Sunday, 05 Apr 2026 | 08:33 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Israel US Iran war live updates ninth day Trump Netanyahu

तेल अवीव/तेहरान1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए उकसाया गया। उनका दावा है कि अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मिलकर साजिश की।

अराघची के मुताबिक ग्राहम हाल के हफ्तों में कई बार इजराइल गए और वहां की खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात की। इन बैठकों में ईरान से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई।

अराघची का कहना है कि ग्राहम ने कहा था कि उन्हें इजराइल से ऐसी खुफिया जानकारी मिलती है जो कभी-कभी अमेरिकी सरकार भी शेयर नहीं करती। इसी जानकारी के आधार पर ट्रम्प को ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए राजी किया गया।

अराघची ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राहम ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को सलाह दी कि वे ट्रम्प को ईरान के खिलाफ सैन्य कदम उठाने के लिए कैसे मना सकते हैं। अराघची ने कहा कि किसी भी देश में ऐसा करना देशद्रोह जैसा माना जाएगा।

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने 16 फरवरी 2026 को इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी।

सऊदी पर मिसाइल हमले में भारतीय की मौत

सऊदी अरब के अल-खार्ज इलाके में रिहायशी परिसर पर मिसाइल गिरने से एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हो गई। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हमले में 12 अन्य बांग्लादेशी घायल हुए हैं।

सऊदी सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक आवासीय परिसर पर मिसाइल गिरने से इससे इमारत को नुकसान पहुंचा और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

इससे पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा था कि उसने अल-खार्ज समेत कई स्थानों पर रडार सिस्टम को निशाना बनाया है। मिसाइल गिरने की घटना इसी इलाके में सामने आई है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार पहले ही सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर चुकी है और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

ट्रम्प कुवैत में मारे गए 6 अमेरिकियों सैनिक के शव वापसी समारोह में शामिल हुए। उनके साथ मेलानिया ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे।

ईरान के इस्फहान शाहिद बेहेश्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 7 मार्च को धमाके के बाद की फुटेज।

दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को ईरानी ड्रोन हमले का फुटेज।

तेहरान में अमेरिकी-इजराइली हमले में मारी गई 2 साल की जैनब साहेबी का शनिवार को अंतिम संस्कार हुआ।

ब्रिटेन में ईरान जंग खत्म करने के लिए शनिवार को मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओं ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन किया।

ब्रिटेन में इंटरनेशनल विमेंस डे मार्च के दौरान कुछ ईरानी महिलाओं ने अमेरिका के समर्थन में रैली निकाली।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

12:16 AM9 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

व्हाइट हाउस के ‘वॉर मोंटाज’ वीडियो पर अमेरिकी कैथोलिक धर्मगुरु ने की आलोचना

अमेरिका के एक वरिष्ठ कैथोलिक धर्मगुरु कार्डिनल ब्लेज़ क्यूपिच ने व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक वीडियो मोंटाज को “भयावह” और “घिनौना” बताया है।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर “Justice the American way” कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था। लगभग 42 सेकंड के इस वीडियो में हॉलीवुड फिल्मों के दृश्यों को ईरान पर अमेरिकी सैन्य हमलों के वास्तविक फुटेज के साथ मिलाकर दिखाया गया था।

जो पोप लियो XIV के करीबी कार्डिनल क्यूपिच ने अपने बयान में कहा- एक असली युद्ध, जिसमें असली मौत और असली पीड़ा है, उसे वीडियो गेम की तरह पेश करना बेहद घिनौना है।

11:58 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर के प्रधानमंत्री ने मध्य पूर्व में तनाव कम करने की अपील की

कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच सभी पक्षों से तनाव कम करने (डी-एस्केलेशन) की अपील की है।

Sky News को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “हम ईरानियों से बातचीत जारी रखेंगे और तनाव कम करने की कोशिश करते रहेंगे।”

शेख मोहम्मद ने कहा कि हालिया घटनाओं ने ईरान के साथ संबंधों में मौजूद भरोसे को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र में स्थिरता के लिए संवाद और कूटनीतिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।

11:39 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका ईरानी नाविकों को मुफ्त वीजा जारी करेगा

श्रीलंका ने अपनी समुद्री सीमा के बाहर से निकाले गए ईरानी नाविकों को एक महीने का मुफ्त वीजा देने की योजना बनाई है। ये नाविक उस घटना के बाद बचाए गए थे जिसमें अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में एक अन्य जहाज डूब गया था, जिसमें 80 से अधिक नाविकों की मौत हो गई थी।

श्रीलंका के लोक सुरक्षा मंत्री आनंदा विजेपाला ने मीडिया से कहा कि सरकार ईरानी नाविकों को “फ्री वीजा” जारी करेगी। उन्होंने कहा कि “उन्हें इस देश से जाने में कुछ समय लग सकता है।”

शनिवार को 204 नाविकों को उनके जहाज IRIS Bushehr से श्रीलंकाई नौसेना के एक बेस पर स्थानांतरित किया गया, जिसके बाद जहाज को श्रीलंका की हिरासत में ले लिया गया।

10:40 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बेरूत में IRGC कुद्स फोर्स के 5 कमांडर ढेर: इजरायल

इजरायली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उसने बेरूत में सटीक हवाई हमले में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स के लेबनान कॉर्प्स के पांच सीनियर कमांडरों को मार गिराया।

IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि यह कार्रवाई “ऑपरेशन रोअरिंग लायन” के तहत की गई।

10:09 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अयातोल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा नए सुप्रीम लीडर हो सकते हैं

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का अगला सुप्रीम लीडर चुने जाने के संकेत मिले हैं। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यह जानकारी एक वरिष्ठ ईरानी धर्मगुरु अयातोल्ला हुसैनअली एश्केवारी ने दी, जो नए सर्वोच्च नेता के चयन की प्रक्रिया में शामिल थे।

असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के 88 सदस्यों में से एक एश्केवारी ने ईरानी मीडिया में जारी एक वीडियो संदेश में कहा- खामेनेई का नाम जारी रहेगा।

ईरान में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स वह संस्था है, जो देश के सर्वोच्च नेता के चयन की जिम्मेदारी संभालती है। मोजतबा खामेनेई लंबे समय से ईरान की सत्ता व्यवस्था में प्रभावशाली माने जाते रहे हैं।

09:56 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सांसद अध्यक्ष कालिबाफ बोले- ईरान सरेंडर नहीं करेगा

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कालिबाफ ने कहा है कि ईरान युद्ध के दबाव में कभी समर्पण नहीं करेगा।

सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, कालिबाफ ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह मानकर “बड़ी गलती” की कि कुछ दिनों के युद्ध के बाद ईरान झुक जाएगा।

उन्होंने कहा- हमारा राष्ट्र और हमारे लोग बिना किसी संदेह के समर्पण नहीं करेंगे। वे लड़ेंगे, संघर्ष करेंगे और झुकेंगे नहीं।

08:40 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन ने यूएन सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमलों की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में बहरीन ने खाड़ी देशों को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की है।

यूएन में बहरीन के राजदूत जमाल फारिस अल-रुवैई ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) इन हमलों को “अनुचित और जघन्य” मानती है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने के लिए इन हमलों को तुरंत रोकना जरूरी है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया है और कई खाड़ी देशों में सुरक्षा अलर्ट जारी है।

08:00 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी हमले में एक और अमेरिकी सैनिक की मौत

अमेरिकी सेना के एक और सैनिक की मौत हो गई है, जो ईरान द्वारा सऊदी अरब में स्थित एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर किए गए हमले में घायल हुआ था। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दी।

रिपोर्टों के अनुसार, इस मौत के साथ 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद अब तक सात अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है।

06:24 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- तेल डिपो पर हमलों के बाद जहरीली हवा फैल रही

ईरान ने कहा है कि तेल डिपो और रिफाइनरियों पर हुए हमलों के बाद हवा में जहरीले केमिकल फैल रहे हैं, जिससे लोगों की जान को बड़े पैमाने पर खतरा पैदा हो गया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि शनिवार रात के दौरान ईरान की कई तेल रिफाइनरियों और भंडारण स्थलों को निशाना बनाया गया। राजधानी तेहरान के उत्तर-पश्चिम में स्थित शहरान ऑयल डिपो भी हमले का शिकार हुआ।

हमलों के बाद कई जगह आग लग गई और आसमान में काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के इलाकों में प्रदूषण बढ़ गया और लोगों की सेहत को खतरा पैदा हो गया है।

ईरान के शाहरान में तेल रिफाइनरी पर हमले के बाद रेड क्रिसेंट सोसाइटी की एक महिला सदस्य मास्क पहने हुए है।

06:13 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिकी हमले में 104 नौसैनिक मारे गए

ईरान ने कहा है कि पिछले हफ्ते अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में उसके युद्धपोत IRIS Dena के कम से कम 104 नौसैनिक मारे गए और 32 घायल हो गए। यह जानकारी ईरानी सेना के हवाले से फार्स न्यूज एजेंसी ने दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा युद्ध के दौरान हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने इस युद्धपोत को टॉरपीडो से निशाना बनाया, जिससे जहाज डूब गया।

तस्वीर श्रीलंका के गाले में करापितिया अस्पताल की है, जहां ईरानी नौसैनिकों के शवों को ले जाया जा रहा है।

05:43 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- ईरान के ऑयल डिपो पर इजराइल हमला कर रहा, हम नहीं

अमेरिका ने कहा है कि ईरान के ऑयल डिपो पर हो रहे हमले इजराइल कर रहा है, अमेरिका नहीं। अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा कि वॉशिंगटन ईरान के तेल और गैस सेक्टर को निशाना बनाने की योजना नहीं बना रहा है।

CNN से बातचीत में राइट ने बताया कि तेहरान और आसपास के इलाकों में ऑयल डिपो पर हुए हमले इजराइल की कार्रवाई थे। इन हमलों के बाद कई जगह बड़ी आग लग गई।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना नहीं बना रहा है और उसका लक्ष्य तेल या प्राकृतिक गैस उद्योग पर हमला करना नहीं है।

इस बीच युद्ध के कारण होरमुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाली शिपिंग भी प्रभावित हुई है। दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है।

05:25 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले-ईरान का नया लीडर मेरी मंजूरी बिना नहीं टिकेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान का अगला सुप्रीम लीडर उनकी मंजूरी के बिना “ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा”। ट्रम्प ने यह बात NBC न्यूज को दिए इंटरव्यू में कही। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान में नए सुप्रीम लीडर के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की एयर स्ट्राइक में मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी को चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स नए सुप्रीम लीडर के नाम पर मतदान कर चुकी है और जल्द ही आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

इस बीच इजराइली सेना ने चेतावनी दी है कि वह खामेनेई के हर संभावित उत्तराधिकारी और उसे नियुक्त करने की कोशिश करने वाले लोगों को भी निशाना बनाएगी।

ट्रम्प के बयान पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि नए सुप्रीम लीडर का चयन पूरी तरह ईरान का आंतरिक मामला है और इसमें बाहरी दखल स्वीकार नहीं किया जाएगा।

04:57 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रिटिश PM स्टार्मर ने मिडिल ईस्ट हालात पर ट्रम्प से बात की

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट के हालात और क्षेत्र में ब्रिटेन-अमेरिका के सैन्य सहयोग पर चर्चा की। बातचीत में रॉयल एयर फोर्स (RAF) के ठिकानों के इस्तेमाल का मुद्दा भी शामिल था।

इस दौरान स्टार्मर ने छह अमेरिकी सैनिकों की मौत पर ट्रम्प और अमेरिकी जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। हाल के दिनों में ट्रम्प ने स्टार्मर की आलोचना की थी और कहा था कि ब्रिटेन ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल की सैन्य कार्रवाई में पर्याप्त सहयोग नहीं कर रहा है।

04:38 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब में मिसाइल गिरने से भारतीय की मौत

सऊदी अरब के मध्य इलाके में एक रिहायशी इमारत पर गिरती मिसाइल से भारत और बांग्लादेश के दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। सऊदी सिविल डिफेंस एजेंसी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक प्रोजेक्टाइल गिरने से इमारत को नुकसान पहुंचा और आसपास के इलाके में भी असर पड़ा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सऊदी सिविल डिफेंस के अनुसार हमले में मारे गए दो लोगों में एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल है।

04:10 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल बोला- ईरान में बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए

इजराइली सेना ने कहा है कि उसने ईरान में बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं। सेना के मुताबिक राजधानी तेहरान समेत देश के कई हिस्सों में ईरानी शासन से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।

सेना ने बयान में कहा कि तेहरान में ईरानी शासन से जुड़े कई लक्ष्यों पर वाइड-स्केल स्ट्राइक की जा रही है। तेहरान में कुछ देर पहले कई धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं।

03:40 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- नए सुप्रीम लीडर के चयन में बाहरी दखल नहीं 

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर का चयन पूरी तरह ईरान का आंतरिक मामला है और इसमें बाहरी दखल नहीं होगा।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि नए सुप्रीम लीडर के चयन में अमेरिका की भूमिका जरूरी है। ट्रम्प के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अराघची ने कहा कि नए सुप्रीम लीडर का चयन ईरान की जनता का अधिकार है।

NBC न्यूज को दिए इंटरव्यू में अराघची ने बताया कि राष्ट्रपति, कैबिनेट और संसद समेत देश की सभी राजनीतिक संस्थाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

03:32 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत बोला- हम पर 234 मिसाइल और 422 ड्रोन दागे गए

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच कुवैत ने कहा है कि पिछले शनिवार से अब तक उस पर 234 मिसाइल और 422 ड्रोन दागे गए हैं। यह जानकारी कुवैत के विदेश मंत्रालय ने दी

मंत्रालय के मुताबिक इन हमलों में नागरिकों और सुरक्षाबलों के लोग भी हताहत हुए हैं। मृतकों में एक छोटी बच्ची, कुवैत की सशस्त्र सेनाओं के दो सदस्य और दो सीमा सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में ड्रोन हमलों के बाद दो जगह आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं। इनमें एक सरकारी टावर और कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों जगह लगी आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

03:16 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल बोला- ईरान ने हमारी ओर मिसाइलें दागीं

इजराइली सेना ने कहा है कि ईरान से उसकी ओर मिसाइलें दागी गई हैं। सेना के मुताबिक इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम इन प्रोजेक्टाइल को इंटरसेप्ट करने के लिए एक्टिव कर दिया गया है।

02:58 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने ईरानी नागरिकों से घरों में रहने को कहा

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के नागरिकों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। अमेरिका का आरोप है कि ईरानी सेना घनी आबादी वाले इलाकों से ड्रोन और मिसाइल लॉन्च कर रही है।

CENTCOM ने बयान में कहा कि ऐसे फैसले नागरिकों की जान को खतरे में डालते हैं। बयान के मुताबिक जब किसी स्थान का इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों के लिए किया जाता है, तो अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत वह जगह वैध सैन्य लक्ष्य बन सकती है।

CENTCOM के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि ईरान की सरकार खाड़ी देशों पर हमले करते हुए अपने ही नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है।

अमेरिकी बयान उन आरोपों जैसा है जो पहले इजराइल ने गाजा युद्ध के दौरान लगाए थे, जिसमें हमास पर नागरिक इलाकों से रॉकेट दागने का आरोप लगाया गया था।

02:36 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जानिए ईरान जंग में अब तक क्या-क्या हुआ

02:28 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिकी ठिकानों पर हमले, ‘आत्मरक्षा का कानूनी अधिकार’

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के हमले आत्मरक्षा के तहत किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह युद्ध ईरान की पसंद नहीं है, बल्कि अमेरिका और इजराइल ने उस पर थोप दिया है।

NBC न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अराघची ने कहा, “यह वह युद्ध नहीं है जिसे हमने चुना है। यह युद्ध अमेरिका और इजराइल ने हम पर थोपा है।” उन्होंने इस संघर्ष को “बिना उकसावे के, अनुचित और अवैध” बताया।

ईरानी विदेश मंत्री के मुताबिक ईरान की जवाबी सैन्य कार्रवाई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रही है।

02:02 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजराइली हमले में 15 की मौत

लेबनान में शनिवार रात हुए इजराइल के हवाई हमलों में 15 लोगों की मौत हुई है। इसके 15 लोग घायल हुए हैं। हमलों में राजधानी बेरूत के एक होटल को भी निशाना बनाया गया, जहां युद्ध के कारण विस्थापित लोग ठहरे हुए थे।

लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी के मुताबिक होटल पर हुए हमले में चार लोगों की मौत हुई। वहीं जबल अल-बतूम और कफ्र रुम्मान शहरों में हुए हमलों में पांच लोगों की जान गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के कई अन्य हिस्सों में भी इजराइली एयर स्ट्राइक हुई हैं।

01:39 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हिजबुल्लाह बोला- इजराइल के हाइफा नेवल बेस को निशाना बनाया

लेबनान के हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इजराइल के हाइफा नौसैनिक अड्डे पर मिसाइल हमला किया है। संगठन के मुताबिक यह हमला लेबनान पर हो रहे इजराइली हमलों के जवाब में किया गया।

हिजबुल्लाह ने अपने बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने हाइफा नेवल बेस को एडवांस मिसाइलों से निशाना बनाया। संगठन ने यह भी दावा किया कि शनिवार को भी इसी ठिकाने पर हमला किया गया था।

हिजबुल्लाह के अनुसार उसके लड़ाकों ने उत्तरी इजराइल के मिसगाव बेस पर रॉकेटों की बौछार की और नहारिया शहर पर दो ड्रोन हमले भी किए।

01:23 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैनिक की मौत

इजराइली सेना ने कहा है कि दक्षिणी लेबनान में सैन्य कार्रवाई के दौरान उसके एक सैनिक की मौत हो गई। मृत सैनिक की पहचान माहेर खतर (38) के रूप में हुई है।

सेना के मुताबिक माहेर खतर इजराइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स के मजदल शम्स का रहने वाला था और वह कॉम्बैट इंजीनियरिंग कोर का सदस्य था।

दक्षिणी लेबनान में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष लगातार जारी है। इसी सैन्य कार्रवाई के दौरान इजराइली सैनिक के मारे जाने की पुष्टि की गई है।

01:07 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन का दावा- ईरान ने ड्रोन से जल संयंत्र पर हमला किया

बहरीन ने आरोप लगाया है कि ईरान ने ड्रोन हमले के जरिए देश के एक जल डिसैलिनेशन प्लांट को निशाना बनाया। बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ईरान ने अंधाधुंध तरीके से नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया और ड्रोन हमले के बाद जल संयंत्र को नुकसान पहुंचा।

12:55 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने UAE पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की एयर डिफेंस प्रणाली इन हमलों का जवाब दे रही है और कई मिसाइलों व ड्रोन को हवा में ही इंटरसेप्ट किया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि कई इलाकों में सुनाई देने वाली तेज आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मिसाइल और ड्रोन को इंटरसेप्ट करने की वजह से हैं।

12:31 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इटली ने मिडिल-ईस्ट से 20 हजार नागरिकों को निकाला

मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के बीच इटली ने अपने 20 हजार नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया है। इटली के विदेश मंत्री एंतोनियो ताजानी ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से यह अभियान चलाया जा रहा था।

ताजानी के मुताबिक क्षेत्र में फंसे इतालवी नागरिकों को निकालने के लिए गल्फ टास्क फोर्स के करीब 200 अधिकारी तैनात किए गए थे। विदेश मंत्री ने कहा कि यह टीम चौबीसों घंटे काम कर रही थी, ताकि अलग-अलग देशों में फंसे इतालवी नागरिकों को सहायता दी जा सके और उन्हें सुरक्षित इटली वापस लाया जा सके।

12:11 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के नए सुप्रीम लीडर की रेस में 5 बड़े नाम थे

ईरान में नए सुप्रीम लीडर बनने की दौड़ में पांच प्रमुख नाम चर्चा में थे। इनमें मुजतबा खामेनेई, अलीरेजा अराफी, मोहम्मद मेहदी मीरबाघेरी, हसन खोमैनी और हाशेम होसेनी बुशेहरी शामिल हैं

मुजतबा खामेनेई दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं और उन्हें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से करीबी माना जाता है। वहीं अलीरेजा अराफी असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के डिप्टी चेयरमैन हैं और गार्जियन काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं।

मोहम्मद मेहदी मीरबाघेरी कट्टरपंथी धर्मगुरु माने जाते हैं, जबकि हसन खोमैनी इस्लामिक रिपब्लिक के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खोमैनी के पोते हैं। हाशेम होसेनी बुशेहरी असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के पहले डिप्टी चेयरमैन हैं और उन्हें चयन प्रक्रिया से जुड़े अहम चेहरों में गिना जाता है।

हालांकि अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि इन पांच नामों में से किसे ईरान का अगला सुप्रीम लीडर चुना गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

11:55 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नेतन्याहू ने ईरान ऑपरेशन से जुड़ा वीडियो शेयर किया

11:47 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजराइली हमलों में 394 की मौत

लेबनान में इजराइल के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 394 हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मृतकों में 83 बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 1130 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच जारी संघर्ष के बीच लेबनान में हमले तेज हुए हैं।

11:30 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल का दावा- ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान में 400 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और हथियार बनाने वाले ठिकानों को निशाना बनाया गया

इजराइली रक्षा बल (IDF) के मुताबिक वायुसेना ने पिछले 24 घंटों में पश्चिमी और मध्य ईरान में व्यापक हमले किए। इस दौरान मिसाइल लॉन्चर, रक्षा प्रणालियों, हथियार भंडारण केंद्रों और अन्य सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया गया।

IDF के अनुसार यह कार्रवाई ऑपरेशन “रोरिंग लायन” के तहत की जा रही है। इस ऑपरेशन के दौरान इजराइली वायुसेना अब तक सैकड़ों स्ट्राइक मिशन पूरा कर चुकी है।

11:13 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- इजराइल और जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने इजराइल के तेल अवीव और बेर्शेबा शहरों में सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। संगठन का कहना है कि जॉर्डन में एक अमेरिकी एयरबेस को भी कई बार निशाना बनाया गया।

IRGC ने यह भी दावा किया कि जॉर्डन के अजरक शहर में स्थित मुवाफ्फक अल-सल्ती एयरबेस को कई बार निशाना बनाया गया। ईरान के मुताबिक यह अमेरिकी लड़ाकू विमानों का सबसे बड़ा और सक्रिय आक्रामक बेस है।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने चेतावनी दी कि आने वाले घंटों और दिनों में दुश्मन के खिलाफ ईरानी हमलों का दायरा और तीव्रता और बढ़ेगी।

10:58 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

UAE पर ईरानी हमलों में 4 की मौत

संयुक्त अरब अमीरात में ईरान के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मृतकों में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद ईरान ने पड़ोसी देशों पर जवाबी कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान UAE में चार विदेशी नागरिकों की मौत हुई।

मंत्रालय के अनुसार अब तक UAE को 238 बैलिस्टिक मिसाइल, 1422 ड्रोन और 8 क्रूज मिसाइल से निशाना बनाया गया है। रविवार को UAE ने 17 बैलिस्टिक मिसाइल और 117 ड्रोन का पता लगाया। इनमें से 16 मिसाइल और 113 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर लिया गया, जबकि एक मिसाइल और चार ड्रोन समुद्र में गिर गए।

10:28 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान दुबई में मारे गए नागरिकों के शव वापस लाएगा

दुबई में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो पाकिस्तानी नागरिकों के शव पाकिस्तान वापस लाए जाएंगे। इस मामले में पाकिस्तान सरकार UAE अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताया कि UAE में मौजूद पाकिस्तान के राजनयिक मिशन दुबई प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि मृतकों के शवों को जल्द से जल्द स्वदेश लाया जा सके।

शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पाकिस्तानी मिशन दुबई अधिकारियों के साथ मिलकर जरूरी सहायता उपलब्ध करा रहे हैं और शवों की वापसी की प्रक्रिया को सुगम बनाने में जुटे हैं।

10:25 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर सहमति, नाम का ऐलान अभी नहीं

ईरान में नए सुप्रीम लीडर के चयन को लेकर अहम फैसला हो गया है। हालांकि, अभी तक चुने गए व्यक्ति के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम लीडर चुनने वाली संस्था असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने उम्मीदवार तय कर लिया है। संस्था के सदस्यों का कहना है कि बहुमत से सबसे उपयुक्त उम्मीदवार को मंजूरी दी गई है।

खुजेस्तान प्रांत का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य मोहसिन हेदरी ने आईएसएनए न्यूज एजेंसी को बताया कि असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के बहुमत ने उम्मीदवार के नाम पर सहमति दे दी है।

संस्था के एक अन्य सदस्य मोहम्मद मेहदी मीरबाघेरी ने भी इसकी पुष्टि की है। फार्स न्यूज एजेंसी द्वारा जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि बहुमत की राय को दर्शाने वाला स्पष्ट निर्णय लिया जा चुका है।

हालांकि, नए सुप्रीम लीडर के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है और इसके जल्द सामने आने की संभावना है।

10:01 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज डूबने से तीन इंडोनेशियाई लापता

इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि UAE के झंडे वाले जहाज पर हमले के बाद तीन इंडोनेशियाई चालक दल के सदस्य लापता हो गए हैं। दरअसल, शुक्रवार को होर्मुज स्ट्रेट में UAE के झंडे वाले जहाज पर हमला हुआ था।

09:46 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में डबल मिसाइल हमले में 20 लोगों की मौत

ईरान के शहर नजफाबाद में अमेरिका और इजराइल के डबल मिसाइल हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए। यह जानकारी ईरान की समाचार एजेंसी फार्स ने दी है।

रिपोर्ट के अनुसार शहर में पहले एक मिसाइल हमला हुआ था। इसके बाद जब बचावकर्मी और स्थानीय लोग घायलों की मदद कर रहे थे, तभी कुछ ही मिनटों बाद उसी जगह पर दूसरी मिसाइल गिर गई।

एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया कि दूसरे हमले में कई लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। हमले के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

09:42 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में अब तक 10 हजार पब्लिक बिल्डिंग तबाह

ईरान की राहत संस्था ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (IRCS) ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में बड़ी संख्या में नागरिक इमारतें नष्ट हो गई हैं। संगठन के अनुसार अब तक 9,669 नागरिक इकाइयां पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं।

संस्था द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इनमें शामिल हैं:

  • 7,943 रेसिडेंशियल बिल्डिंग
  • 1,617 कमर्शियल बिल्डिंग

रेड क्रिसेंट का कहना है कि इन हमलों से देश के कई शहरों में आम लोगों के घर और व्यापारिक ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे पहले भी संगठन ने बताया था कि हजारों घरों, स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है।

इस युद्ध के दौरान नागरिक ढांचे पर हमलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता भी जताई जा रही है और कई मानवाधिकार संगठनों ने इसकी जांच की मांग की है।

09:28 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग से जुड़ी फोटो स्टोरी देखें…

ईरान में इजराइली हमलों के बाद काली बारिश हुई:तेल रिसाव से आग की नदी जैसे हालात; लेबनान में बच्चों-महिलाओं ने सड़कों पर रात गुजारी-23 PHOTOS

ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का रविवार को नौवां दिन है। जंग की वजह से ईरान के कई शहरों में भयंकर तबाही हुई है और 1400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

09:25 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली प्रवक्ता बोलीं- ईरान का शासन खत्म करना आसान नहीं

इजराइल-ईरान जंग पर इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय की प्रवक्ता शॉश बेड्रोसियन ने न्यूज एजेंसी IANS को इंटरव्यू दिया। सवाल-जवाब में जानिए उन्होंने क्या कहा…

सवाल: क्या इजराइल लंबे समय तक युद्ध चला पाएगा? जवाब: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ किया है कि यह अंतहीन युद्ध नहीं होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी यही बात कही है। उनका कहना है कि इजराइल का लक्ष्य ईरान के शासन को कमजोर करना है।

सवाल: क्या जरूरत पड़ने पर इजराइल ईरान के अंदर जमीनी सैन्य कार्रवाई कर सकता है? जवाब: फिलहाल ध्यान हवाई अभियानों पर है। इजराइली वायुसेना और अमेरिकी वायुसेना मिलकर ईरान में अलग-अलग सैन्य ठिकानों पर हमले कर रही हैं और अभी उसी पर फोकस है।

सवाल: अमेरिका और इजराइल के हमलों से ईरान की सैन्य और आर्थिक स्थिति कितने साल पीछे चली गई है? जवाब: जून में ऑपरेशन राइजिंग लायन और ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के दौरान अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान के परमाणु खतरे को पीछे धकेलने के लिए कार्रवाई की थी।

सवाल: क्या ईरान के अंदर कुर्द या अजरबैजानी समूह सरकार के खिलाफ विद्रोह कर सकते हैं? जवाब: हालात रोज बदल रहे हैं। फिलहाल अमेरिका और इजराइल मिलकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि ईरान से खतरा खत्म हो और वहां के लोगों को बेहतर हालात मिल सकें।

सवाल: क्या इस युद्ध में ईरान को बाहर से किसी तरह की मदद मिल रही है? जवाब: ईरान कई प्रॉक्सी समूहों के सहारे काम करता है। हमास, यमन के हूती और अन्य समूह इजराइल के आसपास सक्रिय हैं।

सवाल: ईरान के साथ यह युद्ध कितने समय तक चल सकता है? जवाब: इसमें समय लग सकता है। नेतन्याहू और ट्रम्प दोनों ने कहा है कि ईरान का शासन पूरे देश में फैला हुआ है, इसलिए इसे खत्म करना आसान नहीं है।

सवाल: ईरान को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया जा सकता है क्या? जवाब: यह भी जल्दी नहीं होगा। ईरान बहुत बड़ा देश है और वहां लगभग 9 करोड़ लोग रहते हैं, इसलिए अभियान में समय लग सकता है।

सवाल: अभी ईरान के अंदर इजरायल की सैन्य कार्रवाई की स्थिति क्या है? जवाब: इजराइली सेना लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में ईरान के अलग-अलग हिस्सों में सैन्य ढांचे को निशाना बनाते हुए नई हमलों की लहर शुरू की गई है। सिर्फ पिछले सप्ताहांत में लगभग 300 ठिकानों पर हमले किए गए।

09:16 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल में अब तक 2,000 लोग अस्पताल में भर्ती हुए

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद अब तक कम से कम 1,929 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पिछले 24 घंटों में 157 लोग शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 9 लोगों की हालत गंभीर है, 70 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि अस्पताल पहुंचने वाले कई लोग सीधे हमलों में घायल नहीं हुए, बल्कि सायरन बजने के बाद सुरक्षित स्थानों या बंकरों में जाते समय गिरने या भगदड़ जैसी स्थितियों में चोटिल हुए।

09:00 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हमले में 19 लोगों की मौत

लेबनान के दक्षिणी इलाके में एक गांव पर हुए इजराइली हवाई हमले में 19 लोगों की मौत हो गई है। लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार यह हमला दक्षिणी लेबनान के सिरे अल घरबिया कस्बे में एक तीन मंजिला इमारत पर किया गया। हमले में बच्चों समेत कई लोग मारे गए।

हमले के बाद नागरिक सुरक्षा और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और मलबा हटाकर शवों को निकालने का काम जारी है।

घटना के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और बचाव दल अब भी इमारत के मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

08:54 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तेहरान में ईंधन कोटा घटाया गया, तेल ठिकानों पर हमलों के बाद फैसला

ईरान की राजधानी तेहरान में तेल ठिकानों पर हुए हमलों के बाद प्रशासन ने लोगों के लिए ईंधन कोटा कम कर दिया है। फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार तेहरान प्रांत के गवर्नर ने यह जानकारी दी।

नए फैसले के तहत ईंधन कार्ड से मिलने वाला कोटा 30 लीटर प्रतिदिन से घटाकर 20 लीटर प्रतिदिन कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ईंधन आपूर्ति में आई बाधा को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।

गवर्नर ने कहा कि यह व्यवस्था अस्थायी है और स्थिति सामान्य होने पर दो या तीन दिनों के भीतर पहले की तरह ईंधन कोटा बहाल कर दिया जाएगा।

08:50 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल बोला- खामेनेई के हर उत्तराधिकारी को निशाना बनाएंगे

इजराइली सेना ने ईरान के नेताओं को नई चेतावनी दी है। सेना ने कहा है कि वह ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के हर उत्तराधिकारी का पीछा करेगी।

इजराइल ने यह बयान सोशल मीडिया पर फारसी भाषा में जारी किया। इसमें कहा गया कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमलों में खामेनेई की मौत के बाद जो भी व्यक्ति उनका उत्तराधिकारी बनेगा, उसे भी निशाना बनाया जाएगा।

इजराइली सेना ने उन लोगों को भी चेतावनी दी जो नए सर्वोच्च नेता के चयन की प्रक्रिया में शामिल हैं।

08:45 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जानिए ईरान जंग में अब तक क्या-क्या हुआ

08:37 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओमान एयर ने 6 दिनों के लिए उड़ानें रद्द कीं

क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद रहने के कारण ओमान एयर ने कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने घोषणा की है कि 9 मार्च से 15 मार्च तक नौ शहरों के लिए आने-जाने वाली उड़ानें रद्द रहेंगी।

ओमान एयर के अनुसार जिन शहरों की उड़ानें रद्द की गई हैं उनमें अम्मान, दुबई, बहरीन, दोहा, दमाम, कुवैत, कोपेनहेगन, बगदाद और खासाब शामिल हैं।

एयरलाइन ने कहा कि क्षेत्र में जारी संघर्ष और हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण यह फैसला लिया गया है।

यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति की जांच कर लें और किसी भी बदलाव की जानकारी के लिए एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या ग्राहक सेवा से संपर्क करें।

08:28 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी हमले में कुवैत के 22 मंजिला इमारत में आग लगी

कुवैत के पब्लिक इंस्टीट्यूशन फॉर सोशल सिक्योरिटी की करीब 22 मंजिला इमारत पर आज ईरान ने ड्रोन हमला किया, जिससे इमारत में आग लग गई। हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

08:16 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मेक्सिको में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन

ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों के विरोध में शनिवार को मेक्सिको सिटी में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के सामने प्रदर्शन हुआ।

08:07 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की नालियों में तेल रिसाव से आग फैली

ईरान की राजधानी तेहरान में तेल भंडारण ठिकानों पर हमलों के बाद फैला तेल शहर की नालियों में पहुंच गया, जिससे सड़कों के किनारे आग की नदी जैसी स्थिति बन गई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर “लिविंग इन तेहरान” नाम के एक अकाउंट द्वारा साझा किए गए वीडियो में सड़क के किनारे लंबे हिस्से में आग जलती हुई दिखाई दे रही है।

इससे पहले ईरान के तेल मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि तेहरान के पास अलबोर्ज प्रांत के करज शहर समेत तीन इलाकों में ईंधन भंडारण डिपो पर हमले किए गए।

इन हमलों के बाद कई जगह तेल फैल गया और कुछ स्थानों पर उसमें आग लग गई, जिससे सड़कों के किनारे आग की लपटें दिखाई देने लगीं।

हमलों के बाद राहत और बचाव दल हालात पर काबू पाने और आग बुझाने के प्रयास कर रहे हैं।

07:56 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने कुवैत के अल-अदीरी एयरबेस पर ड्रोन हमला किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने कुवैत के अल-अदीरी एयरबेस को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया। यह जानकारी ईरान की समाचार एजेंसी फार्स की रिपोर्ट में दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार IRGC ने कहा कि इस हमले में अमेरिकी हेलीकॉप्टर मरम्मत केंद्र, फ्यूल टैंक और कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया।

IRGC के अनुसार हमले के बाद एयरबेस में बड़ी आग लग गई और वहां से घना काला धुआं उठता दिखाई दिया, जिसे दूर से भी देखा जा सकता था।

07:47 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हमलों के बाद ईरान में काली बारिश

ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइली हमलों के बाद अजीब स्थिति देखने को मिली है। सीएनएन के पत्रकार फ्रेड प्लाइटगन के अनुसार शहर में काले बादलों के बीच काली बारिश गिरती दिखाई दी।

रिपोर्ट के अनुसार बारिश का पानी काला दिखाई दे रहा था और उसमें तेल मिला हुआ था।

07:35 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर के अमीर और ट्रम्प ने फोन पर बातचीत की

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने ट्रम्प से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि युद्ध का बढ़ता तनाव दुनिया के लिए खतरनाक परिणाम ला सकता है।

वहीं चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने तुरंत युद्धविराम और बातचीत शुरू करने की अपील की है।

07:29 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी नेता बोले- ट्रम्प अमेरिका को नुकसान पहुंचा रहे हैं

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप लगाया है कि वे अमेरिका के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जंग ऐसे ही जारी रही तो दुनिया में तेल आपूर्ति को भी गंभीर नुकसान हो सकता है।

गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अगर युद्ध जारी रहता है तो न तेल बेचने का रास्ता बचेगा और न ही उसे उत्पादन करने की क्षमता रह जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सिर्फ अमेरिका के हितों को ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और दुनिया के देशों के हितों को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

गालिबाफ ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रम्प इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की नीतियों के कारण ऐसे कदम उठा रहे हैं, जिससे अमेरिका और क्षेत्र दोनों को नुकसान हो रहा है।

07:16 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ईरान के F-14 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया

इजराइल की सेना ने कहा है कि उसकी वायुसेना ने ईरान के इस्फहान हवाई अड्डे पर हमले कर कई F-14 लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है। इजराइल डिफेंस फोर्स के अनुसार ये हमले शनिवार को किए गए।

इजराइली सेना ने बताया कि इन हमलों में ईरान के कुछ लड़ाकू विमानों के साथ-साथ उसके रडार और वायु रक्षा से जुड़े सिस्टम को भी निशाना बनाया गया।

इजराइली सेना ने कहा कि वह ईरान के सैन्य ढांचे से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सिस्टम को निशाना बनाती रहेगी और देश के ऊपर अपनी हवाई बढ़त को और मजबूत करेगी।

इससे एक दिन पहले भी इजराइल ने दावा किया था कि उसने तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर हमले कर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के 16 विमानों को नष्ट कर दिया था।

07:13 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान अब दबंग नहीं, बल्कि लूजर बन गया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के सामने झुक गया है। उन्होंने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखी।

ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है और वादा किया है कि अब उन पर हमला नहीं करेगा। उनके मुताबिक ऐसा अमेरिका और इजराइल के लगातार हमलों के दबाव की वजह से हुआ है।

ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब मिडिल ईस्ट का दबंग नहीं, बल्कि ‘लूजर’ बन गया है। यह हालात तब तक रह सकते हैं जब तक ईरान सरेंडर न कर दे या पूरी तरह कमजोर न हो जाए।

दरअसल ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने हाल ही में अपने पड़ोसी देशों पर हमले के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि अब पड़ोसी देशों पर तब तक हमले नहीं किए जाएंगे, जब तक कि उन देशों की जमीन से ईरान पर कोई हमला न किया जाए।

07:03 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इराक में ईरान समर्थित ग्रुप ने एक दिन में अमेरिकी ठिकानों पर 24 हमले किए

इराक में ईरान समर्थित सशस्त्र समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने दावा किया है कि उसने पिछले एक दिन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 24 हमले किए। इन हमलों में कई ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।

समूह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने क्षेत्र में दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाया। यह संगठन इराक में सक्रिय ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों का एक गठबंधन माना जाता है। पिछले दिनों भी इस समूह ने अमेरिकी ठिकानों पर कई हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था।

06:49 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इस्फहान में अमेरिका-इजराइल के हमलों में 11 लोगों की मौत

ईरान के इस्फहान प्रांत में अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी ईरान की तसनीम समाचार एजेंसी ने दी है।

रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों में कई निर्माण कार्यशालाओं और एक घुड़सवारी क्लब को निशाना बनाया गया। हमलों में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

तसनीम के मुताबिक इस्फहान प्रांत के आठ शहरों में हमले किए गए। इनमें इस्फहान, नजफाबाद, अरान, बिदगोल, बरखार, खोमेनी शहर, शाहरेज़ा, फलावरजान और मोबारेकेह शामिल हैं।

हमलों के बाद कई जगहों पर राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

06:43 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के तेल डिपो पर इजराइली हमले में चार लोगों की मौत

ईरान के तेल भंडारण ठिकानों पर किए गए हमलों में चार टैंकर चालकों की मौत हो गई है। यह जानकारी ईरान की समाचार एजेंसी फार्स ने दी है।

रिपोर्ट के अनुसार इजराइल के हमलों में तेहरान और अलबोर्ज प्रांत में स्थित चार तेल भंडारण सुविधाओं और एक तेल ट्रांसफर केंद्र को निशाना बनाया गया।

हमलों के बाद कई जगह आग लग गई और राहत दल आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं।

फार्स के अनुसार इन हमलों के बावजूद ईंधन वितरण में किसी तरह की कमी नहीं आई है और सुरक्षा बल हालात को संभालने के लिए मौके पर मौजूद हैं।

06:29 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर एयरवेज की 6 उड़ानें सुरक्षित दोहा पहुंचीं

कतर एयरवेज की रविवार को निर्धारित सभी छह अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सुरक्षित दोहा पहुंच गईं। एयरलाइन ने पहले बताया था कि वह लंदन, पेरिस, मैड्रिड, रोम, फ्रैंकफर्ट और बैंकॉक से दोहा के हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ानें संचालित करेगी।

क्षेत्र में बढ़ते तनाव और हवाई हमलों के खतरे के बीच इन उड़ानों का सुरक्षित पहुंचना यात्रियों और एयरलाइन के लिए राहत की बात मानr जा रही है।

06:15 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में मिसाइल के मलबे से तीन लोग घायल

बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया है कि ईरान के हमले के दौरान गिरी मिसाइल के मलबे से कम से कम तीन लोग घायल हो गए। इस घटना में शहर मुहर्रक में एक विश्वविद्यालय की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि लोगों के घायल होने की वजह मिसाइल के गिरते हुए टुकड़े थे।

मुहर्रक बहरीन का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। हमले के बाद वहां सुरक्षा और बचाव दलों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

हाल के दिनों में खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण कई देशों में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। वहीं, लेबनान में इजराइली हमले के बाद कई इमारतें तबाह हो गईं।

लेबनान में हमले के बाद बालकनी से बाहर झांकता बच्चा।

लेबनान में हमले के बाद पूरी इमारत ढह गई।

06:02 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के परमाणु भंडार को कब्जे में लेने पर विचार कर रहे अमेरिका-इजराइल

अमेरिका और इजराइल ईरान के यूरेनियम के भंडार को कब्जे में लेने के लिए खास फोर्स भेजने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। यह जानकारी अमेरिकी समाचार वेबसाइट एक्सियोस की एक रिपोर्ट में दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों की सरकारों के बीच इस बात पर चर्चा हुई है कि ईरान के परमाणु भंडार को सुरक्षित करने के लिए विशेष सैन्य अभियान चलाया जा सकता है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह अभियान अमेरिकी सैनिक अकेले करेंगे या इजराइली सैनिकों के साथ मिलकर।

फिलहाल ईरान के पास लगभग 400 किलोग्राम से अधिक 60 प्रतिशत तक समृद्ध यूरेनियम का भंडार होने की बात कही जा रही है। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की पिछली रिपोर्ट में सामने आई थी।

रिपोर्ट के अनुसार ईरान यूरेनियम को 60 प्रतिशत तक समृद्ध कर रहा था, जो परमाणु हथियार बनाने के लिए जरूरी स्तर के काफी करीब माना जाता है।

05:51 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया

बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया है कि देश में सायरन बजाए गए हैं और लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए कहा गया है।

मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में नागरिकों और वहां रहने वाले लोगों से शांत रहने की अपील की। साथ ही कहा गया कि सभी लोग जल्द से जल्द अपने नजदीकी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

यह चेतावनी ऐसे समय जारी की गई है जब खाड़ी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमलों का खतरा लगातार बना हुआ है और कई देशों में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

05:45 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका में इलाज करा रहे ईरानी नाविकों को अस्पताल से छुट्टी मिली

अमेरिकी हमले से एक ईरानी जहाज के डूबने के बाद बचाए गए 22 ईरानी नाविकों को श्रीलंका के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट में दी गई है।

इन नाविकों का इलाज श्रीलंका के दक्षिणी बंदरगाह शहर गाले के करापिटिया अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि अभी भी 10 नाविक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।

अधिकारी के अनुसार हिंद महासागर से बरामद किए गए 84 ईरानी लोगों के शव भी इसी अस्पताल में रखे गए हैं। वहीं कई अन्य नाविक अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक जिस समय अमेरिकी हमले में जहाज डूबा, उस पर कम से कम 130 नाविक सवार थे।

05:33 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ईरान पर हमलों की नई लहर शुरू

इजराइली सेना का कहना है कि उसने ईरानी सरकार के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए हमलों की एक और लहर शुरू कर दी है।

05:25 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट के कई देशों पर रविवार सुबह ड्रोन हमले हुए

मिडिल ईस्ट के कई देशों ने रविवार सुबह ड्रोन और मिसाइल हमलों की नई लहर की सूचना दी है। इन हमलों के कारण कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया।

कुवैत की सेना ने बताया कि रविवार को कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के फ्यूल स्टोरेज को कई दुश्मन ड्रोन ने निशाना बनाया। वायु रक्षा प्रणाली ने कई बैलिस्टिक मिसाइलों को भी रास्ते में ही रोक दिया। हालांकि इंटरसेप्शन के दौरान गिरे मलबे से कुछ नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचा।

ये हमले ऐसे समय में हुए जब शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकिन ने खाड़ी देशों से माफी मांगते हुए कहा था कि अगर उन पर हमला नहीं किया गया तो ईरान अपने पड़ोसी देशों को निशाना नहीं बनाएगा।

बाद में उनके ऑफिस ने स्पष्ट किया कि उनका मतलब यह था कि अगर क्षेत्र के देश अमेरिका के हमले में सहयोग नहीं करेंगे तो ईरान भी उन पर हमला नहीं करेगा।

05:15 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल को इजराइल ने हवा में रोका

ईरान की ओर से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को बीच रास्ते में ही रोक लिया गया है।

सेना के अनुसार आधी रात के बाद यह तीसरा हमला था, लेकिन अब तक किसी भी इलाके में सीधे हमले या नुकसान की सूचना नहीं मिली है। किसी के घायल होने की भी खबर नहीं है।

हमले के दौरान जिन क्षेत्रों में सायरन बजाए गए थे, वहां लोगों को सुरक्षा के लिए बम शेल्टर में जाने को कहा गया था।

बाद में इजराइली सेना के होम फ्रंट कमांड ने बताया कि जिन इलाकों में सायरन बज रहे थे, वहां के नागरिक अब सुरक्षित रूप से बम शेल्टर से बाहर निकल सकते हैं।

05:06 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के लड़कियों के स्कूल पर हमले को युद्ध अपराध मानकर जांच की मांग

मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच ने दक्षिणी ईरान में एक प्राथमिक स्कूल पर हुए हमले की जांच युद्ध अपराध के रूप में करने की मांग की है। इस हमले में 160 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल थे।

ह्यूमन राइट्स वॉच की डिजिटल इन्वेस्टिगेशंस लैब की शोधकर्ता सोफिया जोन्स ने कहा कि किसी भी अवैध हमले के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और यदि युद्ध अपराध हुआ है तो इसके लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस हमले की तुरंत और पूरी जांच होनी चाहिए। जांच में यह भी देखा जाना चाहिए कि हमले के जिम्मेदार लोगों को पहले से पता था या नहीं कि वहां एक स्कूल है और दोपहर से पहले उस समय वहां बच्चे और शिक्षक मौजूद होंगे।

जैनब साहेबी को कंधा देते वक्त कई महिलाएं फूट फूट कर रो रहीं थीं।

04:52 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- ईरान की सरकार को हटाना अमेरिका के लिए मुश्किल

अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस काउंसिल की एक खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर अमेरिका के नेतृत्व में ईरान पर बड़ा जमीनी हमला भी किया जाए तो भी वहां की मौजूदा सरकार को हटाना आसान नहीं होगा। यह जानकारी वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने इस बात पर भी संदेह जताया है कि यह युद्ध चार से छह हफ्तों में खत्म हो सकता है।

यह रिपोर्ट उस समय तैयार की गई थी जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त सैन्य हमला शुरू किया था। इस अभियान के पहले ही दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर मौजूदा सरकार कमजोर भी होती है तो भी देश की बिखरी हुई विपक्षी ताकतों के सत्ता संभालने की संभावना कम मानी जा रही है।

04:43 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब ने रातभर में 33 ड्रोन मार गिराए

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार रातभर में 40 से ज्यादा ड्रोन दागे गए, जिसमें से लगभग 33 ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया।

04:38 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने इजराइल में बैलिस्टिक मिसाइल दागीं

इजराइली सेना ने कहा है कि ईरान की ओर से एक और बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने का पता चला है। इसके बाद दक्षिणी इजराइल में आने वाले कुछ मिनटों में सायरन बजने की आशंका जताई गई है।

इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बताया कि कुछ समय पहले ही नागरिकों को बम शेल्टर से बाहर निकलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन नए मिसाइल हमले की जानकारी मिलने के बाद फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सेना ने लोगों को सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों या बम शेल्टर में जाने के लिए तैयार रहने को कहा है।

ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के दौरान दोनों देशों के बीच लगातार मिसाइल और हवाई हमलों का सिलसिला जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

04:28 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी हमले में दो कुवैती गार्ड्स की मौत

कुवैत में आज सुबह ड्यूटी के दौरान ईरानी हमले में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। वहीं, अधिकारियों ने बताया है कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के फ्यूल टैंकों में आज सुबह लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है।

सरकारी मीडिया कार्यालय के अनुसार सोशल सिक्योरिटी कार्यालय की मुख्य इमारत में लगी आग को बुझाने का काम अभी भी जारी है। वहां फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

04:21 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- अमेरिकियों को मारा, तो हम तुम्हें खोज कर मारेंगे

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई भी अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाता है या उन्हें धमकी देता है तो अमेरिका उसे दुनिया में कहीं भी ढूंढकर खत्म कर देगा।

हेगसेथ ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिया। उन्होंने कहा, “अगर आप अमेरिकियों को मारते हैं या दुनिया में कहीं भी उन्हें धमकी देते हैं, तो हम बिना किसी माफी और बिना किसी हिचकिचाहट के आपको ढूंढकर मार देंगे।”

इस बयान के साथ 21 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया गया। इस वीडियो में अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमलों के कुछ सीन दिखाए गए हैं, जिनमें कई वाहनों और इमारतों को बमबारी में नष्ट होते हुए दिखाया गया है।

मियामी में शील्ड ऑफ द अमेरिकाज़ शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार को अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बगल में खड़े होकर भाषण देते हुए।

04:14 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब ने तीन और ड्रोन मार गिराए

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने राजधानी रियाद के पास तीन और ड्रोन मार गिराए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि देश की सुरक्षा एजेंसियां लगातार हवाई खतरों पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी हमले को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई कर रही हैं।

04:10 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

चीन ने अमेरिका-इजराइल से जंग रोकने की मांग की

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा सैन्य अभियान कभी होना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने इस संघर्ष को तुरंत रोकने और बातचीत के रास्ते पर लौटने की अपील की है।

बीजिंग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वांग यी ने कहा कि ताकत के इस्तेमाल से इस संकट का समाधान नहीं हो सकता। उनका कहना था कि केवल सैन्य कार्रवाई से किसी समस्या का हल नहीं निकलता।

उन्होंने कहा, “दुनिया को फिर से जंगल के कानून की तरफ नहीं जाना चाहिए।” वांग यी ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान में सरकार बदलने की मांग को जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है।

चीन ने इस बयान के जरिए एक बार फिर जोर दिया है कि मौजूदा संकट का समाधान युद्ध के बजाय कूटनीतिक बातचीत के जरिए निकाला जाना चाहिए।

04:03 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलें मार गिराईं

कुवैत ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने कुछ समय पहले तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया।

सरकारी जानकारी के अनुसार कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के फ्यूल टैंकों पर ड्रोन हमले के बाद वहां आग लग गई।

इसके अलावा पब्लिक इंस्टीट्यूशन फॉर सोशल सिक्योरिटी की मुख्य इमारत पर हुए हमले के बाद भी आग लगने की घटना सामने आई।

04:01 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका-इजराइल से छह महीने तक जंग लड़ सकते हैं

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि देश अमेरिका और इजराइल के खिलाफ छह महीने तक जंग लड़ने में सक्षम है। यह जानकारी समाचार एजेंसी फार्स में प्रकाशित एक बयान में दी गई।

सेना के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड दोनों ही लंबे समय तक संघर्ष करने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उसने पूरे क्षेत्र में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सैन्य अड्डों और सुविधाओं से संबंधित 200 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है।

03:56 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने संसद को दरकिनार कर इजराइल को बम बेचने की मंजूरी दी

ट्रम्प प्रशासन ने संसद की समीक्षा प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए इजराइल को 20 हजार से अधिक बम बेचने की मंजूरी दे दी है। इस हथियार सौदे की कीमत करीब 65 करोड़ डॉलर है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार देर रात जारी बयान में कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस सौदे को आपात स्थिति बताते हुए मंजूरी दी है। इसी आधार पर संसद की समीक्षा की सामान्य प्रक्रिया को हटाकर तुरंत हथियार बिक्री की अनुमति दी गई।

इस हथियार पैकेज में 12 हजार BLU-110A/B श्रेणी के 1000 पाउंड वजन वाले सामान्य उद्देश्य वाले बम शामिल हैं, जिनकी मांग इजराइल ने की थी। इस सौदे में मुख्य ठेकेदार टेक्सास स्थित कंपनी रिपकॉन यूएसए होगी।

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस पैकेज में BLU-111 श्रेणी के 500 पाउंड वजन वाले बम भी शामिल हैं। इसके अलावा इजराइल सीधे लगभग 29.8 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त महत्वपूर्ण हथियार भी खरीदेगा।

03:52 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी

ईरान ने अमेरिका और इजराइल को गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है। ईरान का कहना है कि उसके बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना खतरनाक कदम है।

रिपोर्टों के अनुसार इजराइल के हमलों में तेहरान के तेल भंडारण केंद्रों को निशाना बनाया गया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिका ने केशिन द्वीप पर स्थित एक मीठे पानी के डीसैलिनेशन प्लांट पर हमला करके अपराध किया है।

उन्होंने कहा कि इस हमले से लगभग 30 गांवों की पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। अराघची ने कहा कि किसी देश के बुनियादी ढांचे पर हमला करना बहुत खतरनाक कदम है और इसके बड़े परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई की शुरुआत अमेरिका ने की है, ईरान ने नहीं।

03:48 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजराइली हमले से बेघर हुए लोग, सड़कों पर रह रहे

लेबनान के बेरूत शहर में इजराइली हमले के बाद कई लोग बेघर हो गए है। यहां दहियेह में शहीद चौक के पास लोगों ने रात चौक पर बिताई।

03:42 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई की मौत के बाद ईरान में मतभेद के संकेत

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरानी अधिकारियों के अलग-अलग बयानों को ईरान के भीतर मतभेद के तौर पर देखा जा रहा है।

शनिवार को इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशेकियन ने खाड़ी देशों पर हुए ईरानी हमलों के लिए माफी मांगते हुए एक बयान जारी किया था। लेकिन दूसरे ईरानी नेताओं की आलोचना के बाद उन्होंने कुछ ही समय में अपना बयान वापस ले लिया।

वहीं, ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने शनिवार को टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश में एकता बनाए रखने की अपील की और नेतृत्व के भीतर किसी भी मतभेद से इनकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि इन बदलते बयानों से ईरान की राजनीतिक व्यवस्था के भीतर मौजूद अलग-अलग दबाव सामने आ रहे हैं। कुछ कट्टरपंथी नेता खामेनेई की हत्या का बदला लेने की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ नेता अब भी कूटनीतिक रास्ते से संकट सुलझाना चाहते हैं।

ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने ट्रम्प को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी है।

03:32 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन और कुवैत पर ईरानी हमलों की खाड़ी देशों ने निंदा की

खाड़ी देशों के संगठन GCC के प्रमुख ने बहरीन और कुवैत पर जारी ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये हमले क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरनाक हैं और इससे ईरान के बढ़ते आक्रामक रवैये का पता चलता है।

GCC की वेबसाइट पर जारी बयान में महासचिव जासेम मोहम्मद अलबुदैवी ने कहा कि संगठन ईरान के इन हमलों की सबसे कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि ये हमले खास तौर पर खाड़ी क्षेत्र को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं।

खाड़ी सहयोग परिषद यानी GCC में छह देश शामिल हैं। इनमें सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन और ओमान शामिल हैं।

अलबुदैवी ने कहा कि महत्वपूर्ण संस्थानों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय नियमों और समझौतों का उल्लंघन है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि GCC के सभी सदस्य देश बहरीन और कुवैत के साथ खड़े हैं और उनकी सुरक्षा, संप्रभुता और महत्वपूर्ण संस्थानों की रक्षा के लिए उनका समर्थन करेंगे।

03:13 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका और इजराइल पर ईरान का नया जवाबी हमला, IRGC ने शुरू की 27वीं लहर

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जवाबी हमलों की एक नई लहर शुरू करने का दावा किया है। यह जानकारी ईरान के अंग्रेजी समाचार चैनल प्रेस टीवी ने दी है।

रिपोर्ट के अनुसार IRGC ने इस हमले को “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस” की 27वीं लहर बताया है। ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई अमेरिका और इजराइल के हालिया हमलों के जवाब में की जा रही है।

प्रेस टीवी के मुताबिक IRGC ने कुवैत के अरिफजान में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे के मुख्यालय को सटीक मिसाइलों से निशाना बनाया है।

हालांकि इस हमले से हुए नुकसान या हताहतों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

03:10 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत में ड्रोन हमले से सरकारी इमारत को नुकसान

कुवैत में ड्रोन हमलों के बाद एक सरकारी इमारत को नुकसान पहुंचा है और कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के फ्यूल डिपो में बड़ी आग लग गई। यह जानकारी कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी ने दी है।

रिपोर्ट के अनुसार कुवैत सिटी के अल सूर इलाके में स्थित पब्लिक इंस्टीट्यूशन फॉर सोशल सिक्योरिटी के मुख्यालय को ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया। करीब 22 मंजिला इस इमारत को भौतिक नुकसान पहुंचा है। यह इमारत शहर के प्रमुख इलाके में फोर सीजन्स होटल के पास और बाजारों के नजदीक स्थित है।

संस्था के कार्यवाहक महानिदेशक ने बताया कि हमले के बाद इमारत में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इमारत में मौजूद सभी महत्वपूर्ण डेटा सुरक्षित है।

कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दो फ्यूल डिपो पर भी ड्रोन हमला हुआ। इनमें से एक डिपो में आग लग गई। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं।

03:04 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल का दावा- बेरूत में ईरानी सेना के कमांडरों को निशाना बनाया

इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने बेरूत में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स के अहम कमांडरों को निशाना बनाकर हमला किया है। सेना के अनुसार ये कमांडर लेबनान में मौजूद होकर सैन्य गतिविधियां चला रहे थे।

इजराइल ने कहा कि ये कमांडर कुद्स फोर्स के लेबनान कॉर्प्स से जुड़े थे और बेरूत से ऑपरेशन चला रहे थे। इजराइली सेना का दावा है कि इस कार्रवाई का मकसद ईरान और उसके सहयोगी समूहों की सैन्य गतिविधियों को कमजोर करना है।

इससे पहले लेबनानी अधिकारियों ने बताया था कि बेरूत में एक होटल पर हुए इजराइली हमले में चार लोगों की मौत हो गई। इस हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए थे।

बताया जा रहा है कि जिस इमारत पर हमला हुआ, वहां युद्ध से विस्थापित लोग भी ठहरे हुए थे। हमले के बाद इलाके में डर का माहौल फैल गया और कई लोग इमारत छोड़कर बाहर निकलते दिखाई दिए।

इजराइल और ईरान के बीच चल रहे व्यापक संघर्ष के बीच लेबनान भी इस टकराव का अहम मोर्चा बनता जा रहा है, जहां इजराइल लगातार हिज्बुल्लाह और ईरान से जुड़े ठिकानों पर हमले कर रहा है।

02:57 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुर्द बलों को जंग में शामिल करने के पक्ष में नहीं अमेरिकी सरकार

हॉर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही कम होने के सवाल पर ट्रम्प ने कहा कि यह जहाजों का खुद का फैसला है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की नौसेना को काफी हद तक खत्म कर दिया है।

तेल की कीमतों को लेकर ट्रम्प ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तेल की कीमतें बहुत जल्दी कम हो जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पास तेल का बहुत बड़ा भंडार है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका जमीनी सैनिक भेज सकता है, तो ट्रम्प ने इस सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि इस बारे में अभी बात करना उचित नहीं है।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका इस युद्ध में कुर्द बलों को शामिल करने के पक्ष में नहीं है। उनका कहना था कि इससे युद्ध और ज्यादा जटिल हो सकता है, इसलिए फिलहाल ऐसा करने की कोई योजना नहीं है। इससे पहले उन्होंने कुर्द बलों को शामिल करने की बात कही थी।

02:53 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- अमेरिका ने ईरान की सैन्य क्षमता को नुकसान पहुंचाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ किसी समझौते की तलाश में नहीं है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका नहीं चाहता कि हर पांच या दस साल बाद फिर से ऐसी स्थिति पैदा हो। उनका कहना था कि ईरान में ऐसा नेतृत्व होना चाहिए जो अपने देश को बार-बार युद्ध की ओर न ले जाए।

ट्रम्प ने दावा किया कि युद्ध के शुरुआती दो दिनों में जितनी मिसाइलें और ड्रोन ईरान ने दागे थे, अब वह उसका केवल लगभग 9 प्रतिशत ही इस्तेमाल कर पा रहा है। उनके अनुसार इसकी वजह यह है कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमलों में ईरान के लगभग 70 प्रतिशत रॉकेट लॉन्चर नष्ट कर दिए गए हैं और ईरान की सैन्य ताकत लगातार कमजोर होती जा रही है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि हालात ऐसे हो सकते हैं कि अंत में ईरान की तरफ से आत्मसमर्पण करने वाला भी कोई न बचे।

इजराइल-अमेरिका ने रातभर ईरान पर हवाई हमले किए।

02:45 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- अमेरिका चाहता है कि ईरान पूरी तरह हार मान ले।

ट्रम्प ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग की है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि ईरान पूरी तरह हार मान ले।

ट्रम्प ने कहा कि इसका मतलब है कि ईरान लड़ाई जारी रखने की स्थिति में न रहे और अंत में आत्मसमर्पण कर दे। उन्होंने कहा कि या तो ईरान खुद सरेंडर करे या उसकी सैन्य ताकत इतनी कमजोर कर दी जाए कि वह लड़ने के लायक ही न बचे।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्हें अब तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि रूस ईरान की मदद कर रहा है।

02:38 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान की नौसेना, वायुसेना और मिसाइल क्षमता को खत्म कर दिया

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध अभी कुछ समय तक जारी रहेगा और यह अमेरिकी सेना के लिए बेहद सफल साबित हो रहा है।

एयर फोर्स वन विमान में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने सिर्फ एक हफ्ते में उम्मीद से ज्यादा काम कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है और उसके 44 जहाज नष्ट कर दिए गए हैं।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान की वायुसेना को भी खत्म कर दिया गया है और उसके सभी विमानों को नष्ट कर दिया गया है। उनके अनुसार ईरान की ज्यादातर मिसाइलों को भी खत्म कर दिया गया है, इसलिए अब पहले की तुलना में मिसाइल हमले कम हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अमेरिका ने उन फैक्ट्रियों को भी निशाना बनाया है जहां मिसाइलें बनाई जाती थीं। इसके अलावा ईरान की ड्रोन क्षमता भी काफी कमजोर कर दी गई है।

ट्रम्प ने दावा किया कि हमलों में ईरान के नेतृत्व से जुड़े कई अहम लोगों को भी निशाना बनाया गया है।

जब उनसे पूछा गया कि यह युद्ध कब तक चलेगा, तो ट्रम्प ने जवाब दिया कि यह तब तक जारी रहेगा जब तक इसकी जरूरत होगी। उन्होंने कहा, “जितना समय लगेगा, उतना चलेगा।”

02:27 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के तेल भंडारण को तबाह कर रहा इजराइल

इजराइल ने ईरान में तेल भंडारण से जुड़े ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। एक इजराइली सूत्र ने अल जजीरा को बताया कि यह कार्रवाई युद्ध के अगले चरण के तहत की जा रही है।

इजराइली सेना ने कहा कि शनिवार शाम तेहरान में उन ईंधन ठिकानों को निशाना बनाया गया जो ईरान में अलग-अलग उपभोक्ताओं, जिनमें सैन्य संस्थाएं भी शामिल हैं, को ईंधन पहुंचाते हैं।

इजराइल रक्षा बल ने अपने बयान में कहा कि यह एक बड़ा हमला है और इससे ईरान के सैन्य ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कार्रवाई को और आगे बढ़ाया गया है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के जारी वीडियो में तेहरान के शहरान तेल रिफाइनरी इलाके से आग की लपटें और धुआं उठता हुआ दिखाई दिया।

इससे पहले गुरुवार को इजराइली आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने कहा था कि इजराइल अपने सैन्य अभियान के अगले चरण में प्रवेश कर रहा है।

जमीर ने कहा कि इस चरण में ईरान की सरकार और उसकी सैन्य क्षमताओं को और कमजोर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में कुछ और कदम उठाए जाएंगे, जिनकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

02:14 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नेतन्याहू ने ईरानी जनता से कहा- ईरान की मुक्ति आप पर निर्भर करती है

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक रिकॉर्ड किए गए बयान में ईरानी जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘सच्चाई का क्षण पास आ रहा है। ईरान की मुक्ति आप पर निर्भर करती है।’

02:11 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रियाद पर ड्रोन हमला नाकाम, सऊदी वायु रक्षा ने 15 ड्रोन गिराए

सऊदी अरब की सुरक्षा बलों ने राजधानी रियाद के डिप्लोमैटिक इलाके को निशाना बनाकर किए गए एक ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया है। यह जानकारी सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने दी है।

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि इस हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई नागरिक घायल हुआ है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि सऊदी वायु रक्षा प्रणाली ने देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले कम से कम 15 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराया है।

क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था और वायु रक्षा को और मजबूत कर दिया है, ताकि किसी भी हमले को तुरंत रोका जा सके।

02:03 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब ने 8 ड्रोन को रोका

सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि सऊदी अरब ने अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले आठ ड्रोन को रोका।

01:54 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत के सोशल सिक्योरिटी दफ्तर पर हमला, इमारत को नुकसान

कुवैत ने बताया है कि उसके पब्लिक इंस्टीट्यूशन फॉर सोशल सिक्योरिटी के दफ्तर पर हमला हुआ है। इस हमले में दफ्तर की मुख्य इमारत को नुकसान पहुंचा है।

सरकारी बयान में कहा गया कि हमले से इमारत को क्षति हुई है, हालांकि अभी तक किसी के घायल होने या मौत की जानकारी सामने नहीं आई है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश पर हवाई हमलों की एक लहर से निपटा जा रहा है। मंत्रालय ने लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की है।

क्षेत्र में बढ़ते हमलों के कारण कुवैत में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

01:52 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नॉर्वे के ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका

नॉर्वे की पुलिस का कहना है कि नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास एक जोरदार धमाका सुना गया है।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि विस्फोट का कारण या इसमें शामिल लोगों के बारे में तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

बयान में आगे कहा गया, “पुलिस दूतावास के साथ बातचीत कर रही है और किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।”

01:46 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में तेल भंडारण सुविधाओं पर इजराइल की बमबारी

इजराइली सेना ने शनिवार रात ईरान की राजधानी तेहरान में तेल भंडारण सुविधाओं पर बमबारी की। इसके बाद तेहरान के आसमान में भीषण आग और धुएं के बादल दिखाई दिए।

01:43 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में एम्बुलेंस पर इजराइली मिसाइल हमला

ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइली मिसाइल हमले में एक एम्बुलेंस नष्ट हो गई और उसमें आग लग गई। यह जानकारी ईरानी समाचार एजेंसी फार्स ने दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए एक वीडियो में एक वाहन को आग की लपटों में घिरा हुआ देखा जा सकता है। मीडिया चैनल मामलेकाते के मुताबिक तेहरान के पूर्वी इलाके तेहरानपार्स में एक एम्बुलेंस संकरी गली से गुजर रही थी। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद एम्बुलेंस अचानक रुक गई।

हालांकि इस घटना में कितने लोग घायल हुए या मारे गए, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

01:37 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इराक के कुर्द में ड्रोन अटैक, हवा में मार गिराया

इराक के कुर्द क्षेत्र सुलेमानियाह में कुर्द बलों ने एक ड्रोन को मार गिराया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब इलाके में लगातार हवाई हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं।

न्यूज ऑउटलेट रुदाव की रिपोर्ट के अनुसार, कुर्द बलों ने आसमान में उड़ रहे एक संदिग्ध ड्रोन पर गोलीबारी की, जिसके बाद वह गिर गया। रुदाव के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए वीडियो में आसमान में आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा है।

शनिवार देर रात रुदाव ने यह भी बताया कि कुर्द क्षेत्र की राजधानी एरबिल के पास तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। रिपोर्ट के अनुसार एरबिल की ओर आ रहे एक अलग ड्रोन को अमेरिकी बलों ने बीच रास्ते में ही रोककर मार गिराया।

इन घटनाओं के बाद उत्तरी इराक के कुर्द इलाकों में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है। लगातार ड्रोन हमलों की आशंका के कारण क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

01:29 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बेरूत के होटल अपार्टमेंट पर इजराइली हमला, 4 लोगों की मौत

लेबनान की राजधानी बेरूत में इजराइल के हवाई हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह हमला शहर के केंद्रीय इलाके में स्थित रामादा होटल की इमारत के एक अपार्टमेंट पर हुआ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस हमले में कम से कम 10 लोग घायल भी हुए हैं। यह हमला बेरूत के रौचे इलाके में हुआ, जो शहर का प्रमुख इलाका माना जाता है।

बताया गया है कि इस होटल में वे लोग ठहरे हुए थे जो दक्षिणी लेबनान और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चल रहे युद्ध से बचकर यहां आए थे। हमले के बाद होटल में मौजूद कई लोग डर के कारण इमारत छोड़कर बाहर निकलते दिखाई दिए, क्योंकि उन्हें आगे और हवाई हमलों का खतरा लग रहा था।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, क्योंकि इजरायल और लेबनान के बीच संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है।

बेरुत के रौशा इलाके में इसी होटल पर हमला हुआ था

01:24 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने जंग में मारे गए 6 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन छह अमेरिकी सैनिकों के सम्मान में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया, जो कुवैत में ईरान के जवाबी हमले में मारे गए थे।

इन सैनिकों के पार्थिव शरीर को अमेरिका वापस लाया गया, जहां उनके सम्मान में औपचारिक समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान ट्रम्प ने सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। अमेरिकी सेना के जवानों ने ताबूतों को विमान से उतारकर सम्मान के साथ अंतिम प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ाया।

01:13 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने इजरायल को 20,000 से ज्यादा बमों की बिक्री को मंजूरी दी

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ट्रम्प प्रशासन ने कांग्रेस की समीक्षा प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए इजरायल को 20,000 से ज्यादा बम बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे की कुल कीमत लगभग 650 मिलियन डॉलर बताई गई है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने यह तय किया कि आपातकालीन स्थिति मौजूद है, जिसके कारण प्रशासन को सामान्य कांग्रेस समीक्षा प्रक्रिया को माफ (waive) करने की अनुमति मिल गई।

इस फैसले के बाद हथियारों की बिक्री को तुरंत मंजूरी दी गई, जबकि सामान्य परिस्थितियों में ऐसे रक्षा सौदों को पहले अमेरिकी कांग्रेस की समीक्षा और मंजूरी से गुजरना होता है।

01:12 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब ने ईरान के 7 ड्रोन मार गिराए

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने राजधानी रियाद में पिछले एक घंटे में ईरान के सात ड्रोन मार गिराए हैं।

यह घोषणा उस बयान के करीब एक घंटे बाद आई है, जिसमें मंत्रालय ने कहा था कि उसने सऊदी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले आठ अन्य ड्रोन भी नष्ट कर दिए थे।

इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा था कि यदि किसी हमले की शुरुआत पड़ोसी देशों की जमीन से नहीं होती, तो ईरान उन्हें निशाना नहीं बनाएगा।

हालांकि इसके कुछ ही समय बाद ईरान पर हमले हुए, जिसके बाद जवाबी हमलों की श्रृंखला शुरू हो गई।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अपने ही विभाग को खोखला कर रहा था एकाउंटेंट:शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला,सैलरी के नाम पर निकाल लिए 1 करोड़ 11 लाख;14 पर एफआईआर दर्ज

March 21, 2026/
12:20 am

जबलपुर में शिक्षा विभाग के पनागर विकासखंड में पदस्थ एकाउंटेंट ने शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर ना सिर्फ...

नेपाल में वोटिंग खत्म, 60% वोटिंग हुई:PM कार्की बोलीं- अब मेरा रोल पूरा हुआ; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला

March 5, 2026/
8:29 am

नेपाल में आम चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। रात 12 बजे से...

बीजेपी ने असम में बड़े बदलाव की योजना बनाई, विधानसभा चुनाव से पहले 30 विधायकों को बदला जा सकता है | चुनाव समाचार

February 18, 2026/
12:51 am

आखरी अपडेट:फ़रवरी 18, 2026, 00:51 IST अपने “संकट के दिनों” को साझा करते हुए, असम के सीएम हिमंत सरमा ने...

Shreya Ghoshal Mocks Punjabi Songs, Style

March 8, 2026/
5:00 am

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल पंजाबी गीतों का मजाक उड़ाती हुई। मशहूर बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने एक पॉडकास्ट में पंजाबी...

झारखंड के पूर्व CM के पोते की हिमाचल में मौत:शव लेने मनाली पहुंचे परिजन, पोस्टमॉर्टम से मुकरे, दोस्तों संग घूमने आया वीर सोरेन

February 25, 2026/
1:09 pm

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन (22) की मंगलवार को मनाली में मौत हो गई। वह...

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

March 15, 2026/
9:41 am

डायरेक्टर आदित्य धर और एक्टर रणबीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 ने औपचारिक रिलीज से पहले...

दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी:खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी डायवर्ट करना पड़ा था

March 26, 2026/
3:12 pm

नई दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350 विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket