Tuesday, 09 Jun 2026 | 01:50 PM

Trending :

वॉलमार्ट का दांव- छोटे-बड़े हर ऑपरेशन में एआई तैनात:20 लाख कर्मचारियों वाला वॉलमार्ट एआई से रिटेल और शॉपिंग का तरीका बदल रहा वॉलमार्ट का दांव- छोटे-बड़े हर ऑपरेशन में एआई तैनात:20 लाख कर्मचारियों वाला वॉलमार्ट एआई से रिटेल और शॉपिंग का तरीका बदल रहा राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार ने कांग्रेस की बढ़त बढ़ाई | भारत समाचार कंगना की लगातार पिछली 5 फिल्में फ्लॉप:'भारत भाग्य विधाता' का रिलीज के दिन 3 फिल्मों से क्लैश; क्या बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी? कंगना की लगातार पिछली 5 फिल्में फ्लॉप:'भारत भाग्य विधाता' का रिलीज के दिन 3 फिल्मों से क्लैश; क्या बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी? लॉस एंजिलिस में मेयर के लिए चुनाव:रेस में केरल में जन्मीं नित्या रमन भी, बोलीं-शहर की पहचान बड़ी इमारतें नहीं, गरीबों से व्यवहार
EXCLUSIVE

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों का हुड़दंग:चलती कार से बाहर निकलकर बीयर पीते दिखे युवक; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर एक बार फिर पर्यटकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। बैहना और चक्कर क्षेत्र के बीच का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हरियाणा नंबर (HR 26F Y9792) की एक कार में सवार दो युवक चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर बीयर पीते नजर आ रहे हैं। यह घटना 2 मई की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार में बैठे युवक आधे शरीर को खिड़की से बाहर निकालकर स्टंट करते हुए शराब का सेवन कर रहे हैं। यह न केवल यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन है, बल्कि इसमें शामिल युवकों की जान को भी गंभीर खतरा हो सकता था। 20 सेकंड के इस वीडियो में युवक बीयर पीकर उसे खुले में फेंकते भी दिख रहे हैं, जिससे सड़क पर अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती थी। वीडियो वायरल होने पर लोगों में रोष बताया जा रहा है कि यह वीडियो पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी में सवार लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ पर्यटक हिमाचल के शांत वातावरण को खराब करने में लगे हैं, जिससे प्रदेश की छवि भी प्रभावित होती है। एसपी बोले- सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस स्थानीय प्रशासन और पुलिस से मांग की जा रही है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। एसपी मंडी विनोद कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पहले भी आ चुके कई मामले सामने गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार पर्यटकों द्वारा हिमाचल में यातायात नियमों की अनदेखी और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता के मामले सामने आ चुके हैं। पूर्व में भी इसी तरह की स्टंटबाजी से कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बंगाल में 2021 की तरह के चुनावी पोल गिरे तो बीजेपी की कितनी बड़ी हार? लाइन से नपेंगे ये नेता, 2027 के चुनाव पर भी असर

April 30, 2026/
5:22 pm

पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 में अगर दोहराव होता है, तो यह बीजेपी के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा। 2021...

हंतावायरस के संपर्क में आए 17 यात्री अमेरिका लाए गए:42 दिन क्वारंटीन में भेजा; इस वायरस से किडनी फेल होने का खतरा

May 11, 2026/
7:04 pm

हंता वायरस के संपर्क में आए 17 अमेरिकी यात्रियों को अमेरिका के नेब्रास्का मेडिकल सेंटर लाया गया है। यहां उन्हें...

Anil Ambani Mumbai Bungalow Seized

February 26, 2026/
6:43 am

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)...

Tamil Nadu CM Vijay to Prove Majority

May 13, 2026/
5:00 am

चेन्नई16 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु विधानसभा में आज TVK सरकार का फ्लोर टेस्ट है। विजय को बहुमत साबित करने...

Vaibhav Sooryavanshi; RR vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

April 13, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के 21वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद...

Jos Buttler congratulates batting partner Sai Sudharsan on scoring a century (Picture credit: AP)

April 24, 2026/
9:28 pm

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 21:28 IST तेजस्वी की यह टिप्पणी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा 243 सदस्यीय विधानसभा में...

Jabalpur Bargi Dam Rescue Operation LIVE Photos Update

May 2, 2026/
10:03 am

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में शनिवार को रेस्क्यू के दौरान दो बच्चों के शव...

राजनीति

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों का हुड़दंग:चलती कार से बाहर निकलकर बीयर पीते दिखे युवक; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों का हुड़दंग:चलती कार से बाहर निकलकर बीयर पीते दिखे युवक; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर एक बार फिर पर्यटकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। बैहना और चक्कर क्षेत्र के बीच का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हरियाणा नंबर (HR 26F Y9792) की एक कार में सवार दो युवक चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर बीयर पीते नजर आ रहे हैं। यह घटना 2 मई की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार में बैठे युवक आधे शरीर को खिड़की से बाहर निकालकर स्टंट करते हुए शराब का सेवन कर रहे हैं। यह न केवल यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन है, बल्कि इसमें शामिल युवकों की जान को भी गंभीर खतरा हो सकता था। 20 सेकंड के इस वीडियो में युवक बीयर पीकर उसे खुले में फेंकते भी दिख रहे हैं, जिससे सड़क पर अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती थी। वीडियो वायरल होने पर लोगों में रोष बताया जा रहा है कि यह वीडियो पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी में सवार लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ पर्यटक हिमाचल के शांत वातावरण को खराब करने में लगे हैं, जिससे प्रदेश की छवि भी प्रभावित होती है। एसपी बोले- सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस स्थानीय प्रशासन और पुलिस से मांग की जा रही है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। एसपी मंडी विनोद कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पहले भी आ चुके कई मामले सामने गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार पर्यटकों द्वारा हिमाचल में यातायात नियमों की अनदेखी और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता के मामले सामने आ चुके हैं। पूर्व में भी इसी तरह की स्टंटबाजी से कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket