Tuesday, 21 Jul 2026 | 08:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

SI भर्ती री-एग्जाम- 2.30 लाख अभ्यर्थियों ने किया किनारा:859 पदों के लिए 3 की जगह सिर्फ 1 दिन में ही होगी परीक्षा

पेपर लीक को लेकर चर्चित रही एसआई भर्ती-2021 का री-एग्जाम अब सिर्फ 1 दिन में होगा। पहले यह परीक्षा 3 दिन में हुई थी। इसका कारण इस एग्जाम में शामिल होने के लिए रुचि दिखाने वाले कैंडिडेट्स की संख्या का अब केवल करीब एक लाख 53 हजार ही होना है। हालांकि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने इसके लिए अधिकृत रूप से आदेश जारी नहीं किया है। RPSC ने एसआई भर्ती-2021 के री-एग्जाम की डेट 20 सितंबर 2026 प्रस्तावित की है। उधर, SI भर्ती-2021 में इस बार पेपर की सुरक्षा और अभ्यर्थी की चेकिंग के लिए भी कई नए प्रयोग शुरू होंगे। इस भर्ती परीक्षा के लिए 7 लाख 97 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। 3 लाख 83 हजार 97 कैंडिडेट्स पिछले एग्जाम में शामिल हुए थे। एग्जाम रद्द होने के बाद फिर से एग्जाम कराने का निर्णय हुआ तो केवल पहले एग्जाम में शामिल होने वाले लोगों को ही मौका दिया। री-एग्जाम के लिए इन 3.83 लाख कैंडिडेट्स को पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया गया था। इसमें 1 लाख 53 हजार ने ही रुचि दिखाई। दो लाख 30 हजार कैंडिडेट्स ने किनारा कर लिया। 8 मई 2026 को आयोग ने 859 पदों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय किया था। इस री-एग्जाम में पहले परीक्षा 13 से 15 सितंबर 2021 तक हुई थी। इस भर्ती के लिए 7.97 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए थे। 1 लाख 53 हजार कैंडिडेट्स ने ही दिखाई रुचि कैंडिडेट्स को उनके पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने के लिए 16 से 30 मई 2026 तक प्रक्रिया चली। इस दौरान अभ्यर्थी को मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और घर का पता आदि जानकारी अपडेट करनी थी। आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन करने से पहले अभ्यर्थी को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) में KVC प्रक्रिया पूरी करनी थी। यदि अभ्यर्थी किसी प्रविष्टि (कॉलम) में संशोधन नहीं करना चाहता तो भी आवेदन-पत्र को एडिट मोड में खोलकर ‘संशोधन की जरूरत न होने’ संबंधी घोषणा और OTR में इस्तेमाल फोटो, सिग्नेचर और अंगूठा निशान के प्रयोग के लिए सहमति अनिवार्य रूप से देनी थी। परंतु 3 लाख 83 हजार 97 में से 1 लाख 53 हजार कैंडिडेट्स ने ही ऐसा किया। अब जानिए- पिछली एसआई भर्ती-2021 और री-एग्जाम में क्या होगा फर्क… 1. सेंटर पर आधे घंटे पहले पेपर पहुंचेंगे परीक्षा के पेपर सेंटर पर अब आधे घंटे पहले ही पहुंचते हैं। इससे पेपर लीक की संभावना कम हो गई है। साथ ही इसमें डिजिटल लॉक व सिक्योरिटी सिस्टम है। पेपर पहुंचने से लेकर खुलने और बंटने तक की वीडियोग्राफी होती है। इसके पूरे प्रोसेस की भी एंट्री होती है। 2. एक घंटे पहले ही सेंटर पर एंट्री सभी कैंडिडेट्स की एंट्री परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही हो जाती है। एंट्री के बाद ही पेपर पहुंचते हैं। पहले की व्यवस्था में कैंडिडेट्स की एंट्री से पहले ही सेंटर पर पेपर पहुंच जाते थे। 3. लाइव फोटो कैप्चर की सुविधा वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव किया है। डमी कैंडिडेट और फोटो टेंपरिंग कर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स पर लगाम लगाने के लिए लाइव फोटो कैप्चर शुरू किया गया है। परीक्षा के दौरान की गई वीडियोग्राफी में अभ्यर्थी का मिलान ओटीआर में कैप्चर की फोटो से किया जाता है। 4. हैंडराइटिंग का सैंपल लिया जाएगा उम्मीदवार को परीक्षक के सामने हस्ताक्षर (साइन) करने और अंगूठे का निशान लगाना होता है। अभ्यथी की हैंडराइटिंग का नमूना (सैंपल) अटेंडेंस शीट में कैप्चर किया जाएगा। उम्मीदवार को निरीक्षक की उपस्थिति में एक वाक्य लिखना होगा और इसे सत्यापित करके हस्ताक्षर करना होगा। 5. एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड-वाटर मार्क होगा कैंडिडेट्स की ओर से एडमिट कार्ड से अब आसानी से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। एडमिट कार्ड में वाटरमार्क और क्यूआर कोड स्कैनर है। वाटरमार्क में उम्मीदवार की फोटो होती है और क्यूआर कोड में उम्मीदवार का विवरण होता है। जो पिछली भर्ती में नहीं था। 6. ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प मिलेगा ओएमआर शीट में पांच विकल्प दिए हैं। सभी विकल्पों में से एक को चुनना अनिवार्य है। इससे पहले उम्मीदवारों को चार विकल्पों में से एक उत्तर को बोल्ड करना होता था। अब यदि उम्मीदवार प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं तो पांचवां विकल्प भरना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर नेगेटिव मार्किंग और अपात्र घोषित करने का प्रावधान है। जो पिछली बार नहीं था। 7. इंटरव्यू में टोकन सिस्टम इंटरव्यू में टोकन प्रणाली शुरू की गई है। इसमें एक उम्मीदवार गुमनाम रूप से टोकन चुनता है और साक्षात्कार बोर्ड को उसी आधार पर आवंटित किया जाता है। ऐसे में इंटरव्यू से पहले किसी को पता नहीं चलता कि कौनसा कैंडिडेट किस बोर्ड में इंटरव्यू देगा। 8. बडे़ आकार की फोटो अनिवार्य अटेंडेंस शीट प्रोफार्मा में भी सुधार किया गया है। इसमें बड़े आकार की फोटो और उम्मीदवार की अंगुलियों के निशान शामिल हैं। जो पिछली बार की परीक्षा में नहीं थे।
एसआई भर्ती-2021 एसआई भर्ती-2021 में बड़ी गिरफ्तारियां… 1. पूर्व RPSC मेंबर और बेटे-बेटी अरेस्ट- सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में RPSC के पूर्व सदस्य रामूराम राईका, उसके बेटे देवेश राईका और शोभा राईका की भी गिरफ्तारी हुई थी। देवेश राईका और शोभा राईका को जमानत मिल चुकी है। रामूराम राईका को 4 जुलाई 2018 को तत्कालीन बीजेपी सरकार (वसुंधरा राजे सरकार) के दौरान RPSC का मेंबर बनाया गया था। राईका 4 जुलाई 2022 तक मेंबर रहा था। रामूराम राईका अब भी जेल में है। 2. बाबूलाल कटारा से रामूराम राईका ने लिया था पेपर: सीनियर टीचर पेपर लीक मामले में गिरफ्तार निलंबित RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा भी SI भर्ती पेपर लीक में शामिल था। रामूराम राईका ने एसओजी को बताया था कि वह अपने बेटे-बेटी के लिए बाबूलाल कटारा से पेपर लेकर आया था। 3. पूर्व सीएम गहलोत के PSO भी अरेस्ट: पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को भी एसओजी ने गिरफ्तार किया था। राजकुमार यादव ने बेटे के लिए पेपर खरीदा था। इसके बाद अपने दूधवाले को भी पेपर बेचा था। आरोपी राजकुमार 8 अगस्त 2025 को पकड़ा गया था। एसआई भर्ती-2025 प्रोसेस जारी: रिजल्ट का इंतजार गृह विभाग में सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 के लिए प्रोसेस जारी है। RPSC ने 17 जुलाई 2025 को एसआई भर्ती-2025 में 1015 पदों पर वैकेंसी निकाली। 10 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आवेदन मांगे। कुल 7 लाख 70 हजार 49 कैंडिडेट्स ने आवेदन किए। 5 और 6 अप्रैल 2026 को दो-दो पारियों में लिखित एग्जाम हुआ। इसके लिए 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 एग्जाम सेंटर बनाए गए। इनमें करीब 60 फीसदी उपस्थिति रही। हाल ही उप-निरीक्षक एपी नॉन-शेड्यूल एरिया के 61 पद बढ़ाए गए। पहले इस कैटेगरी में 896 पद थे, जो अब बढ़कर 957 हो गए। ऐसे में अब 1086 पदों पर भर्ती होगी। —— यह खबर भी पढ़िए… राजस्थान हाईकोर्ट ने SI भर्ती-2021 रद्द की:आदेश- जो सरकारी नौकरी छोड़कर एसआई बने, उन्हें पुरानी जॉब वापस मिलेगी राजस्थान हाई कोर्ट ने गुरुवार को एसआई भर्ती 2021 रद्द कर दी। 859 पदों के लिए एग्जाम हुआ था। पेपर लीक में कई ट्रेनी एसआई पकड़े गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
2029 चुनाव से पहले लागू होगा 33% महिला आरक्षण:लोकसभा सीटें बढ़कर 816 होंगी, महिला सांसदों की संख्या 273 तक पहुंचेगी

March 24, 2026/
1:22 am

केंद्र सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने की तैयारी में है। इसके...

दोस्त आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया ने दी परफॉर्मेंस:माही वे गाने पर ब्राइड्समेड के साथ थिरकीं, जान्हवी कपूर, सोनाक्षी समेत कई सेलेब्स हुए शामिल

July 11, 2026/
1:12 pm

आलिया भट्ट की बेस्टफ्रेंड और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन जल्द ही शादी करने वाली हैं। शुक्रवार को मुंबई में उनकी मेहंदी...

India vs Afghanistan Live Score: Follow latest updates from Day 3. (BCCI Photo)

June 8, 2026/
9:29 am

आखरी अपडेट:08 जून, 2026, 09:29 IST जद (यू) नेता संजय झा ने कहा कि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने...

Rajasthan Royals Launch New Blue Jersey for IPL 2026

March 16, 2026/
4:59 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ग्राउंड पर नीले रंग की जर्सी में नजर आएंगे। आईपीएल 28...

अयोध्या में मंत्री दयाशंकर के यज्ञ स्थल में लगी आग:राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख

March 28, 2026/
1:31 pm

अयोध्या में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ स्थल में शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। एक...

Uddhav and Aaditya Thackeray. (File)

June 22, 2026/
11:35 am

आखरी अपडेट:22 जून, 2026, 11:35 IST आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल होने के लिए छह विद्रोही शिवसेना...

Leh Rally, Kargil Band After Sonam Wangchuk Release

March 16, 2026/
3:57 pm

लेह (लद्दाख)2 घंटे पहले कॉपी लिंक लेह में सोमवार को अगल राज्य की मांग को लेकर लोगों ने रैली निकाली।...

राजनीति

SI भर्ती री-एग्जाम- 2.30 लाख अभ्यर्थियों ने किया किनारा:859 पदों के लिए 3 की जगह सिर्फ 1 दिन में ही होगी परीक्षा

SI भर्ती री-एग्जाम- 2.30 लाख अभ्यर्थियों ने किया किनारा:859 पदों के लिए 3 की जगह सिर्फ 1 दिन में ही होगी परीक्षा

पेपर लीक को लेकर चर्चित रही एसआई भर्ती-2021 का री-एग्जाम अब सिर्फ 1 दिन में होगा। पहले यह परीक्षा 3 दिन में हुई थी। इसका कारण इस एग्जाम में शामिल होने के लिए रुचि दिखाने वाले कैंडिडेट्स की संख्या का अब केवल करीब एक लाख 53 हजार ही होना है। हालांकि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने इसके लिए अधिकृत रूप से आदेश जारी नहीं किया है। RPSC ने एसआई भर्ती-2021 के री-एग्जाम की डेट 20 सितंबर 2026 प्रस्तावित की है। उधर, SI भर्ती-2021 में इस बार पेपर की सुरक्षा और अभ्यर्थी की चेकिंग के लिए भी कई नए प्रयोग शुरू होंगे। इस भर्ती परीक्षा के लिए 7 लाख 97 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। 3 लाख 83 हजार 97 कैंडिडेट्स पिछले एग्जाम में शामिल हुए थे। एग्जाम रद्द होने के बाद फिर से एग्जाम कराने का निर्णय हुआ तो केवल पहले एग्जाम में शामिल होने वाले लोगों को ही मौका दिया। री-एग्जाम के लिए इन 3.83 लाख कैंडिडेट्स को पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया गया था। इसमें 1 लाख 53 हजार ने ही रुचि दिखाई। दो लाख 30 हजार कैंडिडेट्स ने किनारा कर लिया। 8 मई 2026 को आयोग ने 859 पदों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय किया था। इस री-एग्जाम में पहले परीक्षा 13 से 15 सितंबर 2021 तक हुई थी। इस भर्ती के लिए 7.97 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए थे। 1 लाख 53 हजार कैंडिडेट्स ने ही दिखाई रुचि कैंडिडेट्स को उनके पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने के लिए 16 से 30 मई 2026 तक प्रक्रिया चली। इस दौरान अभ्यर्थी को मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और घर का पता आदि जानकारी अपडेट करनी थी। आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन करने से पहले अभ्यर्थी को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) में KVC प्रक्रिया पूरी करनी थी। यदि अभ्यर्थी किसी प्रविष्टि (कॉलम) में संशोधन नहीं करना चाहता तो भी आवेदन-पत्र को एडिट मोड में खोलकर ‘संशोधन की जरूरत न होने’ संबंधी घोषणा और OTR में इस्तेमाल फोटो, सिग्नेचर और अंगूठा निशान के प्रयोग के लिए सहमति अनिवार्य रूप से देनी थी। परंतु 3 लाख 83 हजार 97 में से 1 लाख 53 हजार कैंडिडेट्स ने ही ऐसा किया। अब जानिए- पिछली एसआई भर्ती-2021 और री-एग्जाम में क्या होगा फर्क… 1. सेंटर पर आधे घंटे पहले पेपर पहुंचेंगे परीक्षा के पेपर सेंटर पर अब आधे घंटे पहले ही पहुंचते हैं। इससे पेपर लीक की संभावना कम हो गई है। साथ ही इसमें डिजिटल लॉक व सिक्योरिटी सिस्टम है। पेपर पहुंचने से लेकर खुलने और बंटने तक की वीडियोग्राफी होती है। इसके पूरे प्रोसेस की भी एंट्री होती है। 2. एक घंटे पहले ही सेंटर पर एंट्री सभी कैंडिडेट्स की एंट्री परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही हो जाती है। एंट्री के बाद ही पेपर पहुंचते हैं। पहले की व्यवस्था में कैंडिडेट्स की एंट्री से पहले ही सेंटर पर पेपर पहुंच जाते थे। 3. लाइव फोटो कैप्चर की सुविधा वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव किया है। डमी कैंडिडेट और फोटो टेंपरिंग कर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स पर लगाम लगाने के लिए लाइव फोटो कैप्चर शुरू किया गया है। परीक्षा के दौरान की गई वीडियोग्राफी में अभ्यर्थी का मिलान ओटीआर में कैप्चर की फोटो से किया जाता है। 4. हैंडराइटिंग का सैंपल लिया जाएगा उम्मीदवार को परीक्षक के सामने हस्ताक्षर (साइन) करने और अंगूठे का निशान लगाना होता है। अभ्यथी की हैंडराइटिंग का नमूना (सैंपल) अटेंडेंस शीट में कैप्चर किया जाएगा। उम्मीदवार को निरीक्षक की उपस्थिति में एक वाक्य लिखना होगा और इसे सत्यापित करके हस्ताक्षर करना होगा। 5. एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड-वाटर मार्क होगा कैंडिडेट्स की ओर से एडमिट कार्ड से अब आसानी से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। एडमिट कार्ड में वाटरमार्क और क्यूआर कोड स्कैनर है। वाटरमार्क में उम्मीदवार की फोटो होती है और क्यूआर कोड में उम्मीदवार का विवरण होता है। जो पिछली भर्ती में नहीं था। 6. ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प मिलेगा ओएमआर शीट में पांच विकल्प दिए हैं। सभी विकल्पों में से एक को चुनना अनिवार्य है। इससे पहले उम्मीदवारों को चार विकल्पों में से एक उत्तर को बोल्ड करना होता था। अब यदि उम्मीदवार प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं तो पांचवां विकल्प भरना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर नेगेटिव मार्किंग और अपात्र घोषित करने का प्रावधान है। जो पिछली बार नहीं था। 7. इंटरव्यू में टोकन सिस्टम इंटरव्यू में टोकन प्रणाली शुरू की गई है। इसमें एक उम्मीदवार गुमनाम रूप से टोकन चुनता है और साक्षात्कार बोर्ड को उसी आधार पर आवंटित किया जाता है। ऐसे में इंटरव्यू से पहले किसी को पता नहीं चलता कि कौनसा कैंडिडेट किस बोर्ड में इंटरव्यू देगा। 8. बडे़ आकार की फोटो अनिवार्य अटेंडेंस शीट प्रोफार्मा में भी सुधार किया गया है। इसमें बड़े आकार की फोटो और उम्मीदवार की अंगुलियों के निशान शामिल हैं। जो पिछली बार की परीक्षा में नहीं थे।
एसआई भर्ती-2021 एसआई भर्ती-2021 में बड़ी गिरफ्तारियां… 1. पूर्व RPSC मेंबर और बेटे-बेटी अरेस्ट- सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में RPSC के पूर्व सदस्य रामूराम राईका, उसके बेटे देवेश राईका और शोभा राईका की भी गिरफ्तारी हुई थी। देवेश राईका और शोभा राईका को जमानत मिल चुकी है। रामूराम राईका को 4 जुलाई 2018 को तत्कालीन बीजेपी सरकार (वसुंधरा राजे सरकार) के दौरान RPSC का मेंबर बनाया गया था। राईका 4 जुलाई 2022 तक मेंबर रहा था। रामूराम राईका अब भी जेल में है। 2. बाबूलाल कटारा से रामूराम राईका ने लिया था पेपर: सीनियर टीचर पेपर लीक मामले में गिरफ्तार निलंबित RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा भी SI भर्ती पेपर लीक में शामिल था। रामूराम राईका ने एसओजी को बताया था कि वह अपने बेटे-बेटी के लिए बाबूलाल कटारा से पेपर लेकर आया था। 3. पूर्व सीएम गहलोत के PSO भी अरेस्ट: पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को भी एसओजी ने गिरफ्तार किया था। राजकुमार यादव ने बेटे के लिए पेपर खरीदा था। इसके बाद अपने दूधवाले को भी पेपर बेचा था। आरोपी राजकुमार 8 अगस्त 2025 को पकड़ा गया था। एसआई भर्ती-2025 प्रोसेस जारी: रिजल्ट का इंतजार गृह विभाग में सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 के लिए प्रोसेस जारी है। RPSC ने 17 जुलाई 2025 को एसआई भर्ती-2025 में 1015 पदों पर वैकेंसी निकाली। 10 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आवेदन मांगे। कुल 7 लाख 70 हजार 49 कैंडिडेट्स ने आवेदन किए। 5 और 6 अप्रैल 2026 को दो-दो पारियों में लिखित एग्जाम हुआ। इसके लिए 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 एग्जाम सेंटर बनाए गए। इनमें करीब 60 फीसदी उपस्थिति रही। हाल ही उप-निरीक्षक एपी नॉन-शेड्यूल एरिया के 61 पद बढ़ाए गए। पहले इस कैटेगरी में 896 पद थे, जो अब बढ़कर 957 हो गए। ऐसे में अब 1086 पदों पर भर्ती होगी। —— यह खबर भी पढ़िए… राजस्थान हाईकोर्ट ने SI भर्ती-2021 रद्द की:आदेश- जो सरकारी नौकरी छोड़कर एसआई बने, उन्हें पुरानी जॉब वापस मिलेगी राजस्थान हाई कोर्ट ने गुरुवार को एसआई भर्ती 2021 रद्द कर दी। 859 पदों के लिए एग्जाम हुआ था। पेपर लीक में कई ट्रेनी एसआई पकड़े गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket