Sunday, 01 Nov 2026 | 02:28 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Iran US Israel War Ceasefire LIVE Update; Donald Trump Hormuz Strait

  • Hindi News
  • International
  • Iran US Israel War Ceasefire LIVE Update; Donald Trump Hormuz Strait | Middle East Oil Crisis

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने ईरान युद्ध की मंजूरी के लिए संसद में प्रस्ताव रखने का इरादा अभी टाल दिया है। युद्ध की 60 दिन का समय पूरा होने के बाद ट्रम्प को आगे इसे जारी रखने के लिए 1 मई को प्रस्ताव रखना था।

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को संसद में कहा कि राष्ट्रपति को 60 दिन से ज्यादा युद्ध जारी रखने के लिए संसद की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि ईरान के साथ जो सीजफायर (युद्धविराम) हुआ है, उससे यह 60 दिन की समय सीमा रुक गई है।

अमेरिका-ईरान जंग 7 अप्रैल को रुक गया था। इसका मतलब है कि यह जंग करीब 40 दिन चला। हेगसेथ ने यह भी कहा कि इस समय सबसे बड़ा खतरा ईरान नहीं, बल्कि युद्ध विरोधी हैं। इनमें कुछ डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ लगातार दूसरे दिन गुरुवार को संसद में पेश हुए।

वियतनाम जंग के बाद 60 दिन का कानून आया

अमेरिका में वियतनाम युद्ध के बाद एक कानून बनाया गया था, जिसे ‘वॉर पावर्स रिजोल्यूशन’ कहा जाता है। इस कानून के मुताबिक, राष्ट्रपति संसद की मंजूरी के बिना सिर्फ 60 दिन ही सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस कानून के तहत राष्ट्रपति को या तो सेना वापस बुलानी होती है, या युद्ध जारी रखने के लिए संसद से मंजूरी लेनी होती है, या फिर 30 दिन का एक्स्ट्रा समय मांगना होता है।

ट्रम्प ने 1 मार्च को संसद में ईरान पर हमले की जानकारी दी थी। ऐसे में 60 दिन की समयसीमा 1 मई को पूरी हो जाएगी।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. ट्रम्प की धमकी: ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर कर कहा, तूफान आगे बढ़ रहा है। इसे कोई रोक नहीं पाएगा।

2. ईरान का जवाब: सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा, हम हमलावरों को समंदर में डुबो देंगे। फारस की खाड़ी में उनके लिए कोई जगह नहीं है।

3. भारत को राहत: भारत में ईरान के राजदूत ने कहा है कि ईरान होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही तय कर रहा है। भारत के जहाजों पर किसी तरह की रोक नहीं है।

4. मुजतबा की सेहत पर सस्पेंस: मुजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अब भी साफ जानकारी सामने नहीं आई है। वह अभी तक कभी सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं।

5. अमेरिकी एयरक्राफ्ट लौटा: दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड अब 300 दिनों से ज्यादा की रिकॉर्ड तैनाती के बाद अमेरिका लौट रहा है।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट: ईरान के साथ जंग खत्म मानी जा रही

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ईरान के साथ जो लड़ाई फरवरी में शुरू हुई थी, वह अब ‘खत्म’ मानी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों ने मंगलवार, 7 अप्रैल को 2 हफ्ते के लिए युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति बनाई थी, जिसे बाद में आगे बढ़ा दिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि 7 अप्रैल के बाद से अमेरिका और ईरान की सेनाओं के बीच कोई गोलीबारी या हमला नहीं हुआ है।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लेबनान में फिर इजराइली हमले, 32 लोगों की मौत

लेबनान में एक बार फिर से इजराइल ने हमले किए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हारौफ शहर को निशाना बनाकर की गई एयर स्ट्राइक में एक महिला की मौत हो गई।

इस स्ट्राइक में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल भी हुए। इसके साथ ही गुरुवार को पूरे लेबनान में इजराइली हमलों में मरने वालों की कुल संख्या 32 हो गई।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

February 23, 2026/
2:42 pm

रायबरेली. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहतमंद रहने के लिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं....

तस्वीर का विवरण

May 20, 2026/
4:02 pm

सामग्री: 2 चिंदे, 1 प्याज, 1 टमाटर, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा अदरक-लहसुन पेस्ट, 1/2 छोटा मसाला हल्दी पाउडर, 1...

न्यूजीलैंड टी-20 इंटरनेशनल में अपना 10वां सबसे छोटा स्कोर बनाया:7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके, साउथ अफ्रीका को 92 का टारगेट

March 15, 2026/
2:04 pm

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 91 रन पर ऑलआउट हो गई। इंटरनेशनल टी-20...

कंगना रनोट को उनकी पार्टी भी सीरियसली नहीं लेती:CJP स्पोक्सपर्सन सौरभ दास के बयान पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- बेरोजगार, तुम्हारी उम्र में 2 नेशनल अवॉर्ड थे

July 29, 2026/
9:50 am

लगातार स्टूडेंट प्रोटेस्ट की आलोचना कर रहीं एक्ट्रेस और सासंद कंगना रनोट कॉकरोच जनता पार्टी के स्पोक्सपर्सन सौरव दास के...

तेलंगाना निकाय चुनाव: तेलंगाना निकाय चुनाव में 13 हजार से ज्यादा ताकतवर मुकाबले, 11 को वोट को लेकर पूरा।

February 4, 2026/
2:59 pm

नगर निगम निकाय चुनाव में लेकर राजनीतिक तापमान चरम पर है, जहां सत्ता की गलियों से लेकर झीलों तक तेलंगाना...

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं:प्रोबेशन में ही शहर चले गए 158 डॉक्टर, इलाज के बजाय कर रहे बाबूगीरी

March 20, 2026/
4:22 am

2 फरवरी… पचमढ़ी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद 6-7 झुलसे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डॉक्टर नहीं मिले।...

US Secretary of State Marco Rubio stressed that Quad cooperation continues beyond formal meetings.

May 26, 2026/
5:04 pm

आखरी अपडेट:26 मई, 2026, 17:04 IST अपनी नई किताब, ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ में, चौहान कहते हैं कि बीजेपी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Iran US Israel War Ceasefire LIVE Update; Donald Trump Hormuz Strait

Iran US Israel War Ceasefire LIVE Update; Donald Trump Hormuz Strait
  • Hindi News
  • International
  • Iran US Israel War Ceasefire LIVE Update; Donald Trump Hormuz Strait | Middle East Oil Crisis

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने ईरान युद्ध की मंजूरी के लिए संसद में प्रस्ताव रखने का इरादा अभी टाल दिया है। युद्ध की 60 दिन का समय पूरा होने के बाद ट्रम्प को आगे इसे जारी रखने के लिए 1 मई को प्रस्ताव रखना था।

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को संसद में कहा कि राष्ट्रपति को 60 दिन से ज्यादा युद्ध जारी रखने के लिए संसद की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि ईरान के साथ जो सीजफायर (युद्धविराम) हुआ है, उससे यह 60 दिन की समय सीमा रुक गई है।

अमेरिका-ईरान जंग 7 अप्रैल को रुक गया था। इसका मतलब है कि यह जंग करीब 40 दिन चला। हेगसेथ ने यह भी कहा कि इस समय सबसे बड़ा खतरा ईरान नहीं, बल्कि युद्ध विरोधी हैं। इनमें कुछ डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ लगातार दूसरे दिन गुरुवार को संसद में पेश हुए।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ लगातार दूसरे दिन गुरुवार को संसद में पेश हुए।

वियतनाम जंग के बाद 60 दिन का कानून आया

अमेरिका में वियतनाम युद्ध के बाद एक कानून बनाया गया था, जिसे ‘वॉर पावर्स रिजोल्यूशन’ कहा जाता है। इस कानून के मुताबिक, राष्ट्रपति संसद की मंजूरी के बिना सिर्फ 60 दिन ही सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस कानून के तहत राष्ट्रपति को या तो सेना वापस बुलानी होती है, या युद्ध जारी रखने के लिए संसद से मंजूरी लेनी होती है, या फिर 30 दिन का एक्स्ट्रा समय मांगना होता है।

ट्रम्प ने 1 मार्च को संसद में ईरान पर हमले की जानकारी दी थी। ऐसे में 60 दिन की समयसीमा 1 मई को पूरी हो जाएगी।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. ट्रम्प की धमकी: ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर कर कहा, तूफान आगे बढ़ रहा है। इसे कोई रोक नहीं पाएगा।

2. ईरान का जवाब: सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा, हम हमलावरों को समंदर में डुबो देंगे। फारस की खाड़ी में उनके लिए कोई जगह नहीं है।

3. भारत को राहत: भारत में ईरान के राजदूत ने कहा है कि ईरान होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही तय कर रहा है। भारत के जहाजों पर किसी तरह की रोक नहीं है।

4. मुजतबा की सेहत पर सस्पेंस: मुजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अब भी साफ जानकारी सामने नहीं आई है। वह अभी तक कभी सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं।

5. अमेरिकी एयरक्राफ्ट लौटा: दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड अब 300 दिनों से ज्यादा की रिकॉर्ड तैनाती के बाद अमेरिका लौट रहा है।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट: ईरान के साथ जंग खत्म मानी जा रही

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ईरान के साथ जो लड़ाई फरवरी में शुरू हुई थी, वह अब ‘खत्म’ मानी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों ने मंगलवार, 7 अप्रैल को 2 हफ्ते के लिए युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति बनाई थी, जिसे बाद में आगे बढ़ा दिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि 7 अप्रैल के बाद से अमेरिका और ईरान की सेनाओं के बीच कोई गोलीबारी या हमला नहीं हुआ है।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लेबनान में फिर इजराइली हमले, 32 लोगों की मौत

लेबनान में एक बार फिर से इजराइल ने हमले किए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हारौफ शहर को निशाना बनाकर की गई एयर स्ट्राइक में एक महिला की मौत हो गई।

इस स्ट्राइक में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल भी हुए। इसके साथ ही गुरुवार को पूरे लेबनान में इजराइली हमलों में मरने वालों की कुल संख्या 32 हो गई।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket