Wednesday, 24 Jun 2026 | 04:04 PM

Trending :

EXCLUSIVE

दूध के बढ़ते दाम से हैं परेशान, मिल्क की कमी ये 5 चीजें कर सकती हैं पूरी, कीमत भी ज्यादा नहीं !

authorimg

Last Updated:

Healthy Alternatives to Milk: दूध की बढ़ती कीमतों के बीच दही, चना, सोया, मूंगफली, तिल और रागी जैसी चीजें शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद कर सकती हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार संतुलित आहार अपनाकर कम बजट में भी कैल्शियम और प्रोटीन की जरूरत काफी हद तक पूरी की जा सकती है.

Zoom

दूध की जगह आप हरी सब्जियां और चना खा सकते हैं.

Best Milk Substitutes for Health: दूध को पुराने समय से कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स माना जाता है. पहले के जमाने में अधिकतर लोग गाय-भैंस रखते हैं और दूध की किल्लत नहीं होती थी. आजकल शहरों में दूध सिर्फ पैकेट्स में मिलता है. बुधवार को मदर डेयरी और अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. पिछले कुछ समय में दूध की बढ़ती कीमतों ने कई परिवारों का बजट प्रभावित किया है. ऐसे में लोग ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जो सस्ते भी हों और शरीर को जरूरी पोषण भी दे सकें. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सेहत के लिए दूध जरूरी होता है, लेकिन कुछ अन्य चीजें भी कैल्शियम और प्रोटीन की जरूरत पूरी करने में मदद कर सकती हैं.

दूध की कमी ये चीजें कर सकती हैं पूरी

दही : दही को दूध का सबसे आसान और किफायती विकल्प माना जाता है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. कई बार दही की कीमत दूध के मुकाबले कम पड़ सकती है और इसे रोजाना खाने में आसानी से शामिल किया जा सकता है.

सोया और चना : हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सोया उत्पाद और चना प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. सोया चंक्स, भुना चना या अंकुरित चना शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद कर सकते हैं. खासकर शाकाहारी लोगों के लिए ये अच्छे विकल्प माने जाते हैं.

मूंगफली : मूंगफली को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है. इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. कम कीमत में मिलने वाली मूंगफली स्नैक के तौर पर या चटनी और सलाद में इस्तेमाल की जा सकती है. यह शरीर को ऊर्जा देने में भी मदद कर सकती है.

तिल और रागी : कैल्शियम की बात करें तो तिल और रागी को भी काफी फायदेमंद माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रागी में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है और इसे रोटी, दलिया या ड्रिंक के रूप में लिया जा सकता है. वहीं तिल को लड्डू, चटनी या सलाद में शामिल किया जा सकता है.

हरी पत्तेदार सब्जियां : पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्जियों में भी कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. हालांकि इनमें दूध जितना कैल्शियम नहीं होता, लेकिन संतुलित डाइट में इन्हें शामिल करना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. अगर कोई व्यक्ति दूध कम पी रहा है, तो उसे अपनी डाइट में अलग-अलग पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आम समेत अन्य पेड़ों की 4 लाख की लकड़ियां पकड़ी:जंगल में रात 2 बजे ट्रैक्टर-ट्राली में लदी थी, दो आरोपी हिरासत में

April 28, 2026/
3:17 pm

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में वन विभाग ने सोमवार देर रात लकड़ी तस्करी के खिलाफ...

फैक्ट्री रीसेट से नहीं मिटता डेटा, सर्वे में हुआ खुलासा:69 फीसदी भारतीय फोन बेचने से कतरा रहे; डेटा के गलत इस्तेमाल का डर

June 19, 2026/
12:37 pm

भारत में स्मार्टफोन रीसेल मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन डेटा सुरक्षा की चिंता अब भी सबसे बड़ी रुकावट...

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ने जयपुर में किया था निकाह:फेक पासपोर्ट बनवाकर देश से भागा, सऊदी अरब में बनाया छिपने का ठिकाना

April 20, 2026/
12:00 pm

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमर हारिस उर्फ ‘खरगोश’ ने पहचान बदलकर जयपुर में निकाह किया था। निकाह के लिए फर्जी दस्तावेज...

आपका पैसा- क्या होम लोन का प्रीपेमेंट करना सही है:ब्याज के पैसे बचेंगे, लेकिन कैश क्रंच का डर भी, एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

March 7, 2026/
4:30 am

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका एक अपना घर हो। इस सपने को साकार करने के लिए ज्यादातर...

एक्टर्स की पेमेंट रोके जाने पर भड़कीं शिल्पा शिंदे:एक्टर शहजादा धामी के 30 लाख रोके जाने पर बोलीं- सब्जी बेचूंगी, लेकिन प्रोड्यूसर की नहीं चाटूंगी

June 19, 2026/
1:49 pm

टीवी इंडस्ट्री में फिर एक नॉन पेमेंट का विवाद छिड़ गया है। टीवी एक्टर शहजादा धामी 2023 से ये रिश्ता...

authorimg

April 2, 2026/
4:01 pm

Last Updated:April 02, 2026, 16:01 IST Pregnancy me Paneer: प्रेग्नेंसी में पनीर खाना पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद है, क्योंकि...

2840 सिख श्रद्धालुओं का जत्था बैसाखी मनाने पाकिस्तान रवाना:ऐतिहासिक गुरुधामों के करेंगे दर्शन, 10 दिन का मिला है वीजा

April 10, 2026/
10:24 am

बैसाखी मनाने के लिए देश से लगभग 2840 सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान के लिए...

राजनीति

दूध के बढ़ते दाम से हैं परेशान, मिल्क की कमी ये 5 चीजें कर सकती हैं पूरी, कीमत भी ज्यादा नहीं !

authorimg

Last Updated:

Healthy Alternatives to Milk: दूध की बढ़ती कीमतों के बीच दही, चना, सोया, मूंगफली, तिल और रागी जैसी चीजें शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद कर सकती हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार संतुलित आहार अपनाकर कम बजट में भी कैल्शियम और प्रोटीन की जरूरत काफी हद तक पूरी की जा सकती है.

Zoom

दूध की जगह आप हरी सब्जियां और चना खा सकते हैं.

Best Milk Substitutes for Health: दूध को पुराने समय से कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स माना जाता है. पहले के जमाने में अधिकतर लोग गाय-भैंस रखते हैं और दूध की किल्लत नहीं होती थी. आजकल शहरों में दूध सिर्फ पैकेट्स में मिलता है. बुधवार को मदर डेयरी और अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. पिछले कुछ समय में दूध की बढ़ती कीमतों ने कई परिवारों का बजट प्रभावित किया है. ऐसे में लोग ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जो सस्ते भी हों और शरीर को जरूरी पोषण भी दे सकें. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सेहत के लिए दूध जरूरी होता है, लेकिन कुछ अन्य चीजें भी कैल्शियम और प्रोटीन की जरूरत पूरी करने में मदद कर सकती हैं.

दूध की कमी ये चीजें कर सकती हैं पूरी

दही : दही को दूध का सबसे आसान और किफायती विकल्प माना जाता है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. कई बार दही की कीमत दूध के मुकाबले कम पड़ सकती है और इसे रोजाना खाने में आसानी से शामिल किया जा सकता है.

सोया और चना : हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सोया उत्पाद और चना प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. सोया चंक्स, भुना चना या अंकुरित चना शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद कर सकते हैं. खासकर शाकाहारी लोगों के लिए ये अच्छे विकल्प माने जाते हैं.

मूंगफली : मूंगफली को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है. इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. कम कीमत में मिलने वाली मूंगफली स्नैक के तौर पर या चटनी और सलाद में इस्तेमाल की जा सकती है. यह शरीर को ऊर्जा देने में भी मदद कर सकती है.

तिल और रागी : कैल्शियम की बात करें तो तिल और रागी को भी काफी फायदेमंद माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रागी में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है और इसे रोटी, दलिया या ड्रिंक के रूप में लिया जा सकता है. वहीं तिल को लड्डू, चटनी या सलाद में शामिल किया जा सकता है.

हरी पत्तेदार सब्जियां : पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्जियों में भी कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. हालांकि इनमें दूध जितना कैल्शियम नहीं होता, लेकिन संतुलित डाइट में इन्हें शामिल करना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. अगर कोई व्यक्ति दूध कम पी रहा है, तो उसे अपनी डाइट में अलग-अलग पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket