Sunday, 01 Nov 2026 | 02:27 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Samay Raina Denies Dating Sharon Verma

Samay Raina Denies Dating Sharon Verma

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन समय रैना का नाम पिछले कुछ दिनों से कॉमेडियन शेरोन वर्मा से जुड़ रहा है। इंडियाज गॉट लेटेंट के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचीं शेरोन लेटेंट सीजन 2 के हालिया रिलीज एपिसोड में पेनलिस्ट बनकर आईं।

तभी दावा किया गया कि एपिसोड की शूटिंग खत्म होने के बाद भी समय रैना वहीं बैठे घंटों शेरोन से बात करते रहे। इसके बाद से ही दोनों के लिंक-अप की खबरें तेज हो गईं। अब समय ने खुद इस पर रिएक्शन दिया है।

समय रैना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा। इसमें एक यूजर ने पूछा- क्या आप शेरोन वर्मा को डेट कर रहे हैं। जवाब में समय ने लिंक-अप की खबरों को खारिज करते हुए कहा, “नहीं भाई, बस इंटरनेट अपना काम कर रहा है।”

शेरोन से जुड़ी अफवाह कैसे शुरू हुई?

हाल ही के एक एपिसोड में शेरोन, ओरी और अर्चना पूरन सिंह के साथ पैनलिस्ट के तौर पर नजर आईं। शो में समय, शेरोन से मस्ती मजाक करते दिखे। दोनों की मजेदार बातचीत और नजरें मिलने के बाद फैंस ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक एडिट बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग करने की अफवाहें फैल गईं।

एक्ट्रेस मेधा शंकर से भी जुड़ा नाम

शेरोन वर्मा से पहले समय का नाम पहले ‘12th फेल’ की एक्ट्रेस मेधा शंकर से भी जोड़ा जा चुका है। शो में मेधा को अपनी सबसे अच्छी दोस्त बताने और उनके साथ नरम व्यवहार करने पर डेटिंग की अटकलें शुरू हुई थीं।

मेधा लेटेंट के अपकमिंग एपिसोड में समय रैना और वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

समय और मेधा कई मौकों पर साथ पार्टी करते स्पॉट हो चुके हैं।

समय रैना के साथ मेधा शंकर।

समय रैना के साथ मेधा शंकर।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पहला सीजन विवादों में रहा

पिछले साल फरवरी में समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पहला सीजन विवादों में घिर गया था। शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद समय रैना समेत शो से जुड़े तमाम लोगों के खिलाफ देशभर में कई शिकायतें दर्ज हुईं। मामला कोर्ट तक पहुंचा और समय रैना को शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े। समय ने लंबे समय तक कोई कंटेंट पोस्ट नहीं किया।

15 अगस्त को दिव्यांगों के खिलाफ कमेंट के केस में सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना समेत पांच के खिलाफ दर्ज केस रद्द कर दिए।सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के जागरूकता लाने की कोशिशों पर इन कॉमेडियंस की तारीफ की। अदालत ने दिव्यांगों और स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए चेस टूर्नामेंट कराने पर कहा कि ये प्रतिभाशाली युवा हैं।

स्टिल अलाइव से समय रैना ने किया कमबैक, लेटेंट 2 भी शुरू

विवाद के बाद समय रैना ने 17 अप्रैल 2026 को स्टैंड-अप कॉमेडी शो स्टिल अलाइव से कमबैक किया। शो में उन्होंने विवाद और केस पर बात की। शो के बीच में समय भावुक भी हो गए। इस वीडियो को उनके यूट्यूब चैनल पर 71 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

जून 2026 में नेटफ्लिक्स ने इंडियाज गॉट लेटेंट 2 की घोषणा की। 20 जून 2026 में नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ लेटेंट 2 का पहला एपिसोड स्ट्रीम किया गया, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर पैनल गेस्ट पहुंचीं।

पहले ही एपिसोड को सिर्फ यूट्यूब में 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।

आगे शो में करण औजला, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, राघव जुयाल, बादशाह, अर्चना पूरन सिंह, ओरी, राखी सावंत, अश्नीर ग्रोवर जैसे कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। ये शो लगातार ट्रेंड में है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Ranveer Shorey Death Threat | CJP Protest Controversy

October 13, 2026/
3:25 pm

24 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सड़क प्रदर्शन का विरोध करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर...

जबलपुर में नेशनल हाईवे ओवरब्रिज धंसने का मामला:ठेकेदार पहले से ब्लैकलिस्ट, कंस्ट्रक्शन कंपनी व जिम्मेदारों पर हुई एफआईआर

February 24, 2026/
12:18 am

जबलपुर में नेशनल हाईवे के जबलपुर–हिरन नदी मार्गखंड के 28 किमी पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की रिटेनिंग वॉल 22...

तस्वीर का विवरण

May 29, 2026/
2:58 pm

इस सामग्री चिली को बनाने के लिए आधा कप पीसा हुआ ओट्स या ओट्स का आटा, आधा कप चना सत्तू...

मूवी रिव्यू – ‘है जवानी तो इश्क होना है’:वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग संभालती फिल्म, कमजोर कहानी और लंबाई बनी बड़ी चुनौती

June 5, 2026/
10:39 am

डेविड धवन की फिल्मों को देखने जाते वक्त दर्शक लॉजिक नहीं, हंसी ढूंढते हैं। गलतफहमियां, रिश्तों का गड़बड़झाला, भागदौड़ और...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Samay Raina Denies Dating Sharon Verma

Samay Raina Denies Dating Sharon Verma

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन समय रैना का नाम पिछले कुछ दिनों से कॉमेडियन शेरोन वर्मा से जुड़ रहा है। इंडियाज गॉट लेटेंट के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचीं शेरोन लेटेंट सीजन 2 के हालिया रिलीज एपिसोड में पेनलिस्ट बनकर आईं।

तभी दावा किया गया कि एपिसोड की शूटिंग खत्म होने के बाद भी समय रैना वहीं बैठे घंटों शेरोन से बात करते रहे। इसके बाद से ही दोनों के लिंक-अप की खबरें तेज हो गईं। अब समय ने खुद इस पर रिएक्शन दिया है।

समय रैना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा। इसमें एक यूजर ने पूछा- क्या आप शेरोन वर्मा को डेट कर रहे हैं। जवाब में समय ने लिंक-अप की खबरों को खारिज करते हुए कहा, “नहीं भाई, बस इंटरनेट अपना काम कर रहा है।”

शेरोन से जुड़ी अफवाह कैसे शुरू हुई?

हाल ही के एक एपिसोड में शेरोन, ओरी और अर्चना पूरन सिंह के साथ पैनलिस्ट के तौर पर नजर आईं। शो में समय, शेरोन से मस्ती मजाक करते दिखे। दोनों की मजेदार बातचीत और नजरें मिलने के बाद फैंस ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक एडिट बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग करने की अफवाहें फैल गईं।

एक्ट्रेस मेधा शंकर से भी जुड़ा नाम

शेरोन वर्मा से पहले समय का नाम पहले ‘12th फेल’ की एक्ट्रेस मेधा शंकर से भी जोड़ा जा चुका है। शो में मेधा को अपनी सबसे अच्छी दोस्त बताने और उनके साथ नरम व्यवहार करने पर डेटिंग की अटकलें शुरू हुई थीं।

मेधा लेटेंट के अपकमिंग एपिसोड में समय रैना और वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

मेधा लेटेंट के अपकमिंग एपिसोड में समय रैना और वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

समय और मेधा कई मौकों पर साथ पार्टी करते स्पॉट हो चुके हैं।

समय और मेधा कई मौकों पर साथ पार्टी करते स्पॉट हो चुके हैं।

समय रैना के साथ मेधा शंकर।

समय रैना के साथ मेधा शंकर।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पहला सीजन विवादों में रहा

पिछले साल फरवरी में समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पहला सीजन विवादों में घिर गया था। शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद समय रैना समेत शो से जुड़े तमाम लोगों के खिलाफ देशभर में कई शिकायतें दर्ज हुईं। मामला कोर्ट तक पहुंचा और समय रैना को शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े। समय ने लंबे समय तक कोई कंटेंट पोस्ट नहीं किया।

15 अगस्त को दिव्यांगों के खिलाफ कमेंट के केस में सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना समेत पांच के खिलाफ दर्ज केस रद्द कर दिए।सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के जागरूकता लाने की कोशिशों पर इन कॉमेडियंस की तारीफ की। अदालत ने दिव्यांगों और स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए चेस टूर्नामेंट कराने पर कहा कि ये प्रतिभाशाली युवा हैं।

स्टिल अलाइव से समय रैना ने किया कमबैक, लेटेंट 2 भी शुरू

विवाद के बाद समय रैना ने 17 अप्रैल 2026 को स्टैंड-अप कॉमेडी शो स्टिल अलाइव से कमबैक किया। शो में उन्होंने विवाद और केस पर बात की। शो के बीच में समय भावुक भी हो गए। इस वीडियो को उनके यूट्यूब चैनल पर 71 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

जून 2026 में नेटफ्लिक्स ने इंडियाज गॉट लेटेंट 2 की घोषणा की। 20 जून 2026 में नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ लेटेंट 2 का पहला एपिसोड स्ट्रीम किया गया, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर पैनल गेस्ट पहुंचीं।

पहले ही एपिसोड को सिर्फ यूट्यूब में 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।

आगे शो में करण औजला, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, राघव जुयाल, बादशाह, अर्चना पूरन सिंह, ओरी, राखी सावंत, अश्नीर ग्रोवर जैसे कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। ये शो लगातार ट्रेंड में है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket