Saturday, 27 Jun 2026 | 08:54 AM

Trending :

सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज:2 दिन पहले एक्ट्रेस ने बेटे की कब्र पर जाकर रोने का वीडियो शेयर किया था

मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक्ट्रेस ने उन पर मारपीट, नुकसान पहुंचाने, धमकी देने और लगातार परेशान करने के आरोप लगाए हैं। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को FIR दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 85, 115(2), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत चल रही कानूनी प्रक्रिया के अलावा की गई है। जांच में सहयोग नहीं करने के चलते मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घरेलू हिंसा का मामला पहले भी दर्ज पिछले साल नवंबर में सेलिना जेटली ने अंधेरी कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दायर करवाया था। कोर्ट डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत अंतरिम राहत और एकतरफा राहत की मांग की थी। याचिका में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उन्हें काम करने से रोका, आर्थिक रूप से कमजोर किया और मुंबई स्थित घर अपने नाम करवाने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि यह सब उस समय हुआ, जब वह अपने नवजात बच्चे और माता-पिता की मौत के बाद डिप्रेशन से गुजर रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने पति पर इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल, वर्बल और फाइनेंशियल अब्यूज का भी आरोप लगाया। उनका दावा किया कि उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर किया गया और तब से उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बेटे शमशेर की कब्र पर रोती दिखीं वहीं, सेलिना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह ऑस्ट्रिया में अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर रोती नजर आईं।

सेलिना ने बताया कि वह पिछले दो हफ्तों से तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कोर्ट में पेश होने के बावजूद उन्हें अपने तीन बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। एक्ट्रेस का कहना है कि बच्चों को उनसे दूर रखा जा रहा है और उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है। सेलिना जेटली ने 2010 में शादी की थी सेलिना जेटली ने 2010 में पीटर हाग से शादी की थी। सेलिना ने 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। 5 साल बाद उन्हें फिर जुड़वां बच्चे हुए, जिनमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते मौत हो गई। फिलहाल सेलिना के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं। सितंबर 2025 में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उन्हें शादी की 15वीं सालगिरह के तोहफे के बहाने पोस्ट ऑफिस ले जाकर तलाक का नोटिस थमाया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
google-color.svg

May 15, 2026/
4:46 pm

करेला स्वाद में भले ही कड़वा होता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए इसे “प्राकृतिक औषधि” माना जाता है. खासकर करेले...

Image used for representation

May 21, 2026/
11:38 am

आखरी अपडेट:21 मई, 2026, 11:40 IST प्रशांत किशोर अगले बिहार चुनाव तक शेखपुरा हाउस से आईआईटी पटना के पास बिहार...

Aqib Nabi Joins For Afghanistan Test

June 2, 2026/
2:12 pm

नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले...

A file photo of Twisha Sharma

May 25, 2026/
9:08 pm

आखरी अपडेट:25 मई, 2026, 21:08 IST सोमवार के रात्रि भोज को महज एक शिष्टाचार मुलाकात से कहीं ज्यादा देखा जा...

धुरंधर मूवी वाले SP असलम की पत्नी डायरेक्टर से नाराज:कहा– न बलूचों से दुश्मनी थी, न रहमान डकैत से डरे; आदित्य धर पर केस करेंगी

April 9, 2026/
6:00 am

पाकिस्तान के ल्यारी पर बनी बॉलीवुड फिल्म धुरंधर में संजय दत्त ने पाकिस्तान के एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया...

राजनीति

सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज:2 दिन पहले एक्ट्रेस ने बेटे की कब्र पर जाकर रोने का वीडियो शेयर किया था

सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज:2 दिन पहले एक्ट्रेस ने बेटे की कब्र पर जाकर रोने का वीडियो शेयर किया था

मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक्ट्रेस ने उन पर मारपीट, नुकसान पहुंचाने, धमकी देने और लगातार परेशान करने के आरोप लगाए हैं। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को FIR दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 85, 115(2), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत चल रही कानूनी प्रक्रिया के अलावा की गई है। जांच में सहयोग नहीं करने के चलते मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घरेलू हिंसा का मामला पहले भी दर्ज पिछले साल नवंबर में सेलिना जेटली ने अंधेरी कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दायर करवाया था। कोर्ट डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत अंतरिम राहत और एकतरफा राहत की मांग की थी। याचिका में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उन्हें काम करने से रोका, आर्थिक रूप से कमजोर किया और मुंबई स्थित घर अपने नाम करवाने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि यह सब उस समय हुआ, जब वह अपने नवजात बच्चे और माता-पिता की मौत के बाद डिप्रेशन से गुजर रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने पति पर इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल, वर्बल और फाइनेंशियल अब्यूज का भी आरोप लगाया। उनका दावा किया कि उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर किया गया और तब से उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बेटे शमशेर की कब्र पर रोती दिखीं वहीं, सेलिना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह ऑस्ट्रिया में अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर रोती नजर आईं।

सेलिना ने बताया कि वह पिछले दो हफ्तों से तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कोर्ट में पेश होने के बावजूद उन्हें अपने तीन बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। एक्ट्रेस का कहना है कि बच्चों को उनसे दूर रखा जा रहा है और उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है। सेलिना जेटली ने 2010 में शादी की थी सेलिना जेटली ने 2010 में पीटर हाग से शादी की थी। सेलिना ने 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। 5 साल बाद उन्हें फिर जुड़वां बच्चे हुए, जिनमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते मौत हो गई। फिलहाल सेलिना के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं। सितंबर 2025 में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उन्हें शादी की 15वीं सालगिरह के तोहफे के बहाने पोस्ट ऑफिस ले जाकर तलाक का नोटिस थमाया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket