Wednesday, 24 Jun 2026 | 09:00 PM

Trending :

‘सुवेंदु कोई देवदूत नहीं हैं, लेकिन…’: महुआ मोइत्रा ने ‘चेरी-पिक्ड’ वायरल एक्स क्लिप का विरोध किया, टीएमसी के ‘गद्दारों’ पर निशाना साधा | भारत समाचार छह सांसदों के एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल होने के बाद शिवसेना (यूबीटी) को संसद कार्यालय खोने का खतरा है | भारत समाचार Noel Tata Steps Down as Trent Chairman; Company Has 1286 Stores मिर्जापुर: द मूवी का टीजर कल आएगा:फिल्म के किरदारों मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कलीन भैया के पोस्टर्स जारी मिर्जापुर: द मूवी का टीजर कल आएगा:फिल्म के किरदारों मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कलीन भैया के पोस्टर्स जारी नीरव मोदी को बैंक को ₹108 करोड़ चुकाने होंगे:पर्सनल लोन गारंटी मामले में लंदन हाईकोर्ट का फैसला, 7 साल से जेल में बंद है
EXCLUSIVE

रात में डरावने सपने क्यों आते हैं? क्या होती है इसकी वजह, रिसर्च में सामने आई यह बात

authorimg

Last Updated:

Frequent Bad Dreams Causes: रात में आने वाले डरावने सपने तनाव, खराब नींद, मानसिक दबाव और कुछ हेल्थ कंडीशंस से जुड़े हो सकते हैं. रिसर्च के अनुसार डरावने सपने कई बार एंजायटी या ट्रॉमा से भी जुड़े होते हैं. हेल्दी स्लीपिंग हैबिट और स्ट्रेस कंट्रोल करने से इस समस्या से राहत मिल सकती है. कुछ लोगों को ट्रीटमेंट की जरूरत भी पड़ सकती है.

Zoom

स्ट्रेस, एंजायटी और ट्रॉमा की वजह से भी रात में डरावने सपने आते हैं.

What Causes Scary Dreams At Night: कई बार आपने महसूस किया होगा कि सोते वक्त डरावने सपने आने लगते हैं. ऐसा लगता है जैसे कोई व्यक्ति आपको मारने के लिए पीछा कर रहा है. सपने में कई बार ऐसा लगता है कि सांप, बिच्छू और अन्य जंगली जानवर आपका पीछा कर रहे हैं और आप दौड़ नहीं पा रहे हैं. ये सब डरावने सपने होते हैं और इससे लोगों की नींद टूट जाती है. रात में डरावने सपने यानी नाइटमेयर्स आना एक कॉमन समस्या है, लेकिन कई लोग अचानक डरकर नींद से जाग जाते हैं और उन्हें सपना लंबे समय तक याद भी रहता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कभी-कभार डरावने सपने आना सामान्य है, लेकिन ऐसा बार-बार होने लगे, तो इसके पीछे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक डरावने सपने आने की कई वजह हो सकती हैं. इनमें तनाव और एंजायटी सबसे बड़े फैक्टर्स हैं. नौकरी, पढ़ाई, रिश्तों की परेशानी, आर्थिक तनाव या किसी दुखद घटना का असर दिमाग पर पड़ सकता है. दिमाग सोते समय भी इन भावनाओं को प्रोसेस करता रहता है, जिससे बुरे सपने आने का खतरा बढ़ जाता है. रिसर्च में यह भी सामने आया है कि ट्रॉमा यानी किसी दर्दनाक घटना का अनुभव करने वाले लोगों में नाइटमेयर्स ज्यादा देखे जाते हैं. पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों में डरावने सपनों की समस्या काफी कॉमन मानी जाती है. दुर्घटना, हिंसा, मानसिक आघात या किसी करीबी को खोने जैसी घटनाएं लंबे समय तक सपनों को प्रभावित कर सकती हैं.

बार-बार डरावने सपने आने की वजह नींद की कमी भी हो सकती है. अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक ठीक से नहीं सोता या उसकी नींद का समय लगातार बदलता रहता है, तो REM स्लीप प्रभावित हो सकती है. कुछ रिसर्च में पाया गया है कि खराब स्लीप रूटीन और देर रात तक मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोगों में भी डरावने सपने ज्यादा हो सकते हैं. कुछ दवाएं, शराब और अन्य नशीले पदार्थ भी नाइटमेयर्स का कारण बन सकते हैं. कुछ एंटीडिप्रेसेंट्स, ब्लड प्रेशर की दवाएं और शराब छोड़ने के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव सपनों को ज्यादा तीव्र बना सकते हैं.

कुछ रिसर्च में खाने-पीने की आदतों को भी इससे जोड़ा गया है. एक अध्ययन में पाया गया कि सोने से ठीक पहले हैवी मील या कुछ लोगों में डेयरी उत्पादों का सेवन नींद और सपनों को प्रभावित कर सकता है. हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पर अभी और रिसर्च की जरूरत है. डॉक्टर्स के अनुसार अगर डरावने सपने कभी-कभार आते हैं, तो आमतौर पर चिंता की बात नहीं होती है. अगर यह बार-बार हों, नींद खराब करने लगें या दिनभर डर और थकान महसूस हो, तो विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी होता है. अच्छी नींद की आदतें, तनाव कम करना, नियमित एक्सरसाइज और सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करने से भी इस समस्या से राहत मिल सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
छिंदवाड़ा में टाइगर अटैक के बाद दहशत में ग्रामीण:महुआ बीनने जाने पर जान का खतरा, अब भी बाघ का बना हुआ मूवमेंट

April 3, 2026/
1:24 pm

छिंदवाड़ा के पेंच नेशनल पार्क के कुंभपानी वन परिक्षेत्र के बीट रमपुरी के पास टाइगर अटैक में युवक की मौत...

पिता की सलाह पर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी:बोले- दुविधा में था बेटा, हमने कहा- दबाव में मत आओ; टी-20 वर्ल्डकप में अर्धशतक बनाया

March 11, 2026/
9:07 am

भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अमृतसर के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी ने अहम...

authorimg

April 21, 2026/
8:14 am

Last Updated:April 21, 2026, 08:14 IST High Cholesterol Diet Plan: कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादा बढ़ जाए, तो हार्ट अटैक और...

द न्यूमैट्रिक्स: सुपरहिट डेब्यू के बाद, क्या विजय की टीवीके सरकार बनाने के लिए आंकड़े जुटा सकती है?

May 5, 2026/
7:46 pm

एक ऐतिहासिक बदलाव में, टीवीके ने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य को बाधित कर दिया है, शहरी मतदाताओं से अपील करके...

पुणे में 4-वर्षीय बच्ची से रेप, पत्थर से कुचलकर हत्या:65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां मनाने आई थी बच्ची

May 2, 2026/
10:11 am

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक 4 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर...

राजनीति

रात में डरावने सपने क्यों आते हैं? क्या होती है इसकी वजह, रिसर्च में सामने आई यह बात

authorimg

Last Updated:

Frequent Bad Dreams Causes: रात में आने वाले डरावने सपने तनाव, खराब नींद, मानसिक दबाव और कुछ हेल्थ कंडीशंस से जुड़े हो सकते हैं. रिसर्च के अनुसार डरावने सपने कई बार एंजायटी या ट्रॉमा से भी जुड़े होते हैं. हेल्दी स्लीपिंग हैबिट और स्ट्रेस कंट्रोल करने से इस समस्या से राहत मिल सकती है. कुछ लोगों को ट्रीटमेंट की जरूरत भी पड़ सकती है.

Zoom

स्ट्रेस, एंजायटी और ट्रॉमा की वजह से भी रात में डरावने सपने आते हैं.

What Causes Scary Dreams At Night: कई बार आपने महसूस किया होगा कि सोते वक्त डरावने सपने आने लगते हैं. ऐसा लगता है जैसे कोई व्यक्ति आपको मारने के लिए पीछा कर रहा है. सपने में कई बार ऐसा लगता है कि सांप, बिच्छू और अन्य जंगली जानवर आपका पीछा कर रहे हैं और आप दौड़ नहीं पा रहे हैं. ये सब डरावने सपने होते हैं और इससे लोगों की नींद टूट जाती है. रात में डरावने सपने यानी नाइटमेयर्स आना एक कॉमन समस्या है, लेकिन कई लोग अचानक डरकर नींद से जाग जाते हैं और उन्हें सपना लंबे समय तक याद भी रहता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कभी-कभार डरावने सपने आना सामान्य है, लेकिन ऐसा बार-बार होने लगे, तो इसके पीछे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक डरावने सपने आने की कई वजह हो सकती हैं. इनमें तनाव और एंजायटी सबसे बड़े फैक्टर्स हैं. नौकरी, पढ़ाई, रिश्तों की परेशानी, आर्थिक तनाव या किसी दुखद घटना का असर दिमाग पर पड़ सकता है. दिमाग सोते समय भी इन भावनाओं को प्रोसेस करता रहता है, जिससे बुरे सपने आने का खतरा बढ़ जाता है. रिसर्च में यह भी सामने आया है कि ट्रॉमा यानी किसी दर्दनाक घटना का अनुभव करने वाले लोगों में नाइटमेयर्स ज्यादा देखे जाते हैं. पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों में डरावने सपनों की समस्या काफी कॉमन मानी जाती है. दुर्घटना, हिंसा, मानसिक आघात या किसी करीबी को खोने जैसी घटनाएं लंबे समय तक सपनों को प्रभावित कर सकती हैं.

बार-बार डरावने सपने आने की वजह नींद की कमी भी हो सकती है. अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक ठीक से नहीं सोता या उसकी नींद का समय लगातार बदलता रहता है, तो REM स्लीप प्रभावित हो सकती है. कुछ रिसर्च में पाया गया है कि खराब स्लीप रूटीन और देर रात तक मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोगों में भी डरावने सपने ज्यादा हो सकते हैं. कुछ दवाएं, शराब और अन्य नशीले पदार्थ भी नाइटमेयर्स का कारण बन सकते हैं. कुछ एंटीडिप्रेसेंट्स, ब्लड प्रेशर की दवाएं और शराब छोड़ने के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव सपनों को ज्यादा तीव्र बना सकते हैं.

कुछ रिसर्च में खाने-पीने की आदतों को भी इससे जोड़ा गया है. एक अध्ययन में पाया गया कि सोने से ठीक पहले हैवी मील या कुछ लोगों में डेयरी उत्पादों का सेवन नींद और सपनों को प्रभावित कर सकता है. हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पर अभी और रिसर्च की जरूरत है. डॉक्टर्स के अनुसार अगर डरावने सपने कभी-कभार आते हैं, तो आमतौर पर चिंता की बात नहीं होती है. अगर यह बार-बार हों, नींद खराब करने लगें या दिनभर डर और थकान महसूस हो, तो विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी होता है. अच्छी नींद की आदतें, तनाव कम करना, नियमित एक्सरसाइज और सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करने से भी इस समस्या से राहत मिल सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket