Sunday, 08 Nov 2026 | 08:20 AM

Trending :

मादक पदार्थ बिक्री के आरोप पर पासी समाज का विरोध:धार एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

धार शहर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और मारपीट के एक मामले को लेकर पासी समाज के लोगों ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। समाजजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन विधायक नीना वर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के नाम भी दिया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बौरासी मोहल्ला फड़फे मार्ग क्षेत्र में स्थित प्राचीन भगवान शिव मंदिर के आसपास दीपक बौरासी और अन्य लोग खुलेआम गांजा, कोकेन और पाउडर जैसे मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। समाजजनों का दावा है कि इस अवैध कारोबार को भाजपा नेता विपिन राठौर का संरक्षण प्राप्त है, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। समाज के अनुसार, रंग पंचमी की पूर्व संध्या, 7 मार्च को दिनेश बौरासी के तीन पहिया वाहन में दीपक बौरासी और उसके साथियों ने तोड़फोड़ की थी। अगले दिन, 8 मार्च को जब दिनेश इस संबंध में बात करने पहुंचे, तो दीपक बौरासी, उसके पुत्र शुभम, मुकेश और अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। लाठी-डंडों से मारपीट का भी आरोप
बीच-बचाव करने आए राजू बौरासी, उनके पुत्र तुषार और उनकी पत्नी के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। स्थानीय निवासी सुमित बौरासी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही हैं, जिससे आसपास के लोग परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पासी समाज ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में एक पक्ष की एफआईआर दर्ज कर ली गई, जबकि दूसरे पक्ष की रिपोर्ट केवल एनसीआर के रूप में दर्ज की गई। समाजजनों ने प्रशासन से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बंगाल: 'ये कहावत ही है रूल्स की दुकान...', पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज की बोली सीएम ममता बनर्जी ने कासा सरकार पर तंज कसा

March 27, 2026/
8:40 pm

मोदी सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने को लेकर बेरोजगारी है। ऐसे में अब बंगाल की...

Explosions erupt following strikes at Tehran Oil Refinery in Tehran on March 7, 2026. (Image: AFP)

March 23, 2026/
8:09 am

आखरी अपडेट:मार्च 23, 2026, 08:09 IST अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी के कोलकाता में एक बड़ी रैली...

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का 13वां टेस्ट कामयाब:पहली बार पानी में सुरक्षित लैंड कराया, अंतरिक्ष में 20 स्टारलिंक सैटेलाइट भी तैनात किए

July 25, 2026/
6:38 am

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप की 13वीं टेस्ट उड़ान कामयाब रही। पिछले हफ्ते इंजन इग्निशन में खराबी के कारण...

असम विधानसभा चुनाव 2026: 'अगर गौरव पाकिस्तान में चुनावी लड़ाई लड़ें तो...', हिमंत बिस्वा सरमा ने किया दावा, क्यों ली मौज?

March 24, 2026/
11:39 am

असम में नामांकन नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक सम्राट और गरमा गए, जब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता...

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच टीएमसी सांसद आजादी की मांग कर रहे हैं, ममता बनर्जी को बगावत का सामना करना पड़ रहा है |#thehardfacts

June 10, 2026/
10:12 pm

ममता बनर्जी को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि 19 बागी टीएमसी सांसद उनके नेतृत्व को चुनौती...

कामत ने चेताया,उधार लेकर शेयर ट्रेडिंग का ट्रेंड डुबो देगा:मिड, स्मॉल कैप शेयरों में सर्किट लगने पर न निवेशक निकल सकता है, न ब्रोकर

May 20, 2026/
1:33 pm

देश के शेयर बाजार में इन दिनों मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी यानी एमटीएफ का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। जीरोधा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मादक पदार्थ बिक्री के आरोप पर पासी समाज का विरोध:धार एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मादक पदार्थ बिक्री के आरोप पर पासी समाज का विरोध:धार एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

धार शहर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और मारपीट के एक मामले को लेकर पासी समाज के लोगों ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। समाजजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन विधायक नीना वर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के नाम भी दिया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बौरासी मोहल्ला फड़फे मार्ग क्षेत्र में स्थित प्राचीन भगवान शिव मंदिर के आसपास दीपक बौरासी और अन्य लोग खुलेआम गांजा, कोकेन और पाउडर जैसे मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। समाजजनों का दावा है कि इस अवैध कारोबार को भाजपा नेता विपिन राठौर का संरक्षण प्राप्त है, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। समाज के अनुसार, रंग पंचमी की पूर्व संध्या, 7 मार्च को दिनेश बौरासी के तीन पहिया वाहन में दीपक बौरासी और उसके साथियों ने तोड़फोड़ की थी। अगले दिन, 8 मार्च को जब दिनेश इस संबंध में बात करने पहुंचे, तो दीपक बौरासी, उसके पुत्र शुभम, मुकेश और अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। लाठी-डंडों से मारपीट का भी आरोप
बीच-बचाव करने आए राजू बौरासी, उनके पुत्र तुषार और उनकी पत्नी के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। स्थानीय निवासी सुमित बौरासी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही हैं, जिससे आसपास के लोग परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पासी समाज ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में एक पक्ष की एफआईआर दर्ज कर ली गई, जबकि दूसरे पक्ष की रिपोर्ट केवल एनसीआर के रूप में दर्ज की गई। समाजजनों ने प्रशासन से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket