Tuesday, 21 Jul 2026 | 06:27 PM

Trending :

Home Cooling Desi Hacks; Cross Ventilation Heat Reduction

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Home Cooling Desi Hacks; Cross Ventilation Heat Reduction | Natural Cooling Without AC

7 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

गर्मियों में घर को ठंडा रखना चैलेंजिंग होता है। हाई टेम्परेचर से छत और दीवारें गर्म हो जाती हैं। इससे ज्यादा गर्मी लगती है और थोड़ी देर भी रहना मुश्किल हो जाता है। लेकिन हर किसी के लिए एसी लगाना और उसे लगातार चलाना संभव नहीं होता है, क्योंकि इससे बिजली का बिल बढ़ता है।

हालांकि कुछ ऐसे आसान और देसी तरीके हैं, जो घर को नेचुरली ठंडा रखने में मदद करते हैं।

आज जरूरत की खबर में हम इस बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • कैसे घर को नेचुरली ठंडा रखें?
  • घर में हीट जनरेशन को रोकने के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट- प्रमोद कुमार मौर्य, चार्टर्ड इंजीनियर (आर्किटेक्ट), लखनऊ

डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर

सवाल- गर्मी में घर में सबसे ज्यादा हीट कहां से और कैसे आती है?

जवाब- इस मौसम में बाहर की गर्म हवा और हाई टेम्परेचर के प्रभाव से घर का तापमान बढ़ जाता है। इसके कई साेर्स हैं-

  • खुली छत
  • पतली दीवारें
  • खुली खिड़कियां और दरवाजे
  • वेंटिलेशन की कमी
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल
  • पेड़ पौधे की कमी

सवाल- क्या अलग–अलग तरह के घर (फ्लैट, इंडिपेंडेंट हाउस) में हीटिंग का तरीका अलग होता है?

जवाब- आर्किटेक्ट प्रमोद कुमार मौर्य बताते हैं कि यह घर की लोकेशन, स्ट्रक्चर, और एयर फ्लो पर निर्भर करता है। पॉइंटर्स से समझिए-

1. फ्लैट

टॉप फ्लोर फ्लैट

  • सबसे ज्यादा गर्म होते हैं, क्योंकि सीधे छत से हीट आती है।

मिड फ्लोर फ्लैट

  • ऊपर-नीचे फ्लैट होने से हीट कम आती है।

साइड फ्लैट

  • अगर पश्चिम या दक्षिण की ओर है तो दीवारों से ज्यादा गर्मी आती है।

2. इंडिपेंडेंट हाउस

  • हर दिशा (छत, दीवारें, खिड़कियां) से हीट आ सकती है।

ग्राउंड फ्लोर

  • जमीन से थोड़ी ठंडक मिलती है, इसलिए ऊपरी फ्लोर की तुलना में कम गर्म होता है।

ऊपरी मंजिल

  • टॉप फ्लोर की वजह से ज्यादा गर्म होता है।

3. बिल्डिंग का मटेरियल और डिजाइन

  • कंक्रीट के घर ज्यादा गर्मी स्टोर करते हैं।
  • पुराने मिट्टी या पत्थर के घर कंक्रीट की तुलना में ठंडे रहते हैं। इनमें नेचुरल इंसुलेशन होता है।

4. आसपास का माहौल

  • आसपास ज्यादा बिल्डिंगों वाले एरिया में हीट ट्रैप होती है।
  • खुले, हरे-भरे एरिया के घर कम गर्म होते हैं।

सवाल- इनडोर और आउटडोर टेम्परेचर में कितना फर्क हो सकता है?

जवाब- इनडोर और आउटडोर तापमान में फर्क आमतौर पर 2 से 10°C तक हो सकता है। यह पूरी तरह घर की बनावट, वेंटिलेशन और कूलिंग उपायों पर निर्भर करता है।

सवाल- ‘ग्रीनहाउस इफेक्ट’ घर के अंदर कैसे काम करता है?

जवाब- घर के अंदर ‘ग्रीनहाउस इफेक्ट’ का मतलब है कि खिड़कियों की कांच से धूप अंदर तो आती है, लेकिन अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। इससे कमरा ‘हीट ट्रैप’ बन जाता है। इसके असर से-

  • कमरे का तापमान तेजी से बढ़ता है।
  • शाम के बाद भी गर्मी बनी रहती है।
  • एसी/कूलिंग की जरूरत बढ़ जाती है।

सवाल- क्या गर्मियों में कूलर, एसी के बिना भी घर को ठंडा रखा जा सकता है?

जवाब- हां, बिल्कुल। इसके लिए नेचुरल तरीके अपनाने होेंगे। ये नेचुरल तरीके मुख्य रूप से तीन काम करते हैं-

  • हीट को अंदर आने से रोकते हैं।
  • अंदर की गर्मी को कम करते हैं।
  • हवा का सही फ्लो बनाए रखते हैं।

इससे घर के अंदर की गर्मी कम होती है और बिना AC के भी घर ठंडा रहता है।

सवाल- ये नेचुरल तरीके क्या हो सकते हैं?

जवाब- इसके लिए हीट को अंदर आने से रोकना और जो गर्मी अंदर है, उसे बाहर निकालना जरूरी है। ग्राफिक में इसके आसान तरीके देखिए-

सवाल- घर में हीट जनरेशन को रोकने के लिए क्या करें?

जवाब- घर में हीट कम करने के लिए-

  • दिन में कुकिंग कम करें।
  • LED बल्ब इस्तेमाल करें।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कम यूज करें।
  • दोपहर में खिड़कियां-पर्दे बंद रखें।

इससे अंदर बनने वाली गर्मी काफी हद तक कंट्रोल रहती है।

सवाल– क्रॉस वेंटिलेशन क्या होता है? क्या हवा का सही फ्लो (एयर सर्कुलेशन) न होने से गर्मी बढ़ती है?

जवाब- पॉइंटर्स से समझते हैं-

  • क्रॉस वेंटिलेशन का मतलब घर में हवा के आने और निकलने का सीधा रास्ता बनाना।
  • जब एक तरफ से खिड़की या दरवाजा खुला हो और सामने या दूसरी दिशा में भी ओपनिंग हो तो हवा एक तरफ से अंदर आती है और दूसरी तरफ से बाहर निकलती है।
  • इससे लगातार एयर सर्कुलेशन बना रहता है।
  • अगर हवा का सही फ्लो नहीं होता तो गर्म हवा कमरे में ट्रैप हो जाती है और गर्मी बढ़ती है।

सवाल- घर के अंदर तापमान ज्यादा होने से किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं?

जवाब- तापमान ज्यादा बढ़ने पर कई फिजिकल और मेंटल प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। डिटेल ग्राफिक में देखें–

सवाल- क्या घर को ठंडा रखने में पौधे भी मदद करते हैं?

जवाब- हां, इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • पौधे अपनी पत्तियों से पानी छोड़ते हैं, जिससे आसपास की हवा थोड़ी ठंडी हो जाती है।
  • बालकनी या खिड़की पर रखे पौधे दीवारों और कांच पर सीधी धूप को रोकते हैं, जिससे अंदर कम गर्मी पहुंचती है।
  • बड़े पौधे या वर्टिकल ग्रीनरी नेचुरल ‘हीट बैरियर’ की तरह काम करते हैं। इससे घर का तापमान कुछ हद तक कम रखा जा सकता है।

सवाल- कौन से पौधे घर को ठंडा रखते हैं?

जवाब- कुछ इनडोर पौधे घर को नेचुरली ठंडा रखने में मदद करते हैं। ग्राफिक में ऐसे पौधों की लिस्ट देखिए-

सवाल- घर की छत पर गार्डन बनाने से घर कैसे ठंडा रहता है?

जवाब- इसके साइंस को नीचे पॉइंटर्स में समझिए–

  • मिट्टी और पौधे छत पर एक इंसुलेशन लेयर बना देते हैं, जो सूरज की गर्मी को सीधे छत तक पहुंचने से रोकती है।
  • यह कंक्रीट के हीट एब्जॉर्प्शन को घटाते हैं। इससे तेज धूप में भी कम गर्मी जमा होती है और सूर्यास्त के बाद घर जल्दी ठंडा हो जाता है।

सवाल- क्या हमारी रोजमर्रा की आदतें भी घर के तापमान को बढ़ा सकती हैं?

जवाब- हां, डेली लाइफ के कुछ काम घर का तापमान बढ़ा सकते हैं। जैसेकि-

  • दिन में बार-बार गैस चलाना।
  • ओवन या माइक्रोवेव चलाना।
  • ज्यादा हीट देने वाले उपकरण यूज करना।
  • खिड़कियां-पर्दे खुले छोड़ना।

घर को नेचुरली ठंडा रखने के सवाल और उससे जुड़े जवाब

सवाल- क्या इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों से घर का टेम्परेचर बढ़ता है?

जवाब- हां, ये सामान हीट जनरेट करते हैं। इससे घर का टेम्परेचर बढ़ता है।

सवाल- क्या गैस स्टोव से भी घर के अंदर का टेम्परेचर बढ़ता है?

जवाब- हां, यह काफी गर्मी पैदा करता है।

सवाल- सीलिंग फैन का सही उपयोग कैसे करें कि ज्यादा कूलिंग मिले?

जवाब- फैन को एंटी-क्लॉकवाइज (स्पीड तेज) चलाएं, ताकि ठंडी हवा नीचे आए।

सवाल- क्या एग्जॉस्ट फैन या किचन चिमनी गर्मी कम करने में मदद करते हैं?

जवाब- हां, ये गर्म और भाप वाली हवा को बाहर निकालकर घर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

………………………………………………..

ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर– गर्मियों में ज्यादा नहीं आएगा बिजली बिल:एसी चलाते हुए न करें ये 19 गलतियां, बिजली बचाने के 12 स्मार्ट टिप्स

गर्मियां आते ही लोग एयर कंडीशनर चलाना शुरू कर देते हैं। इससे गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है। हालांकि, अगर एसी यूज करने के तरीकों में कुछ छोटे-छोटे बदलाव किए जाएं, तो बिजली बिल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
15 अप्रैल को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट:शिक्षा मंत्री बोले- MP बोर्ड के रिजल्ट 'फुलप्रूफ'; 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

April 13, 2026/
10:45 pm

मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होगा। स्कूल शिक्षा विभाग के...

सिंगर आशा भोसले अस्पताल में भर्ती:ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन से बिगड़ी तबीयत; पोती जनाई ने दी हेल्थ अपडेट

April 12, 2026/
4:30 am

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले को शनिवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें ज्यादा...

रणवीर सिंह ने डॉन 3 का साइनिंग अमाउंट लौटाया:क्रिएटिव डिफरेंस से शुरू हुआ था विवाद, आमिर खान ने भी की थी मामला सुलझाने की कोशिश

April 22, 2026/
12:37 pm

लंबे विवाद के बाद अब रणवीर सिंह ने डॉन 3 को आधिकारिक तौर पर छोड़ दिया है। मेकर्स से विवाद...

IPL 2026 Playoffs: Punjabs Crucial Match

May 23, 2026/
4:30 am

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के लीग स्टेज में प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है।...

US-ईरान तनाव के बीच अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता:कहा- मैं सुरक्षित हूं, समय बहुत कठिन है, एक्ट्रेस ने जल्द भारत लौटने की उम्मीद जताई

March 1, 2026/
2:54 pm

फिल्म ‘जन्नत’ 2 फेम और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने रविवार को बताया कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर मिसाइल...

arw img

March 20, 2026/
12:05 pm

होमवीडियोकृषि आपने देखा है सिंदूर का पौधा? कई बीमारियों में भी कारगर, जानें फायदे X आपने देखा है सिंदूर का...

छिंदवाड़ा सांसद का जन्मदिन:आंगनवाड़ी को 100 पंखे, विकासखंडों के लिए 50 पानी टैंकर; रक्तदान शिविर भी लगेगा

April 29, 2026/
8:20 am

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू के जन्मदिन पर बुधवार दोपहर 12 बजे सांसद कार्यालय के सामने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया...

Preeti, Priya, Arundhati Reach Finals; Nikhat Zareen Out

April 7, 2026/
8:10 am

10 मिनट पहले कॉपी लिंक मंगोलिया के उलानबटोर में चल रही एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत के लिए सोमवार...

राजनीति

Home Cooling Desi Hacks; Cross Ventilation Heat Reduction

Home Cooling Desi Hacks; Cross Ventilation Heat Reduction
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Home Cooling Desi Hacks; Cross Ventilation Heat Reduction | Natural Cooling Without AC

7 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

गर्मियों में घर को ठंडा रखना चैलेंजिंग होता है। हाई टेम्परेचर से छत और दीवारें गर्म हो जाती हैं। इससे ज्यादा गर्मी लगती है और थोड़ी देर भी रहना मुश्किल हो जाता है। लेकिन हर किसी के लिए एसी लगाना और उसे लगातार चलाना संभव नहीं होता है, क्योंकि इससे बिजली का बिल बढ़ता है।

हालांकि कुछ ऐसे आसान और देसी तरीके हैं, जो घर को नेचुरली ठंडा रखने में मदद करते हैं।

आज जरूरत की खबर में हम इस बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • कैसे घर को नेचुरली ठंडा रखें?
  • घर में हीट जनरेशन को रोकने के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट- प्रमोद कुमार मौर्य, चार्टर्ड इंजीनियर (आर्किटेक्ट), लखनऊ

डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर

सवाल- गर्मी में घर में सबसे ज्यादा हीट कहां से और कैसे आती है?

जवाब- इस मौसम में बाहर की गर्म हवा और हाई टेम्परेचर के प्रभाव से घर का तापमान बढ़ जाता है। इसके कई साेर्स हैं-

  • खुली छत
  • पतली दीवारें
  • खुली खिड़कियां और दरवाजे
  • वेंटिलेशन की कमी
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल
  • पेड़ पौधे की कमी

सवाल- क्या अलग–अलग तरह के घर (फ्लैट, इंडिपेंडेंट हाउस) में हीटिंग का तरीका अलग होता है?

जवाब- आर्किटेक्ट प्रमोद कुमार मौर्य बताते हैं कि यह घर की लोकेशन, स्ट्रक्चर, और एयर फ्लो पर निर्भर करता है। पॉइंटर्स से समझिए-

1. फ्लैट

टॉप फ्लोर फ्लैट

  • सबसे ज्यादा गर्म होते हैं, क्योंकि सीधे छत से हीट आती है।

मिड फ्लोर फ्लैट

  • ऊपर-नीचे फ्लैट होने से हीट कम आती है।

साइड फ्लैट

  • अगर पश्चिम या दक्षिण की ओर है तो दीवारों से ज्यादा गर्मी आती है।

2. इंडिपेंडेंट हाउस

  • हर दिशा (छत, दीवारें, खिड़कियां) से हीट आ सकती है।

ग्राउंड फ्लोर

  • जमीन से थोड़ी ठंडक मिलती है, इसलिए ऊपरी फ्लोर की तुलना में कम गर्म होता है।

ऊपरी मंजिल

  • टॉप फ्लोर की वजह से ज्यादा गर्म होता है।

3. बिल्डिंग का मटेरियल और डिजाइन

  • कंक्रीट के घर ज्यादा गर्मी स्टोर करते हैं।
  • पुराने मिट्टी या पत्थर के घर कंक्रीट की तुलना में ठंडे रहते हैं। इनमें नेचुरल इंसुलेशन होता है।

4. आसपास का माहौल

  • आसपास ज्यादा बिल्डिंगों वाले एरिया में हीट ट्रैप होती है।
  • खुले, हरे-भरे एरिया के घर कम गर्म होते हैं।

सवाल- इनडोर और आउटडोर टेम्परेचर में कितना फर्क हो सकता है?

जवाब- इनडोर और आउटडोर तापमान में फर्क आमतौर पर 2 से 10°C तक हो सकता है। यह पूरी तरह घर की बनावट, वेंटिलेशन और कूलिंग उपायों पर निर्भर करता है।

सवाल- ‘ग्रीनहाउस इफेक्ट’ घर के अंदर कैसे काम करता है?

जवाब- घर के अंदर ‘ग्रीनहाउस इफेक्ट’ का मतलब है कि खिड़कियों की कांच से धूप अंदर तो आती है, लेकिन अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। इससे कमरा ‘हीट ट्रैप’ बन जाता है। इसके असर से-

  • कमरे का तापमान तेजी से बढ़ता है।
  • शाम के बाद भी गर्मी बनी रहती है।
  • एसी/कूलिंग की जरूरत बढ़ जाती है।

सवाल- क्या गर्मियों में कूलर, एसी के बिना भी घर को ठंडा रखा जा सकता है?

जवाब- हां, बिल्कुल। इसके लिए नेचुरल तरीके अपनाने होेंगे। ये नेचुरल तरीके मुख्य रूप से तीन काम करते हैं-

  • हीट को अंदर आने से रोकते हैं।
  • अंदर की गर्मी को कम करते हैं।
  • हवा का सही फ्लो बनाए रखते हैं।

इससे घर के अंदर की गर्मी कम होती है और बिना AC के भी घर ठंडा रहता है।

सवाल- ये नेचुरल तरीके क्या हो सकते हैं?

जवाब- इसके लिए हीट को अंदर आने से रोकना और जो गर्मी अंदर है, उसे बाहर निकालना जरूरी है। ग्राफिक में इसके आसान तरीके देखिए-

सवाल- घर में हीट जनरेशन को रोकने के लिए क्या करें?

जवाब- घर में हीट कम करने के लिए-

  • दिन में कुकिंग कम करें।
  • LED बल्ब इस्तेमाल करें।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कम यूज करें।
  • दोपहर में खिड़कियां-पर्दे बंद रखें।

इससे अंदर बनने वाली गर्मी काफी हद तक कंट्रोल रहती है।

सवाल– क्रॉस वेंटिलेशन क्या होता है? क्या हवा का सही फ्लो (एयर सर्कुलेशन) न होने से गर्मी बढ़ती है?

जवाब- पॉइंटर्स से समझते हैं-

  • क्रॉस वेंटिलेशन का मतलब घर में हवा के आने और निकलने का सीधा रास्ता बनाना।
  • जब एक तरफ से खिड़की या दरवाजा खुला हो और सामने या दूसरी दिशा में भी ओपनिंग हो तो हवा एक तरफ से अंदर आती है और दूसरी तरफ से बाहर निकलती है।
  • इससे लगातार एयर सर्कुलेशन बना रहता है।
  • अगर हवा का सही फ्लो नहीं होता तो गर्म हवा कमरे में ट्रैप हो जाती है और गर्मी बढ़ती है।

सवाल- घर के अंदर तापमान ज्यादा होने से किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं?

जवाब- तापमान ज्यादा बढ़ने पर कई फिजिकल और मेंटल प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। डिटेल ग्राफिक में देखें–

सवाल- क्या घर को ठंडा रखने में पौधे भी मदद करते हैं?

जवाब- हां, इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • पौधे अपनी पत्तियों से पानी छोड़ते हैं, जिससे आसपास की हवा थोड़ी ठंडी हो जाती है।
  • बालकनी या खिड़की पर रखे पौधे दीवारों और कांच पर सीधी धूप को रोकते हैं, जिससे अंदर कम गर्मी पहुंचती है।
  • बड़े पौधे या वर्टिकल ग्रीनरी नेचुरल ‘हीट बैरियर’ की तरह काम करते हैं। इससे घर का तापमान कुछ हद तक कम रखा जा सकता है।

सवाल- कौन से पौधे घर को ठंडा रखते हैं?

जवाब- कुछ इनडोर पौधे घर को नेचुरली ठंडा रखने में मदद करते हैं। ग्राफिक में ऐसे पौधों की लिस्ट देखिए-

सवाल- घर की छत पर गार्डन बनाने से घर कैसे ठंडा रहता है?

जवाब- इसके साइंस को नीचे पॉइंटर्स में समझिए–

  • मिट्टी और पौधे छत पर एक इंसुलेशन लेयर बना देते हैं, जो सूरज की गर्मी को सीधे छत तक पहुंचने से रोकती है।
  • यह कंक्रीट के हीट एब्जॉर्प्शन को घटाते हैं। इससे तेज धूप में भी कम गर्मी जमा होती है और सूर्यास्त के बाद घर जल्दी ठंडा हो जाता है।

सवाल- क्या हमारी रोजमर्रा की आदतें भी घर के तापमान को बढ़ा सकती हैं?

जवाब- हां, डेली लाइफ के कुछ काम घर का तापमान बढ़ा सकते हैं। जैसेकि-

  • दिन में बार-बार गैस चलाना।
  • ओवन या माइक्रोवेव चलाना।
  • ज्यादा हीट देने वाले उपकरण यूज करना।
  • खिड़कियां-पर्दे खुले छोड़ना।

घर को नेचुरली ठंडा रखने के सवाल और उससे जुड़े जवाब

सवाल- क्या इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों से घर का टेम्परेचर बढ़ता है?

जवाब- हां, ये सामान हीट जनरेट करते हैं। इससे घर का टेम्परेचर बढ़ता है।

सवाल- क्या गैस स्टोव से भी घर के अंदर का टेम्परेचर बढ़ता है?

जवाब- हां, यह काफी गर्मी पैदा करता है।

सवाल- सीलिंग फैन का सही उपयोग कैसे करें कि ज्यादा कूलिंग मिले?

जवाब- फैन को एंटी-क्लॉकवाइज (स्पीड तेज) चलाएं, ताकि ठंडी हवा नीचे आए।

सवाल- क्या एग्जॉस्ट फैन या किचन चिमनी गर्मी कम करने में मदद करते हैं?

जवाब- हां, ये गर्म और भाप वाली हवा को बाहर निकालकर घर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

………………………………………………..

ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर– गर्मियों में ज्यादा नहीं आएगा बिजली बिल:एसी चलाते हुए न करें ये 19 गलतियां, बिजली बचाने के 12 स्मार्ट टिप्स

गर्मियां आते ही लोग एयर कंडीशनर चलाना शुरू कर देते हैं। इससे गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है। हालांकि, अगर एसी यूज करने के तरीकों में कुछ छोटे-छोटे बदलाव किए जाएं, तो बिजली बिल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket