Monday, 23 Nov 2026 | 03:20 AM

Trending :

kannad actress krishi tapanda break silence after her bussinessman friend commint suicide on her flat

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुछ समय पहले ही कन्नड़ एक्ट्रेस कृषि थापंदा के घर में एक नामी बिजनेसमैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद कई लोग इस आत्महत्या से एक्ट्रेस का नाम जोड़ रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए भावुक अपील की है।

एक्ट्रेस ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा कुछ लिखना पड़ेगा। मेरे पास न तो ताकत बची है और न ही मानसिक हिम्मत कि मैं यह सब लिख सकूं या दुनिया के सामने रख सकूं। इस मुश्किल समय में आखिरी चीज जो मैं करना चाहती थी, वह कोई सार्वजनिक बयान देना था।’

आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जब हम एक ऐसे दुख से गुजर रहे हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, तब हमसे उसकी सफाई देने की उम्मीद की जा रही है। पिछले कुछ दिनों ने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। जो कुछ भी हुआ है, उसके बीच मैंने अपने बेहद करीबी इंसान को भी खो दिया है।’

आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ‘उसे खोने से मेरी जिंदगी में ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस दुख को और भी कठिन इसलिए बना दिया गया है क्योंकि मुझे ठीक से शोक मनाने का समय और मौका तक नहीं मिला। जब उसका परिवार, दोस्त और अपने लोग इस असहनीय दुख से जूझ रहे हैं, उसी दौरान लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं, तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं और किसी की मौत को कहानी बनाने की कोशिश की जा रही है।’

‘सबसे पहला सवाल अक्सर यही होता है, “आपकी प्रतिक्रिया क्या है?”, जबकि सवाल यह होना चाहिए था “क्या आप ठीक हैं?” या “आप खुद को कैसे संभाल रहे हैं?” मैं यह बात किसी एक व्यक्ति या किसी एक मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए नहीं कह रही हूं, बल्कि उन सभी लोगों से कह रही हूं जो पूरी सच्चाई जाने बिना और अपने व्यवहार का पीछे रह गए लोगों पर क्या असर पड़ता है, यह समझे बिना जवाब तलाशते रहते हैं। किसी भी शोक में डूबे इंसान से कभी यह उम्मीद नहीं की जानी चाहिए कि वह अपने दुख का कारण या सफाई दे।’

आखिर में एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘उन सभी लोगों से, जो अब भी अटकलें लगा रहे हैं, मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि कृपया रुक जाइए। किसी के दुख को सुर्खियां या मनोरंजन का विषय मत बनाइए। मानसिक स्वास्थ्य बेहद नाजुक होता है और शोक भी।’

क्या है पूरा मामला?

24 जून को बिजनेसमैन वैशाख ने एक्ट्रेस कृषि थापंदा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस बैंग्लोर के होसाकेरेहल्ली में रेंटेड अपार्टमेंट में रहती हैं। उनके अपार्टमेंट की एक चाबी उनके दोस्त वैशाख के पास भी थी। वैशाख को इसी साल एक्टॉर्शन केस में गिरफ्तार किया गया था। जेल से छूटने के बाद से वो काफी परेशान चल रहे थे। उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी दिक्कतें चल रही थीं। 24 जून को एक्ट्रेस इवेंट में गई हुई थीं। उनकी गैर मौजूदगी में वैशाख डुप्लीकेट चाबियों की मदद से अपार्टमेंट में आए थे।

पुलिस के अनुसार, उन्होंने एक्ट्रेस को मैसेज कर आत्महत्या करने की बात कही थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें समझाया। जब रात 11 बजकर 30 मिनट पर एक्ट्रेस घर लौटीं, तो उन्होंने वैशाख को फंदे से लटका हुआ पाया। एक्ट्रेस ने तुरंत राजेश्वरीनगर पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी दी। फिलहाल उनकी मौत की जांच जारी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
OpenAI Solves Navier-Stokes Math Problem

September 9, 2026/
1:05 pm

2 मिनट पहले कॉपी लिंक ओपनएआई ने दावा किया है कि उसकी नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक ने गणित की...

Sapna Chaudhary Controversy: Background Dancers Pain

June 25, 2026/
5:00 am

राम सिंहमार, सोनीपत13 मिनट पहले कॉपी लिंक डांसरों के समर्थन में सपना चौधरी ने ये वीडियो जारी किया हरियाणवी कलाकार...

ask search icon

April 7, 2026/
6:05 pm

Last Updated:April 07, 2026, 18:05 IST Health News: आज भी हमारे देश के लोग आयुर्वेद पर विश्वास करते हैं, क्योंकि...

Gorakhpur International Cricket Stadium Planned

February 21, 2026/
4:15 am

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल...

बंगाल के नतीजों से पहले टीएमसी को बड़ा झटका, कोलकाता हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

April 30, 2026/
11:46 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित कलकत्ता उच्च न्यायालय ने टीएमसी की तीसरी याचिका...

अब H-1 B वीजा पर 3 साल रोक की तैयारी:डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी के सांसदों ने कड़े प्रावधानों वाला बिल संसद में पेश किया

April 26, 2026/
3:48 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के राज में भारतीयों के लिए ‘अमेरिकन ड्रीम’ दु:स्वप्न बनता जा रहा है। अब ट्रम्प की...

ट्रेनी एयर होस्टेस ने इशारों से समझाए ट्रैफिक रूल:इंदौर के पलासिया चौराहे पर पुलिस ने चलाया अनूठा जागरूकता अभियान

April 29, 2026/
9:47 pm

इंदौर के ट्रैफिक को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार नए-नए प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

kannad actress krishi tapanda break silence after her bussinessman friend commint suicide on her flat

kannad actress krishi tapanda break silence after her bussinessman friend commint suicide on her flat

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुछ समय पहले ही कन्नड़ एक्ट्रेस कृषि थापंदा के घर में एक नामी बिजनेसमैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद कई लोग इस आत्महत्या से एक्ट्रेस का नाम जोड़ रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए भावुक अपील की है।

एक्ट्रेस ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा कुछ लिखना पड़ेगा। मेरे पास न तो ताकत बची है और न ही मानसिक हिम्मत कि मैं यह सब लिख सकूं या दुनिया के सामने रख सकूं। इस मुश्किल समय में आखिरी चीज जो मैं करना चाहती थी, वह कोई सार्वजनिक बयान देना था।’

आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जब हम एक ऐसे दुख से गुजर रहे हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, तब हमसे उसकी सफाई देने की उम्मीद की जा रही है। पिछले कुछ दिनों ने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। जो कुछ भी हुआ है, उसके बीच मैंने अपने बेहद करीबी इंसान को भी खो दिया है।’

आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ‘उसे खोने से मेरी जिंदगी में ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस दुख को और भी कठिन इसलिए बना दिया गया है क्योंकि मुझे ठीक से शोक मनाने का समय और मौका तक नहीं मिला। जब उसका परिवार, दोस्त और अपने लोग इस असहनीय दुख से जूझ रहे हैं, उसी दौरान लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं, तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं और किसी की मौत को कहानी बनाने की कोशिश की जा रही है।’

‘सबसे पहला सवाल अक्सर यही होता है, “आपकी प्रतिक्रिया क्या है?”, जबकि सवाल यह होना चाहिए था “क्या आप ठीक हैं?” या “आप खुद को कैसे संभाल रहे हैं?” मैं यह बात किसी एक व्यक्ति या किसी एक मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए नहीं कह रही हूं, बल्कि उन सभी लोगों से कह रही हूं जो पूरी सच्चाई जाने बिना और अपने व्यवहार का पीछे रह गए लोगों पर क्या असर पड़ता है, यह समझे बिना जवाब तलाशते रहते हैं। किसी भी शोक में डूबे इंसान से कभी यह उम्मीद नहीं की जानी चाहिए कि वह अपने दुख का कारण या सफाई दे।’

आखिर में एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘उन सभी लोगों से, जो अब भी अटकलें लगा रहे हैं, मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि कृपया रुक जाइए। किसी के दुख को सुर्खियां या मनोरंजन का विषय मत बनाइए। मानसिक स्वास्थ्य बेहद नाजुक होता है और शोक भी।’

क्या है पूरा मामला?

24 जून को बिजनेसमैन वैशाख ने एक्ट्रेस कृषि थापंदा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस बैंग्लोर के होसाकेरेहल्ली में रेंटेड अपार्टमेंट में रहती हैं। उनके अपार्टमेंट की एक चाबी उनके दोस्त वैशाख के पास भी थी। वैशाख को इसी साल एक्टॉर्शन केस में गिरफ्तार किया गया था। जेल से छूटने के बाद से वो काफी परेशान चल रहे थे। उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी दिक्कतें चल रही थीं। 24 जून को एक्ट्रेस इवेंट में गई हुई थीं। उनकी गैर मौजूदगी में वैशाख डुप्लीकेट चाबियों की मदद से अपार्टमेंट में आए थे।

पुलिस के अनुसार, उन्होंने एक्ट्रेस को मैसेज कर आत्महत्या करने की बात कही थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें समझाया। जब रात 11 बजकर 30 मिनट पर एक्ट्रेस घर लौटीं, तो उन्होंने वैशाख को फंदे से लटका हुआ पाया। एक्ट्रेस ने तुरंत राजेश्वरीनगर पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी दी। फिलहाल उनकी मौत की जांच जारी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket