Saturday, 10 Oct 2026 | 05:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Singapore Court Finds Byju Raveendran Guilty of Hiding Assets, Fines Him SGD 1 Million

  • Hindi News
  • Business
  • Singapore Court Finds Byju Raveendran Guilty Of Hiding Assets, Fines Him SGD 1 Million

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बायजू रवींद्रन पहले ही विदेशी निवेशकों के साथ कानूनी विवाद का सामना कर रहे हैं।

देश के पहले एडटेक स्टार्टअप को यूनिकॉर्न बनाने वाले बायजूस फाउंडर बायजू रवींद्रन को सिंगापुर की अदालत ने 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें अपनी संपत्तियों (एसेट्स) से जुड़े पेपर को छिपाने और उनसे जुड़े आदेशों की अवमानना का दोषी पाया है।

सिंगापुर कोर्ट के मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, बायजू रवींद्रन ने अप्रैल 2024 से अपनी संपत्तियों से जुड़े अदालत की ओर से दिए गए कई आदेशों का पालन नहीं किया।

बार-बार आदेशों की अनदेखी करने पर कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए जेल भेजने का फैसला सुनाया। कोर्ट ने रवींद्रन को अब अधिकारियों के सामने सरेंडर करने का निर्देश दिया है।

67 लाख रुपए का जुर्माना भी देना होगा

सजा के साथ-साथ रवींद्रन पर 90,000 सिंगापुर डॉलर (करीब 67 लाख रुपए) का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्हें यह राशि कानूनी खर्च (लीगल कॉस्ट) के तौर पर देनी होगी।

इसके अलावा, रवींद्रन को ‘बीआर इन्वेस्टको पीटीई’ की कानूनी मिल्कियत साबित करने वाले दस्तावेज भी कोर्ट में जमा करने का आदेश दिया गया है। यह एक कॉरपोरेट एंटिटी है, जिसके पास संबंधित कंपनी के शेयर्स हैं।

कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने किया था केस

रवींद्रन के खिलाफ सिंगापुर की अदालत में यह मामला कतर के सॉवरेन वेल्थ फंड ‘कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी’ (QIA) की एक सहायक कंपनी ने दर्ज कराया था। QIA ने बायजू के उस फंडिंग राउंड में निवेश किया था, जब कंपनी भारी संकट से गुजर रही थी और अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही थी।

इस मामले में कोर्ट में कतर होल्डिंग्स का पक्ष ‘ड्रू एंड नेपियर’ ने रखा। वहीं बायजू इन्वेस्टमेंट्स की ओर से ‘फर्वेंट चैंबर्स’ ने पैरवी की। फिलहाल रवींद्रन की ओर से इस सजा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह भी अभी स्पष्ट नहीं है कि वे वर्तमान में सिंगापुर में मौजूद हैं या किसी अन्य देश में।

अमेरिकी निवेशकों के साथ भी चल रही कानूनी लड़ाई

जेल की सजा का यह फैसला रवींद्रन के लिए ऐसे समय में आया है जब वे दुनिया भर में विदेशी निवेशकों के मुकदमों का सामना कर रहे हैं। अमेरिका में भी लेंडर्स उनसे 1.2 बिलियन डॉलर (करीब ₹11,000 करोड़) के लोन की वसूली के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लोन उस समय विवादों में आ गया था, जब कंपनी की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी।

रवींद्रन ने ‘थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से अपनी कंपनी की शुरुआत की थी, जिसे दुनियाभर में ‘बायजूस’ के नाम से जाना गया। एक समय में वे भारत के सबसे सफल स्टार्टअप फाउंडर्स में गिने जाते थे और इस कंपनी ने उन्हें अरबपति बना दिया था। वैश्विक कंपनियों से बड़े पैमाने पर निवेश हासिल करने वाली यह कंपनी कभी भारतीय स्टार्टअप जगत की सबसे बड़ी ‘सक्सेस स्टोरी’ मानी जाती थी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
समय रैना मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे:हाथ थामे नजर आए, भारी भीड़ में गिरे शख्स को उठाया; देखें वीडियो

July 15, 2026/
2:27 pm

कॉमेडियन समय रैना का मंगलवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़कर भीड़ से...

India vs England Live Score: Follow all the live updates from the ICC Women T20 World Cup warm-up match. (Picture Credit: ICC)

June 10, 2026/
6:57 pm

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 18:57 IST पिछले महीने के विधानसभा चुनाव के फैसले के बाद टीएमसी से अलग होने वाले...

तेंदुलकर फ्लाइट में फैमिली के साथ क्रिकेट खेलते दिखे:वीडियो पोस्ट कर लिखा- एटीट्यूड चेंज नहीं होना चाहिए, बेटी सारा ने कैच पकड़ा

June 12, 2026/
1:23 pm

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर परिवार के साथ फ्लाइट में क्रिकेट खेलते नजर आए। 53 साल के पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने...

बीजेपी की जीत के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार | "चुनाव चोरी" का दावा पाखंडी?| पीतल के ढेर

May 5, 2026/
7:39 pm

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया और दावा किया कि भाजपा...

तस्वीर का विवरण

June 26, 2026/
4:44 pm

चिवड़े के पकौड़े बनाने की सामग्री के लिए: 2 कप मोटा पोहा, 2 छिले हुए आलू, 1, 2 हरी मिर्च,...

विधायक बोले- सरपंच पति-पार्षद पति सुनकर बुरा लगता:सिंगरौली में नारी शक्ति सम्मेलन में कहा- मानसिकता बदलना जरूरी

April 13, 2026/
10:27 pm

सिंगरौली में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में विधायक रामनिवास शाह का बयान काफी चर्चा में है। उन्होंने साफ शब्दों...

उत्तराखंड के बैंड 'PANDVAS' को नहीं मिल रही फंडिंग:बोले- पहाड़ में चाहते हैं 'काफल फेस्टिवल', हमें कहा गया देहरादून में करो

March 20, 2026/
5:30 am

उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोकगीतों को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाला पांडवाज बैंड अब अपने ही पहाड़ में आयोजन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Singapore Court Finds Byju Raveendran Guilty of Hiding Assets, Fines Him SGD 1 Million

Singapore Court Finds Byju Raveendran Guilty of Hiding Assets, Fines Him SGD 1 Million
  • Hindi News
  • Business
  • Singapore Court Finds Byju Raveendran Guilty Of Hiding Assets, Fines Him SGD 1 Million

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बायजू रवींद्रन पहले ही विदेशी निवेशकों के साथ कानूनी विवाद का सामना कर रहे हैं।

देश के पहले एडटेक स्टार्टअप को यूनिकॉर्न बनाने वाले बायजूस फाउंडर बायजू रवींद्रन को सिंगापुर की अदालत ने 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें अपनी संपत्तियों (एसेट्स) से जुड़े पेपर को छिपाने और उनसे जुड़े आदेशों की अवमानना का दोषी पाया है।

सिंगापुर कोर्ट के मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, बायजू रवींद्रन ने अप्रैल 2024 से अपनी संपत्तियों से जुड़े अदालत की ओर से दिए गए कई आदेशों का पालन नहीं किया।

बार-बार आदेशों की अनदेखी करने पर कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए जेल भेजने का फैसला सुनाया। कोर्ट ने रवींद्रन को अब अधिकारियों के सामने सरेंडर करने का निर्देश दिया है।

67 लाख रुपए का जुर्माना भी देना होगा

सजा के साथ-साथ रवींद्रन पर 90,000 सिंगापुर डॉलर (करीब 67 लाख रुपए) का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्हें यह राशि कानूनी खर्च (लीगल कॉस्ट) के तौर पर देनी होगी।

इसके अलावा, रवींद्रन को ‘बीआर इन्वेस्टको पीटीई’ की कानूनी मिल्कियत साबित करने वाले दस्तावेज भी कोर्ट में जमा करने का आदेश दिया गया है। यह एक कॉरपोरेट एंटिटी है, जिसके पास संबंधित कंपनी के शेयर्स हैं।

कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने किया था केस

रवींद्रन के खिलाफ सिंगापुर की अदालत में यह मामला कतर के सॉवरेन वेल्थ फंड ‘कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी’ (QIA) की एक सहायक कंपनी ने दर्ज कराया था। QIA ने बायजू के उस फंडिंग राउंड में निवेश किया था, जब कंपनी भारी संकट से गुजर रही थी और अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही थी।

इस मामले में कोर्ट में कतर होल्डिंग्स का पक्ष ‘ड्रू एंड नेपियर’ ने रखा। वहीं बायजू इन्वेस्टमेंट्स की ओर से ‘फर्वेंट चैंबर्स’ ने पैरवी की। फिलहाल रवींद्रन की ओर से इस सजा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह भी अभी स्पष्ट नहीं है कि वे वर्तमान में सिंगापुर में मौजूद हैं या किसी अन्य देश में।

अमेरिकी निवेशकों के साथ भी चल रही कानूनी लड़ाई

जेल की सजा का यह फैसला रवींद्रन के लिए ऐसे समय में आया है जब वे दुनिया भर में विदेशी निवेशकों के मुकदमों का सामना कर रहे हैं। अमेरिका में भी लेंडर्स उनसे 1.2 बिलियन डॉलर (करीब ₹11,000 करोड़) के लोन की वसूली के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लोन उस समय विवादों में आ गया था, जब कंपनी की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी।

रवींद्रन ने ‘थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से अपनी कंपनी की शुरुआत की थी, जिसे दुनियाभर में ‘बायजूस’ के नाम से जाना गया। एक समय में वे भारत के सबसे सफल स्टार्टअप फाउंडर्स में गिने जाते थे और इस कंपनी ने उन्हें अरबपति बना दिया था। वैश्विक कंपनियों से बड़े पैमाने पर निवेश हासिल करने वाली यह कंपनी कभी भारतीय स्टार्टअप जगत की सबसे बड़ी ‘सक्सेस स्टोरी’ मानी जाती थी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket