Saturday, 02 May 2026 | 05:13 AM

Trending :

EXCLUSIVE

रोज सुबह पिएं मेथी का पानी, नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल हो जाएगा साफ ! आयुर्वेदिक डॉक्टर ने गिनाए 5 बड़े फायदे

authorimg

Last Updated:

Fenugreek Water Benefits: आयुर्वेद में मेथी को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है. मेथी दाना का सही तरीके से सेवन करने से कई समस्याओं से निजात मिल सकती है. आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो मेथी का पानी धमनियों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है. मेथी पानी आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट कर सकता है.

Zoom

मेथी पानी को कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर माना जाता है.

Benefits of Drinking Methi Water: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है. कोलेस्ट्रॉल जब नॉर्मल से ज्यादा हो जाता है, तब यह नसों में जमा हो जाता है. इससे धमनियों में ब्लॉकेज होना शुरू हो जाती है. वैसे तो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए दवा लेनी पड़ती है, लेकिन दवा के साथ कुछ आयुर्वेदिक उपाय आपको जबरदस्त फायदे दिला सकते हैं. आयुर्वेद में मेथी दाना को एक शक्तिशाली औषधि माना गया है. एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना शुरू करते हैं, तो यह आपकी धमनियों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभा सकता है. यह साधारण सा नुस्खा आपके दिल की सेहत और ब्लड सर्कुलेशन के लिए बेहद फायदेमंद है.

यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और आयुर्वेदाचार्य डॉ. पीयूष माहेश्वरी ने News18 को बताया कि मेथी के दानों में भरपूर मात्रा में फाइबर और स्टेरोइडल सैपोनिन्स पाए जाते हैं. जब आप खाली पेट इसका पानी पीते हैं, तो यह खून में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. यह नसों की दीवारों पर जमा फैट को धीरे-धीरे पिघलाकर शरीर से बाहर निकाल देता है, जिससे नसों की ब्लॉकेज का खतरा कम हो जाता है. यह प्रक्रिया ब्लड फ्लो को बेहतर बनाती है और दिल पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करती है. आप रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना भिगोकर रख दें. सुबह आप मेथी दाने चबाकर खा लें और इसके पानी को पी लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी का पानी वरदान है. मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड में शुगर के अवशोषण की गति को धीमा कर देता है. इसके अलावा यह शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद करता है. नियमित रूप से सुबह इसका सेवन करने से फास्टिंग शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है और शरीर की मेटाबॉलिक दर में भी सुधार होता है. अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी या पुरानी कब्ज से परेशान हैं, तो मेथी का पानी आपके पाचन तंत्र को बूस्ट कर सकता है. यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर आंतों की सफाई करता है.

एक्सपर्ट की मानें तो मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए जाना जाता है. सुबह खाली पेट इसे पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को बर्न करने में मदद मिलती है. इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप बेवजह की कैलोरी लेने या ओवरईटिंग से बच जाते हैं. जो लोग प्राकृतिक तरीके से अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह डिटॉक्स ड्रिंक एक बेहतरीन विकल्प है. इसके अलावा मेथी की तासीर गर्म होती है, जो शरीर में वात दोष को संतुलित करने में मदद करती है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों की सूजन को कम करते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, 11 की मौत:इनमें से 9 जिंदा जले, बोलेरो और कार ट्रक-ट्राले से टकराईं, बोलेरो में आग लगी

April 23, 2026/
9:03 am

यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश से गिट्‌टी लादकर...

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव तैयार:लोकसभा के 120, राज्यसभा के 60 सांसदों ने दस्तखत किए, कल संसद में पेश किया जा सकता है

March 11, 2026/
7:59 pm

विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के लिए सांसदों...

भारत को रूसी तेल पर अमेरिकी छूट नहीं मिलेगी:US ट्रेजरी सेक्रेटरी बोले- जनरल लाइसेंस रिन्यू नहीं होगा; 11 अप्रैल तक मिली थी राहत

April 16, 2026/
2:15 am

अमेरिका ने रूस और ईरान से तेल खरीद पर दी जा रही छूट को रोकने का फैसला किया है। अमेरिकी...

हाईकोर्ट ने छुट्टी के दिन सुनवाई कर पुलिस को फटकारा:नाबालिग के अपहरण मामले में हाईकोर्ट ने कहा- 'बच्ची को हर हाल में पेश करो'

April 5, 2026/
12:52 am

इंदौर3 घंटे पहले कॉपी लिंक 23 फरवरी को एक नाबालिग किशोरी का अपहरण हुआ था। पुलिस एफआईआर करने में नानुकुर...

authorimg

March 27, 2026/
10:01 am

Last Updated:March 27, 2026, 10:01 IST रायबरेली के आयुष चिकित्सक डॉक्टर आकांक्षा दीक्षित के अनुसार शीशम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट,...

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Today Match Updates, Scorecard

April 23, 2026/
9:35 pm

आखरी अपडेट:23 अप्रैल, 2026, 21:35 IST दशकों से, बंगाल के उच्च मतदान को मजबूत पार्टी मशीनरी, कैडर नेटवर्क, बूथ प्रबंधन...

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

रोज सुबह पिएं मेथी का पानी, नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल हो जाएगा साफ ! आयुर्वेदिक डॉक्टर ने गिनाए 5 बड़े फायदे

authorimg

Last Updated:

Fenugreek Water Benefits: आयुर्वेद में मेथी को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है. मेथी दाना का सही तरीके से सेवन करने से कई समस्याओं से निजात मिल सकती है. आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो मेथी का पानी धमनियों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है. मेथी पानी आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट कर सकता है.

Zoom

मेथी पानी को कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर माना जाता है.

Benefits of Drinking Methi Water: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है. कोलेस्ट्रॉल जब नॉर्मल से ज्यादा हो जाता है, तब यह नसों में जमा हो जाता है. इससे धमनियों में ब्लॉकेज होना शुरू हो जाती है. वैसे तो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए दवा लेनी पड़ती है, लेकिन दवा के साथ कुछ आयुर्वेदिक उपाय आपको जबरदस्त फायदे दिला सकते हैं. आयुर्वेद में मेथी दाना को एक शक्तिशाली औषधि माना गया है. एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना शुरू करते हैं, तो यह आपकी धमनियों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभा सकता है. यह साधारण सा नुस्खा आपके दिल की सेहत और ब्लड सर्कुलेशन के लिए बेहद फायदेमंद है.

यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और आयुर्वेदाचार्य डॉ. पीयूष माहेश्वरी ने News18 को बताया कि मेथी के दानों में भरपूर मात्रा में फाइबर और स्टेरोइडल सैपोनिन्स पाए जाते हैं. जब आप खाली पेट इसका पानी पीते हैं, तो यह खून में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. यह नसों की दीवारों पर जमा फैट को धीरे-धीरे पिघलाकर शरीर से बाहर निकाल देता है, जिससे नसों की ब्लॉकेज का खतरा कम हो जाता है. यह प्रक्रिया ब्लड फ्लो को बेहतर बनाती है और दिल पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करती है. आप रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना भिगोकर रख दें. सुबह आप मेथी दाने चबाकर खा लें और इसके पानी को पी लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी का पानी वरदान है. मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड में शुगर के अवशोषण की गति को धीमा कर देता है. इसके अलावा यह शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद करता है. नियमित रूप से सुबह इसका सेवन करने से फास्टिंग शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है और शरीर की मेटाबॉलिक दर में भी सुधार होता है. अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी या पुरानी कब्ज से परेशान हैं, तो मेथी का पानी आपके पाचन तंत्र को बूस्ट कर सकता है. यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर आंतों की सफाई करता है.

एक्सपर्ट की मानें तो मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए जाना जाता है. सुबह खाली पेट इसे पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को बर्न करने में मदद मिलती है. इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप बेवजह की कैलोरी लेने या ओवरईटिंग से बच जाते हैं. जो लोग प्राकृतिक तरीके से अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह डिटॉक्स ड्रिंक एक बेहतरीन विकल्प है. इसके अलावा मेथी की तासीर गर्म होती है, जो शरीर में वात दोष को संतुलित करने में मदद करती है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों की सूजन को कम करते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket