Tuesday, 14 Apr 2026 | 03:53 PM

Trending :

जबलपुर में डॉ.अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने मंच साझा किया श्योपुर में डॉ. अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा:भाजपा-कांग्रेस ने अलग-अलग कार्यक्रमों में किया बाबा साहेब को नमन चना दाल हलवा रेसिपी: मिनटों में घर पर ही तैयार करें चना दाल हलवा, नोट कर लें रेसिपी पाकिस्तान में अस्पताल की लापरवाही से 331 बच्चे HIV पॉजिटिव:8 साल के बच्चे की मौत के बाद खुलासा, सिरिंज के दोबारा इस्तेमाल से फैला संक्रमण जनवरी-मार्च में गोल्ड ETF में 31,561 करोड़ का निवेश:इसमें बीते 1 साल में 64% तक का रिटर्न मिला, जानें इससे जुड़ी खास बातें आशा भोसले को लेकर पोती जनाई का इमोशनल पोस्ट:लोगों ने दादी को अंतिम संस्कार में मिले सम्मान और प्यार पर जताया आभार
EXCLUSIVE

Nepal-Bound Bus Overturns in Udham Singh Nagar, 9 Injured Including Infant

ऊधम सिंह नगर से नेपाल जा रही 71 सवारियों से भरी बस पलटी।

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में बुधवार तड़के हरिद्वार से नेपाल जा रही बस पलट गई, जिसमें 71 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस गदरपुर में बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई।

.

हादसे में एक महीने की बच्ची समेत 9 यात्री घायल हो गए। घटना सुबह करीब 2 बजे गोपाल नगर तिराहे के पास हुई। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, तभी अचानक बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, 112 सेवा और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की PHOTOS…

सेफ्टी बैरियर को तोड़ते हुए पलटी बस।

हाईवे के किनारे कई घंटों तक पलटी रही बस।

बारिश में झपकी बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर सीधे खेत में जा पलटी।

पुलिस अब ड्राइवर से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

71 यात्री सवार, ज्यादातर नेपाल के रहने वाले

बस में चालक दल के तीन सदस्यों सहित कुल 71 यात्री सवार थे। इनमें अधिकतर यात्री नेपाल के डांग जिले के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सुरक्षित बचे यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना करने की तैयारी की गई। प्रशासन ने यात्रियों की सूची भी जुटानी शुरू कर दी है।

मासूम नव्या समेत 9 घायल, 2 की हालत गंभीर

इस हादसे में एक माह की बच्ची नव्या सहित कुल नौ लोग घायल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार काठमांडू निवासी जया भूट्टा (40) और धनश्री नेपाल (36) की हालत गंभीर है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रुद्रपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

शीशे तोड़कर निकाले गए यात्री, क्रेन से हटेगी बस

हादसे के बाद बस में कई यात्री अंदर फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर हाईवे कर्मी भी पहुंचे और बस को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। हालांकि हादसे के बावजूद यातायात सामान्य बना हुआ है।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

नैनीताल में 16 यात्रियों से भरी बस पलटी: 5 महीने की बेटी के पिता की मौत, 7 लोग गंभीर; महिला के हाथ काटने की तैयारी

नैनीताल में ब्रेक फेन होने से बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 13 से ज्यादा यात्री घायल हैं, जिसमें से सात लोगों की हालत गंभीर है। बस में 15 से 16 लोग सवार थे। केएमओयू (KMOU) लिमिटेड की गाड़ी हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के डीडीहाट जा रही थी। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रणवीर सिंह की एक्टिंग के मुरीद हुए अनुपम खेर:धुरंधर 2 को बताया शानदार, फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर साधा निशाना

March 22, 2026/
1:20 pm

फिल्म धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वाले लोगों की एक्टर अनुपम खेर ने आलोचना की और कहा कि ऐसे लोगों...

जीतेंद्र@84, कभी हीरोइन के स्टंट किए, फिर बने स्टार:रेखा को टाइमपास कहा, सरेआम फूट-फूटकर रोईं, महमूद ने हंसाने के लिए उतारी पेंट, जानिए किस्से

April 7, 2026/
4:30 am

हिंदी सिनेमा के जंपिंग जैक कहे जाने वाले जीतेंद्र आज 84 साल के हो गए हैं। कभी मुंबई की चॉल...

authorimg

April 7, 2026/
12:55 pm

Last Updated:April 07, 2026, 12:55 IST Benefits of Mountain Travel: पहाड़ों पर घूमना और ट्रेकिंग मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद...

Aloe Vera Juice Health Benefits Explained; Nutrition Facts

February 17, 2026/
4:30 am

4 दिन पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक हम बचपन से एलोवेरा के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में सुनते आए हैं।...

गाजर का चिल्ला: सुबह जल्दी बनने वाला और टोकरा नाश्ता चाहिए? गाजर और बेसन का चीला बनाएं गाजर, ये है सबसे आसान रेसिपी

March 7, 2026/
2:22 pm

गाजर बेसन चीला रेसिपी: सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत सबसे अच्छी होती है, सुबह कुछ अच्छा खाने को मिल...

President Murmu Flies LCH Prachand at Vayu Shakti 2026 Jaisalmer

February 26, 2026/
5:51 am

पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’...

विजय-रश्मिका की संगीत नाइट की तस्वीरें सामने आईं:शादी के 5 दिन बाद कपल ने किया पोस्ट; सेरेमनी में किया रोमांटिक डांस

March 3, 2026/
11:03 am

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के पांच दिन बाद मंगलवार को अपने संगीत समारोह की कई तस्वीरें और...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

Nepal-Bound Bus Overturns in Udham Singh Nagar, 9 Injured Including Infant

Nepal-Bound Bus Overturns in Udham Singh Nagar, 9 Injured Including Infant

ऊधम सिंह नगर से नेपाल जा रही 71 सवारियों से भरी बस पलटी।

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में बुधवार तड़के हरिद्वार से नेपाल जा रही बस पलट गई, जिसमें 71 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस गदरपुर में बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई।

.

हादसे में एक महीने की बच्ची समेत 9 यात्री घायल हो गए। घटना सुबह करीब 2 बजे गोपाल नगर तिराहे के पास हुई। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, तभी अचानक बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, 112 सेवा और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की PHOTOS…

सेफ्टी बैरियर को तोड़ते हुए पलटी बस।

हाईवे के किनारे कई घंटों तक पलटी रही बस।

हाईवे के किनारे कई घंटों तक पलटी रही बस।

बारिश में झपकी बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर सीधे खेत में जा पलटी।

पुलिस अब ड्राइवर से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

71 यात्री सवार, ज्यादातर नेपाल के रहने वाले

बस में चालक दल के तीन सदस्यों सहित कुल 71 यात्री सवार थे। इनमें अधिकतर यात्री नेपाल के डांग जिले के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सुरक्षित बचे यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना करने की तैयारी की गई। प्रशासन ने यात्रियों की सूची भी जुटानी शुरू कर दी है।

मासूम नव्या समेत 9 घायल, 2 की हालत गंभीर

इस हादसे में एक माह की बच्ची नव्या सहित कुल नौ लोग घायल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार काठमांडू निवासी जया भूट्टा (40) और धनश्री नेपाल (36) की हालत गंभीर है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रुद्रपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

शीशे तोड़कर निकाले गए यात्री, क्रेन से हटेगी बस

हादसे के बाद बस में कई यात्री अंदर फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर हाईवे कर्मी भी पहुंचे और बस को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। हालांकि हादसे के बावजूद यातायात सामान्य बना हुआ है।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

नैनीताल में 16 यात्रियों से भरी बस पलटी: 5 महीने की बेटी के पिता की मौत, 7 लोग गंभीर; महिला के हाथ काटने की तैयारी

नैनीताल में ब्रेक फेन होने से बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 13 से ज्यादा यात्री घायल हैं, जिसमें से सात लोगों की हालत गंभीर है। बस में 15 से 16 लोग सवार थे। केएमओयू (KMOU) लिमिटेड की गाड़ी हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के डीडीहाट जा रही थी। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket