Friday, 09 Oct 2026 | 01:01 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मी में बार-बार गला सूखना, नॉर्मल या किस बीमारी का संकेत? ENT एक्सपर्ट ने दी ये चेतावनी

authorimg

Last Updated:

Frequent Dry Throats Causes: अगर गला सूखने की समस्या बार-बार हो रही है और लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. ये सिर्फ गर्मी का साइड इफेक्ट नहीं होता है, बल्कि गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत भी हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गर्मी के मौसम में ज्यादा प्यास लगना और गला सूखना आम बात होती है. दरअसल, ऐसा तेज धूप और गर्म हवाओं के प्रभाव से होता है, जिसमें से शरीर जल्दी पानी खोने लगता है. लेकिन अगर आपका गला बार-बार सूख रहा है और पानी पीने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

मेडफर्स्ट ईएनटी सेंटर में कंसल्टेंट, डॉक्टर राजेश भारद्वाज बताते हैं कि गला सूखना कई बार सिर्फ गर्मी का असर होता है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह शरीर में चल रही किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है. इसलिए लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है.

बार-बार गला सूखने का कारण

गर्मी का साइड इफेक्ट
गर्मियों में शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है. पसीने के साथ शरीर का पानी और जरूरी मिनरल्स भी कम होने लगते हैं. जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इसका सबसे आम संकेत गला और मुंह सूखना होता है. इसके अलावा व्यक्ति को कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द और थकान जैसी परेशानियां भी महसूस हो सकती हैं. कई लोगों को बार-बार पानी पीने की इच्छा होती है, लेकिन फिर भी राहत नहीं मिलती. ऐसी स्थिति में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना चाहिए। साथ ही नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ, जूस और दूसरे तरल पदार्थ भी लेने चाहिए.

डायबिटीज का संकेत
बार-बार गला सूखना डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी का संकेत भी हो सकता है. जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो व्यक्ति को ज्यादा प्यास लगने लगती ह. इसके साथ बार-बार पेशाब आना, जल्दी थक जाना और अचानक वजन कम होना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति को ये समस्याएं लगातार महसूस हो रही हैं, तो उसे डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए. समय रहते शुगर की पहचान होने से बीमारी को कंट्रोल करना आसान हो जाता है.

थायराइड बढ़ने का असर
थायरॉइड की बीमारी होने पर भी कई लोगों को यह परेशानी होती है. थायरॉइड लार ग्रंथियों के कामकाज को प्रभावित करता है, जो लार उत्पादन को कंट्रोल करती हैं. जब ये ग्रंथियां खराब हो जाती हैं, तो वे पर्याप्त लार नहीं बना पातीं, जिससे सूखे और फटे होंठ, बोलने और निगलने में कठिनाई जैसी समस्याएं होने लगती है.

ये भी हैं कारण
कुछ लोगों का गला इसलिए भी सूखता है क्योंकि वे मुंह से सांस लेते हैं. यह समस्या खासकर उन लोगों में ज्यादा होती है जिन्हें खर्राटे आते हैं या नाक बंद रहने की परेशानी रहती है. रात में एसी में सोने से भी कई बार सुबह उठने पर गला सूखा महसूस होता है. इसके अलावा एलर्जी, ज्यादा कैफीन का सेवन, धूम्रपान और स्ट्रेस के कारण भी ऐसा हो सकता है. अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो ईएनटी यानी कान, नाक और गला विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Punjab Kings Vs Rajasthan Royals Live Score: Follow latest updates from IPL 2026. (BCCI/AP)

April 28, 2026/
8:14 pm

आखरी अपडेट:28 अप्रैल, 2026, 20:14 IST पीएम मोदी ने कहा कि मतदाताओं ने एक बार फिर राज्य सरकार के “जन-केंद्रित...

FIDE Chess Candidates 2026 Update; Vaishali Rameshbabu

April 10, 2026/
11:11 am

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने FIDE चेस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के विमेंस कैटेगरी के...

MVA Backs Sharad Pawar For Rajya Sabha; Voting March 16

March 4, 2026/
9:26 pm

मुंबई2 घंटे पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र में विपक्ष के गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) ने राज्यसभा चुनाव में राज्य से एनसीपी...

पांच दिन में 41 से 45 डिग्री पहुंचा तापमान:श्योपुर में भीषण गर्मी से दोपहर में बाजार में सन्नाटा, मौसम विशेषज्ञ बोले- बढ़ सकता है टेम्प्रेचर

April 28, 2026/
12:39 pm

श्योपुर जिले में गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले पांच दिनों से लगातार तापमान में...

गोरखपुर में पवन सिंह ने 'टच बडी' गाना किया लॉन्च:कहा- खुद को पूरी तरह झोंक दिया, फैंस में जबरदस्त उत्साह; काजल राघवानी के साथ डांस किया

March 28, 2026/
8:12 pm

गोरखपुर में भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का ने अपना नया गाना “टच बडी” लॉन्च कर दिया गया।...

कार्टियर घड़ियों से 300% तक लाभ, रोलेक्स पिछड़ी:निवेश में अब सिर्फ शेयर या सोना ही मुनाफे की गारंटी नहीं; लग्जरी घड़ियां भी एसेट क्लास

April 3, 2026/
12:39 pm

क्या आपकी कलाई पर बंधी घड़ी आपके बैंक एफडी, शेयर या रियल एस्टेट से बेहतर रिटर्न दे सकती है? लग्जरी...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: '25 दिन में गैस हो तो खाना कैसे बंद होगा', सीएम ममता बनर्जी का एलपीजी को लेकर सरकार पर तंज वार

March 26, 2026/
7:57 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 से...

पहली बार ऑस्कर में भी कास्टिंग के लिए अवॉर्ड:महीनों की रिसर्च और हजारों ऑडिशन; ऐसे चुने जाते हैं फिल्मों के यादगार किरदार

June 27, 2026/
1:32 pm

किसी फिल्म या वेब सीरीज की सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि किस किरदार के लिए किस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मी में बार-बार गला सूखना, नॉर्मल या किस बीमारी का संकेत? ENT एक्सपर्ट ने दी ये चेतावनी

authorimg

Last Updated:

Frequent Dry Throats Causes: अगर गला सूखने की समस्या बार-बार हो रही है और लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. ये सिर्फ गर्मी का साइड इफेक्ट नहीं होता है, बल्कि गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत भी हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गर्मी के मौसम में ज्यादा प्यास लगना और गला सूखना आम बात होती है. दरअसल, ऐसा तेज धूप और गर्म हवाओं के प्रभाव से होता है, जिसमें से शरीर जल्दी पानी खोने लगता है. लेकिन अगर आपका गला बार-बार सूख रहा है और पानी पीने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

मेडफर्स्ट ईएनटी सेंटर में कंसल्टेंट, डॉक्टर राजेश भारद्वाज बताते हैं कि गला सूखना कई बार सिर्फ गर्मी का असर होता है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह शरीर में चल रही किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है. इसलिए लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है.

बार-बार गला सूखने का कारण

गर्मी का साइड इफेक्ट
गर्मियों में शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है. पसीने के साथ शरीर का पानी और जरूरी मिनरल्स भी कम होने लगते हैं. जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इसका सबसे आम संकेत गला और मुंह सूखना होता है. इसके अलावा व्यक्ति को कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द और थकान जैसी परेशानियां भी महसूस हो सकती हैं. कई लोगों को बार-बार पानी पीने की इच्छा होती है, लेकिन फिर भी राहत नहीं मिलती. ऐसी स्थिति में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना चाहिए। साथ ही नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ, जूस और दूसरे तरल पदार्थ भी लेने चाहिए.

डायबिटीज का संकेत
बार-बार गला सूखना डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी का संकेत भी हो सकता है. जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो व्यक्ति को ज्यादा प्यास लगने लगती ह. इसके साथ बार-बार पेशाब आना, जल्दी थक जाना और अचानक वजन कम होना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति को ये समस्याएं लगातार महसूस हो रही हैं, तो उसे डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए. समय रहते शुगर की पहचान होने से बीमारी को कंट्रोल करना आसान हो जाता है.

थायराइड बढ़ने का असर
थायरॉइड की बीमारी होने पर भी कई लोगों को यह परेशानी होती है. थायरॉइड लार ग्रंथियों के कामकाज को प्रभावित करता है, जो लार उत्पादन को कंट्रोल करती हैं. जब ये ग्रंथियां खराब हो जाती हैं, तो वे पर्याप्त लार नहीं बना पातीं, जिससे सूखे और फटे होंठ, बोलने और निगलने में कठिनाई जैसी समस्याएं होने लगती है.

ये भी हैं कारण
कुछ लोगों का गला इसलिए भी सूखता है क्योंकि वे मुंह से सांस लेते हैं. यह समस्या खासकर उन लोगों में ज्यादा होती है जिन्हें खर्राटे आते हैं या नाक बंद रहने की परेशानी रहती है. रात में एसी में सोने से भी कई बार सुबह उठने पर गला सूखा महसूस होता है. इसके अलावा एलर्जी, ज्यादा कैफीन का सेवन, धूम्रपान और स्ट्रेस के कारण भी ऐसा हो सकता है. अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो ईएनटी यानी कान, नाक और गला विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket