Tuesday, 09 Jun 2026 | 03:05 PM

Trending :

‘पार्टी से नाखुश हैं तो इस्तीफा दें’: लोकसभा विद्रोह के बीच तृणमूल के विद्रोही गुट की हिम्मत | भारत समाचार रासायनिक रूप से पकाए गए आम: बाजार में बिक रहे केमिकल से निकले आम, जो स्वास्थ्य के लिए हैं खतरनाक; ऐसे करें असली की पहचान वॉलमार्ट का दांव- छोटे-बड़े हर ऑपरेशन में एआई तैनात:20 लाख कर्मचारियों वाला वॉलमार्ट एआई से रिटेल और शॉपिंग का तरीका बदल रहा वॉलमार्ट का दांव- छोटे-बड़े हर ऑपरेशन में एआई तैनात:20 लाख कर्मचारियों वाला वॉलमार्ट एआई से रिटेल और शॉपिंग का तरीका बदल रहा राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार ने कांग्रेस की बढ़त बढ़ाई | भारत समाचार कंगना की लगातार पिछली 5 फिल्में फ्लॉप:'भारत भाग्य विधाता' का रिलीज के दिन 3 फिल्मों से क्लैश; क्या बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी?
EXCLUSIVE

विमेंस टी20WC- चंडीगढ़ की नंदनी का टीम इंडिया में सिलेक्शन:WPL में विकेटों की हैट्रिक लगा चुकीं; बोलीं- बुमराह मेरे रोल मॉडल, कप लेकर आना है

12 जून से शुरू होने वाले विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में चंडीगढ़ की नंदनी शर्मा भी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। 15 सदस्यीय टीम में उन्हें तेज गेंदबाज के रूप में जगह मिली है। वह बिना किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के अनुभव के सीधे विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए चुनी गई हैं। हालांकि, वह वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में खेल चुकी हैं और विकेटों की हैट्रिक भी लगा चुकी हैं। टीम में सिलेक्शन को लेकर नंदनी ने कहा- बहुत अच्छा लग रहा है। यह फीलिंग मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। एक्साइटेड होने के साथ मैं नर्वस भी हूं। मिक्स फीलिंग है। दैनिक भास्कर से बातचीत में नंदनी ने बताया कि वह भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजैन कप्प को अपना आदर्श मानती हैं। उनका सपना इंडिया के लिए कप लाना है और टीम में अपनी जगह बनाए रखना है। पढ़िए, नंदनी शर्मा के साथ बातचीत के मुख्य अंश… सवाल: क्रिकेट में करियर कहां से और कब से शुरू किया?
जवाब: जब मैं 8-9 साल की थी, तब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। सेक्टर-26 में एलआईसी एकेडमी थी। राजेश पाठक उस समय मेरे कोच थे। उन्होंने ही मुझे क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं। सवाल: परिवार आपके सिलेक्शन पर कैसा महसूस कर रहा है?
जवाब: परिवार बहुत खुश है। मतलब पेरेंट्स को इतना खुश देखना उनके बच्चे के लिए बहुत बड़ी बात है। मैं एक्साइटेड हूं। वह खुश हैं तो मैं भी खुश हूं। वह मेरे ऊपर प्राउड फील कर रहे हैं। सवाल: आप क्रिकेट में किसे अपना रोल मॉडल मानती हैं?
जवाब: मुझे पुरुष क्रिकेट में इंडियन खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह की बॉलिंग बहुत अच्छी लगती है। अगर महिला क्रिकेट की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कप्प से प्रभावित हूं। मैं दोनों को अपना रोल मॉडल मानती हूं। मैं उन्हें एडमायर भी करती हूं। सवाल: पढ़ाई और क्रिकेट कहां से शुरू की?
जवाब: मैंने अपनी पढ़ाई सेक्रेड हार्ट स्कूल चंडीगढ़ से की है। वहीं से क्रिकेट के गुर सीखे हैं। स्कूल में भी क्रिकेट खेलती थी। शाम को एकेडमी और वहां से ट्यूशन जाती थी। सब में बैलेंस बनाकर चलना थोड़ा कठिन होता है, लेकिन सौभाग्य से मैं सभी में अच्छे नंबरों से पास हो गई। मेरी ग्रेजुएशन भी पूरी हो चुकी है। सवाल: फैमिली में आपके परिजन क्या-क्या करते हैं?
जवाब: मेरे पिता इंडस्ट्रियल एरिया में स्पेयर पार्ट्स की दुकान करते है। साथ में मुझे क्रिकेट भी सिखाते हैं। मां मेरी हाउसवाइफ हैं। सवाल: अपने इस सफर में किसकी भूमिका अहम मानती हैं?
जवाब: मेरे जीवन में हर किसी का रोल अहम रहा है। हर चीज से मैंने कुछ न कुछ सीखा है। चाहे वह अच्छी हो या बुरी। इसीलिए मैं आज इस मुकाम पर पहुंची हूं। अब आगे कोशिश है कि अच्छा खेलती रहूं और टीम में बनी रहूं। टीम के लिए कप लाने में अहम रोल निभाऊं। सवाल: जीरकपुर की खिलाड़ी काशवी की जगह आपको टीम में जगह मिली है। उसके लिए क्या कहेंगी?
जवाब: काशवी बहुत ही अच्छी प्लेयर है। उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। मैं तो चाहती हूं कि हम दोनों साथ में खेलें। हम सेम टीम में खेलते भी हैं। सवाल: आपको इंजरी हुई थी। क्या अब उससे रिकवर हो गई हैं?
जवाब: थाईलैंड में मेरा इंडिया-ए का डेब्यू मैच था। कैच करते हुए मेरा हाथ कट हो गया था। वह मेरे लिए हार्टब्रेकिंग मोमेंट था। दो टूर्नामेंट डोमेस्टिक मिस किए थे। अब सीधे वर्ल्डकप में नाम आना बहुत अलग फीलिंग है। उस समय फैमिली और फ्रेंड्स ने मोटिवेट किया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अब H-1 B वीजा पर 3 साल रोक की तैयारी:डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी के सांसदों ने कड़े प्रावधानों वाला बिल संसद में पेश किया

April 26, 2026/
3:48 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के राज में भारतीयों के लिए ‘अमेरिकन ड्रीम’ दु:स्वप्न बनता जा रहा है। अब ट्रम्प की...

कच्चे आम पुदीना चटनी रेसिपी

April 26, 2026/
9:05 am

26 अप्रैल 2026 को 09:05 IST पर अपडेट किया गया कच्ची आम पुदीना चटनी रेसिपी: अगर आप भी चिलमिलाटी और...

हिमाचल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति पर विवाद:विप्लव बोलीं- जल्दबाजी में शिमला बैठकर फैसला, 71 प्रेसिडेंट में एक भी महिला नहीं

April 18, 2026/
6:06 am

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर नई बहस छिड़ गई है। दरअसल, कांग्रेस ने...

Ayatollah Khamenei Killed in US Strike; 40 Generals Dead

March 1, 2026/
12:01 pm

तेहरान16 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।...

चाय नगरी में इंटरएक्टिव स्टॉर्म, हिमंत बिस्वा सरमा के मेगा रोड शो से निकले डिब्रूगढ़, बीजेपी के लिए ये सीट कितनी अहम है

March 31, 2026/
10:18 am

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार (30 मार्च) को असम के प्रमुख शहर डिब्रूगढ़ में एक विशाल रोड...

CTET Answer Key 2026 soon at ctet.nic.in. (Representative/Getty Images)

February 24, 2026/
4:26 pm

आखरी अपडेट:24 फरवरी, 2026, 16:26 IST डिप्टी सीएम की टिप्पणियों का उद्देश्य आंतरिक कलह को शांत करना प्रतीत होता है,...

राजनीति

विमेंस टी20WC- चंडीगढ़ की नंदनी का टीम इंडिया में सिलेक्शन:WPL में विकेटों की हैट्रिक लगा चुकीं; बोलीं- बुमराह मेरे रोल मॉडल, कप लेकर आना है

विमेंस टी20WC- चंडीगढ़ की नंदनी का टीम इंडिया में सिलेक्शन:WPL में विकेटों की हैट्रिक लगा चुकीं; बोलीं- बुमराह मेरे रोल मॉडल, कप लेकर आना है

12 जून से शुरू होने वाले विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में चंडीगढ़ की नंदनी शर्मा भी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। 15 सदस्यीय टीम में उन्हें तेज गेंदबाज के रूप में जगह मिली है। वह बिना किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के अनुभव के सीधे विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए चुनी गई हैं। हालांकि, वह वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में खेल चुकी हैं और विकेटों की हैट्रिक भी लगा चुकी हैं। टीम में सिलेक्शन को लेकर नंदनी ने कहा- बहुत अच्छा लग रहा है। यह फीलिंग मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। एक्साइटेड होने के साथ मैं नर्वस भी हूं। मिक्स फीलिंग है। दैनिक भास्कर से बातचीत में नंदनी ने बताया कि वह भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजैन कप्प को अपना आदर्श मानती हैं। उनका सपना इंडिया के लिए कप लाना है और टीम में अपनी जगह बनाए रखना है। पढ़िए, नंदनी शर्मा के साथ बातचीत के मुख्य अंश… सवाल: क्रिकेट में करियर कहां से और कब से शुरू किया?
जवाब: जब मैं 8-9 साल की थी, तब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। सेक्टर-26 में एलआईसी एकेडमी थी। राजेश पाठक उस समय मेरे कोच थे। उन्होंने ही मुझे क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं। सवाल: परिवार आपके सिलेक्शन पर कैसा महसूस कर रहा है?
जवाब: परिवार बहुत खुश है। मतलब पेरेंट्स को इतना खुश देखना उनके बच्चे के लिए बहुत बड़ी बात है। मैं एक्साइटेड हूं। वह खुश हैं तो मैं भी खुश हूं। वह मेरे ऊपर प्राउड फील कर रहे हैं। सवाल: आप क्रिकेट में किसे अपना रोल मॉडल मानती हैं?
जवाब: मुझे पुरुष क्रिकेट में इंडियन खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह की बॉलिंग बहुत अच्छी लगती है। अगर महिला क्रिकेट की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कप्प से प्रभावित हूं। मैं दोनों को अपना रोल मॉडल मानती हूं। मैं उन्हें एडमायर भी करती हूं। सवाल: पढ़ाई और क्रिकेट कहां से शुरू की?
जवाब: मैंने अपनी पढ़ाई सेक्रेड हार्ट स्कूल चंडीगढ़ से की है। वहीं से क्रिकेट के गुर सीखे हैं। स्कूल में भी क्रिकेट खेलती थी। शाम को एकेडमी और वहां से ट्यूशन जाती थी। सब में बैलेंस बनाकर चलना थोड़ा कठिन होता है, लेकिन सौभाग्य से मैं सभी में अच्छे नंबरों से पास हो गई। मेरी ग्रेजुएशन भी पूरी हो चुकी है। सवाल: फैमिली में आपके परिजन क्या-क्या करते हैं?
जवाब: मेरे पिता इंडस्ट्रियल एरिया में स्पेयर पार्ट्स की दुकान करते है। साथ में मुझे क्रिकेट भी सिखाते हैं। मां मेरी हाउसवाइफ हैं। सवाल: अपने इस सफर में किसकी भूमिका अहम मानती हैं?
जवाब: मेरे जीवन में हर किसी का रोल अहम रहा है। हर चीज से मैंने कुछ न कुछ सीखा है। चाहे वह अच्छी हो या बुरी। इसीलिए मैं आज इस मुकाम पर पहुंची हूं। अब आगे कोशिश है कि अच्छा खेलती रहूं और टीम में बनी रहूं। टीम के लिए कप लाने में अहम रोल निभाऊं। सवाल: जीरकपुर की खिलाड़ी काशवी की जगह आपको टीम में जगह मिली है। उसके लिए क्या कहेंगी?
जवाब: काशवी बहुत ही अच्छी प्लेयर है। उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। मैं तो चाहती हूं कि हम दोनों साथ में खेलें। हम सेम टीम में खेलते भी हैं। सवाल: आपको इंजरी हुई थी। क्या अब उससे रिकवर हो गई हैं?
जवाब: थाईलैंड में मेरा इंडिया-ए का डेब्यू मैच था। कैच करते हुए मेरा हाथ कट हो गया था। वह मेरे लिए हार्टब्रेकिंग मोमेंट था। दो टूर्नामेंट डोमेस्टिक मिस किए थे। अब सीधे वर्ल्डकप में नाम आना बहुत अलग फीलिंग है। उस समय फैमिली और फ्रेंड्स ने मोटिवेट किया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket