Saturday, 31 Oct 2026 | 09:32 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Rajpal Yadav: Wife Radha is Backbone of My Journey

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और पत्नी राधा यादव के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। राजपाल अपनी पत्नी को सिर्फ जीवनसाथी नहीं, बल्कि अपनी सबसे बड़ी ताकत और ‘सफर की रीढ़’ मानते हैं।

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट उन्होंने बताया कि उनके ससुर ने सबसे पहले फिल्म ‘जंगल’ में राजपाल की फोटो देखी थी, जिसमें वे खड़े बाल और हाथ में बंदूक लिए डरावने लुक में थे।

मौसी कहती थीं ‘लंगूर को मिली हूर’ इंटरव्यू के दौरान राजपाल ने एक मजाकिया किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी मौसी अक्सर उनके और राधा के रिश्ते पर कहती थीं, ‘लंगूर को हूर मिल गई’। उन्होंने अपने ससुर के पहले रिएक्शन के बारे में भी बताया। उनके ससुर ने सबसे पहले फिल्म ‘जंगल’ में राजपाल की फोटो देखी थी, जिसमें वे खड़े बाल और हाथ में बंदूक लिए डरावने लुक में थे। हालांकि, असल में मिलने के बाद वे समझ गए कि राजपाल एक नॉर्मल इंसान हैं।

कनाडा में हुई थी पहली मुलाकात राजपाल ने अपनी प्रेम कहानी को याद करते हुए एक बार बताया था कि उनकी मुलाकात राधा से कनाडा के कैलगरी में हुई थी। उस समय वे अपनी फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाइ’ की शूटिंग के लिए वहां गए थे।

राजपाल ने कहा था, आज भी मुझे समझ नहीं आता कि यूपी के एक आदमी ने वहां अपना पार्टनर कैसे ढूंढ लिया। दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। लगभग 10 महीने तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने 2003 में परिवार की सहमति से शादी कर ली।

हिसाब-किताब और खर्च पत्नी ही संभालती हैं राजपाल ने बताया कि राधा सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि उनके काम को लेकर भी काफी बेबाक हैं। उन्हें चापलूसी पसंद नहीं है। कई बार फिल्म प्रीमियर से लौटते समय फिल्मों के चुनाव को लेकर दोनों के बीच बहस भी हो जाती है।

राजपाल अपनी पत्नी की पसंद पर इतना भरोसा करते हैं कि उनके कपड़ों की शॉपिंग से लेकर घर का सारा हिसाब-किताब और खर्च भी राधा ही संभालती हैं। एक्टर ने कहा कि उनके बीच उम्र का करीब 13 साल का अंतर है, लेकिन उनका आपसी सम्मान बहुत मजबूत है।

गांव की परंपराओं को सहजता से अपनाया राधा को पांच भाषाओं का ज्ञान है, लेकिन उन्होंने राजपाल के गांव की संस्कृति को बहुत खूबसूरती से अपनाया है। राजपाल ने बताया कि राधा गांव जाकर वहां की भाषा में बात करती हैं और परंपरा के अनुसार घूंघट भी करती हैं। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि वे विदेश में पली-बढ़ी हैं। वे हर साल होली-दिवाली पर गांव जरूर जाती हैं और परिवार के साथ समय बिताती हैं।

पहली पत्नी के निधन के बाद हुई दूसरी शादी राजपाल यादव की निजी जिंदगी में एक दुखद दौर भी रहा है। राधा उनकी दूसरी पत्नी हैं। राजपाल की पहली शादी महज 18-20 साल की उम्र में उनके परिवार ने करवा दी थी। हालांकि, प्रसव के दौरान उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था।

उस शादी से उनकी एक बड़ी बेटी है। साल 2003 में राधा से शादी की। राधा और राजपाल की दो बेटियां और एक बेटा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शेफाली जरीवाला की क्या इंजेक्शन लगवाने से हुई मौत:पति पराग बोले- इंसान को जवान रखने वाला इंजेक्शन होता, तो रतन टाटा जिंदा होते

May 14, 2026/
12:12 pm

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए इंजेक्शन संबंधी दावों पर उनके पति पराग त्यागी...

NEET Admit Card Download Issue

June 15, 2026/
8:14 pm

9 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 14 जून को एडमिट कार्ड जारी किए हैं। लेकिन कैंडिडेट्स की...

Jadejas 17th POTM & Archers Record

April 23, 2026/
4:30 am

लखनऊ17 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन...

ओडिशा में युवक-युवती को सरेआम लाठियों से पीटा:हमलावरों ने बाइक रोकी, सड़क पर घसीटा; दोस्त को बचाने उसके ऊपर लेट गई लड़की

May 19, 2026/
6:34 pm

ओडिशा के बेरहामपुर शहर में सड़क पर सरेआम एक युवक और उसकी महिला मित्र पर डंडों से हमले का मामला...

ओटीटी के दौर में बड़े परदे पर लौट रहे दर्शक:मल्टीप्लेक्स कारोबार छह महीने में 21% बढ़ा, दर्शक 12% तक बढ़े

July 3, 2026/
12:00 pm

देश में फिल्मों के लिए बड़े पर्दे का आकर्षण फिर बढ़ रहा है। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के ताजा आंकड़ों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Rajpal Yadav: Wife Radha is Backbone of My Journey

Rajpal Yadav: Wife Radha is Backbone of My Journey

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और पत्नी राधा यादव के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। राजपाल अपनी पत्नी को सिर्फ जीवनसाथी नहीं, बल्कि अपनी सबसे बड़ी ताकत और ‘सफर की रीढ़’ मानते हैं।

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट उन्होंने बताया कि उनके ससुर ने सबसे पहले फिल्म ‘जंगल’ में राजपाल की फोटो देखी थी, जिसमें वे खड़े बाल और हाथ में बंदूक लिए डरावने लुक में थे।

मौसी कहती थीं ‘लंगूर को मिली हूर’ इंटरव्यू के दौरान राजपाल ने एक मजाकिया किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी मौसी अक्सर उनके और राधा के रिश्ते पर कहती थीं, ‘लंगूर को हूर मिल गई’। उन्होंने अपने ससुर के पहले रिएक्शन के बारे में भी बताया। उनके ससुर ने सबसे पहले फिल्म ‘जंगल’ में राजपाल की फोटो देखी थी, जिसमें वे खड़े बाल और हाथ में बंदूक लिए डरावने लुक में थे। हालांकि, असल में मिलने के बाद वे समझ गए कि राजपाल एक नॉर्मल इंसान हैं।

कनाडा में हुई थी पहली मुलाकात राजपाल ने अपनी प्रेम कहानी को याद करते हुए एक बार बताया था कि उनकी मुलाकात राधा से कनाडा के कैलगरी में हुई थी। उस समय वे अपनी फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाइ’ की शूटिंग के लिए वहां गए थे।

राजपाल ने कहा था, आज भी मुझे समझ नहीं आता कि यूपी के एक आदमी ने वहां अपना पार्टनर कैसे ढूंढ लिया। दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। लगभग 10 महीने तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने 2003 में परिवार की सहमति से शादी कर ली।

हिसाब-किताब और खर्च पत्नी ही संभालती हैं राजपाल ने बताया कि राधा सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि उनके काम को लेकर भी काफी बेबाक हैं। उन्हें चापलूसी पसंद नहीं है। कई बार फिल्म प्रीमियर से लौटते समय फिल्मों के चुनाव को लेकर दोनों के बीच बहस भी हो जाती है।

राजपाल अपनी पत्नी की पसंद पर इतना भरोसा करते हैं कि उनके कपड़ों की शॉपिंग से लेकर घर का सारा हिसाब-किताब और खर्च भी राधा ही संभालती हैं। एक्टर ने कहा कि उनके बीच उम्र का करीब 13 साल का अंतर है, लेकिन उनका आपसी सम्मान बहुत मजबूत है।

गांव की परंपराओं को सहजता से अपनाया राधा को पांच भाषाओं का ज्ञान है, लेकिन उन्होंने राजपाल के गांव की संस्कृति को बहुत खूबसूरती से अपनाया है। राजपाल ने बताया कि राधा गांव जाकर वहां की भाषा में बात करती हैं और परंपरा के अनुसार घूंघट भी करती हैं। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि वे विदेश में पली-बढ़ी हैं। वे हर साल होली-दिवाली पर गांव जरूर जाती हैं और परिवार के साथ समय बिताती हैं।

पहली पत्नी के निधन के बाद हुई दूसरी शादी राजपाल यादव की निजी जिंदगी में एक दुखद दौर भी रहा है। राधा उनकी दूसरी पत्नी हैं। राजपाल की पहली शादी महज 18-20 साल की उम्र में उनके परिवार ने करवा दी थी। हालांकि, प्रसव के दौरान उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था।

उस शादी से उनकी एक बड़ी बेटी है। साल 2003 में राधा से शादी की। राधा और राजपाल की दो बेटियां और एक बेटा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket