Sunday, 26 Jul 2026 | 08:31 PM

Trending :

वित्त-मंत्री बोलीं- IT विभाग आम लोगों को परेशान न करे:अपनी ताकत से डराएं नहीं; जनता की भलाई के लिए काम करें वित्त-मंत्री बोलीं- IT विभाग आम लोगों को परेशान न करे:अपनी ताकत से डराएं नहीं; आम जनता की भलाई के लिए काम करें लौकी-सोयाबीन का चीला रेसिपी: मिनटों में लौकी और सोयाबीन का चीला, हाई इंट्रोडक्शन से करें दिन की शुरुआत, नोट करें विधि 'बेटी पढ़ाने से पहले दादा-दादी और नाना-नानी को पढ़ाना पड़ेगा':एक्ट्रेस नीना गुप्ता बोलीं- लड़कियों की जिंदगी नहीं बदली, 98% घरों में आज भी घूंघट PAK की लेडी अफसर पंजाबी गानों की शौकीन:सोशल मीडिया पर एक्टिव; सिद्धू मूसेवाला, आर-नैत, रंजीत बावा के गानों पर रील्स बनाईं HDFC Bank Top Loser | Market Cap Drops, HUL Gainers List & Update
EXCLUSIVE

फीफा वर्ल्ड-कप का दिलचस्प आंकड़ा:हैरी केन-हालेंड के बिना 30% मैच भी नहीं जीत पा रहीं उनकी टीमें; मेसी-रोनाल्डो की टीमें उनके बिना भी मजबूत

2026 फीफा पुरुष वर्ल्ड कप में सुपरस्टार खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी 4 मैचों में 7 गोल कर गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में सिर्फ गोलों की नहीं, एक और दिलचस्प कहानी सामने आई है। 2022 वर्ल्ड कप के बाद ये अब तक के आंकड़े बताते हैं कि हर टीम अपने स्टार खिलाड़ी पर बराबर निर्भर नहीं है। आइए जानते हैं किस टीम की जीत अपने सबसे बड़े सितारे पर ज्यादा टिकी है और कौन सी टीम उनके बिना भी ताकतवर है… नॉर्वे नॉर्वे के स्टार प्लेयर अर्लिंग हालेंड के साथ टीम 69% मैच जीतती है, लेकिन उनके बिना जीत का प्रतिशत सिर्फ 25% रह जाता है। हालेंड ने 30 मैचों में 39 गोल किए हैं और 2022 के बाद नॉर्वे के 40% गोल अकेले उनके नाम हैं। टीम ने उनके साथ 74 गोल किए, जबकि उनके बिना सिर्फ 21 गोल ही कर सकी। इंग्लैंड इंग्लैंड की कहानी अलग है। हैरी केन के मैदान पर रहने पर टीम 76% मैच जीतती है, जबकि उनके बिना यह आंकड़ा सिर्फ 29% रह जाता है। 2022 के बाद इंग्लैंड ने केन के साथ 73 गोल किए, जबकि उनके बिना सिर्फ 19 गोल कर पाया। केन अकेले टीम के 32% गोल कर चुके हैं। साफ है कि इंग्लैंड का हमला काफी हद तक अपने कप्तान पर टिका है। अर्जेंटीना अब बात लियोनेल मेसी की। वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के 10 में से 7 गोल मेसी ने किए हैं। इसके बावजूद आंकड़े बताते हैं कि मेसी के साथ और उनके बिना भी अर्जेंटीना की जीत का प्रतिशत 83 है। मेसी ने 30 मैचों में 25 गोल और नौ असिस्ट किए हैं, लेकिन टीम उनके बिना भी लगातार मैच जीतने में सफल रही है। यानी अर्जेंटीना सिर्फ एक खिलाड़ी के भरोसे नहीं चलती। ब्राजील ब्राजील के लिए विनिसियस जूनियर वर्ल्ड फुटबॉल के बड़े सितारे हैं, लेकिन राष्ट्रीय टीम के साथ उनके आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। दिलचस्प बात यह है कि ब्राजील उनके बिना 63% और उनके साथ सिर्फ 44% मैच जीता है। यानी क्लब फुटबॉल जैसा असर वह अभी तक राष्ट्रीय टीम में नहीं छोड़ पाए हैं। स्पेन स्पेन के लामिने यमाल भविष्य के बड़े खिलाड़ी माने जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल स्पेन उनके बिना भी मजबूत है। टीम उनके बिना 75% व उनके साथ 71% मैच जीतती है। यमाल ने अब तक स्पेन के कुल गोलों में सिर्फ 6% योगदान दिया है। यमाल के खेलने पर स्पेन ने 59 गोल किए, जबकि उनके बिना टीम ने 54 गोल किए। फ्रांस फ्रांस किलियन एमबापे के साथ 71% मैच जीतता है, जबकि बिना उनके जीत प्रतिशत 50% रह जाता है। एमबापे ने 24 गोल और 17 असिस्ट किए हैं। हालांकि फ्रांस के पास डेम्बेले, माइकल ओलिसे, देजिरे डुए और ब्रैडली बारकोला जैसे कई आक्रामक खिलाड़ी हैं, इसलिए टीम पूरी तरह सिर्फ एमबापे पर निर्भर नहीं दिखती। पुर्तगाल पुर्तगाल में भी तस्वीर कुछ ऐसी ही है। टीम के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 35 मैचों में 27 गोल किए हैं, लेकिन टीम की जीत का प्रतिशत उनके साथ 67% और बिना उनके 63% है। यानी रोनाल्डो अहम हैं, लेकिन पुर्तगाल के पास दूसरे मैच विजेता खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
SRH opener Abhishek Sharma. (X)

May 6, 2026/
7:44 pm

आखरी अपडेट:06 मई, 2026, 19:44 IST सूत्रों ने कहा कि परिसीमन परिवर्तन ने भी परिणाम को आकार देने में भूमिका...

CDSCSO Drug Alert Update; 141 Medicines Samples Failed

April 22, 2026/
9:30 am

हिमाचल में बनी दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। – प्रतीकात्मक फोटो केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच...

CM विजय ने स्टाफ की टेबल उठाने में की मदद:शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर बगल में खड़े राहुल गांधी भी हैरान हुए

May 11, 2026/
10:32 am

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने अभिनेता-राजनेता विजय ने रविवार को चेन्नई में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद स्टेज पर...

अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी कहे जाने पर भड़कीं एक्ट्रेस:प्राइवेट जेट की फोटो पर आए कमेंट्स, फटकार लगाकर बोलीं- महिला किसी की प्रॉपर्टी नहीं

May 12, 2026/
1:32 pm

साउथ एक्ट्रेस सीरत कपूर हाल ही में उन पर भद्दा कमेंट करने वाले एक शख्स पर भड़क गईं और फटकार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

फीफा वर्ल्ड-कप का दिलचस्प आंकड़ा:हैरी केन-हालेंड के बिना 30% मैच भी नहीं जीत पा रहीं उनकी टीमें; मेसी-रोनाल्डो की टीमें उनके बिना भी मजबूत

फीफा वर्ल्ड-कप का दिलचस्प आंकड़ा:हैरी केन-हालेंड के बिना 30% मैच भी नहीं जीत पा रहीं उनकी टीमें; मेसी-रोनाल्डो की टीमें उनके बिना भी मजबूत

2026 फीफा पुरुष वर्ल्ड कप में सुपरस्टार खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी 4 मैचों में 7 गोल कर गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में सिर्फ गोलों की नहीं, एक और दिलचस्प कहानी सामने आई है। 2022 वर्ल्ड कप के बाद ये अब तक के आंकड़े बताते हैं कि हर टीम अपने स्टार खिलाड़ी पर बराबर निर्भर नहीं है। आइए जानते हैं किस टीम की जीत अपने सबसे बड़े सितारे पर ज्यादा टिकी है और कौन सी टीम उनके बिना भी ताकतवर है… नॉर्वे नॉर्वे के स्टार प्लेयर अर्लिंग हालेंड के साथ टीम 69% मैच जीतती है, लेकिन उनके बिना जीत का प्रतिशत सिर्फ 25% रह जाता है। हालेंड ने 30 मैचों में 39 गोल किए हैं और 2022 के बाद नॉर्वे के 40% गोल अकेले उनके नाम हैं। टीम ने उनके साथ 74 गोल किए, जबकि उनके बिना सिर्फ 21 गोल ही कर सकी। इंग्लैंड इंग्लैंड की कहानी अलग है। हैरी केन के मैदान पर रहने पर टीम 76% मैच जीतती है, जबकि उनके बिना यह आंकड़ा सिर्फ 29% रह जाता है। 2022 के बाद इंग्लैंड ने केन के साथ 73 गोल किए, जबकि उनके बिना सिर्फ 19 गोल कर पाया। केन अकेले टीम के 32% गोल कर चुके हैं। साफ है कि इंग्लैंड का हमला काफी हद तक अपने कप्तान पर टिका है। अर्जेंटीना अब बात लियोनेल मेसी की। वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के 10 में से 7 गोल मेसी ने किए हैं। इसके बावजूद आंकड़े बताते हैं कि मेसी के साथ और उनके बिना भी अर्जेंटीना की जीत का प्रतिशत 83 है। मेसी ने 30 मैचों में 25 गोल और नौ असिस्ट किए हैं, लेकिन टीम उनके बिना भी लगातार मैच जीतने में सफल रही है। यानी अर्जेंटीना सिर्फ एक खिलाड़ी के भरोसे नहीं चलती। ब्राजील ब्राजील के लिए विनिसियस जूनियर वर्ल्ड फुटबॉल के बड़े सितारे हैं, लेकिन राष्ट्रीय टीम के साथ उनके आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। दिलचस्प बात यह है कि ब्राजील उनके बिना 63% और उनके साथ सिर्फ 44% मैच जीता है। यानी क्लब फुटबॉल जैसा असर वह अभी तक राष्ट्रीय टीम में नहीं छोड़ पाए हैं। स्पेन स्पेन के लामिने यमाल भविष्य के बड़े खिलाड़ी माने जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल स्पेन उनके बिना भी मजबूत है। टीम उनके बिना 75% व उनके साथ 71% मैच जीतती है। यमाल ने अब तक स्पेन के कुल गोलों में सिर्फ 6% योगदान दिया है। यमाल के खेलने पर स्पेन ने 59 गोल किए, जबकि उनके बिना टीम ने 54 गोल किए। फ्रांस फ्रांस किलियन एमबापे के साथ 71% मैच जीतता है, जबकि बिना उनके जीत प्रतिशत 50% रह जाता है। एमबापे ने 24 गोल और 17 असिस्ट किए हैं। हालांकि फ्रांस के पास डेम्बेले, माइकल ओलिसे, देजिरे डुए और ब्रैडली बारकोला जैसे कई आक्रामक खिलाड़ी हैं, इसलिए टीम पूरी तरह सिर्फ एमबापे पर निर्भर नहीं दिखती। पुर्तगाल पुर्तगाल में भी तस्वीर कुछ ऐसी ही है। टीम के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 35 मैचों में 27 गोल किए हैं, लेकिन टीम की जीत का प्रतिशत उनके साथ 67% और बिना उनके 63% है। यानी रोनाल्डो अहम हैं, लेकिन पुर्तगाल के पास दूसरे मैच विजेता खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket