Thursday, 25 Jun 2026 | 09:51 AM

Trending :

विपक्षी नेताओं पर भड़के रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी:इटली से तुलना कर बोले- प्रधानमंत्री को भला-बुरा कहते हैं, शर्म की बात, चुल्लू भर पानी में डूब मरो सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 77,300 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 100 अंक ऊपर 24130 पर आया; ऑटो और रियल्टी शेयरों में खरीदारी इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंची:विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की पहली टीम बनी, विंडीज कप्तान मैथ्यूज के विकेट पर विवाद सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 77,300 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 100 अंक ऊपर 24130 पर आया; ऑटो और रियल्टी शेयरों में खरीदारी इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंची:विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की पहली टीम बनी, विंडीज कप्तान मैथ्यूज के विकेट पर विवाद ट्रम्प ने संसद से ₹8 लाख करोड़ की फंडिंग मांगी:बोले- ईरान जंग के लिए जरूरी; संसद में इसके खिलाफ प्रस्ताव पास
EXCLUSIVE

दोस्त की मौत पर इमोशनल हुए सलमान:बोले- मौत से चैंपियन की तरह लड़ा, 42 साल का साथ छूटा; तुम्हारे लिए मेरी आंखों में आंसू नहीं

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने 42 साल पुराने करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुख जताया है। सलमान ने बताया कि सुशील उनके लिए सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि एक भाई की तरह थे। सुशील के लिए सलमान ने एक लंबा और ईमोशनल नोट लिखा है। सलमान ने अपने और पिता सलीम खान के साथ सुशील की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्टर ने लिखा कि सुशील पिछले 42 सालों से उनके साथ भाई की तरह थे। वे एक बहुत ही दयालु और मददगार इंसान थे। सलमान के मुताबिक, चाहे आर्थिक तंगी हो, भावनात्मक परेशानी हो या शारीरिक बीमारी, सुशील के चेहरे से मुस्कान कभी कम नहीं होती थी। वे मुश्किल से मुश्किल हालात में भी डांस करते थे और मुस्कुराते रहते थे। ‘की फरक नई पैंदा’ कहते थे सुशील
सलमान ने सुशील की सकारात्मक सोच को याद करते हुए बताया कि वे हमेशा एक ही बात कहते थे- “की फरक नई पैंदा, सब ठीक होगा” (कोई फर्क नहीं पड़ता, सब ठीक हो जाएगा)। सलमान ने उन्हें एक ऐसा योद्धा बताया जिसने मौत का सामना किसी ‘हैवीवेट चैंपियन’ की तरह किया। एक्टर ने लिखा, “तुम्हारे लिए मेरी आंखों में आंसू नहीं हैं भाई, बल्कि सिर्फ तुम्हारी यादें और हंसी है। मेरा भाई चेहरे पर मुस्कान लिए दुनिया से गया।” अंतिम विदाई पर भावुक हुए सलमान
अपनी पोस्ट में सलमान ने जिंदगी की फिलॉसफी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक न एक दिन जाना है, बस कोई पहले जाता है और कोई बाद में। इसलिए जाने से पहले जीवन में कुछ ऐसा कर जाना चाहिए जिससे लोग आपको याद रखें। सलमान ने इमोशनल होते हुए लिखा कि वे सुशील को बहुत मिस करेंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे इस खबर के बाद गुस्सा करना चाहते थे और रोना चाहते थे, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला। ‘मातृभूमि’ फिल्म में नजर आएंगे सलमान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण सलमा खान के बैनर सलमान खान फिल्म्स के तले हो रहा है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान का कैमियो भी इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल में 94 रन बनाकर आउट:सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक लगाया, आज फाइनल जीतने उतरी है इंडिया-A टीम; प्रियांश आर्या भी हुए आउट

June 21, 2026/
11:05 am

श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला...

NTR Jr Birthday Interesting Facts; Looks Trolling

May 20, 2026/
4:30 am

3 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक जूनियर एनटीआर के लुक्स और वजन को लेकर मजाक उड़ाया गया, आज ग्लोबल...

Smoke rises following Israeli bombardment in southern Lebanon as seen from a position across the border in the Upper Galilee, in northern Israel on June 5, 2026. (AFP)

June 6, 2026/
9:37 am

आखरी अपडेट:06 जून, 2026, 09:37 IST टीएमसी फेरबदल में भरोसेमंद दिग्गजों को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं, लेकिन अभिषेक...

US President Donald Trump waves prior boarding Air Force One at Joint Base Andrews, Maryland, on May 12, 2026 as he departs for a 3-day state visit to China. (Photo: AFP)

May 13, 2026/
12:10 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 12:10 IST अन्नाद्रमुक विद्रोहियों के एक बड़े समूह के समर्थन के साथ, विजय को अपनी सरकार...

Grow Human Organs in Pigs

May 31, 2026/
1:49 pm

मॉस्को7 मिनट पहले कॉपी लिंक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बढ़ती उम्र और शरीर की कमजोरी को रोकने के...

शिवपुरी में गुटखा की दो अवैध फैक्ट्री और गोदाम सील:छह घंटे की कार्रवाई में 11 मशीनें और वाहन जब्त; केमिकल ड्रम और कच्चा माल भी मिला

April 24, 2026/
9:41 pm

शिवपुरी। जिले के करैरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध गुटखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगह...

राजनीति

दोस्त की मौत पर इमोशनल हुए सलमान:बोले- मौत से चैंपियन की तरह लड़ा, 42 साल का साथ छूटा; तुम्हारे लिए मेरी आंखों में आंसू नहीं

दोस्त की मौत पर इमोशनल हुए सलमान:बोले- मौत से चैंपियन की तरह लड़ा, 42 साल का साथ छूटा; तुम्हारे लिए मेरी आंखों में आंसू नहीं

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने 42 साल पुराने करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुख जताया है। सलमान ने बताया कि सुशील उनके लिए सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि एक भाई की तरह थे। सुशील के लिए सलमान ने एक लंबा और ईमोशनल नोट लिखा है। सलमान ने अपने और पिता सलीम खान के साथ सुशील की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्टर ने लिखा कि सुशील पिछले 42 सालों से उनके साथ भाई की तरह थे। वे एक बहुत ही दयालु और मददगार इंसान थे। सलमान के मुताबिक, चाहे आर्थिक तंगी हो, भावनात्मक परेशानी हो या शारीरिक बीमारी, सुशील के चेहरे से मुस्कान कभी कम नहीं होती थी। वे मुश्किल से मुश्किल हालात में भी डांस करते थे और मुस्कुराते रहते थे। ‘की फरक नई पैंदा’ कहते थे सुशील
सलमान ने सुशील की सकारात्मक सोच को याद करते हुए बताया कि वे हमेशा एक ही बात कहते थे- “की फरक नई पैंदा, सब ठीक होगा” (कोई फर्क नहीं पड़ता, सब ठीक हो जाएगा)। सलमान ने उन्हें एक ऐसा योद्धा बताया जिसने मौत का सामना किसी ‘हैवीवेट चैंपियन’ की तरह किया। एक्टर ने लिखा, “तुम्हारे लिए मेरी आंखों में आंसू नहीं हैं भाई, बल्कि सिर्फ तुम्हारी यादें और हंसी है। मेरा भाई चेहरे पर मुस्कान लिए दुनिया से गया।” अंतिम विदाई पर भावुक हुए सलमान
अपनी पोस्ट में सलमान ने जिंदगी की फिलॉसफी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक न एक दिन जाना है, बस कोई पहले जाता है और कोई बाद में। इसलिए जाने से पहले जीवन में कुछ ऐसा कर जाना चाहिए जिससे लोग आपको याद रखें। सलमान ने इमोशनल होते हुए लिखा कि वे सुशील को बहुत मिस करेंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे इस खबर के बाद गुस्सा करना चाहते थे और रोना चाहते थे, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला। ‘मातृभूमि’ फिल्म में नजर आएंगे सलमान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण सलमा खान के बैनर सलमान खान फिल्म्स के तले हो रहा है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान का कैमियो भी इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket