Tuesday, 06 Oct 2026 | 04:16 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Raj Kundra Jail Statement | Shilpa Shetty Divorce Rumors Suicide Thought

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनेसमैन-एक्टर राज कुंद्रा ने हालिया इंटरव्यू में 2021 में पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी और मुंबई की आर्थर रोड जेल में बिताए 63 दिनों को अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर बताया। उन्होंने बताया है कि जेल में रहते हुए उन्हें खबर मिली कि पत्नी शिल्पा शेट्टी उन्हें तलाक देने वाली हैं। खबर मिलने के बाद उन्होंने सुसाइड करने का मन बना लिया था।

राज ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया है कि जेल में उन्हें मीडिया के जरिए पता चला कि शिल्पा शेट्टी उन्हें छोड़ रही हैं और दोनों का तलाक हो रहा है। राज ने कहा, “उस रात मैं सो नहीं पाया, क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी खत्म करने का मन हो रहा था। मुझे लगा कि जीने का कोई मतलब नहीं है। मेरे लिए मेरी पत्नी और मेरा परिवार सबसे ज्यादा जरूरी हैं। मुझे लगा कि मैं अपनी जान दे दूं। सच में लगा कि आत्महत्या कर लूं।”

शिल्पा से मुलाकात के बाद बदला मन

राज ने बताया है कि तलाक की खबर मिलने के अगले दिन उनकी शिल्पा से फोन पर बात हुई। पूछे जाने पर शिल्पा ने कहा, “यह बकवास खबर है। मैं तुम्हारे साथ हूं। मुझे तुम पर भरोसा है। इसकी चिंता मत करो।”

राज ने कहा कि शिल्पा की इस बात से उन्हें बहुत हिम्मत मिली। उन्होंने बताया, “मैंने सोचा कि तुम जो तोड़ना चाहते हो, तोड़ दो। मेरी पत्नी मेरे साथ है। मैं पूरी दुनिया का सामना कर सकता हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

63 दिन पारले-जी और पानी पीकर सर्वाइव किया

आर्थर रोड जेल में बिताए समय को याद करते हुए राज ने वहां की हालत को बेहद मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि वे जेल का खाना नहीं खा पाते थे। राज के मुताबिक, उन्होंने 63 दिनों के दौरान ज्यादातर पारले-जी बिस्किट और पानी के सहारे गुजारा किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि जेल में उनका वजन करीब 17-18 किलो कम हो गया था।

फिल्म UT69 में बताया कैसा था जेल का अनुभव

3 नवंबर 2023 को UT69 फिल्म रिलीज हुई थी, जो राज कुंद्रा के जेल जाने और जेल के अनुभव पर आधारित थी। इस फिल्म में खुद राज कुंद्रा लीड रोल में थे।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में शादी की थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे वियान और समीशा हैं। राज की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी कविता कुंद्रा से हुई। कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अविनाश मिश्रा बोले- मुंबई आना ही सबसे बड़ा खतरा था:उस वक्त जुनून था कि करो या मरो, अब खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे

May 14, 2026/
4:30 am

बिगबॉस फेम और ‘नेवर गिव अप’ एटीट्यूड के लिए मशहूर अविनाश मिश्रा अब खतरों के खिलाड़ी’ में अपना दमखम दिखाने...

'हर महिला सम्मान की हकदार है':'पेड्डी' में जाह्नवी के किरदार पर आपत्ति के बाद डायरेक्टर ने मांगी माफी, बोले- आपत्तिजनक सीन्स में बदलाव करेंगे

June 6, 2026/
12:43 pm

फिल्म पेड्डी में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ को लेकर उठे विवाद के बीच डायरेक्टर बुची बाबू सना ने...

खेत विवाद के बाद किसान का कुएं में मिला शव:भैंसों के खेत में घुसने से हुआ था विवाद, 10 अप्रैल से लापता था किसान

April 15, 2026/
7:09 pm

शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र में खेत विवाद के बाद एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...

शाजापुर के गिरवर रोड पर पेड़ में आग:धुएं से अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

April 27, 2026/
2:32 pm

शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को दोपहर के समय गिरवर रोड पर नहर के पास स्थित एक खेत...

वॉट्सएप ने 9,400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन किए:कंबोडिया से चल रहा था भारत में डिजिटल अरेस्ट का जाल; ठगी रोकने के लिए आए 4 नए फीचर

April 28, 2026/
5:08 pm

‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम को रोकने के लिए वॉट्सएप ने 9,400 से ज्यादा संदिग्ध अकाउंट्स को बैन किया है। यह कार्रवाई...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Raj Kundra Jail Statement | Shilpa Shetty Divorce Rumors Suicide Thought

Raj Kundra Jail Statement | Shilpa Shetty Divorce Rumors Suicide Thought

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनेसमैन-एक्टर राज कुंद्रा ने हालिया इंटरव्यू में 2021 में पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी और मुंबई की आर्थर रोड जेल में बिताए 63 दिनों को अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर बताया। उन्होंने बताया है कि जेल में रहते हुए उन्हें खबर मिली कि पत्नी शिल्पा शेट्टी उन्हें तलाक देने वाली हैं। खबर मिलने के बाद उन्होंने सुसाइड करने का मन बना लिया था।

राज ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया है कि जेल में उन्हें मीडिया के जरिए पता चला कि शिल्पा शेट्टी उन्हें छोड़ रही हैं और दोनों का तलाक हो रहा है। राज ने कहा, “उस रात मैं सो नहीं पाया, क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी खत्म करने का मन हो रहा था। मुझे लगा कि जीने का कोई मतलब नहीं है। मेरे लिए मेरी पत्नी और मेरा परिवार सबसे ज्यादा जरूरी हैं। मुझे लगा कि मैं अपनी जान दे दूं। सच में लगा कि आत्महत्या कर लूं।”

शिल्पा से मुलाकात के बाद बदला मन

राज ने बताया है कि तलाक की खबर मिलने के अगले दिन उनकी शिल्पा से फोन पर बात हुई। पूछे जाने पर शिल्पा ने कहा, “यह बकवास खबर है। मैं तुम्हारे साथ हूं। मुझे तुम पर भरोसा है। इसकी चिंता मत करो।”

राज ने कहा कि शिल्पा की इस बात से उन्हें बहुत हिम्मत मिली। उन्होंने बताया, “मैंने सोचा कि तुम जो तोड़ना चाहते हो, तोड़ दो। मेरी पत्नी मेरे साथ है। मैं पूरी दुनिया का सामना कर सकता हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

63 दिन पारले-जी और पानी पीकर सर्वाइव किया

आर्थर रोड जेल में बिताए समय को याद करते हुए राज ने वहां की हालत को बेहद मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि वे जेल का खाना नहीं खा पाते थे। राज के मुताबिक, उन्होंने 63 दिनों के दौरान ज्यादातर पारले-जी बिस्किट और पानी के सहारे गुजारा किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि जेल में उनका वजन करीब 17-18 किलो कम हो गया था।

फिल्म UT69 में बताया कैसा था जेल का अनुभव

3 नवंबर 2023 को UT69 फिल्म रिलीज हुई थी, जो राज कुंद्रा के जेल जाने और जेल के अनुभव पर आधारित थी। इस फिल्म में खुद राज कुंद्रा लीड रोल में थे।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में शादी की थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे वियान और समीशा हैं। राज की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी कविता कुंद्रा से हुई। कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket