Wednesday, 25 Nov 2026 | 02:10 PM

Trending :

PNG Users Must Surrender LPG Cylinders; 2 Ships Arrive

  • Hindi News
  • Business
  • India Gas Crisis: PNG Users Must Surrender LPG Cylinders; 2 Ships Arrive

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

LPG की किल्लत की वजह से देशभर में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।

अगर आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है, तो अब आपको अपना LPG सिलेंडर को सरेंडर करना होगा। देश में गहराते गैस संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने सप्लाई के नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

नए आदेश के मुताबिक, PNG यूजर्स को न तो नया LPG कनेक्शन मिलेगा और न ही पुराना सिलेंडर रिफिल होगा। सरकार इससे पहले सप्लाई को लेकर 9 दिन में 3 बार नए नियम जारी कर चुकी है।

रसोई गैस की सप्लाई के 4 नए नियम

  • अब एक घर में PNG (पाइप गैस) और LPG (सिलेंडर) दोनों कनेक्शन रखना गैर-कानूनी होगा।
  • जिनके पास PNG कनेक्शन एक्टिव है, वे अब अपने LPG सिलेंडर की रिफिलिंग (बुकिंग) नहीं करा सकेंगे।
  • जिनके पास दोनों सुविधाएं हैं, उन्हें अपना घरेलू LPG कनेक्शन विभाग को तुरंत सरेंडर करना होगा।
  • पाइप गैस (PNG) वाले उपभोक्ता अब नए घरेलू LPG कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम तीन बार बदले

6 मार्च: घरेलू LPG बुकिंग के लिए लॉक-इन पीरियड 21 दिन किया गया। 9 मार्च: डिमांड बढ़ने से शहरों में लॉक-इन पीरियड बढ़ाकर 25 दिन किया। 12 मार्च: ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुक करने का गैप 45 दिन किया गया।

कनेक्शन सरेंडर न करने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। सरकार चाहती है कि जिनके पास पीएनजी का विकल्प है, वे सिलेंडर छोड़ दें ताकि सिलेंडर उन लोगों तक पहुंच सके जिनके पास और कोई ऑप्शन नहीं है।

शनिवार को नोटिफिकेशन जारी में कहा गया कि जिनके पास दोनों कनेक्शन हैं, वे तुरंत नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर या कंपनी के पोर्टल पर जाकर कनेक्शन सरेंडर करें। सरेंडर करने पर जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

होर्मुज से निकले 2 जहाज, 92 हजार टन गैस लेकर आ रहे भारत

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है। दो भारतीय LPG कैरियर (माल वाहक जहाज), ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’, होर्मुज रूट को पार कर चुके हैं।

बंदरगाह और जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि ये जहाज करीब 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर आ रहे हैं। इनके 16 और 17 मार्च तक मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू

सरकार ने 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी रोक हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। सरकार ने 9 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई थी।

ईरान का रुख: भारतीय जहाजों को नहीं रोकेंगे

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के प्रतिनिधि, अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने भरोसा दिलाया है कि युद्ध के बावजूद भारतीय जहाजों को होर्मुज रूट से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘हम भारत की ऊर्जा जरूरतों को समझते हैं। हमें पता है कि भारत में लोग गैस और पेट्रोल की कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में हम उनकी मदद और समर्थन करेंगे।’ उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के दूतावास ने भारतीय जहाजों को रास्ता दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं।

——————

ये खबर भी पढ़ें…

भारत के पास कितनी रसोई गैस बची: रोजाना 75 लाख LPG सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी 50 लाख; आगे के लिए सरकार ने क्या इंतजाम किए

ईरान जंग की आंच आपकी रसोई तक पहुंच गई है। सरकार का कहना है कि लोग पैनिक में रोजाना 75 लाख LPG सिलेंडर की बुकिंग कर रहे हैं। देशभर के शहरों-कस्बों से LPG के लिए लंबी कतारें दिख रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Suryakumar Yadav 400 Sixes & IPL 2026 Century

April 12, 2026/
4:30 am

चेन्नई3 घंटे पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन...

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score, IPL 2026 Today Match Updates, Scorecard & Commentary(AFP)

April 23, 2026/
7:23 pm

आखरी अपडेट:23 अप्रैल, 2026, 19:23 IST तमिलनाडु 2026 विधानसभा चुनावों में भारी मतदान हुआ, जिसमें करूर 89.32 प्रतिशत से आगे...

अमिताभ बच्चन बोले- खाली हाथ आए थे, ऐसे ही जाएंगे:बिग बी ने जिंदगी के ‘क्यों’ और ‘कैसे’ पर किया चिंतन, खुद से सवाल-जवाब किए

April 9, 2026/
2:00 pm

एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में जीवन और उसके अर्थ को लेकर एक नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि...

Pakistan vs New Zealand Live Cricket Score: PAK vs NZ T20 World Cup 2026 Match Scorecard Latest Updates Today

February 22, 2026/
7:04 am

आखरी अपडेट:22 फरवरी, 2026, 07:04 IST बीजेपी तेलंगाना अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने घटना की निंदा करते हुए इसे राजनीतिक...

अनूपपुर में कांग्रेस का महंगाई, ईंधन कमी पर प्रदर्शन:हाथ ठेले पर बाइक-सिलेंडर रखकर जताया विरोध, कहा- गलत नीतियों से जनता परेशान

March 30, 2026/
7:45 pm

अनूपपुर जिला मुख्यालय में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल की कमी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन...

गुजराती खांडवी रेसिपी

May 26, 2026/
1:04 pm

26 मई 2026 को 13:04 IST पर अपडेट किया गया गुजराती खांडवी रेसिपी टिप्स: गुजराती खान-पान की बात ही कुछ...

राजनीति

PNG Users Must Surrender LPG Cylinders; 2 Ships Arrive

PNG Users Must Surrender LPG Cylinders; 2 Ships Arrive
  • Hindi News
  • Business
  • India Gas Crisis: PNG Users Must Surrender LPG Cylinders; 2 Ships Arrive

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

LPG की किल्लत की वजह से देशभर में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।

अगर आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है, तो अब आपको अपना LPG सिलेंडर को सरेंडर करना होगा। देश में गहराते गैस संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने सप्लाई के नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

नए आदेश के मुताबिक, PNG यूजर्स को न तो नया LPG कनेक्शन मिलेगा और न ही पुराना सिलेंडर रिफिल होगा। सरकार इससे पहले सप्लाई को लेकर 9 दिन में 3 बार नए नियम जारी कर चुकी है।

रसोई गैस की सप्लाई के 4 नए नियम

  • अब एक घर में PNG (पाइप गैस) और LPG (सिलेंडर) दोनों कनेक्शन रखना गैर-कानूनी होगा।
  • जिनके पास PNG कनेक्शन एक्टिव है, वे अब अपने LPG सिलेंडर की रिफिलिंग (बुकिंग) नहीं करा सकेंगे।
  • जिनके पास दोनों सुविधाएं हैं, उन्हें अपना घरेलू LPG कनेक्शन विभाग को तुरंत सरेंडर करना होगा।
  • पाइप गैस (PNG) वाले उपभोक्ता अब नए घरेलू LPG कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम तीन बार बदले

6 मार्च: घरेलू LPG बुकिंग के लिए लॉक-इन पीरियड 21 दिन किया गया। 9 मार्च: डिमांड बढ़ने से शहरों में लॉक-इन पीरियड बढ़ाकर 25 दिन किया। 12 मार्च: ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुक करने का गैप 45 दिन किया गया।

कनेक्शन सरेंडर न करने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। सरकार चाहती है कि जिनके पास पीएनजी का विकल्प है, वे सिलेंडर छोड़ दें ताकि सिलेंडर उन लोगों तक पहुंच सके जिनके पास और कोई ऑप्शन नहीं है।

शनिवार को नोटिफिकेशन जारी में कहा गया कि जिनके पास दोनों कनेक्शन हैं, वे तुरंत नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर या कंपनी के पोर्टल पर जाकर कनेक्शन सरेंडर करें। सरेंडर करने पर जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

होर्मुज से निकले 2 जहाज, 92 हजार टन गैस लेकर आ रहे भारत

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है। दो भारतीय LPG कैरियर (माल वाहक जहाज), ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’, होर्मुज रूट को पार कर चुके हैं।

बंदरगाह और जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि ये जहाज करीब 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर आ रहे हैं। इनके 16 और 17 मार्च तक मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू

सरकार ने 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी रोक हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। सरकार ने 9 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई थी।

ईरान का रुख: भारतीय जहाजों को नहीं रोकेंगे

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के प्रतिनिधि, अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने भरोसा दिलाया है कि युद्ध के बावजूद भारतीय जहाजों को होर्मुज रूट से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘हम भारत की ऊर्जा जरूरतों को समझते हैं। हमें पता है कि भारत में लोग गैस और पेट्रोल की कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में हम उनकी मदद और समर्थन करेंगे।’ उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के दूतावास ने भारतीय जहाजों को रास्ता दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं।

——————

ये खबर भी पढ़ें…

भारत के पास कितनी रसोई गैस बची: रोजाना 75 लाख LPG सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी 50 लाख; आगे के लिए सरकार ने क्या इंतजाम किए

ईरान जंग की आंच आपकी रसोई तक पहुंच गई है। सरकार का कहना है कि लोग पैनिक में रोजाना 75 लाख LPG सिलेंडर की बुकिंग कर रहे हैं। देशभर के शहरों-कस्बों से LPG के लिए लंबी कतारें दिख रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket