Sunday, 05 Apr 2026 | 08:07 AM

Trending :

‘उनकी चुप्पी निराशाजनक’: आप ने कहा कि राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में ‘विफल’ रहे | राजनीति समाचार बमोरी में दो सट्टे के कारोबारी पकड़ाए:11 लोगों पर कैंट पुलिस ने की कार्रवाई; सात बैंक अकाउंट, कई आईडी मिलीं ईरान ने ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया:कहा- बेबस और घबराकर धमकी दे रहे, तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खोल देंगे सिवनी में जेबकतरा गिरफ्तार:मंदिर से श्रद्धालु का उड़ाया था पर्स, 17 हजार लेकर हुआ था फरार गर्मी में भूलकर भी नहीं रखें फ्रिज में ये चीजें, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान, हेल्थ एक्सपर्ट से जानें जोधपुर में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत, 8 करोड़ की मशीन से कैंसर ऑपरेशन अब शहर में संभव – News18 हिंदी
EXCLUSIVE
Gujarat Primary Teacher Jobs & Punjab Sindh Bank Vacancies: 14,585 Hired This Week

Gujarat Primary Teacher Jobs & Punjab Sindh Bank Vacancies: 14,585 Hired This Week

Hindi News Career Gujarat Primary Teacher Jobs & Punjab Sindh Bank Vacancies: 14,585 Hired This Week 5 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 14,585 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: गुजरात में 11,000 पदों का नोटिफिकेशन जारी, जामनगर डीसीसी बैंक में 104 वैकेंसी, बिहार में 173 भर्ती की लास्ट डेट एक्सटेंड जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: अग्निवीर MR म्यूजिशियन का नोटिफिकेशन जारी; ICAI ने 108 पदों पर निकाली भर्ती, GSSSB में स्टाफ नर्स की 90 वैकेंसी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: UPSSSC लोअर PCS का नोटिफिकेशन जारी; पंजाब एंड सिंध बैंक में 1000 वैकेंसी, पटना हाईकोर्ट में 53 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

Read More »
Bihar Jobs: 1091 Posts Open

Bihar Jobs: 1091 Posts Open

18 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी MPESB में 2317 पदों पर निकली भर्ती की, बिहार में लैबोरेटरी असिस्टेंट की 1091 वैकेंसी की। साथ ही दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन मे 116 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. MPESB में 2317 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 40 साल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत 2317 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार 6 अप्रैल 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में करेक्शन की लास्ट डेट 25 अप्रैल तय की गई है। एग्जाम में मोबाइल, कैलकुलेटर प्रतिबंधित है। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी है। परीक्षा शुरू होने के बाद बाहर जाने की परमिशन नहीं मिलेगी। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या नर्सिंग ऑफिसर 2099 सिस्टर ट्यूटर 218 कुल पदों की संख्या 2317 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : नर्सिंग ऑफिसर: 12वीं फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी के साथ पास होना जरूरी है। बीएससी नर्सिंग (4 वर्ष) या पीबीबीएससी नर्सिंग (2 वर्ष) में कम से कम 45% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 40%) होना चाहिए। मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। सिस्टर ट्यूटर: 12वीं फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी के साथ पास होना चाहिए। बीएससी नर्सिंग या पीबीबीएससी नर्सिंग की डिग्री। कम से कम 1 साल का वर्क एक्सपीरियंस। मध्य प्रदेश नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल एससी, एसटी, ओबीसी : 45 साल अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और पूर्व सैनिक : सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : सामान्य, अनारक्षित : 500 रुपए एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी : 250 रुपए सैलरी : नर्सिंग ऑफिसर : लेवल-7 के अनुसार 28,700 रुपए प्रतिमाह। सिस्टर ट्यूटर : लेवल-9 के अनुसार, 36,200 रुपए प्रतिमाह। सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मेरिट लिस्ट क्वालिफाइंग मार्क्स : सामान्य : न्यूनतम अंक 50% आरक्षित : न्यूनतम अंक 40% एग्जाम पैटर्न : टोटल क्वेश्चन 100 टोटल मार्क्स 100 ड्यूरेशन 2 घंटे सब्जेक्ट : पार्ट ए : जनरल नॉलेज, हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, साइंस, एप्टीट्यूड 25 मार्क्स पार्ट बी : नर्सिंग सब्जेक्ट 75 मार्क्स ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। “Nursing Officer & Sister Tutor Recruitment 2026” पर क्लिक करें। “न्यू रजिस्ट्रेशन” (New Registration) पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. बिहार में 1091 पदों पर निकली भर्ती, 6 अप्रैल से करें अप्लाई बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने लैबोरेटरी असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या लैबोरेटरी असिस्टेंट (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) 252 लैबोरेटरी असिस्टेंट (सिविल इंजीनियरिंग/रूरल इंजीनियरिंग) 166 लैबोरेटरी असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) 166 लैबोरेटरी असिस्टेंट (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) 166 लैबोरेटरी असिस्टेंट (साइंस) 164 लैबोरेटरी असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) 146 लैबोरेटरी असिस्टेंट (टेक्सटाइल इंजीनियरिंग) 20 लैबोरेटरी असिस्टेंट (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल डीजल) 4 लैबोरेटरी असिस्टेंट (सिरेमिक इंजीनियरिंग) 2 लैबोरेटरी असिस्टेंट (प्रिंटिंग इंजीनियरिंग) 2 लैबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल इंजीनियरिंग) 2 लैबोरेटरी असिस्टेंट (एग्रीकल्चर एंड फार्मेसी) 1 कुल पदों की संख्या 1091 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। सैलरी : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फीस : जनरल,बीसी, ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए एससी, एसटी (बिहार के स्थायी निवासी): 150 रुपए सभी वर्ग की महिलाएं (बिहार की स्थायी निवासी): 150 रुपए राज्य से बाहर के उम्मीदवार : 600 रुपए एग्जाम पैटर्न : एग्जाम मोड ऑनलाइन टाइप ऑब्जेक्टिव टोटल क्वेश्चन 100 टोटल मार्क्स 100 ड्यूरेशन 2 घंटे सब्जेक्ट जनरल नॉलेज साइंस मैथमेटिक्स रीजनिंग ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Register” या “New Registration” लिंक पर क्लिक करें। अप्लाई नाउ पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन मे 116 वैकेंसी, सैलरी 85 हजार से ज्यादा दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने 116 पदों पर भर्ती निकाली है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत लैब टेक्नीशियन, पैथोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और बायोकेमिस्ट पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या पैथोलॉजिस्ट 4 माइक्रोबायोलॉजिस्ट 5 बायोकेमिस्ट 7 लैब टेक्नीशियन 100 कुल पदों की संख्या 116 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पैथोलॉजिस्ट एमबीबीएस के साथ संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा। दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन। PG डिग्री होल्डर्स के लिए 3 साल और डिप्लोमा होल्डर्सं के लिए 5 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। माइक्रोबायोलॉजिस्ट : माइक्रोबायोलॉजी में पीएचडी के साथ 2 साल का एक्सपीरियंस या एमएससी के साथ 4 साल का एक्सपीरियंस, या एमडी (माइक्रोबायोलॉजी) की डिग्री, दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन। बायोकेमिस्ट : एमबीबीएस के साथ संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा। दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। पीजी डिग्री होल्डर्स के लिए 3 साल और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए 5 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। लैब टेक्नीशियन : मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी की डिग्री। या 10वीं/12वीं साइंस से पास होने के साथ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और 3 साल का लैब असिस्टेंट एक्सपीरियंस होना चाहिए। एज लिमिट : पद के अनुसार 25 से 45 साल सैलरी : पद के अनुसार, 30,240 – 85,050 रुपए प्रति माह सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर जाएं। “IPHL Recruitment 2026 Online Registration (Advertisement No. 3-2026)” लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करें। जिस पद के लिए आवेदन करना है,उसे चुनें। फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी तय फॉर्मेट में अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

Read More »
RPSC SI Recruitment Exam Starts April 5

RPSC SI Recruitment Exam Starts April 5

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा-2025 कल से शुरू होगी। दो पारियों में दो दिन ये एग्जाम होंगे। करीब 7.70 लाख अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश के 41 शहरों में 1174 केंद्र बनाए जा चुके हैं। भर्ती 1015 पदों के लिए है। इसके लिए सभी तैयार . गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने एसआई भर्ती/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा- 2021 की भर्ती में भाग ले चुके अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत दी थी और उन्हें अस्थायी तौर पर 5 व 6 अप्रैल को होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की विशेष बैंच द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के सभी अभ्यर्थियों के स्थान पर मात्र कोर्ट के समक्ष इसके लिए प्रार्थना-पत्र दायर करने वाले अभ्यर्थी तक ही सम्मिलित करने के आदेश किए। बता दें कि एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स को लेकर चर्चा में रही और बाद में इस भर्ती को रद्द कर दिया गया। हाफ बाजू शर्ट व चप्पल में मिलेगी एंट्री पुरुष अभ्यर्थी को आधी आस्तीन (हाफ स्लीव) की शर्ट/टी-शर्ट/कुर्ता, पेंट-पायजामा और हवाई चप्पल/स्लीपर में ही आना होगा। महिला अभ्यर्थी को सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज और हवाई चप्पल पहनकर आना होगा। बालों में साधारण रबर बैंड की अनुमति है। लाख या कांच की पतली चूड़ियों के अलावा किसी भी प्रकार के आभूषण पर रोक। सिख अभ्यर्थी: कड़ा, कृपाण और पगड़ी जैसे धार्मिक प्रतीकों के साथ परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। ये बैन -जूते-मोजे, आभूषण, घड़ी, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, गंडा/ताबीज, कैप/हैट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल और मफलर जैसी चीजें। एसओजी की आमजन से अपील किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी वाट्सएप नंबर 9530429258 पर तुरंत दें। नकल और पेपर लीक रोकने के लिए एसओजी द्वारा सूचना देने वाले को 1 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा अभ्यर्थी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0145-2635200, 0145- 2635212 प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- परीक्षा में हर प्रश्न पत्र के लिए OMR आंसरशीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का एक्स्ट्रा समय भी दिया जाएगा। एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हों। सुरक्षा जांच और पहचान कार्य समय पर पूरा हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। आरपीएससी ने कहा- अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर के बहकावे में न आएं। ये बातें ध्यान रखनी होंगी अभ्यर्थी मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लेकर जाएं। अगर आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएं- वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए)। एडमिट कार्ड पर भी लेटेस्ट कलर फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे। बहकावें में नहीं आएं, करें सूचना RPSC ने कहा- आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी और आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम-2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दंडित और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। ……… पढें ये खबर भी… SI भर्ती परीक्षा- ओवरएज 713 अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल:सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश को किया संशोधित, कहा- याचिकाकर्ता तक ही सीमित रहेगा एसआई भर्ती-2025 की परीक्षा से दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने आरपीएससी को राहत दी है। शुक्रवार को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की स्पेशल वेकेशन बेंच ने पहले के आदेश में संशोधन करते हुए ओवरएज अभ्यर्थियों को दी गई राहत के दायरे सीमित कर दिया। पूरी खबर पढें SI भर्ती-2025 के एग्जाम से पहले सुप्रीम-कोर्ट का बड़ा आदेश:2021 की भर्ती के ओवरएज हो चुके अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल करने के लिए कहा SI भर्ती-2025 की परीक्षा से 3 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आयु सीमा में छूट मांग रहे 2021 की भर्ती के अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत दी है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बैंच ने SI भर्ती-2021 के सभी अभ्यर्थियों को 3 दिन बाद होने वाली परीक्षा में शामिल करने के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढें RPSC-एसआई भर्ती एग्जाम के ADMIT-CARD अपलोड:1174 सेंटर पर 5 व 6 अप्रैल को दो पारियों में होगी परीक्षा; 7.70 लाख कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से SI भर्ती एग्जाम 5 एवं 6 अप्रैल को होंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। ये भर्ती 1015 पदों के लिए है। परीक्षा के जिलों की जानकारी पहले से SSO पोर्टल पर उपलब्ध है। पूरी खबर पढें ‘SI भर्ती-2025’ एग्जाम इस बार दो दिन!:पेपरलीक से बचने के लिए बड़े बदलाव; जानिए-पिछले-इस एग्जाम में क्या अंतर? राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 का एग्जाम इस बार तीन दिन के बजाय दो दिन में ही होने की संभावना है। हर दिन दो पारियों में पेपर होंगे। इस परीक्षा में करीब पौने आठ लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। (पूरी खबर पढे़ं)

Read More »
NCERT Deemed University Status | April 4 Current Affairs

NCERT Deemed University Status | April 4 Current Affairs

1 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. INS तारागिरी इंडियन नेवी में कमीशन हुआ 3 अप्रैल को INS तारागिरी विशाखापत्तनम में इंडियन नेवी में कमीशन हुआ। INS तारागिरी की कमीशनिंग के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। तारागिरी, पूरी तरह से आत्मनिर्भर नौसैनिक युद्धपोत फ्रिगेट है। ये एक मध्यम आकार का, तेज गति वाला और बहुत ज्यादा फुर्तीवाला युद्धपोत है। INS तारागिरी का मुख्य काम समुद्र में गश्त करना, बड़े जहाजों की सुरक्षा करना, पनडुब्बियों को नष्ट करना और हवाई हमले से रक्षा करना है। INS तारागिरी एक हाईस्पीड, मल्टी डाइमेंशल मैरिटाइम कंबाइंड डीजल या गैस (CODOG) से ऑपरेट होने वाला युद्धपोत है। इस फ्रिगेट में हेलिकॉप्टर हैंगर भी हैं, जिसमें दो हेलिकॉप्टर आसानी से लैंड किए जा सकते हैं। तारागिरी प्रोजेक्ट-17A मेक इन इंडिया का हिस्सा है और ये नीलगिरि क्लास का चौथा जहाज है। INS तारागिरी को मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग लिमिटेड (MDL) ने बनाया है। नीलगिरि क्लास के सात युद्धपोत हैं। पहला INS नीलगिरी जनवरी 2025 में नौसेना में शामिल किया गया था। साल 2026 की शुरुआत में एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ को भी नौसेना में शामिल किया गया था। 21 मार्च को रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS ‘तारागिरी F41’ को नौसेना में शामिल किया था। प्रोजेक्ट 17 और 17A के सभी फ्रिगेट के नाम भारत की पर्वत शृंखलाओं पर रखे गए हैं। जैसे- शिवालिक, सह्याद्रि, सतपुड़ा, नीलगिरी, हिमगिरी, तारागिरी, उदयगिरी, दूनागिरी, महेंद्रगिरि और विंध्यगिरि। ‘तारागिरी’ उसी नाम के पुराने युद्धपोत का एडवांस्ड वर्जन है, जिसने 1980 से 2013 तक नौसेना में 33 सालों तक सेवा दी थी। 2. फ्लाइट में 60% सीटें बिना एक्स्ट्रा चार्ज के देने के नियम पर रोक 3 अप्रैल को केंद्र सरकार ने फ्लाइट में 60% सीटें बिना एक्स्ट्रा चार्ज के देने के आदेश पर अस्थाई रोक लगा दी। ये नियम 20 अप्रैल से सभी फ्लाइटस पर लागू होना था। अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने 18 मार्च को घरेलू हवाई यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए नए नियम जारी किए थे। नए आदेश के मुताबिक, एयरलाइंस को हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देनी थीं। मंत्रालय के मुताबिक, फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस ने इस फैसले से ऑपरेशन्स और किराए पर प्रभाव की समस्या के मुद्दे को उठाया है। मंत्रालय ने कहा कि जांच पूरी होने तक 60% सीटें मुफ्त देने का प्रावधान लागू नहीं किया जाएगा। मौजूदा नियमों में पैसेंजर्स के लिए 20% सीटें ही बिना एक्स्ट्रा चार्ज के बुक होती हैं, जबकि बाकी सीटों के लिए भुगतान करना पड़ता है। एविएशन मिनिस्ट्री ने नए नियम में स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के ट्रांसपोर्ट को भी ट्रांसपेरेंट बनाने की भी बात कही थी। नए नियम में एयरलाइंस की पहुंच और अवेयरनेस बढ़ाने के लिए रीजनल भाषाओं में यात्रियों के लिए अनाउंसमेंट की भी बात कही थी। एयरलाइन वेबसाइट, मोबाइल एप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयर काउंटर्स पर सभी जानकारी स्पष्ट लिखी होनी चाहिए। सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी एयरलाइंस पंसद की सीटें चुनने पर 500 से 3000 रुपए तक एक्स्ट्रा चार्ज करती हैं। 3. भारतीय नौसेना के IOS SAGAR मिशन को हरी झंडी मिली 2 अप्रैल को भारतीय नौसेना ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड से IOS- SAGAR मिशन की शुरुआत की। IOS- SAGAR का पूरा नाम इंडियन ओशियन शिप – सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन है। मिशन IOS- SAGAR पर ऑफशोर वेसल सुनयना को भेजा गया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुंबई से IOS- SAGAR को हरी झंडी दिखाई। IOS- SAGAR भारतीय नौसेना का एक इनिशिएटिव है। इसके तहत हिंद महासागर रीजन (IOR) में समुद्री सुरक्षा, सहयोग और मानवीय समर्थन को मजबूत करने के लिए 16 देश साथ मिलकर काम करेंगे। इस मिशन का उद्देश्य वेस्ट एशिया (हॉर्मुज जलडमरूमध्य) में जारी तनाव और समुद्री चुनौतियों के बीच 16 मित्र देशों के साथ मिलकर सहयोग बढ़ाना, समुद्री निगरानी करना और ट्रेनिंग करना है। ये मिशन 50 दिनों का होगा और इस मिशन में IOS- SAGAR दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों का दौरा करेगा। जहाज सुनयना श्रीलंका के कोलंबो, थाईलैंड के फुकेट, इंडोनेशिया के जकार्ता, सिंगापुर, बांग्लादेश के चटगांव, म्यांमार के यांगून और मालदीव के माले पर पहुंचेगा। ये IOS SAGAR का दूसरा संस्करण है। हर पड़ाव पर नौसैनिकों के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। INS सुनयना, सरयू कैटेगरी का ऑफशोर पेट्रोल वेसल (OPV) है, जिसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया है। IOS- SAGAR मिशन कोच्चि में खत्म होगा। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. मिन आंग ह्लाइंग म्यांमार के राष्ट्रपति चुने गए 3 अप्रैल को म्यांमार के सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग को राष्ट्रपति चुना गया। संसद में हुए वोट में मिन आंग ह्लाइंग को जीत मिली, जहां ज्यादातर सांसद सेना समर्थक थे। 69 साल के ह्लाइंग 2011 से म्यांमार की सेना के प्रमुख रहे हैं। ह्लाइंग ने 2021 में आंग सान सूची की चुनी हुई सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा किया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सेना ने 2020 के चुनावों में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी। आपातकाल के समय देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, जो बाद में सशस्त्र संघर्ष में बदल गए। राष्ट्रपति बनने के लिए विन ऊ, ह्लाइंग की जगह सेना प्रमुख होंगे। ये चुनाव जनवरी 2026 में हुए थे। जिसमें सेना समर्थित यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (USDP) को जीत मिली। मिसलीनियस MISCELLANEOUS 5. NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी की मान्यता मिली 3 अप्रैल केंद्र सरकार ने नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित किया। एजुकेशन मिनिस्ट्री ने ये फैसला यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की सिफारिश के आधार पर लिया है। केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, NCERT को UGC एक्ट 1956 की धारा 3 के तहत एक स्पेशल कैटेगरी में मान्यता दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि NCERT ने ‘डीम्ड निवर्सिटी’ का दर्जा पाने के लिए UGC की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया था। डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने के बाद NCERT, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत

Read More »
6565 Posts Govt Jobs Notification Out

6565 Posts Govt Jobs Notification Out

57 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 6565 भर्ती का जोन वाइज नोटिफिकेशन जारी होने की, NITCON दिल्ली में 100 वैकेंसी की। साथ ही इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन में 23 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. रेलवे में 6565 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सबसे ज्यादा पद मध्य रेलवे में आरआरबी ने टेक्नीशियन के 6565 पदों पर भर्ती का जोन वाइज शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती को रेल मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल गई है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होने के बाद उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे। जोन वाइस वैकेंसी डिटेल्स : जोन का नाम पदों की संख्या मध्य रेलवे 870 पूर्व तटीय रेलवे 169 पूर्व मध्य रेलवे 186 पूर्व रेलवे 291 इंटीग्रल कोच फैक्ट्री 236 उत्तर मध्य रेलवे 268 पूर्वोत्तर रेलवे 169 पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 701 उत्तर रेलवे 548 उत्तर पश्चिम रेलवे 199 रेल पहिया कारखाना 05 दक्षिण मध्य रेलवे 368 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 90 दक्षिण पूर्व रेलवे 576 दक्षिण रेलवे 785 दक्षिण पश्चिम रेलवे 240 पश्चिम मध्य रेलवे 231 पश्चिम रेलवे 544 कुल 6565 अप्रूव्ड वैकेंसी : पद का नाम वैकेंसी का नाम टेक्नीशियन ग्रेड 3 6242 टेक्नीशियन ग्रेड 1 323 कुल पदों की संख्या 6565 इस भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. NITCON दिल्ली में 100 पदों पर भर्ती, इंजीनियर करें अप्लाई NITCON लिमिटेड, दिल्ली में 100 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.applicationportal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या जूनियर इंजीनियर (सिविल) 80 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल) 20 कुल पदों की संख्या 100 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : कम से कम 60% अंकों के साथ सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल में डिप्लोमा या बीई, बीटेक की डिग्री। डिप्लोमा होल्डर्स को 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। वहीं डिग्री होल्डर्स के लिए 1 साल का एक्सपीरियंस जरूरी है। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 885 रुपए (GST सहित) एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 531 रुपए (GST सहित) सैलरी : 55,932 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर्सनल इंटरव्यू एग्जाम पैटर्न : एग्जाम ड्यूरेशन 60 मिनट रीजनिंग 15 प्रश्न एप्टीट्यूड 15 प्रश्न अंग्रेजी 15 प्रश्न सामान्य जागरूकता 15 प्रश्न टेक्निकल डिसिप्लिन 40 प्रश्न ऐसे करें आवेदन : NITCON लिमिटेड की ऑफिशियल पोर्टल www.applicationportal.in पर जाएं। Vacancy Advertisement No 19/2025-26″ के तहत ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन में 23 वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट irfc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट 16 असिस्टेंट मैनेजर 7 कुल पदों की संख्या 23 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : असिस्टेंट : कॉमर्स में कम से कम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। आईसीएआई या आईसीएमएआई से इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना चाहिए। असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) : कॉमर्स में ग्रेजुएशन के साथ सीए/सीएमए क्वालिफाइड या मान्यता प्राप्त संस्थान से फाइनेंस में दो वर्षीय नियमित एमबीए की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी/एसटी : 5 साल की छूट पीडब्ल्यूडी : 10 साल की छूट सैलरी : असिस्टेंट : 21,000-74,000 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट मैनेजर : 40,000-1,40,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इंटरव्यू फीस : सामान्य : 500 रुपए अन्य पिछड़ा वर्ग : 500 रुपए एससी, एसटी : नि:शुल्क ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट irfc.co.in पर जाएं। होमपेज पर “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें। “सहायक एवं सहायक प्रबंधक (वित्त) भर्ती 2026 (विज्ञापन 01/2026)” पर क्लिक करें । “रजिस्टर” पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स दर्ज करें। ओटीपी जनरेट करें और अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी वेरिफाई करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. हिमाचल प्रदेश में 331 भर्ती, लास्ट डेट 4 अप्रैल हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने 331 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 10 मार्च 2026 को होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पंचायत सचिव : किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री, टाइपिंग (English 30 WPM / Hindi 25 WPM) चिकित्सा/मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता : संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ओटी असिस्टेंट : 12वीं (PCB) , OT कोर्स/बीएससी के साथ काउंसिल रजिस्ट्रेशन रेडियोग्राफर : 12वीं साइंस, रेडियोलॉजी में बीएससी, रजिस्ट्रेशन फार्मासिस्ट : 12वीं साइंस, फार्मेसी डिग्री/डिप्लोमा के साथ काउंसिल रजिस्ट्रेशन MLT/ऑडियोमेट्रिक टेक्नीशियन : संबंधित बीएससी डिग्री लिथोग्राफर : 12वीं, फाइन आर्ट्स में 3 साल का डिप्लोमा, 3 साल अनुभव सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम टाइपिंग टेस्ट फीस : एग्जाम फीस : 100 रुपए प्रोसेसिंग फीस : 700 रुपए ORA फॉर्म में करेक्शन फीस : 100 रुपए सैलरी : पद के अनुसार, 12,500 – 34,800 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : रिटन एग्जाम (CBT / स्क्रीनिंग टेस्ट) क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव कुल अंक : 120 ड्यूरेशन : डेढ़ घंटा हर प्रश्न पर मिलने वाला अंक : 1 टाइपिंग टेस्ट (केवल पंचायत सचिव के लिए) इंग्लिश: 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी : 25 शब्द प्रति मिनट ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.hprca.hp.gov.in पर जाएं। रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं और HPRCA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें। अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाने के लिए “साइन अप” पर क्लिक करें। वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। HPRCA पोर्टल hprca.hp.gov.in पर जाएं। “अप्लाई ऑनलाइन ” पर क्लिक करें। ड्रॉपडाउन लिस्ट से अपना पसंदीदा एग्जाम डिस्ट्रिक्ट चुनें। आपका एप्लिकेशन फॉर्म आपकी प्रोफाइल जानकारी का इस्तेमाल करके ऑटो-फिल हो जाएगा। अवेलेबल ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शंस से पेमेंट करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Read More »
RPSC Deputy Commandant Exam Result

RPSC Deputy Commandant Exam Result

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) पहली बार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने और इंटरव्यू से पहले कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करेगा। डिप्टी कमाडेंट भर्ती-2025 में ऐसा किया जा रहा है। . परीक्षा में शामिल सभी 255 कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच आयोग कार्यालय बुलाया गया है। इसके बाद लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस भर्ती में बड़ी संख्या में बिना योग्यता के कैंडिडेट्स ने फार्म भर दिए थे। बाद में योग्यता नहीं होने पर भी एग्जाम में शामिल हुए। ऐसे में जो योग्य नहीं हैं, उनकी छंटनी पहले ही की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसीलिए आयोग ने ऐसा निर्णय लिया। डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर निकली भर्ती में 10 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे। इसके अलावा जिन कैटेगरी में आवेदन नहीं मांगे गए, उनमें भी आवेदन कर दिया गया था। सख्ती के बाद आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने फॉर्म वापस ले लिए थे। वहीं बचे अभ्यर्थियों में भी 10 प्रतिशत भी एग्जाम देने नहीं आए थे। RPSC सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- परीक्षा देने वाले सभी कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को ये डॉक्यूमेंट्स लाने होंगे RPSC के सचिव (IAS) रामनिवास मेहता के अनुसार- लिखित परीक्षा में उपस्थित सभी कैंडिडेट्स को आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in से काउंसलिंग पत्र और विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करना है। आवेदन पत्र (दो प्रतियों) में सभी प्रविष्टियां पूरी कर 50 रुपए फॉर्म ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद, संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज के साथ, कैप्टन के पद से रिटायर्ड/सेवात्याग/NOC प्रमाण पत्र, PPO, जाति, मूल-निवास और अन्य दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी और मूल दस्तावेज सहित आयोग कार्यालय में उपस्थिति देनी होगी। दैनिक भास्कर ऐप पर 14 जनवरी 2026 को खबर प्रकाशित कर जानकारी दी थी कि इस भर्ती पर संकट के बादल हैं और पद खाली रहने के आसार हैं। मार्च 2025 में निकाली वैकेंसी RPSC ने 18 मार्च 2025 को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 24 मार्च से 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए, लेकिन विड्रॉ करने के बाद 4 हजार 221 कैंडिडेट्स रह गए। इसकी लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को हुई। इसमें 255 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। वैकेंसी में आवेदन करने के लिए केवल सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे। बिना योग्यता कई अभ्यर्थियों ने भरे थे फॉर्म इस भर्ती में बिना योग्यता बहुत से अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिए। आवेदन की जांच में कई अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए। इन्हें फॉर्म वापस लेने का मौका भी दिया गया। आयोग ने फॉर्म विड्रॉ नहीं करने पर भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 217 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद करीब 6 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन फॉर्म विड्रॉ कर लिए। भर्ती और एग्जाम के यह रोचक तथ्य EWS, जनरल और MBC में कोई वैकेंसी नहीं थी। इसके बावजूद कैंडिडेट्स ने आवेदन किए। ST का एक पद है और 791 ने आवेदन किए, जबकि एक्स सर्विस मैन केवल एक ही है। SC के दो पद हैं, लेकिन आवेदन एक हजार लोगों ने किए, जबकि एक्स सर्विस मैन 3 ही हैं। RPSC ने 4 हजार 221 कैंडिडेट्स के एग्जाम की व्यवस्था की, लेकिन 255 ही परीक्षा देने आए। एग्जाम एक सेंटर पर ही हो सकता था, लेकिन कैंडिडेट्स ज्यादा होने के कारण 17 सेंटर बनाने पड़े। एग्जाम एक लाख के खर्च में हो सकता था। इसके लिए आयोग को 20 लाख खर्च करना पड़ा। … ये खबरें भी पढ़ें… RPSC की डिप्टी कमांडेंट भर्ती पर संकट के बादल:जिस कैटेगरी में वैकेंसी ही नहीं, भरे फॉर्म और दिया एग्जाम; पद खाली रहने के आसार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) की भर्ती पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आयोग ने 4 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें ओबीसी और एसटी के 1-1 और एससी के दो पद थे। इस भर्ती के लिए आर्मी का एक्स कैप्टन होना जरूरी था। इसके बावजूद बिना योग्यता फॉर्म भर दिए गए। (पूरी खबर पढ़ें) 255 कैंडिडेट्स के एग्जाम के लिए 511 अफसर-कर्मचारी लगाए:RPSC को खर्च करने पड़े 20 लाख से ज्यादा रुपए, चेतावनी के बाद 6 हजार फॉर्म विड्रॉ राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 11 जनवरी को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुई। परीक्षा में कुल 255 उम्मीदवार शामिल हुए। (पूरी खबर पढे़ं)

Read More »
CBSE Launches AI & Computational Thinking Course

CBSE Launches AI & Computational Thinking Course

Hindi News Career CBSE Launches AI & Computational Thinking Course | April 3 Current Affairs 4 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. वम्सी राम मोहन बुर्रा PGCIL के नए सीएमडी नियुक्त 1 अप्रैल को वम्सी राम मोहन बुर्रा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त हुए। पावर मिनिस्ट्री के ऑर्डर के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वम्सी को इस पद के लिए अपॉइंट किया। वम्सी राम मोहन बुर्रा 31 जुलाई 2030 तक ये पदभार संभालेंगे। इससे पहले वम्सी पावरग्रिड प्रोजेक्ट्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर थे। वम्सी के पास पावर ट्रांसमिशन और टेलीकॉम सेक्टर्स में 33 सालों का एक्सपीरियंस है। वम्सी ने पावरग्रिड के साथ काम करते हुए प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन एंड प्रोक्योरमेंट, कॉमर्शियल एंड रेगुलेटरी फंक्शंस और ऐसेट मैनेजमेंट एंड टेलीकॉम ऑपरेशंस को लीड किया है। वम्सी पावरग्रिड के रेगुलेटरी सेल के फाउंडिंग मेंबर भी रहे हैं। वम्सी डॉ. रविंद्र कुमार त्यागी की जगह लेंगे। डॉ. रविंद्र 31 मार्च को अपने पद से रिटायर हुए थे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वम्सी राम मोहन बुर्रा को पावरग्रिड के सीएमडी का चार्ज सौंपा। 2. राजा रवि वर्मा की पेंटिंग रिकॉर्ड 167 करोड़ रुपए में बिकी 1 अप्रैल को मुंबई के एक ऑक्शन में राजा रवि वर्मा की फेमस ‘यशोदा और कृष्णा’ पेंटिंग रिकॉर्ड 167 करोड़ रुपए में बिकी। पेंटिंग को साइरस सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के फाउंडर साइरस एस पूनावाला ने सैफ्रनआर्ट स्प्रिंग लाइव एंड ऑनलाइन ऑक्शन से खरीदा है। रवि वर्मा की ‘यशोदा और कृष्णा’ 1890 के दशक की ऑयल पेंटिंग है। ऑक्शन में ये अपने बेस प्राइस के दोगुने से ज्यादा में बिका। इसका बेस प्राइस 80 से 120 करोड़ था। ‘यशोदा और कृष्ण’ ऑयल पेंटिंग ऑक्शन में बिकी मॉर्डन इंडियन आर्ट की सबसे महंगी पेंटिंग हो गई है। इससे पहले तक सबसे महंगी पेंटिंग एम.एफ. हुसैन की अनटाइटल्ड (ग्राम यात्रा) बिकी थी, जिसे 118 करोड़ रुपए में किरण नादर ने खरीदी थी। किरण नादर इंडियन आर्ट कलेक्टर और किरण नादर आर्ट म्यूजियम की चेयरपर्सन हैं। रवि वर्मा 1848 में जन्मे फेमस इंडियन पेंटर थे। वे मार्डन इंडियन आर्ट के जनक माने जाते हैं। राजा रवि वर्मा ने इस ऑयल पेंटिंग को 1890 के दशक में बनाया था। इस दौर को उनके करियर का पीक माना जाता है। 3. CBSE स्टूडेंट्स के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI बेस्ड कोर्स लॉन्च 1 अप्रैल को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 3 से 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI बेस्ड नया कोर्स लॉन्च किया। ये कोर्स सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) स्कूल्स में 2026-27 बैच से लागू होगा। इसके तहत शुरुआती कक्षाओं में स्टूडेंट्स की कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI को लेकर बेहतर समझ विकसित करने पर जोर होगा। कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एक प्रॉब्लम-सोल्विंग तकनीक है जो किसी भी प्रॉब्लम को व्यवस्थित तरीके से हल करने और सॉल्यूशन खोजने पर जोर देता है। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स में तार्किक सोच, प्रॉब्लम सोल्विंग और तकनीकी समझ को बढ़ाना है। इस कोर्स के अंतर्गत पढ़ाई में खेल, पहेलियां, प्रोजेक्ट और ग्रुप डिस्कशन जैसे तरीकों को शामिल किया गया है। ये कोर्स ‘AI फॉर एजुकेशन, AI इन एजुकेशन’ विजन के तहत बनाया गया है। इसके तहत टीचर स्टूडेंट्स को चार्ट-डायग्राम जैसे विजुअल टूल्स के जरिए उनकी समझ विकसित करने में मदद करेंगे। कोर्स में मूल्यांकन के लिए टीचर ऑब्जर्वेशन जर्नल, ग्रुप एक्टिविटिज और इंटरैक्टिव टास्क शामिल होंगे। नए कोर्स की पहल का उद्देश्य स्कूली शिक्षा को उभरते तकनीकी कौशल के साथ जोड़ना है। 4. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सेना के उप-प्रमुख नियुक्त 1 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सेना के उप-प्रमुख यानी वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (VCOAS) के रूप में पदभार संभाला। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ पूर्व NDA छात्र हैं। दिसंबर 1986 में LtGn धीरज सेठ को बख्तरबंद कोर में कमीशन किया गया था। लगभग 4 दशक के अपने कार्यकाल में उन्होंने कई संघर्ष वाले इलाकों में सेवा दी है। LtGn धीरज सेठ ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी फोर्स की कमान भी संभाली। लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर प्रमोशन के बाद उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली। इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में काम किया। LtGn धीरज सेठ ने लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह की जगह ली है। पुष्पेंद्र वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ (GOC-in-C) नियुक्त हुए। लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन धीरज सेठ की जगह लेंगे। सदर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ नियुक्त हुए। लेफ्टिनेंट जनरल वी.एम.बी. कृष्णन ईस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ नियुक्त हुए। कृष्णन लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तीवारी की जगह लेंगे जो 31 मार्च को रिटायर हुए। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सदर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ थे। 5. लोकसभा में जन विश्वास संशोधन बिल पास 1 अप्रैल को लोकसभा में जन विश्वास संशोधन बिल 2026 पारित हुआ। संशोधित बिल में छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाकर, उनके लिए फाइन जैसे तर्कसंगत प्रावधान किए गए हैं। ये बिल व्यापारियों को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और लिविंग का मौका देता है। इसके तहत 79 सेंट्रल एक्ट्स के 784 प्रावधानों में बदलाव किया जाएगा। इनमें से 717 प्रावधोन अपराध की श्रेणी से हटाए जाएंगे और 67 प्रावधान बदले जाएंगे। इसके अलावा और 1000 अपराधों पर विचार होगा, जिनमें से बेहद पुराने और गैर-जरूरी प्रावधानों को बदले जाएंगे। ये बिल अब राज्यसभा में पेश होगा। राज्यसभा से पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही कानून बनेगा। आज का इतिहास 3 अप्रैल 2026 1680 में मराठा साम्राज्‍य के संस्‍थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्‍यु हो गई। 1973 में मोटोरोला इंजीनियर मार्टिन कूपर ने पहला मोबाइल फोन कॉल किया। —————————— ये खबरें भी पढ़ें… कवियित्री से कहानीकार बनीं ममता कालिया को साहित्‍य अकादमी मिला: लेखक का गुरूर तोड़ने को गद्य लिखा, 11 महीने बाद उसी से शादी की; जानें प्रोफाइल 31 मार्च को ममता कालिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। ये सम्मान 2021 में प्रकाशित उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए मिला है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं

Read More »
Gujarat Govt Jobs | 11000 Vacancies Released; DCC Bank 104 Posts

Gujarat Govt Jobs | 11000 Vacancies Released; DCC Bank 104 Posts

Hindi News Career Gujarat Govt Jobs | 11000 Vacancies Released; DCC Bank 104 Posts 1 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात में 11000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की, जामनगर डीसीसी बैंक में 104 पदों पर भर्ती की। साथ ही बिहार में सिविल जज पीसीएस जे परीक्षा 2026 के तहत 173 भर्ती की लास्ट डेट एक्सटेंड होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. गुजरात में 11000 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 अप्रैल से करें अप्लाई गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने 1 अप्रैल 2026 को विद्या सहायक (कक्षा-3) भर्ती 2026 का डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए की जाएगी। इस भर्ती के तहत गुजरात के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में लगभग 11,000 पद भरे जाएंगे, जो जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के अंतर्गत आते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कुल पदों में से 4% पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जो पद पहले भर्ती अभियान में नहीं भर पाए थे, उन्हें इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। फीस जमा करने और हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख भी 24 अप्रैल तय की गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टीईटी – 1 एग्जाम पास, D.El.Ed. या इसके समकक्ष या D.El.Ed. फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 33 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 200 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : 100 सैलरी : पे लेवल – 7 के अनुसार शुरुआती 5 साल के लिए : 26 हजार रुपए प्रतिमाह 5 साल के बाद : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डिस्ट्रिक्ट एंड स्कूल एलोकेशन सिलेबस : चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी : लर्निंग थ्योरीज, चाइल्ड साइकोलॉजी, टीचिंग मैथड्स लैंग्वेज 1 (गुजराती) : ग्रामर, कॉम्प्रिहेंशन, टीचिंग स्किल्स, लैंग्वेज डेवलपमेंट लैंग्वेज 2 (इंग्लिश) : बेसिक इंग्लिश, वोकेब्यूलरी, ग्रामर, कम्युनिकेशन स्किल्स मैथमेटिक्स : एरिदमेटिक, जियोमेट्री, मेजरमेंट, टीचिंग मैथोडोलॉजी एनवायरोमेंटल स्टडीज : साइंस एंड सोशल स्टडीज बेसिक्स, एनवायरोमेंट, डेली लाइफ कॉन्सेप्ट्स ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाएं। होमपेज पर “Vidyasahayak Recruitment/Apply Online” लिंक पर क्लिक करें। अगर नए यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें। लॉग इन करके अन्य डिटेल्स दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. जामनगर डीसीसी बैंक में 104 पदों पर भर्ती, जामनगर डीसीसी बैंक भर्ती 2026 के तहत क्लर्क, चपरासी और असिस्टेंट ऑफिसर सहित 104 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.ugrowhrservices.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट ऑफिसर, आईटी 1 असिस्टेंट ऑफिसर, कंप्लायेंस 1 असिस्टेंट ऑफिसर,ट्रेजरी 1 असिस्टेंट ऑफिसर,स्टैटिक्स 1 क्लर्क 59 चपरासी 41 कुल पदों की संख्या 104 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 35 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू जरूरी डॉक्यूमेंट्स : एजुकेशनल सर्टिफिकेट आईडी प्रूफ फोटो और सिग्नेचर एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.ugrowhrservices.com पर जाएं। करिअर सेक्शन पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके इस नंबर से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. बिहार में 173 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सिविल जज पीसीएस जे परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तक के लिए एक्सटेंड की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 18 मार्च 2026 थी। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या अनारक्षित 69 ईडब्ल्यूएस 17 ईबीसी 36 बीसी 21 एससी 28 एसटी 02 कुल 173 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में बैचलर डिग्री। 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 22 साल अधिकतम : 35 साल महिला : अधिकतम 40 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी : 5 साल की छूट फीस : सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य/एससी/एसटी/पीएच/महिला : 100 रुपए सैलरी : जारी नहीं सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम इंटरव्यू एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम : पेपर की संख्या विषय प्रश्नों की संख्या अंक पेपर – 1 जनरल नॉलेज 100 100 पेपर – 2 लॉ 150 150 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। अगर आपने OTR प्रोसेस पूरा नहीं किया है, तो पहले इसे पूरा करें। होमपेज पर लॉग इन डैशबोर्ड कॉलम में New Registration (One Time Registration) के लिंक पर क्लिक करें। अपनी ईमेल आईडी भरकर ओटीपी वेरिफाई करें। इसी तरह मोबाइल नंबर भी वेरिफाई करना होगा। अपना पासवर्ड क्रिएट करने के बाद कैंडिडेट्स का नाम और अन्य डिटेल्स भरें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन 4. HPRCA में 312 पदों के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड, 13 अप्रैल तक करें अप्लाई हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की ओर से असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को 13 अप्रैल तक के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सामान्य (UR) 112 ईडब्ल्यूएस 40 जनरल (WFF) 4 अनुसूचित जाति (UR) 62 अनुसूचित जाति (IRDP) 12 अनुसूचित जाति (WFF) 2 अनुसूचित जनजाति (UR) 12 अनुसूचित जनजाति (IRDP) 4 अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) 50 अन्य पिछड़ा वर्ग (IRDP) 12 अन्य पिछड़ा वर्ग (WFF) 2 कुल पदों की संख्या 312 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

Read More »
RPSC Political Science Result Out

RPSC Political Science Result Out

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद पॉलिटिकल साइंस व कॉमर्स लेक्चरर का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पॉलिटिकल साइंस में केवल 6 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं और ऐसे में 219 पद खाली रह गए। . वहीं कामर्स में 58 पद खाली रह गए। मिनीमम 40 प्रतिशत मार्क्स हासिल नहीं करने के कारण ऐसे हालात बने हैं। आयोग की ओर से 25 अक्टूबर 2024 को विभिन्न सब्जेक्ट में कुल 2202 पदों पर भर्ती निकाली गई। इसमें पॉलिटिकल साइंस के 225 पद थे। बता दें कि पॉलिटिकल साइंस भर्ती एग्जाम 6 जुलाई 2025 को हुआ। इसमें 84 हजार 846 अभ्यर्थियों में से 45 हजार 674 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया। भर्ती में 386 कैंडिडेट्स को 10 प्रतिशत से ज्यादा सवालों में 5 विकल्पों में से कोई विकल्प नहीं भरने पर अयोग्य भी घोषित कर दिया था। आरपीएससी की ओर से 25 अक्टूबर 2024 को विभिन्न सब्जेक्ट में कुल 2202 पदों पर भर्ती निकाली गई। इसमें पॉलिटिकल साइंस के 225 पद थे। रिजल्ट के कट ऑफ में लिखा ‘कैंडिडेट नॉट एवेलेबल’ आरपीएससी ने रिजल्ट की कट ऑफ में सामान्य, एसटी सामान्य, एक्स सर्विसमेन सामान्य को छोड़कर सभी कैटेगरी में ‘एनए’ या​नी “कैंडिडेट नॉट एवेलेबल” लिखा है। 40 प्रतिशत मिनिमम मार्क्स लाने थे प्राध्यापक कोच भर्ती परीक्षा में कैंडिडेट्स को 40 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। इसमें आरक्षित वर्ग को पांच प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। इससे पहले ही निकाले गए रिजल्ट में कईं पद खाली रह गए हैं। आरपीएससी की ओर से जारी किया गया फाइनल रिजल्ट। आरपीएससी की ओर से जारी की गई कट ऑफ। कॉमर्स में भी 58 पद खाली इसी तरह कॉमर्स विषय के अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए विचारित सूची 3 नवंबर को जारी की थी। विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधि विभाग द्वारा किया गया। दस्तावेज सत्यापन के बाद आयोग ने 265 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया है। जबकि आरक्षित सूची में 17 अभ्यर्थी शामिल हैं। यह परीक्षा कॉमर्स विषय के 340 पदों के लिए आयोजित की गई थी। लेकिन न्यूनतम उत्तीर्णांक के कारण शेष 58 पद खाली रह गए। ………. पढें ये खबर भी…. RPSC-एसआई भर्ती एग्जाम के ADMIT-CARD अपलोड:7.70 लाख कैंडिडेट्स; 1174 सेंटर पर 5 व 6 को दो पारियों में होगी परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से SI भर्ती एग्जाम 5 एवं 6 अप्रैल को होंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए है। प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। ये भर्ती 1015 पदों के लिए है। परीक्षा के जिलों की जानकारी पहले से SSO पोर्टल पर उपलब्ध है। पूरी खबर पढें

Read More »
RPSC SI Exam Admit Card Released

RPSC SI Exam Admit Card Released

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से SI भर्ती एग्जाम 5 एवं 6 अप्रैल को होंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। य . दोनों दिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस की परीक्षा होगी। इसके लिए आयोग ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। बता दें कि एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स को लेकर चर्चा में रही और बाद में इस भर्ती को रद्द कर दिया गया। ऐसे में इस बार होने वाली परीक्षा को लेकर सरकार अलर्ट है। कुल 1015 पदों के लिए एग्जाम होगा। प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- परीक्षा में हर प्रश्न पत्र के लिए OMR आंसरशीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का एक्स्ट्रा समय भी दिया जाएगा। प्रवेश-पत्र RPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्मतिथि देकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा SSO पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। ADMIT CARD अपलोड करने के लिए यहां करें क्लिक एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हों। सुरक्षा जांच और पहचान कार्य समय पर पूरा हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। आरपीएससी ने कहा- अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर के बहकावे में न आएं। पहचान पत्र जरूरी मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं। अगर आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएं- वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए) एडमिट कार्ड पर भी लेटेस्ट कलर फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे। बहकावें में नहीं आएं, करें सूचना RPSC ने कहा- आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी और आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम-2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दंडित और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। ….. ये खबर भी पढे़ं… ‘SI भर्ती-2025’ एग्जाम इस बार दो दिन!:पेपरलीक से बचने के लिए बड़े बदलाव; जानिए-पिछले-इस एग्जाम में क्या अंतर? राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 का एग्जाम इस बार तीन दिन के बजाय दो दिन में ही होने की संभावना है। हर दिन दो पारियों में पेपर होंगे। इस परीक्षा में करीब पौने आठ लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। (पूरी खबर पढे़ं) पॉलिटिकल-साइंस लेक्चरर के 219, कॉमर्स में 58 पद रहे खाली:मिनीमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए कैंडिडेट्स; RPSC ने 2202 पदों पर निकाली थी भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद पॉलिटिकल साइंस व कॉमर्स लेक्चरर का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पॉलिटिकल साइंस में केवल 6 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं और ऐसे में 219 पद खाली रह गए। वहीं कामर्स में 58 पद खाली रह गए। मिनीमम 40 प्रतिशत मार्क्स हासिल नहीं करने के कारण ऐसे हालात बने हैं। (पूरी खबर पढें)

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर:चाइनीज ताइपे ने 3-1 से हराया, कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल; अस्पताल में भर्ती कराया गया

March 10, 2026/
9:03 pm

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर हो गया है। मंगलवार को एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (AFC) के आखिरी ग्रुप मैच...

मार्च में साइन होने वाली भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील टली:अब नया टैरिफ स्ट्रक्चर तैयार होने के बाद होगी; अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प टैरिफ रद्द किए

March 16, 2026/
8:24 pm

भारत और अमेरिका के बीच होने वाली अंतरिम ट्रेड डील अब कुछ समय के लिए टल गई है। सरकारी सूत्रों...

संभागायुक्त ने किसानों से उन्नत तकनीक की खेती, मुनाफा जाना:देवास में आधुनिक खेती से लाखों कमा रहे किसान; बैलेंस शीट भी बनाते हैं

February 25, 2026/
6:37 pm

देवास में संभागायुक्त आशीष सिंह ने देवास जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर आधुनिक कृषि पद्धतियों का उपयोग करने...

विजय-रश्मिका का हैदराबाद में रिसेप्शन:ट्रेडिशनल लुक में दिखीं पुष्पा फिल्म की हीरोइन; कर्नाटक डिप्टी CM समेत कई सेलेब्स पहुंचे

March 4, 2026/
4:30 am

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में हो रहा है। कपल ने 26 फरवरी...

ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत:दतिया-भांडेर रोड पर हादसा; माता-पिता घायल, लुहार वाली माता के दर्शन को जा रहे थे

March 30, 2026/
4:24 pm

दतिया में भांडेर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।जबकि उसके...

authorimg

April 1, 2026/
9:45 am

Skin Ke Liye Konsa Vitamin: उम्र के साथ त्वचा की रंगत और लचीलापन भी प्रभावित होता है. लेकिन अगर शरीर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति