Sunday, 01 Nov 2026 | 05:14 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Health Alert : वजन कम के चक्कर में आप भी कर रहे ये गलती? बॉडी स्टोर करने लगेगी फैट

authorimg

Last Updated:

Weight loss mistakes : फरीदाबाद में बदलती लाइफस्टाइल और जंक फूड की आदत लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है. कई लोग मोटापा घटाने के लिए अपनी डाइट कम कर देते हैं. लोकल 18 से फरीदाबाद की चिकित्सक डॉ. रितिका शर्मा बताती हैं कि खाना छोड़ना वजन घटाने का सही तरीका नहीं है, बल्कि इससे शरीर कमजोर होता है. इससे बॉडी स्ट्रेस मोड में चली जाती है और फैट को स्टोर करने लगती है. सही डाइट, हाइड्रेशन और हेल्दी दिनचर्या अपनाकर मोटापा, डायबिटीज और थकान जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है. डॉ. रितिका बताती हैं कि कई बार लोग काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि खाना खाना भूल जाते हैं. ये गलती आगे चलकर घातक हो सकती है.

फरीदाबाद. भागदौड़ भरी जिंदगी, बाहर का खाना, ठंडे ड्रिंक और देर रात तक खाने की आदत लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है. बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी जंक फूड की वजह से मोटापा, कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. कई लोग जल्दी वजन घटाने के चक्कर में खाना छोड़ देते हैं, लेकिन इससे शरीर को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है. ऐसे में सही खानपान और अच्छी दिनचर्या अपनाना बेहद जरूरी हो गया है. लोकल 18 से फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉ. रितिका शर्मा बताती हैं कि आजकल लोग अपने वजन को लेकर बहुत ज्यादा फोकस रहते हैं, लेकिन इसी दौरान कई गलतियां कर बैठते हैं.

डॉ. रितिका कहती हैं कि सबसे बड़ी गलती लोग खाना छोड़कर करते हैं. लोगों को लगता है कि अगर खाना छोड़ देंगे तो वजन जल्दी कम हो जाएगा, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. जब हम लंबे समय तक खाना नहीं खाते तो शरीर स्ट्रेस मोड में चला जाता है और फैट को स्टोर करने लगता है. इससे वजन कम होने के बजाय शरीर कमजोर होने लगता है, एनर्जी भी घटती है.

गर्मियों में इसका ध्यान जरूरी

डॉ. रितिका बताती हैं कि कई बार लोग काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि खाना खाना भूल जाते हैं. खासकर युवा सोचते हैं कि अभी शरीर में ताकत है तो खाना मिस करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन यही आदत आगे चलकर शरीर को नुकसान पहुंचाती है. शरीर को सही समय पर पोषण मिलना बहुत जरूरी है. गर्मियों में पानी पी लेना ही हाइड्रेशन नहीं बल्कि सही तरीके से पानी पीना जरूरी है. लोग इन्फ्यूज वॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें फल और सब्जियों को पानी में डालकर रखा जाता है, जिससे शरीर को विटामिन और मिनरल भी मिलते रहते हैं. तरबूज और खरबूजा जैसे फलों का सेवन भी गर्मियों में काफी फायदेमंद रहता है, क्योंकि इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और शरीर को ठंडक मिलती है.

बच्चों को कैसे रोकें

डॉ. रितिका के मुताबिक, बच्चे आजकल जंग फूड ज्यादा खाते हैं. बच्चों को जबरदस्ती रोकना आसान नहीं होता लेकिन समझदारी से इसे कंट्रोल किया जा सकता है. अगर बच्चा बाहर की चीजें पसंद करता है तो वही चीज घर पर हेल्दी तरीके से बनाकर दें. बच्चे पैकेट देखकर आकर्षित होते हैं इसलिए घर की बनी चीजों को उसी तरह पैक करके दिया जा सकता है. बच्चों को बाहर ले जाने से पहले घर का खाना जरूर खिलाएं ताकि बाहर जाकर उनकी भूख ज्यादा न बढ़े और वे जंक फूड की तरफ कम आकर्षित हों.

सुबह उठते ही पानी पीने के ये फायदे

डॉ. रितिका बताती हैं कि डायबिटीज, बीपी और मोटापे जैसी बीमारियां काफी हद तक लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी होती हैं. अगर लोग बैलेंस डाइट और सही दिनचर्या अपनाएं तो इन बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है. सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीना चाहिए क्योंकि पूरी रात शरीर बिना पानी और खाने के रहता है. सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीना नहीं चाहिए. इसकी जगह एक या दो गिलास पानी, ग्रीन जूस या इन्फ्यूज वॉटर लेना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद रहता है. इससे शरीर को विटामिन, मिनरल और अच्छी एनर्जी मिलती है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वेनेजुएला में घुसकर राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने वाला सैनिक गिरफ्तार:तख्तापलट पर सट्टा खेलकर 4 करोड़ कमाए, पहले से मिशन की जानकारी थी

April 24, 2026/
4:07 pm

अमेरिका की स्पेशल फोर्स से जुड़े एक सैनिक मास्टर सार्जेंट गैनन केन वैन डाइक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप...

authorimg

March 30, 2026/
12:32 pm

Nuclear Attack Survival Guide : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर दुनिया को तीसरे विश्व...

March 22, 2026/
5:17 pm

कराचीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान सुपर लीग के सभी कप्तान साथ में। तस्वीर 2025 की है। पाकिस्तान ने...

PM Modi Rahul Gandhi Election Rally 2026

April 6, 2026/
2:06 am

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई5 घंटे पहले कॉपी लिंक असम के कामरूप में राहुल गांधी ने रविवार को जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस...

IPL 2026 GT Vs PBKS Live Cricket Score

May 3, 2026/
10:45 pm

आखरी अपडेट:03 मई, 2026, 22:45 IST द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन और अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच करीबी...

सोना इस हफ्ते ₹3,666 सस्ता, ₹1.47 लाख पहुंचा:ईरान जंग के बाद ₹12,489 की गिरावट, चांदी ₹6,166 बढ़कर ₹2.28 लाख हुई

April 4, 2026/
3:08 pm

इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में तेजी रही। सोना हफ्तेभर में 3,666 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम...

Shruti Desai Accuses Bhumi Pednekar of Misbehavior

August 4, 2026/
12:43 pm

1 घंटे पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पर उनकी पूर्व एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने टीचरों के साथ बुरा...

MS Dhoni Daughter Jiva Admission Mussoorie Visit Photos

May 31, 2026/
8:15 am

महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को मसूरी में घूमते हुए दिखे। महेंद्र सिंह धोनी 3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर के...

DGCA Mandates SOPs for VVIP Aircraft Operators

March 27, 2026/
9:00 pm

मुंबई/नई दिल्ली51 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र के पुणे जिले स्थित बारामती एयरपोर्ट के पास 28 जनवरी 2026 को हादसे...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Health Alert : वजन कम के चक्कर में आप भी कर रहे ये गलती? बॉडी स्टोर करने लगेगी फैट

authorimg

Last Updated:

Weight loss mistakes : फरीदाबाद में बदलती लाइफस्टाइल और जंक फूड की आदत लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है. कई लोग मोटापा घटाने के लिए अपनी डाइट कम कर देते हैं. लोकल 18 से फरीदाबाद की चिकित्सक डॉ. रितिका शर्मा बताती हैं कि खाना छोड़ना वजन घटाने का सही तरीका नहीं है, बल्कि इससे शरीर कमजोर होता है. इससे बॉडी स्ट्रेस मोड में चली जाती है और फैट को स्टोर करने लगती है. सही डाइट, हाइड्रेशन और हेल्दी दिनचर्या अपनाकर मोटापा, डायबिटीज और थकान जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है. डॉ. रितिका बताती हैं कि कई बार लोग काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि खाना खाना भूल जाते हैं. ये गलती आगे चलकर घातक हो सकती है.

फरीदाबाद. भागदौड़ भरी जिंदगी, बाहर का खाना, ठंडे ड्रिंक और देर रात तक खाने की आदत लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है. बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी जंक फूड की वजह से मोटापा, कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. कई लोग जल्दी वजन घटाने के चक्कर में खाना छोड़ देते हैं, लेकिन इससे शरीर को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है. ऐसे में सही खानपान और अच्छी दिनचर्या अपनाना बेहद जरूरी हो गया है. लोकल 18 से फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉ. रितिका शर्मा बताती हैं कि आजकल लोग अपने वजन को लेकर बहुत ज्यादा फोकस रहते हैं, लेकिन इसी दौरान कई गलतियां कर बैठते हैं.

डॉ. रितिका कहती हैं कि सबसे बड़ी गलती लोग खाना छोड़कर करते हैं. लोगों को लगता है कि अगर खाना छोड़ देंगे तो वजन जल्दी कम हो जाएगा, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. जब हम लंबे समय तक खाना नहीं खाते तो शरीर स्ट्रेस मोड में चला जाता है और फैट को स्टोर करने लगता है. इससे वजन कम होने के बजाय शरीर कमजोर होने लगता है, एनर्जी भी घटती है.

गर्मियों में इसका ध्यान जरूरी

डॉ. रितिका बताती हैं कि कई बार लोग काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि खाना खाना भूल जाते हैं. खासकर युवा सोचते हैं कि अभी शरीर में ताकत है तो खाना मिस करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन यही आदत आगे चलकर शरीर को नुकसान पहुंचाती है. शरीर को सही समय पर पोषण मिलना बहुत जरूरी है. गर्मियों में पानी पी लेना ही हाइड्रेशन नहीं बल्कि सही तरीके से पानी पीना जरूरी है. लोग इन्फ्यूज वॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें फल और सब्जियों को पानी में डालकर रखा जाता है, जिससे शरीर को विटामिन और मिनरल भी मिलते रहते हैं. तरबूज और खरबूजा जैसे फलों का सेवन भी गर्मियों में काफी फायदेमंद रहता है, क्योंकि इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और शरीर को ठंडक मिलती है.

बच्चों को कैसे रोकें

डॉ. रितिका के मुताबिक, बच्चे आजकल जंग फूड ज्यादा खाते हैं. बच्चों को जबरदस्ती रोकना आसान नहीं होता लेकिन समझदारी से इसे कंट्रोल किया जा सकता है. अगर बच्चा बाहर की चीजें पसंद करता है तो वही चीज घर पर हेल्दी तरीके से बनाकर दें. बच्चे पैकेट देखकर आकर्षित होते हैं इसलिए घर की बनी चीजों को उसी तरह पैक करके दिया जा सकता है. बच्चों को बाहर ले जाने से पहले घर का खाना जरूर खिलाएं ताकि बाहर जाकर उनकी भूख ज्यादा न बढ़े और वे जंक फूड की तरफ कम आकर्षित हों.

सुबह उठते ही पानी पीने के ये फायदे

डॉ. रितिका बताती हैं कि डायबिटीज, बीपी और मोटापे जैसी बीमारियां काफी हद तक लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी होती हैं. अगर लोग बैलेंस डाइट और सही दिनचर्या अपनाएं तो इन बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है. सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीना चाहिए क्योंकि पूरी रात शरीर बिना पानी और खाने के रहता है. सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीना नहीं चाहिए. इसकी जगह एक या दो गिलास पानी, ग्रीन जूस या इन्फ्यूज वॉटर लेना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद रहता है. इससे शरीर को विटामिन, मिनरल और अच्छी एनर्जी मिलती है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket