवार्य संख्या कम हो जाएगी। ऐसी स्थिति में मिस्त्री ने वर्तमान बोर्ड की जगह एक एडमिनिस्ट्रेटर (प्रशासक) नियुक्त करने की मांग की है। हालांकि, मिस्त्री ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद खुद की बहाली नहीं, बल्कि ट्रस्ट के मूल उद्देश्य और पारसी समुदाय के हितों की रक्षा करना है। क्या है हीराबाई चैरिटेबल ट्रस्ट? यह एक पुराना चैरिटेबल ट्रस्ट है जिसे खास तौर पर नवसारी (गुजरात) के पारसी समुदाय के कल्याण और धार्मिक कार्यों के लिए बनाया गया था। टाटा परिवार के शुरुआती दौर में स्थापित इस ट्रस्ट की डीड बहुत सख्त है, जो केवल समुदाय के लोगों को ही इसके प्रबंधन का अधिकार देती है। ये खबर भी पढ़ें… पोस्ट ऑफिस RD पर 6.7% ब्याज: 100 रुपए से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत, जानें इसकी खास बातें सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आप रिकरिंग डिपॉजिट (RD) कराने का प्लान बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस RD आपके लिए सही रह सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

Read More »
Post Office RD: Invest From ₹100, Get 6.7% Interest

Post Office RD: Invest From ₹100, Get 6.7% Interest

Hindi News Business Post Office RD: Invest From ₹100, Get 6.7% Interest | Small Savings Schemes नई दिल्ली24 मिनट पहले कॉपी लिंक सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आप रिकरिंग डिपॉजिट (RD) कराने का प्लान बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस RD आपके लिए सही रह सकती है। इस पर 6.70% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें 5 साल तक हर महीने 2 हजार रुपए जमा करने पर 1 लाख 43 हजार रुपए का एकमुश्त फंड तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस RD के बारे में बता रहे हैं… सबसे पहले समझें RD क्या है? पोस्‍ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट या RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और 5 साल बाद मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी। घर के गुल्लक में पैसे जमा करने पर भले ही आपको ब्याज नहीं मिले, पर यहां पैसे जमा करने पर आपको ब्याज भी मोटी मिलती है। 5 साल तक हर महीने 1 हजार निवेश पर बनेगा 71 हजार का फंड पोस्ट ऑफिस RD में अगर आप 1 हजार रुपए प्रति महीने की रकम इन्वेस्ट करते हैं, तो 6.7% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मैच्योर होने पर यह लगभग 71 हजार रुपए हो जाएंगे। RD में जमा पैसे पर ले सकते हैं लोन RD पर लोन सुविधा भी मिलती है। यानी बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप बिना RD तुड़वाए इस पर लोन भी ले सकते है। इसमें पर्सनल लोन की तुलना में कम ब्याज पर लोन मिलता है। पोस्‍ट ऑफिस की पांच साल वाली RD में अगर आप लगातार 12 किस्त जमा कर लेते हैं तो आप लोन की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यानी ये सुविधा लेने के लिए आपको कम से कम एक साल लगातार रकम डिपॉजिट करनी होगी। एक साल बाद आप अपने अकाउंट में जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं। अगर आप RD पर लोन लेते हैं तो आपको लोन की रकम पर ब्‍याज 2% + RD खाते पर लागू ब्याज दर के रूप में लागू होगा। जैसे अभी RD पर 6.7% ब्याज मिल रहा है, ऐसे में अगर आप अभी RD पर ब्याज लेते है तो आपको 8.7% सालाना की ब्याज दर पर लोन मिलेगा। RD के 5 फायदे सुरक्षित निवेश: पोस्ट ऑफिस RD भारत सरकार द्वारा समर्थित है, तो पैसा डूबने का कोई डर नहीं। ये उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो जोखिम नहीं लेना चाहते। नियमित बचत की आदत: हर महीने थोड़ा-थोड़ा (मिनिमम 100 रुपए से शुरू) जमा करना होता है, जिससे बचत की आदत पड़ती है। अच्छा ब्याज: अभी 6.7% सालाना ब्याज मिलता है, जो कंपाउंडिंग के साथ बढ़ता है। बैंक के सेविंग अकाउंट से कहीं बेहतर रिटर्न है। लचीला निवेश: आप 100 रुपए से शुरू कर सकते हैं, और ऊपर की कोई लिमिट नहीं। अपनी जेब के हिसाब से राशि चुन सकते हैं। लोन की सुविधा: अगर इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़े, तो RD के खिलाफ लोन ले सकते हैं। ये तब काम आता है, जब आप स्कीम तोड़ना नहीं चाहते। कोई भी व्यक्ति खोल सकता है अकाउंट कोई भी व्यक्ति RD अकाउंट खोल सकता है। छोटे बच्चों के नाम पर भी यह अकाउंट खोला जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र होने पर आप इसे खुद ऑपरेट कर सकते हैं। 3 लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। आप किसी भी पोस्ट ऑफिस के जरिए इसमें अकाउंट खोल सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Pakistan Petrol Price Cut & Ministers Salary Halt After Protests

Pakistan Petrol Price Cut & Ministers Salary Halt After Protests

4 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाली लेवी में 80 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) ये प्रति लीटर की कमी की है। इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल 378 रुपया प्रति लीटर की दर से मिलेगा। इससे पहले गुरुवार को सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 43% और डीजल में 55% की बढ़ोतरी की थी। इससे पाकिस्तान में पेट्रोल 137.23 बढ़कर 458.41 और डीजल 184.49 बढ़कर 520.35 रुपया प्रति लीटर पर पहुंच गया था। जिसके बाद देशभर में सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। आधी रात को देश के नाम संबोधन में दी जानकारी शुक्रवार आधी रात को राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM शहबाज शरीफ ने कहा कि सरकार ने जनता पर बोझ कम करने के लिए पेट्रोल लेवी को 80 रुपया घटाने का फैसला किया है। नई कीमतें देशभर के पेट्रोल पंपों पर तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। शरीफ ने यह भी साफ किया कि पेट्रोल की ये कीमतें कम से कम अगले एक महीने तक स्थिर रहेंगी। पहले ₹458 के पार पहुंच गई थी कीमत गुरुवार को हुए इजाफे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 321.17 रुपया से बढ़कर 458.41 रुपया प्रति लीटर पर पहुंच गई थी। सरकार ने पेट्रोल पर लेवी को 105 रुपया से बढ़ाकर 160 रुपया कर दिया था। वहीं, हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत भी 184.49 रुपया बढ़कर 520.35 रुपया प्रति लीटर हो गई थी। हालांकि, डीजल पर लेवी को खत्म कर दिया गया था, जिसके बाद पेट्रोल की कीमतों में भी राहत देने की मांग उठ रही थी। कैबिनेट मंत्रियों की 6 महीने की सैलरी रुकी बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट से निपटने के लिए शहबाज शरीफ ने कड़े उपायों का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पहले कैबिनेट मंत्रियों की 2 महीने की सैलरी रोकने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब कोई भी संघीय मंत्री अगले 6 महीने तक वेतन नहीं लेगा। खाड़ी देशों के हालात को बताया महंगाई की वजह प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ के बंद होने की वजह से वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन हफ्तों से तेल की कीमतें रोजाना बढ़ रही थीं, लेकिन हमने आम आदमी की मुश्किलों को देखते हुए इसका बोझ जनता पर नहीं डाला। सरकार ने इस दौरान करीब 129 अरब रुपये की सब्सिडी दी। किसानों, बाइकर्स और ट्रांसपोर्टर्स के लिए बड़े ऐलान सिर्फ पेट्रोल की कीमत घटाने तक ही राहत सीमित नहीं है, पीएम ने कई वर्गों के लिए डायरेक्ट सब्सिडी की घोषणा की है: मोटरसाइकिल यूजर्स: इन्हें पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। ट्रांसपोर्टर्स: माल ढोने वाले वाहनों के लिए 70 से 80 हजार रुपया और सवारी वाहनों के लिए 1 लाख रुपया की राहत दी गई है। किसान: छोटे किसानों को प्रति एकड़ 1,500 रुपया की वित्तीय सहायता मिलेगी। रेलवे: पाकिस्तान रेलवे के इकोनॉमी क्लास के किरायों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया गया है। कच्चे तेल के दाम 110 डॉलर पर पहुंचे अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। ब्रैंट क्रूड के दाम आज 7% की बढ़त के साथ 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया हैं। भारत में भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई थी इससे पहले भारत में भी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती की थी। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई। एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Pakistan Petrol Price Cut & Ministers Salary Halt After Protests

Pakistan Petrol Price Cut & Ministers Salary Halt After Protests

14 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाली लेवी में 80 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) ये प्रति लीटर की कमी की है। इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल 378 रुपया प्रति लीटर की दर से मिलेगा। इससे पहले गुरुवार को सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 43% और डीजल में 55% की बढ़ोतरी की थी। इससे पाकिस्तान में पेट्रोल 137.23 बढ़कर 458.41 और डीजल 184.49 बढ़कर 520.35 रुपया प्रति लीटर पर पहुंच गया था। जिसके बाद देशभर में सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कैबिनेट मंत्रियों की 6 महीने की सैलरी रुकी बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट से निपटने के लिए शहबाज शरीफ ने कड़े उपायों का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पहले कैबिनेट मंत्रियों की 2 महीने की सैलरी रोकने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब कोई भी संघीय मंत्री अगले 6 महीने तक वेतन नहीं लेगा। आधी रात को देश के नाम संबोधन में दी जानकारी शुक्रवार आधी रात को राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM शहबाज शरीफ ने कहा कि सरकार ने जनता पर बोझ कम करने के लिए पेट्रोल लेवी को 80 रुपया घटाने का फैसला किया है। नई कीमतें देशभर के पेट्रोल पंपों पर तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। शरीफ ने यह भी साफ किया कि पेट्रोल की ये कीमतें कम से कम अगले एक महीने तक स्थिर रहेंगी। पहले ₹458 के पार पहुंच गई थी कीमत गुरुवार को हुए इजाफे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 321.17 रुपया से बढ़कर 458.41 रुपया प्रति लीटर पर पहुंच गई थी। सरकार ने पेट्रोल पर टैक्स को 105 रुपया से बढ़ाकर 160 रुपया कर दिया था। वहीं, हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत भी 184.49 रुपया बढ़कर 520.35 रुपया प्रति लीटर हो गई थी। हालांकि, डीजल पर लेवी को खत्म कर दिया गया था, जिसके बाद पेट्रोल की कीमतों में भी राहत देने की मांग उठ रही थी। खाड़ी देशों के हालात को बताया महंगाई की वजह प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ के बंद होने की वजह से वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन हफ्तों से तेल की कीमतें रोजाना बढ़ रही थीं, लेकिन हमने आम आदमी की मुश्किलों को देखते हुए इसका बोझ जनता पर नहीं डाला। सरकार ने इस दौरान करीब 129 अरब रुपये की सब्सिडी दी। किसानों, बाइकर्स और ट्रांसपोर्टर्स के लिए बड़े ऐलान सिर्फ पेट्रोल की कीमत घटाने तक ही राहत सीमित नहीं है, पीएम ने कई वर्गों के लिए डायरेक्ट सब्सिडी की घोषणा की है: मोटरसाइकिल यूजर्स: इन्हें पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। ट्रांसपोर्टर्स: माल ढोने वाले वाहनों के लिए 70 से 80 हजार रुपया और सवारी वाहनों के लिए 1 लाख रुपया की राहत दी गई है। किसान: छोटे किसानों को प्रति एकड़ 1,500 रुपया की वित्तीय सहायता मिलेगी। रेलवे: पाकिस्तान रेलवे के इकोनॉमी क्लास के किरायों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया गया है। कच्चे तेल के दाम 110 डॉलर पर पहुंचे अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। ब्रैंट क्रूड के दाम आज 7% की बढ़त के साथ 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया हैं। भारत में भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई थी इससे पहले भारत में भी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती की थी। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई। एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Google Preferred Source CTA

Gmail Username Change Feature | Pakistan Diesel Petrol Price Hike

नई दिल्ली57 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर घरेलू उड़ान से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। वहीं, गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज शनिवार को बंद है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर रोक: सरकार ने 15 दिन में फैसला बदला, कई एयरलाइंस ने आपत्ति जताई थी केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह नियम 20 अप्रैल से लागू होना था, लेकिन अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 15 दिन पहले 18 मार्च को कहा था कि डीजीसीए को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी फ्लाइट में सीट चयन के लिए न्यूनतम 60% सीटें बिना चार्ज उपलब्ध कराई जाएं। इसका उद्देश्य यात्रियों को सीट चुनने में समान अवसर देना बताया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. Gmail यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे: गूगल लाया नया फीचर; पुराने इनबॉक्स में ही आएंगे नए मेल, जानें पूरी प्रोसेस गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यह आपकी डिजिटल पहचान को अपग्रेड करने का एक तरीका है। फिलहाल यह अपडेट अमेरिकी यूजर्स के लिए है, जो उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो अपना ‘अजीब’ यूजरनेम बदलना चाहते थे। आगे हम आपको इसे बदलने का पूरा प्रोसेस और पुराने एड्रेस से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पाकिस्तान में डीजल 55% और पेट्रोल 43% महंगा: डीजल 184 महंगा होकर 520, पेट्रोल 137 बढ़कर 458 रुपया/लीटर हुआ; ईरान जंग का असर पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। एक लीटर पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) के पार पहुंच गया है। सरकार ने पेट्रोल में 43% और हाई-स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 55% का इजाफा किया है। यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद लिया गया है। नई दरें गुरुवार आधी रात से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. हवाई किराया बढ़ाया तो सरकार दखल देगी: एयरलाइंस के साथ जल्द मीटिंग करेगी; ATF के दाम दोगुने, इंडिगो की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद कई एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इससे यात्रियों पर बढ़ते बोझ को देखते हुए केंद्र सरकार अब इस मामले में हस्तक्षेप करने की तैयारी में है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार जल्द ही एयरलाइंस के साथ मीटिंग कर सकती है ताकि आम लोगों को महंगे सफर से राहत मिल सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. 2026 सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट भारत में लॉन्च: शुरुआती कीमत ₹1.02 लाख; टॉप वेरिएंट में TFT डिस्प्ले मिलेगा, 24.6 लीटर का बड़ा स्टोरेज सुजुकी ने अपने पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए प्लेटफॉर्म, एडवांस फीचर्स और डिजाइन में बदलाव के साथ उतारा है। TFT वेरिएंट में डुअल-टोन कलर्स मिलेंगे, जबकि LCD वेरिएंट सिंगल-टोन कलर में आएगा। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 1.13 लाख रुपए तक जाती है। नए मॉडल में कंपनी ने एक्सेस 125 वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जिससे यह पहले से ज्यादा मजबूत और हल्का हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
Google Preferred Source CTA

Gmail Username Change Feature | Pakistan Diesel Petrol Price Hike

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर घरेलू उड़ान से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। वहीं, गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज शनिवार को बंद है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर रोक: सरकार ने 15 दिन में फैसला बदला, कई एयरलाइंस ने आपत्ति जताई थी केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह नियम 20 अप्रैल से लागू होना था, लेकिन अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 15 दिन पहले 18 मार्च को कहा था कि डीजीसीए को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी फ्लाइट में सीट चयन के लिए न्यूनतम 60% सीटें बिना चार्ज उपलब्ध कराई जाएं। इसका उद्देश्य यात्रियों को सीट चुनने में समान अवसर देना बताया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. Gmail यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे: गूगल लाया नया फीचर; पुराने इनबॉक्स में ही आएंगे नए मेल, जानें पूरी प्रोसेस गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यह आपकी डिजिटल पहचान को अपग्रेड करने का एक तरीका है। फिलहाल यह अपडेट अमेरिकी यूजर्स के लिए है, जो उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो अपना ‘अजीब’ यूजरनेम बदलना चाहते थे। आगे हम आपको इसे बदलने का पूरा प्रोसेस और पुराने एड्रेस से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पाकिस्तान में डीजल 55% और पेट्रोल 43% महंगा: डीजल 184 महंगा होकर 520, पेट्रोल 137 बढ़कर 458 रुपया/लीटर हुआ; ईरान जंग का असर पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। एक लीटर पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) के पार पहुंच गया है। सरकार ने पेट्रोल में 43% और हाई-स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 55% का इजाफा किया है। यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद लिया गया है। नई दरें गुरुवार आधी रात से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. हवाई किराया बढ़ाया तो सरकार दखल देगी: एयरलाइंस के साथ जल्द मीटिंग करेगी; ATF के दाम दोगुने, इंडिगो की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद कई एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इससे यात्रियों पर बढ़ते बोझ को देखते हुए केंद्र सरकार अब इस मामले में हस्तक्षेप करने की तैयारी में है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार जल्द ही एयरलाइंस के साथ मीटिंग कर सकती है ताकि आम लोगों को महंगे सफर से राहत मिल सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. 2026 सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट भारत में लॉन्च: शुरुआती कीमत ₹1.02 लाख; टॉप वेरिएंट में TFT डिस्प्ले मिलेगा, 24.6 लीटर का बड़ा स्टोरेज सुजुकी ने अपने पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए प्लेटफॉर्म, एडवांस फीचर्स और डिजाइन में बदलाव के साथ उतारा है। TFT वेरिएंट में डुअल-टोन कलर्स मिलेंगे, जबकि LCD वेरिएंट सिंगल-टोन कलर में आएगा। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 1.13 लाख रुपए तक जाती है। नए मॉडल में कंपनी ने एक्सेस 125 वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जिससे यह पहले से ज्यादा मजबूत और हल्का हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जबलपुर में शराबी ने कार से 4 लोगों को कुचला:3 की हालत गंभीर, सिर-चेहरे और सीने पर चोट; पुलिस ने 1KM दौड़ाकर पकड़ा

March 15, 2026/
11:18 pm

जबलपुर में रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में...

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी:15 मिनट की दूरी पर राम मंदिर; BIG B का यहां तीसरी बड़ी संपत्ति

March 6, 2026/
5:22 pm

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में फिर जमीन खरीदी है। इस बार उन्होंने 2.67 एकड़ यानी 4.27 बीघा जमीन...

तस्वीर का विवरण

March 4, 2026/
9:29 pm

रंग-बिरंगे और गुलाल के बिना होली का त्योहार अधूरा है। लोग पक्के रंग, कलर स्पाइडर जैसे नीले से होली पार्टियाँ...

टीकमगढ़: बजाज शोरूम से डेढ़ लाख चोरी, आरोपी गिरफ्तार:कैश काउंटर का दराज तोड़ निकाले थे रुपए, दो दिन पहले दिया था वारदात को अंजाम

March 26, 2026/
4:59 pm

टीकमगढ़ पुलिस ने एक बाइक शोरूम से हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये चुराने वाले...

arw img

April 5, 2026/
6:47 am

X जोधपुर में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, 8 करोड़ की मशीन से कैंसर ऑपरेशन अब संभव   Jodhpur Cancer Robotic...

विल जैक्स ने शेन वॉटसन की बराबरी की:सबसे ज्यादा 4 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते; बटलर 10वीं बार शून्य पर आउट

February 28, 2026/
4:30 am

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम...

Gold Silver Prices Drop ₹15,508 & ₹1,963 Amid Iran War Fears

March 16, 2026/
12:48 pm

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति