Tuesday, 07 Apr 2026 | 10:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

LPG Cylinder Limit Doubled for States; Quota for Students & Migrants

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 5KG वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडरों का डेली लिमिट का कोटा दोगुना कर दिया है। बढ़ा हुआ कोटा खास तौर पर प्रवासी मजदूरों के लिए रिजर्व रहेगा।

सरकार ने 2-3 मार्च की औसत सेल के आधार पर 5KG वाले LPG सिलेंडर की एक्स्ट्रा सप्लाई देने का फैसला किया है, जो पहले से तय 20% की लिमिट से अलग होगी।

अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से LPG की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसलिए प्रवासी मजदूरों और कम आय वाले वर्ग को राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5KG वाला सिलेंडर

केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही 5Kg वाले LPG सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा। इस सिलेंडर को खरीदने के लिए कोई सिक्योरिटी राशि जमा करने की जरूरत भी नहीं होगी।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह कदम प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए उठाया गया है, जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है। अब ग्राहकों को ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ अपनी कोई भी एक फोटो-ID दिखानी होगी और वे तुरंत सिलेंडर ले सकेंगे।

मंत्रालय ने साफ किया है कि 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए अब बहुत सारे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है। ग्राहक आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे डॉक्यूमेंट दिखाकर सिलेंडर ले सकते हैं। आप साल में जितनी बार चाहें, उतनी बार इसे रिफिल करवा सकते हैं।

सप्लाई पर असर के कारण छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाई

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से एनर्जी लॉजिस्टिक्स पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए सरकार ने छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने का भी फैसला किया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 23 मार्च से अब तक लगभग 6.6 लाख छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। अकेले 4 अप्रैल को ही 90,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। अधिकारियों का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट्स पर स्टॉक की कोई कमी नहीं है।

कहां से खरीद सकते हैं ‘छोटू’ सिलेंडर?

ग्राहक इसे अपनी सुविधा के अनुसार कई जगहों से खरीद सकते हैं:

  • गैस एजेंसियां: इंडेन, एचपी अप्पू या भारतगैस मिनी की अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटरशिप से।
  • पेट्रोल पंप: तेल कंपनियों के रिटेल आउटलेट्स पर यह उपलब्ध है।
  • लोकल स्टोर: चुनिंदा किराना दुकानों और स्थानीय सुपरमार्केट से भी इसे लिया जा सकता है।

प्रवासियों के लिए HPCL आउटलेट्स पर 11 हेल्प डेस्क बनाई

कामकाज के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए सरकार ने HPCL के चुनिंदा आउटलेट्स पर 11 विशेष हेल्प डेस्क बनाई हैं। ये डेस्क उपभोक्ताओं को नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी देंगे और उन्हें बिना किसी परेशानी के सिलेंडर दिलाने में मदद करेंगे।

घरेलू गैस की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर है; एक ही दिन में 51 लाख से ज्यादा डोमेस्टिक सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। खास बात यह है कि कुल मांग का 95% हिस्सा अब ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आ रहा है।

कालाबाजारी पर एक्शन, 50 हजार सिलेंडर जब्त, 36 एजेंसियां सस्पेंड

  • सप्लाई की कमी का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी करने वालों पर सरकार सख्त है।
  • मार्च से अब तक जमाखोरी विरोधी अभियान के तहत 50,000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
  • नियमों के उल्लंघन पर 1,400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
  • 36 गैस डीलरशिप को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
  • अधिकारियों ने साफ कहा है कि घरेलू सप्लाई में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कमर्शियल सप्लाई में 30% की कटौती, घरों और अस्पतालों को प्राथमिकता

रसोई गैस के संकट को टालने के लिए सरकार ने प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। घरेलू उपभोक्ताओं, अस्पतालों और स्कूलों जैसे जरूरी संस्थानों को पूरी सप्लाई दी जा रही है।

इसके लिए कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई को घटाकर प्री-क्राइसिस लेवल का 70% कर दिया गया है। वहीं, फर्टिलाइजर प्लांट्स के लिए राहत की खबर है; 6 अप्रैल से उन्हें 90% गैस सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी।

हमेशा ऑथोराइज्ड गैस एजेंसी से ही सिलेंडर लें। बिना एड्रेस प्रूफ वाला यह सिलेंडर ‘फ्री ट्रेड मार्केट’ का हिस्सा है, इसलिए इसकी कीमत सामान्य डोमेस्टिक सिलेंडर से अलग हो सकती है। सिलेंडर लेते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

घर के पास PNG पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा: कंपनी 3 महीने का नोटिस देगी, कनेक्शन नहीं लिया तो LPG सप्लाई बंद होगी

अगर आपके घर के पास गैस पाइपलाइन आ गई है और आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया है, तो अगले 3 महीने में आपके घर आने वाला LPG सिलेंडर बंद कर दिया जाएगा। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने ‘नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026’ लागू किया है।

इसके तहत अब पाइप वाली गैस (PNG) का कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। हालांकि, इसके लिए पहले नोटिस दिया जाएगा। सूचना मिलने के बाद भी अगर कोई कनेक्शन नहीं लेता, तो 90 दिन बाद उसकी LPG सप्लाई रोक दी जाएगी। साथ ही सोसाइटियों को 3 दिन में पाइपलाइन की मंजूरी भी देनी होगी।

पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Vijay Deverakonda & Rashmika Mandanna Wedding in Udaipur

February 19, 2026/
2:02 pm

बॉलीवुड फिल्म एनीमल की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं।...

हरदा जनपद में विधायक प्रतिनिधि और सचिव के बीच मारपीट:रुपयों की मांग और गाली-गलौज के आरोप, दोनों पक्ष थाने पहुंचे

March 24, 2026/
7:29 pm

हरदा में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जनपद परिसर में विधायक प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत सचिव के बीच मारपीट...

Holi Sexual Abuse Victim Story; PTSD Stress Disorder

February 27, 2026/
4:30 am

48 मिनट पहले कॉपी लिंक सवाल– मेरी उम्र 32 साल है। मैं बचपन में अपने ही रिश्तेदार के हाथों सेक्शुअल...

मलाइका ने सोराब बेदी संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी:कहा- लिंक अप की अफवाहों पर मैं और बेटे अरहान हंसते हैं

March 27, 2026/
2:08 pm

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक्टर सोराब बेदी के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहों को खारिज किया। हाल ही में कर्ली...

लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन इंदौर का काम तय समय से पीछे:तीन प्लेटफॉर्म चालू, दो निर्माणाधीन; सिंहस्थ से पहले तैयार करने का टारगेट

February 24, 2026/
10:11 am

बड़े-बड़े दावों और समयसीमा के बीच इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अभी भी अधूरा है। अमृत...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-510 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

March 10, 2026/
4:09 pm

आखरी अपडेट:मार्च 10, 2026, 16:09 IST वीरप्पा मोइली ने न्यूज18 से कहा, “हममें से कोई भी इसके बारे में नहीं...

लेमन पॉसेट रेसिपी: बिना आंखों के सिर्फ 10 मिनट में तैयार होगी यह शाही मलाईदार मिठाई, जानें आसान रेसिपी और विधि

February 23, 2026/
10:57 am

नींबू पोसेट रेसिपी: अक्सर जब भी हम किसी ‘शाही’ या ‘क्लासिक’ मिठाई के बारे में बात करते हैं, तो हमारे...

मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की:परिवार के विरोध के बाद पुलिस से मांगी सुरक्षा, महाकुंभ मेले में हुईं थीं वायरल

March 11, 2026/
8:37 pm

महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों और मासूम मुस्कान के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों...

DGCA Grounds VSR Planes | Ajit Pawar Flight Accident Audit

February 24, 2026/
10:11 pm

नई दिल्ली/पुणे12 मिनट पहले कॉपी लिंक बारामती में 28 जनवरी को VSR वेंचर्स का प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र...

राजनीति

LPG Cylinder Limit Doubled for States; Quota for Students & Migrants

LPG Cylinder Limit Doubled for States; Quota for Students & Migrants

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 5KG वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडरों का डेली लिमिट का कोटा दोगुना कर दिया है। बढ़ा हुआ कोटा खास तौर पर प्रवासी मजदूरों के लिए रिजर्व रहेगा।

सरकार ने 2-3 मार्च की औसत सेल के आधार पर 5KG वाले LPG सिलेंडर की एक्स्ट्रा सप्लाई देने का फैसला किया है, जो पहले से तय 20% की लिमिट से अलग होगी।

अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से LPG की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसलिए प्रवासी मजदूरों और कम आय वाले वर्ग को राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5KG वाला सिलेंडर

केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही 5Kg वाले LPG सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा। इस सिलेंडर को खरीदने के लिए कोई सिक्योरिटी राशि जमा करने की जरूरत भी नहीं होगी।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह कदम प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए उठाया गया है, जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है। अब ग्राहकों को ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ अपनी कोई भी एक फोटो-ID दिखानी होगी और वे तुरंत सिलेंडर ले सकेंगे।

मंत्रालय ने साफ किया है कि 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए अब बहुत सारे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है। ग्राहक आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे डॉक्यूमेंट दिखाकर सिलेंडर ले सकते हैं। आप साल में जितनी बार चाहें, उतनी बार इसे रिफिल करवा सकते हैं।

सप्लाई पर असर के कारण छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाई

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से एनर्जी लॉजिस्टिक्स पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए सरकार ने छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने का भी फैसला किया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 23 मार्च से अब तक लगभग 6.6 लाख छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। अकेले 4 अप्रैल को ही 90,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। अधिकारियों का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट्स पर स्टॉक की कोई कमी नहीं है।

कहां से खरीद सकते हैं ‘छोटू’ सिलेंडर?

ग्राहक इसे अपनी सुविधा के अनुसार कई जगहों से खरीद सकते हैं:

  • गैस एजेंसियां: इंडेन, एचपी अप्पू या भारतगैस मिनी की अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटरशिप से।
  • पेट्रोल पंप: तेल कंपनियों के रिटेल आउटलेट्स पर यह उपलब्ध है।
  • लोकल स्टोर: चुनिंदा किराना दुकानों और स्थानीय सुपरमार्केट से भी इसे लिया जा सकता है।

प्रवासियों के लिए HPCL आउटलेट्स पर 11 हेल्प डेस्क बनाई

कामकाज के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए सरकार ने HPCL के चुनिंदा आउटलेट्स पर 11 विशेष हेल्प डेस्क बनाई हैं। ये डेस्क उपभोक्ताओं को नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी देंगे और उन्हें बिना किसी परेशानी के सिलेंडर दिलाने में मदद करेंगे।

घरेलू गैस की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर है; एक ही दिन में 51 लाख से ज्यादा डोमेस्टिक सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। खास बात यह है कि कुल मांग का 95% हिस्सा अब ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आ रहा है।

घरेलू गैस की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर है; एक ही दिन में 51 लाख से ज्यादा डोमेस्टिक सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। खास बात यह है कि कुल मांग का 95% हिस्सा अब ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आ रहा है।

कालाबाजारी पर एक्शन, 50 हजार सिलेंडर जब्त, 36 एजेंसियां सस्पेंड

  • सप्लाई की कमी का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी करने वालों पर सरकार सख्त है।
  • मार्च से अब तक जमाखोरी विरोधी अभियान के तहत 50,000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
  • नियमों के उल्लंघन पर 1,400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
  • 36 गैस डीलरशिप को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
  • अधिकारियों ने साफ कहा है कि घरेलू सप्लाई में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कमर्शियल सप्लाई में 30% की कटौती, घरों और अस्पतालों को प्राथमिकता

रसोई गैस के संकट को टालने के लिए सरकार ने प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। घरेलू उपभोक्ताओं, अस्पतालों और स्कूलों जैसे जरूरी संस्थानों को पूरी सप्लाई दी जा रही है।

इसके लिए कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई को घटाकर प्री-क्राइसिस लेवल का 70% कर दिया गया है। वहीं, फर्टिलाइजर प्लांट्स के लिए राहत की खबर है; 6 अप्रैल से उन्हें 90% गैस सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी।

हमेशा ऑथोराइज्ड गैस एजेंसी से ही सिलेंडर लें। बिना एड्रेस प्रूफ वाला यह सिलेंडर ‘फ्री ट्रेड मार्केट’ का हिस्सा है, इसलिए इसकी कीमत सामान्य डोमेस्टिक सिलेंडर से अलग हो सकती है। सिलेंडर लेते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

घर के पास PNG पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा: कंपनी 3 महीने का नोटिस देगी, कनेक्शन नहीं लिया तो LPG सप्लाई बंद होगी

अगर आपके घर के पास गैस पाइपलाइन आ गई है और आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया है, तो अगले 3 महीने में आपके घर आने वाला LPG सिलेंडर बंद कर दिया जाएगा। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने ‘नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026’ लागू किया है।

इसके तहत अब पाइप वाली गैस (PNG) का कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। हालांकि, इसके लिए पहले नोटिस दिया जाएगा। सूचना मिलने के बाद भी अगर कोई कनेक्शन नहीं लेता, तो 90 दिन बाद उसकी LPG सप्लाई रोक दी जाएगी। साथ ही सोसाइटियों को 3 दिन में पाइपलाइन की मंजूरी भी देनी होगी।

पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket