Saturday, 27 Jun 2026 | 08:06 PM

Trending :

EXCLUSIVE

दिल्ली के इन गुरुद्वारों को लोग कहते हैं ‘सस्ता हॉस्पिटल’, जांच से लेकर इलाज तक है सस्ता, जानें लोकेशन

दिल्ली के इन गुरुद्वारों को लोग कहते हैं 'सस्ता हॉस्पिटल', जांच से लेकर इलाज तक है सस्ता, जानें लोकेशन

Last Updated:

देश की राजधानी दिल्ली में कई गुरुद्वारा ऐसे हैं. जहां पर महंगी से महंगी जांच भी बेहद कम कीमतों पर होती है. इन गुरुद्वारों को लोग धार्मिक स्थान कम और सस्ते अस्पताल के नाम से ज्यादा जानते हैं. यहां ओपीडी भी होती है. मरीजों की जांच इलाज के साथ-साथ में दवाएं भी दी जाती है. आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह गुरुद्वारा किसी वरदान से कम नहीं है.

दिल्ली का एक गुरुद्वारा है, जहां पर गुरुद्वारा बाला साहिब (सराय काले खां के पास) में फ्री किडनी डायलिसिस और जांच की सुविधा उपलब्ध है. यहां गुरु हरकिशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के तहत अत्याधुनिक अस्पताल चलता है, जो बिना किसी बिल काउंटर के पूरी तरह से नि:शुल्क इलाज मरीजों को देता है. अगर नि:शुल्क सेवा की बात करें तो यहां पर डायलिसिस, जरूरी जांच और दवाएं पूरी तरह से फ्री हैं. यह भारत का सबसे बड़ा किडनी डायलिसिस अस्पताल है, जिसमें 100 से अधिक बेड हैं. यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ ओपीडी सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड भी उपलब्ध है.

न्यूज

इसके अलावा दिल्ली के रकाब गंज साहिब (संसद भवन) में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से संचालित स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त या बहुत कम दरों पर जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है. यहां पर ‘बाला प्रीतम दवाखाना’ के माध्यम से रियायती दरों पर जांच और दवाएं दी जाती हैं. यहां पर मरीजों के लिए चिकित्सा केंद्र, जांच और दवाओं की सुविधा भी दी जाती है.

न्यूज

दिल्ली के राजौरी गार्डन के ब्लॉक जे-3 में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह साहब में साल 2022 में खालसा कैंसर केयर कीमोथेरेपी केंद्र की स्थापना की गई थी. यहां पर आर्थिक रूप से कमजोर और सभी तरह के मरीजों के लिए कैंसर की कीमोथेरेपी और ब्रेस्ट स्क्रीनिंग होती है. आज जब कैंसर की कीमोथेरेपी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में लाखों में हो रही है, तो वहीं दिल्ली में एक जगह ऐसी भी है. जहां पर मात्र 5000 रुपए में कीमोथेरेपी सभी तरह के कैंसर मरीजों की की जा रही है. यही नहीं, डायलिसिस मात्र 750 रुपए में यहां पर होती है. यह जगह कैंसर और किडनी के मरीजों के लिए वरदान है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

न्यूज

इन गुरुद्वारों में सबसे ऊंचा नाम देश भर में मशहूर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली का बंगला साहिब गुरुद्वारा है. यहां पर
महंगा एमआरआई टेस्ट मात्र 50 रुपए में होता है. आमतौर पर एमआरआई टेस्ट की कीमत 6000 से 8000 रुपए के बीच होती है, लेकिन यहां पर सिर्फ 50 रुपए इसकी कीमत रखी गई है. इसके अलावा यहां पर मरीजों को महज 50 रुपए में सीटी स्‍कैन, अल्‍ट्रसाउंड, एक्स-रे तक कराने का सुविधा मिलती है.

न्यूज

गुरुद्वारा और सिख समुदाय का नाम जब भी आता है तो देश प्रेम, देश भाव और सेवा भाव अपने आप ही जुबां पर आ जाता है, क्योंकि गुरुद्वारों में लोगों को हमेशा निशुल्क खाना खिलाया जाता है. कोविड-19 के वक्त भी गुरुद्वारों ने लोगों की काफी मदद की थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सिखों का यह पवित्र स्थान न सिर्फ लोगों की सेवा खाना खिलाकर या लंगर लगाकर करता है. बल्कि देश प्रेम में और देश सेवा में मरीजों को सस्ती जांच और इलाज की सुविधा भी देता है. देश की राजधानी दिल्ली में पांच ऐसे बड़े गुरुद्वारे हैं, जहां पर यह सुविधा दी जाती है.

न्यूज

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में भी मरीजों को सस्ते में दवाएं दी जाती है. यहां मुख्य रूप से फ्री डिस्पेंसरी और दवाखाना की सेवा उपलब्ध है. यहां पर सामान्य बीमारियों के लिए मुफ्त परामर्श और दवाएं दी जाती हैं. यही नहीं, यहां पर मरीजों के लिए मुफ्त चेकअप और उसकी दवाएं भी दी जाती हैं. आपातकालीन चिकित्सा भी यहां पर उपलब्ध है. जैसे गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार भी दिया जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जीवाजी विश्वविद्यालय में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर प्रतिबंध:नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन

February 26, 2026/
3:36 pm

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय ने परिसर में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने...

राइटर मधु किश्वर दो नोटिस के बाद नहीं हुई पेश:हैदराबाद से एक गिरफ्तार, फर्जी वीडियो किया वायरल, चंडीगढ़ पुलिस-साइबर सेल ने झाड़ा पल्ला

April 27, 2026/
8:09 am

फेमस राइटर मधु किश्वर को चंडीगढ़ पुलिस द्वारा इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करने के लिए दूसरा नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन...

वेतन रोके जाने और अर्थदंड के खिलाफ पटवारियों में आक्रोश:अनूपपुर के पटवारियों की समस्याओं को लेकर देवास में विरोध, ज्ञापन देकर प्रशासन को चेताया

February 24, 2026/
3:38 pm

देवास में मध्य प्रदेश पटवारी संघ, जिला इकाई ने अनूपपुर जिले के पटवारियों की समस्याओं को लेकर प्रमुख सचिव, राजस्व...

परवीन बाबी को सिगरेट पीते देख डायरेक्टर ने फिल्म दी:शाही परिवार से थीं; 3 लिव-इन रिलेशनशिप रहे, अमिताभ बच्चन को मानती थीं हत्यारा

April 4, 2026/
4:30 am

करीब साढ़े 400 साल पहले पश्तून बाबी वंश मुगल शासक हुमायूं के साथ गुजरात पहुंचा। यह अफगानिस्तान का शाही परिवार...

भारत के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान:कोहली-हार्दिक के बिना उतरेगी इंडिया, धर्मशाला में आज बारिश के 55% चांस

June 13, 2026/
4:30 am

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच धर्मशाला के हिमाचल...

चुनाव से पहले गोआ सरकार का बड़ा दांव, 82 लाख वर्ग मीटर का नो डाटा जोन घोषित, पर्यावरण पर नजर कदम

May 8, 2026/
9:43 pm

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गोवा सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा फैसला लिया है. राज्य...

बैंक मीटिंग में सीईओ नहीं, बोल रहा था AI क्लोन:अमेरिकी बैंक के तिमाही नतीजों की बैठक में आधे घंटे बाद हुआ खुलासा, दुनिया हैरान

April 29, 2026/
5:10 pm

कल्पना करें कि आप किसी से आधे घंटे बात कर लें और फिर पता चले कि सामने इंसान था ही...

आज का चाणक्य एग्जिट पोल 2026: तमिलनाडु में DMK की सरकार, TVK का दबदबा; केरल में लेफ्ट की हार, असम में बीजेपी की वापसी

April 30, 2026/
7:00 pm

देश के पांच राज्यों में मतदान समाप्ति के बाद सभी को 4 मई का इंतजार है। इसी दिन पश्चिम बंगाल,...

राजनीति

दिल्ली के इन गुरुद्वारों को लोग कहते हैं ‘सस्ता हॉस्पिटल’, जांच से लेकर इलाज तक है सस्ता, जानें लोकेशन

दिल्ली के इन गुरुद्वारों को लोग कहते हैं 'सस्ता हॉस्पिटल', जांच से लेकर इलाज तक है सस्ता, जानें लोकेशन

Last Updated:

देश की राजधानी दिल्ली में कई गुरुद्वारा ऐसे हैं. जहां पर महंगी से महंगी जांच भी बेहद कम कीमतों पर होती है. इन गुरुद्वारों को लोग धार्मिक स्थान कम और सस्ते अस्पताल के नाम से ज्यादा जानते हैं. यहां ओपीडी भी होती है. मरीजों की जांच इलाज के साथ-साथ में दवाएं भी दी जाती है. आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह गुरुद्वारा किसी वरदान से कम नहीं है.

दिल्ली का एक गुरुद्वारा है, जहां पर गुरुद्वारा बाला साहिब (सराय काले खां के पास) में फ्री किडनी डायलिसिस और जांच की सुविधा उपलब्ध है. यहां गुरु हरकिशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के तहत अत्याधुनिक अस्पताल चलता है, जो बिना किसी बिल काउंटर के पूरी तरह से नि:शुल्क इलाज मरीजों को देता है. अगर नि:शुल्क सेवा की बात करें तो यहां पर डायलिसिस, जरूरी जांच और दवाएं पूरी तरह से फ्री हैं. यह भारत का सबसे बड़ा किडनी डायलिसिस अस्पताल है, जिसमें 100 से अधिक बेड हैं. यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ ओपीडी सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड भी उपलब्ध है.

न्यूज

इसके अलावा दिल्ली के रकाब गंज साहिब (संसद भवन) में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से संचालित स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त या बहुत कम दरों पर जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है. यहां पर ‘बाला प्रीतम दवाखाना’ के माध्यम से रियायती दरों पर जांच और दवाएं दी जाती हैं. यहां पर मरीजों के लिए चिकित्सा केंद्र, जांच और दवाओं की सुविधा भी दी जाती है.

न्यूज

दिल्ली के राजौरी गार्डन के ब्लॉक जे-3 में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह साहब में साल 2022 में खालसा कैंसर केयर कीमोथेरेपी केंद्र की स्थापना की गई थी. यहां पर आर्थिक रूप से कमजोर और सभी तरह के मरीजों के लिए कैंसर की कीमोथेरेपी और ब्रेस्ट स्क्रीनिंग होती है. आज जब कैंसर की कीमोथेरेपी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में लाखों में हो रही है, तो वहीं दिल्ली में एक जगह ऐसी भी है. जहां पर मात्र 5000 रुपए में कीमोथेरेपी सभी तरह के कैंसर मरीजों की की जा रही है. यही नहीं, डायलिसिस मात्र 750 रुपए में यहां पर होती है. यह जगह कैंसर और किडनी के मरीजों के लिए वरदान है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

न्यूज

इन गुरुद्वारों में सबसे ऊंचा नाम देश भर में मशहूर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली का बंगला साहिब गुरुद्वारा है. यहां पर
महंगा एमआरआई टेस्ट मात्र 50 रुपए में होता है. आमतौर पर एमआरआई टेस्ट की कीमत 6000 से 8000 रुपए के बीच होती है, लेकिन यहां पर सिर्फ 50 रुपए इसकी कीमत रखी गई है. इसके अलावा यहां पर मरीजों को महज 50 रुपए में सीटी स्‍कैन, अल्‍ट्रसाउंड, एक्स-रे तक कराने का सुविधा मिलती है.

न्यूज

गुरुद्वारा और सिख समुदाय का नाम जब भी आता है तो देश प्रेम, देश भाव और सेवा भाव अपने आप ही जुबां पर आ जाता है, क्योंकि गुरुद्वारों में लोगों को हमेशा निशुल्क खाना खिलाया जाता है. कोविड-19 के वक्त भी गुरुद्वारों ने लोगों की काफी मदद की थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सिखों का यह पवित्र स्थान न सिर्फ लोगों की सेवा खाना खिलाकर या लंगर लगाकर करता है. बल्कि देश प्रेम में और देश सेवा में मरीजों को सस्ती जांच और इलाज की सुविधा भी देता है. देश की राजधानी दिल्ली में पांच ऐसे बड़े गुरुद्वारे हैं, जहां पर यह सुविधा दी जाती है.

न्यूज

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में भी मरीजों को सस्ते में दवाएं दी जाती है. यहां मुख्य रूप से फ्री डिस्पेंसरी और दवाखाना की सेवा उपलब्ध है. यहां पर सामान्य बीमारियों के लिए मुफ्त परामर्श और दवाएं दी जाती हैं. यही नहीं, यहां पर मरीजों के लिए मुफ्त चेकअप और उसकी दवाएं भी दी जाती हैं. आपातकालीन चिकित्सा भी यहां पर उपलब्ध है. जैसे गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार भी दिया जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket