Friday, 09 Oct 2026 | 10:53 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Asian Games 2026 Archery Team: Dhiraj-Jyoti Top; Deepika-Atanu Out

  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games 2026 Archery Team: Dhiraj Jyoti Top; Deepika Atanu Out

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तीरंदाजी के रिकर्व राउंड के ट्रायल में अंकिता भकत तीसरे और धीरज बोम्मादेवर टॉप पर रहे।

भारतीय तीरंदाजी संघ ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। सोनीपत के साई (SAI) सेंटर में 3 दिनों तक चले सिलेक्शन ट्रायल्स के बाद टीम चुनी गई। देश के स्टार तीरंदाज धीरज बोम्मादेवर और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल कर आसानी से टीम में जगह बना ली।

ट्रायल महिलाओं के रिकर्व और पुरुषों के कंपाउंड वर्ग में देखने को मिला। चार बार की ओलिंपियन दीपिका कुमारी, पूर्व इंडिया नंबर-1 अतानु दास और एशियन गेम्स के मल्टीपल मेडलिस्ट अभिषेक वर्मा इस बार एशियन गेम्स का टिकट हासिल करने में नाकाम रहे। 3 दिनों के कड़े मुकाबले में दीपिका और अतानु ट्रायल्स में चौथे स्थान पर रहे, जिसके कारण एशियन गेम्स टीम से बाहर होना पड़ा।

19 साल की कीर्ति शर्मा टॉप पर रहीं, कुमकुम दूसरे नंबर पर रहीं

महिलाओं के रिकर्व सेक्शन में युवाओं ने सीनियर खिलाड़ियों को पछाड़ दिया। 19 साल की तीरंदाज कीर्ति शर्मा ने ट्रायल्स में 13.5 पॉइंट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं महाराष्ट्र की तीरंदाज कुमकुम मोहोद दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों खिलाड़ियों ने सीधे एशियन गेम्स टीम में जगह पक्की की।

कीर्ति शर्मा ट्रायल में टॉप पर रहीं।

कीर्ति शर्मा ट्रायल में टॉप पर रहीं।

शूट-ऑफ में दीपिका हारीं, अंकिता भकत ने हासिल किया तीसरा टिकट

तीसरे और आखिरी स्थान के लिए ओलिंपियन अंकिता भकत और अनुभवी दीपिका कुमारी के बीच कांटे की टक्कर हुई। तीन दिन के तीन राउंड्स के बाद अंकिता और दीपिका 10.75 पॉइंट्स पर बराबरी (टाई) पर थीं।

इसके बाद दोनों के बीच निर्णायक ‘शूट-ऑफ’ मुकाबला हुआ। इसमें अंकिता ने दीपिका को हराकर एशियन गेम्स टीम का तीसरा और आखिरी बर्थ (टिकट) हासिल किया।

लगातार दूसरे एशियन गेम्स से बाहर हुईं दीपिका, वर्ल्ड कप टीम में मिली जगह

दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में नहीं खेल पाएंगी। इससे पहले 2022 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में वे बेटी के जन्म के कारण हिस्सा नहीं ले सकी थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन और कई वर्ल्ड कप मेडल जीतने वाली दीपिका ने 2010 से अब तक तीन एशियन गेम्स खेले हैं, लेकिन वे कभी इंडिविजुअल मेडल नहीं जीत सकी हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 2010 ग्वांगझू गेम्स का टीम ब्रॉन्ज मेडल था।

चौथे स्थान पर रहने के कारण दीपिका वर्ल्ड कप सर्किट के तीसरे और चौथे स्टेज के लिए भारतीय टीम में बनी रहेंगी। दरअसल, वर्ल्ड कप के लिए 4 तीरंदाज चुने जाते हैं, जबकि एशियन गेम्स में केवल टॉप-3 को मौका मिलता है।

दीपिका कुमारी पिछले एशियन गेम्स में भी भाग नहीं ले सकी थी।

जींद की कीर्ति ने 2 साल में नेशनल टीम तक का सफर तय किया

ट्रायल्स में टॉप करने वाली 19 साल की कीर्ति शर्मा की कहानी प्रेरणादायक है। हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली कीर्ति के पिता लोहे के गेट बनाने का काम करते हैं। 2022 में कोच उधम सिंह की देखरेख में हुए टैलेंट स्काउटिंग ट्रायल के बाद कीर्ति को झारखंड के साई (SAI) हजारीबाग सेंटर में चुना गया था। उन्होंने इसी साल फरवरी में बैंकॉक एशिया कप स्टेज-1 से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे अब तक तीन एशिया कप खेल चुकी हैं और रिद्धि फोर व रूमा बिस्वास के साथ टीम ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।

कंपाउंड टीम में बड़ा बदलाव

अभिषेक वर्मा और वर्ल्ड नंबर-7 ऋषभ यादव बाहर पिछले एशियन गेम्स में भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी के सभी 5 गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन इस बार टीम बदली नजर आएगी। अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम ही एकमात्र सीनियर खिलाड़ी रहीं, जिन्होंने अपनी जगह बचाई। पुरुषों के वर्ग में बड़ा उलटफेर हुआ। अनुभवी अभिषेक वर्मा का प्रदर्शन खराब रहा और वे टॉप-8 तीरंदाजों में आखिरी स्थान पर रहे।

वहीं, दुनिया के सातवें नंबर के कंपाउंड तीरंदाज ऋषभ यादव चौथे स्थान पर रहकर चूक गए। आंध्र प्रदेश के थिरुमुरु गणेश मणि रत्नम ने उन्हें पछाड़कर टीम में जगह बनाई। एशियन गेम्स इस साल सितंबर-अक्टूबर में जापान के आईची-नागोया में होंगे।

————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए…

फुटबॉल वर्ल्डकप के लिए ब्राजील और क्रोएशिया की टीमें घोषित

फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए ब्राजील और क्रोएशिया की टीमों का ऐलान हो गया है। 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील में 3 साल बाद जूनियर नेमार की वापसी हुई है। जबकि, क्रोएशिया ने 40 साल के लुका मोड्रिच को कप्तान बनाया है। वे अपना 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। वहीं, स्पेन के युवा मिडफील्डर फर्मिन लोपेज दाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
‘बिरजू को क्यों मारा?’ पर बोले रसिका-मोहित:‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ जैसी ‘मिर्जापुर मूवी की बड़ी मिस्ट्री

September 13, 2026/
6:30 am

मिर्जापुर’ की दुनिया किरदारों, हिंसा और दमदार डायलॉग्स के साथ मीम्स के लिए भी मशहूर है। वेब सीरीज के पुराने...

नई वेब सीरीज:दिव्या दत्ता की 'चिरैया' का टीजर आउट, घरों में महिलाओं पर होने वाले अन्याय पर बेस्ड है स्टोरी

February 22, 2026/
5:40 pm

दिव्या दत्ता की नई वेब सीरीज ‘चिरैया’ का टीजर आ गया है। यह टीजर भारतीय घरों में होने वाले अन्याय...

पार्क में बच्चियों से अश्लील हरकत करते पकड़ा शख्स:नीमच में परिजन ने पुलिस को सौंपा, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

April 27, 2026/
5:29 pm

नीमच के इंदिरा नगर इलाके में एक धार्मिक स्थल के गार्डन में मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधेड़...

टमाटर-भंडारण-टिप्स-गर्मियों में-कैसे-टमाटर को बिना फ्रिज के ताजा रखें, देसी-हैक्स टमाटर को ताजा रखने के टिप्स

April 29, 2026/
5:51 pm

29 अप्रैल 2026 को 17:51 IST पर अद्यतन किया गया बिना फ्रिज के टमाटर को ताज़ा कैसे रखें: गर्मी के...

authorimg

April 27, 2026/
3:26 pm

होमताजा खबरlifestyle देसी जड़ी-बूटी से तैयार एनर्जी ड्रिंक, गर्मी में रखे आपको फिट और कूल Last Updated:April 27, 2026, 15:26...

ड्रैगन फ्रूट के फायदे

March 6, 2026/
2:21 pm

ड्रैगन फ्रूट के फायदे | छवि: फ्रीपिक ड्रैगन फ्रूट के फायदे: आज के दौर में स्वस्थ स्वास्थ्य किसी भी चुनौती...

भास्कर इन्वेस्टिगेशनखोया प्यार लौटाने से ‘मौत दिलाने’ तक का सौदा:भास्कर रिपोर्टर से तांत्रिक बोला- एक लाख में प्रेमिका आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम

March 17, 2026/
5:25 am

. यह भास्कर रिपोर्टर और खुद को नागा साधु बताने वाले एक तांत्रिक के बीच हुई बातचीत का हिस्सा है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Asian Games 2026 Archery Team: Dhiraj-Jyoti Top; Deepika-Atanu Out

Asian Games 2026 Archery Team: Dhiraj-Jyoti Top; Deepika-Atanu Out
  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games 2026 Archery Team: Dhiraj Jyoti Top; Deepika Atanu Out

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तीरंदाजी के रिकर्व राउंड के ट्रायल में अंकिता भकत तीसरे और धीरज बोम्मादेवर टॉप पर रहे।

भारतीय तीरंदाजी संघ ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। सोनीपत के साई (SAI) सेंटर में 3 दिनों तक चले सिलेक्शन ट्रायल्स के बाद टीम चुनी गई। देश के स्टार तीरंदाज धीरज बोम्मादेवर और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल कर आसानी से टीम में जगह बना ली।

ट्रायल महिलाओं के रिकर्व और पुरुषों के कंपाउंड वर्ग में देखने को मिला। चार बार की ओलिंपियन दीपिका कुमारी, पूर्व इंडिया नंबर-1 अतानु दास और एशियन गेम्स के मल्टीपल मेडलिस्ट अभिषेक वर्मा इस बार एशियन गेम्स का टिकट हासिल करने में नाकाम रहे। 3 दिनों के कड़े मुकाबले में दीपिका और अतानु ट्रायल्स में चौथे स्थान पर रहे, जिसके कारण एशियन गेम्स टीम से बाहर होना पड़ा।

19 साल की कीर्ति शर्मा टॉप पर रहीं, कुमकुम दूसरे नंबर पर रहीं

महिलाओं के रिकर्व सेक्शन में युवाओं ने सीनियर खिलाड़ियों को पछाड़ दिया। 19 साल की तीरंदाज कीर्ति शर्मा ने ट्रायल्स में 13.5 पॉइंट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं महाराष्ट्र की तीरंदाज कुमकुम मोहोद दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों खिलाड़ियों ने सीधे एशियन गेम्स टीम में जगह पक्की की।

कीर्ति शर्मा ट्रायल में टॉप पर रहीं।

कीर्ति शर्मा ट्रायल में टॉप पर रहीं।

शूट-ऑफ में दीपिका हारीं, अंकिता भकत ने हासिल किया तीसरा टिकट

तीसरे और आखिरी स्थान के लिए ओलिंपियन अंकिता भकत और अनुभवी दीपिका कुमारी के बीच कांटे की टक्कर हुई। तीन दिन के तीन राउंड्स के बाद अंकिता और दीपिका 10.75 पॉइंट्स पर बराबरी (टाई) पर थीं।

इसके बाद दोनों के बीच निर्णायक ‘शूट-ऑफ’ मुकाबला हुआ। इसमें अंकिता ने दीपिका को हराकर एशियन गेम्स टीम का तीसरा और आखिरी बर्थ (टिकट) हासिल किया।

लगातार दूसरे एशियन गेम्स से बाहर हुईं दीपिका, वर्ल्ड कप टीम में मिली जगह

दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में नहीं खेल पाएंगी। इससे पहले 2022 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में वे बेटी के जन्म के कारण हिस्सा नहीं ले सकी थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन और कई वर्ल्ड कप मेडल जीतने वाली दीपिका ने 2010 से अब तक तीन एशियन गेम्स खेले हैं, लेकिन वे कभी इंडिविजुअल मेडल नहीं जीत सकी हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 2010 ग्वांगझू गेम्स का टीम ब्रॉन्ज मेडल था।

चौथे स्थान पर रहने के कारण दीपिका वर्ल्ड कप सर्किट के तीसरे और चौथे स्टेज के लिए भारतीय टीम में बनी रहेंगी। दरअसल, वर्ल्ड कप के लिए 4 तीरंदाज चुने जाते हैं, जबकि एशियन गेम्स में केवल टॉप-3 को मौका मिलता है।

दीपिका कुमारी पिछले एशियन गेम्स में भी भाग नहीं ले सकी थी।

दीपिका कुमारी पिछले एशियन गेम्स में भी भाग नहीं ले सकी थी।

जींद की कीर्ति ने 2 साल में नेशनल टीम तक का सफर तय किया

ट्रायल्स में टॉप करने वाली 19 साल की कीर्ति शर्मा की कहानी प्रेरणादायक है। हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली कीर्ति के पिता लोहे के गेट बनाने का काम करते हैं। 2022 में कोच उधम सिंह की देखरेख में हुए टैलेंट स्काउटिंग ट्रायल के बाद कीर्ति को झारखंड के साई (SAI) हजारीबाग सेंटर में चुना गया था। उन्होंने इसी साल फरवरी में बैंकॉक एशिया कप स्टेज-1 से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे अब तक तीन एशिया कप खेल चुकी हैं और रिद्धि फोर व रूमा बिस्वास के साथ टीम ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।

कंपाउंड टीम में बड़ा बदलाव

अभिषेक वर्मा और वर्ल्ड नंबर-7 ऋषभ यादव बाहर पिछले एशियन गेम्स में भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी के सभी 5 गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन इस बार टीम बदली नजर आएगी। अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम ही एकमात्र सीनियर खिलाड़ी रहीं, जिन्होंने अपनी जगह बचाई। पुरुषों के वर्ग में बड़ा उलटफेर हुआ। अनुभवी अभिषेक वर्मा का प्रदर्शन खराब रहा और वे टॉप-8 तीरंदाजों में आखिरी स्थान पर रहे।

वहीं, दुनिया के सातवें नंबर के कंपाउंड तीरंदाज ऋषभ यादव चौथे स्थान पर रहकर चूक गए। आंध्र प्रदेश के थिरुमुरु गणेश मणि रत्नम ने उन्हें पछाड़कर टीम में जगह बनाई। एशियन गेम्स इस साल सितंबर-अक्टूबर में जापान के आईची-नागोया में होंगे।

————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए…

फुटबॉल वर्ल्डकप के लिए ब्राजील और क्रोएशिया की टीमें घोषित

फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए ब्राजील और क्रोएशिया की टीमों का ऐलान हो गया है। 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील में 3 साल बाद जूनियर नेमार की वापसी हुई है। जबकि, क्रोएशिया ने 40 साल के लुका मोड्रिच को कप्तान बनाया है। वे अपना 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। वहीं, स्पेन के युवा मिडफील्डर फर्मिन लोपेज दाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket