Saturday, 05 Sep 2026 | 06:27 AM

Trending :

बाजार में सिर्फ 40 दिन के लिए मिलता है यह फल, इसका मटर जितना साइज, खट्टा-मीठा स्वाद बना देगा दीवाना

authorimg

Last Updated:

Falsa Fruit Health Benefits: फालसा एक ऐसा मौसमी फल है, जो गर्मियों में सिर्फ कुछ हफ्तों के लिए बाजार में मिलता है. यह छुटकू सा फल शरीर को ठंडक देने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने में बेहद फायदेमंद होता है. गर्मियों में इसे खाने से लू और डिहाइड्रेशन से भी बचाव होता है. फालसा का खट्टा-मीठा स्वाद सभी लोगों को खूब पसंद आता है.

Zoom

फालसा बाजार में सिर्फ कुछ दिनों के लिए आता है और सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

Health Benefits of Falsa: गर्मी के मौसम में कुछ ऐसे फल भी आते हैं, जो बहुत कम समय के लिए बाजार में मिलते हैं, लेकिन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. ऐसा ही एक खास फल फालसा है, जो आमतौर पर सिर्फ 40 से 45 दिनों के लिए ही बाजार में उपलब्ध होता है. इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है और यह शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है. फालसा को गर्मियों का नेचुरल कूलिंग फल माना जाता है. इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है. तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. इसे खाने से शरीर में ठंडक महसूस होती है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया फालसा छोटा होता है, लेकिन इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है. फालसा विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है. ये सभी मिलकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं. खासकर गर्मियों में होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करने में यह काफी असरदार होता है. पाचन तंत्र के लिए भी फालसा बहुत फायदेमंद होता है. यह पेट को ठंडक देता है और एसिडिटी, जलन और कब्ज से राहत दिलाता है. इसके नियमित सेवन से डाइजेशन बेहतर होता है और पेट हल्का महसूस होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट के मुताबिक फालसा का सेवन आप सीधे फल के रूप में कर सकते हैं या इसका शरबत बनाकर भी पी सकते हैं. इसका जूस भी काफी लोकप्रिय है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और गर्मी से राहत दिलाता है. खास बात यह है कि यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखता है. अगर आपको बाजार में फालसा नजर आए, तो इसे नजरअंदाज न करें. कम समय के लिए मिलने वाला यह फल सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. गर्मियों में इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप खुद को फिट, ठंडा और एनर्जेटिक रख सकते हैं. इसकी कीमत ज्यादा होती है, लेकिन रोज कम मात्रा में खाएंगे, तब भी गजब के फायदे मिलेंगे.

अगर आप फालसा का शरबत बनाना चाहते हैं, तो यह बहुत आसान है. सबसे पहले ताजे फालसे को अच्छी तरह धो लें, फिर उन्हें हल्के से मसलकर या मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें. इसके बाद इस मिश्रण को छानकर बीज अलग कर लें. अब इसमें स्वादानुसार चीनी या गुड़ मिलाएं, साथ में चुटकी भर काला नमक और चाहें तो थोड़ा भुना जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं. इसे अच्छे से मिलाकर ठंडा करने के लिए कुछ देर फ्रिज में रखें या बर्फ डालकर सर्व करें. इस तरह शरबत तैयार हो जाएगा.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंदौर में पैक हो रहा था नकली टाटा नमक:840 पैकेट और 1850 किलो कच्चा माल मिला, दिल्ली से बुलवाता था पैकिंग का सामान

April 13, 2026/
10:44 pm

इंदौर के एरोड्रम इलाके में टाटा नमक की नकली पैकिंग करने वाली फैक्ट्री पर पुलिस ने दबिश दी। यहां से...

Valsad Asaram Visit | Supporters Block Media, Cover Faces

February 24, 2026/
5:12 pm

वलसाड32 मिनट पहले कॉपी लिंक समर्थकों ने मीडियाकर्मियों को कैमरों को ढंकने की कोशिश की। दुष्कर्म के केस में आजीवन...

रामायण फिल्म में विद्वान और योद्धा दिखेगा रावण:यश निभा रहे रावण का किरदार; दिवाली 2026 को रिलीज होगा पहला पार्ट

April 7, 2026/
6:00 pm

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ टीजर रिलीज के बाद से चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम...

बुमराह पंजाब के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं:हार्दिक-सूर्या धर्मशाला नहीं पहुंचे, प्लेऑफ की रेस से बाहर है मुंबई

May 14, 2026/
4:31 pm

पंजाब किंग्स के खिलाफ आज रात मुंबई इंडियंस नए कप्ताम के साथ उतर सकती है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक...

केरलम के सीएम का ऐलान 24 घंटे के भीतर:राहुल से मिलने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का दावा; वेणुगोपाल पहली पसंद

May 12, 2026/
3:51 pm

केरलम के अगले सीएम के नाम की घोषणा अगले 24 घंटे में हो सकती है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के....

माफी मांगने के लिए पैरों पर गिर गई थीं कश्मीरा:सुनीता आहूजा सुलह पर बोलीं- रो-रोकर माफी मांगी, कृष्णा बोले- हमारे बारे में बातें हो रही हैं

July 1, 2026/
10:34 am

इन दिनों रियलिटी शो लॉक अप में नजर आ रहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बाजार में सिर्फ 40 दिन के लिए मिलता है यह फल, इसका मटर जितना साइज, खट्टा-मीठा स्वाद बना देगा दीवाना

authorimg

Last Updated:

Falsa Fruit Health Benefits: फालसा एक ऐसा मौसमी फल है, जो गर्मियों में सिर्फ कुछ हफ्तों के लिए बाजार में मिलता है. यह छुटकू सा फल शरीर को ठंडक देने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने में बेहद फायदेमंद होता है. गर्मियों में इसे खाने से लू और डिहाइड्रेशन से भी बचाव होता है. फालसा का खट्टा-मीठा स्वाद सभी लोगों को खूब पसंद आता है.

Zoom

फालसा बाजार में सिर्फ कुछ दिनों के लिए आता है और सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

Health Benefits of Falsa: गर्मी के मौसम में कुछ ऐसे फल भी आते हैं, जो बहुत कम समय के लिए बाजार में मिलते हैं, लेकिन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. ऐसा ही एक खास फल फालसा है, जो आमतौर पर सिर्फ 40 से 45 दिनों के लिए ही बाजार में उपलब्ध होता है. इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है और यह शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है. फालसा को गर्मियों का नेचुरल कूलिंग फल माना जाता है. इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है. तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. इसे खाने से शरीर में ठंडक महसूस होती है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया फालसा छोटा होता है, लेकिन इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है. फालसा विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है. ये सभी मिलकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं. खासकर गर्मियों में होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करने में यह काफी असरदार होता है. पाचन तंत्र के लिए भी फालसा बहुत फायदेमंद होता है. यह पेट को ठंडक देता है और एसिडिटी, जलन और कब्ज से राहत दिलाता है. इसके नियमित सेवन से डाइजेशन बेहतर होता है और पेट हल्का महसूस होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट के मुताबिक फालसा का सेवन आप सीधे फल के रूप में कर सकते हैं या इसका शरबत बनाकर भी पी सकते हैं. इसका जूस भी काफी लोकप्रिय है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और गर्मी से राहत दिलाता है. खास बात यह है कि यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखता है. अगर आपको बाजार में फालसा नजर आए, तो इसे नजरअंदाज न करें. कम समय के लिए मिलने वाला यह फल सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. गर्मियों में इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप खुद को फिट, ठंडा और एनर्जेटिक रख सकते हैं. इसकी कीमत ज्यादा होती है, लेकिन रोज कम मात्रा में खाएंगे, तब भी गजब के फायदे मिलेंगे.

अगर आप फालसा का शरबत बनाना चाहते हैं, तो यह बहुत आसान है. सबसे पहले ताजे फालसे को अच्छी तरह धो लें, फिर उन्हें हल्के से मसलकर या मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें. इसके बाद इस मिश्रण को छानकर बीज अलग कर लें. अब इसमें स्वादानुसार चीनी या गुड़ मिलाएं, साथ में चुटकी भर काला नमक और चाहें तो थोड़ा भुना जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं. इसे अच्छे से मिलाकर ठंडा करने के लिए कुछ देर फ्रिज में रखें या बर्फ डालकर सर्व करें. इस तरह शरबत तैयार हो जाएगा.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket