Saturday, 30 May 2026 | 03:32 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Delhi Gangster: 4500 KM तक पीछा, 100 होटलों में रेड, फिर मिली दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी | delhi police special cell chase 4500 km and caught two dreaded sharpshooters kapil sangwan alias nandu gang kolhapur maharashtra

authorimg

Last Updated:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4500 किलोमीटर के फिल्मी पीछा के बाद कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो खूंखार शार्पशूटरों, सौरभ और योगेश को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है. हरियाणा के संदीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी इन बदमाशों ने 100 से अधिक होटलों में छिपने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के फंदे से नहीं बच सके.

Zoom

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण और साहसिक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो मुख्य शार्पशूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश होते हुए महाराष्ट्र तक 4500 किलोमीटर का लंबा सफर तय किया. इन्हें कोल्हापुर के श्री टेम्बलई मंदिर के पास से धर दबोचा गया. सौरभ लाकड़ा और योगेश शर्मा की तलाश पुलिस को 17 जुलाई 2025 को हरियाणा के बादली में हुए सनसनीखेज संदीप उर्फ बबलू हत्याकांड में थी. संदीप जब अपने दोस्त के साथ कार में जा रहा था, तभी इन हमलावरों ने कपिल सांगवान उर्फ नंदू के इशारे पर उन पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें संदीप की मौत हो गई थी.

स्पेशल सेल के डीसीपी आलाप पटेल के अनुसार, इंस्पेक्टर पवन कुमार और सुमित कादयान की टीम को जनवरी के आखिरी हफ्ते में इन बदमाशों के महाराष्ट्र में होने की सूचना मिली थी. 100 से ज्यादा होटल: पुलिस टीम ने कोल्हापुर और आसपास के इलाकों में 100 से अधिक होटलों और गेस्ट हाउसों की तलाशी ली. 28-29 जनवरी की दरम्यानी रात को पुलिस ने ऊंचगांव रोड पर घेराबंदी कर दोनों को काबू किया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने प्रतिद्वंद्वी गिरोहों से खतरे के कारण मध्य प्रदेश से हथियार खरीदे थे. पुलिस ने दिल्ली में उनकी निशानदेही पर छापेमारी कर 02 पिस्टल और 02 कारतूस बरामद किए हैं.

गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू का खौफ
कपिल सांगवान उर्फ नंदू फिलहाल विदेश में बैठकर अपना गैंग चला रहा है. वह दिल्ली के नजफगढ़ और हरियाणा के इलाकों में रंगदारी और वर्चस्व की लड़ाई के लिए जाना जाता है. योगेश और सौरभ जैसे शार्पशूटर उसके सबसे भरोसेमंद गुर्गे हैं, जो सुपारी लेकर हत्याओं को अंजाम देते हैं.

कानूनी कार्रवाई और साइड इफेक्ट्स
पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इस गिरफ्तारी से नंदू गैंग को बड़ा झटका लगा है और दिल्ली-हरियाणा के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है. पुलिस अब इनके अन्य सहयोगियों और हथियारों के सप्लायरों की तलाश में जुटी है.

About the Author

authorimg

रविशंकर सिंहचीफ रिपोर्टर

भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Russia, China, N. Korea; Pakistan Missiles to Reach US

March 19, 2026/
12:21 am

वॉशिंगटन डीसी42 मिनट पहले कॉपी लिंक सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी की वैश्विक खतरे से संबंधित सुनवाई में तुलसी गबार्ड ने जवाब...

पाकिस्तान को हराकर WTC में भारत से आगे बांग्लादेश:टीम इंडिया छठे स्थान पर खिसकी; ऑस्ट्रेलिया 87.5% पॉइंट्स के साथ टॉप पर

May 20, 2026/
1:48 pm

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट टेबल में बांग्लादेश ने भारत को पीछे छोड़कर पांचवां स्थान हासिल कर लिया...

टॉप-10 कंपनियों में 9 की वैल्यू ₹2.18 लाख करोड़ घटी:एयरटेल टॉप लूजर रही, इसकी वैल्यू ₹55,852 करोड़ घटी; HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा

March 1, 2026/
3:04 pm

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 9 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार...

मेरे बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा:सेलिना जेटली बोलीं- उन्हें कहीं छिपा दिया गया; पति पर घरेलू हिंसा और धोखे का आरोप

May 10, 2026/
8:30 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने मदर्स डे के मौके पर सेलिना ने एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने...

उमा बोलीं-आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता:राष्ट्रपति-पीएम के परिवार के लोग सरकारी स्कूल नहीं जाएंगे, तब तक रहेगा; यही शिवराज भी कह चुके

April 28, 2026/
11:29 am

भोपाल के जम्बूरी मैदान में पूर्व सीएम उमा भारती ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मंगलवार को राजा...

authorimg

May 14, 2026/
6:34 pm

Last Updated:May 14, 2026, 18:34 IST Summer Health Tips: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी और हीटवेव का असर लगातार...

India vs South Africa Match Date

February 20, 2026/
4:47 am

स्पोर्ट्स डेस्क9 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर-8 टीमें तय हो चुकी है। ग्रुप ए से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Delhi Gangster: 4500 KM तक पीछा, 100 होटलों में रेड, फिर मिली दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी | delhi police special cell chase 4500 km and caught two dreaded sharpshooters kapil sangwan alias nandu gang kolhapur maharashtra

authorimg

Last Updated:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4500 किलोमीटर के फिल्मी पीछा के बाद कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो खूंखार शार्पशूटरों, सौरभ और योगेश को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है. हरियाणा के संदीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी इन बदमाशों ने 100 से अधिक होटलों में छिपने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के फंदे से नहीं बच सके.

Zoom

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण और साहसिक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो मुख्य शार्पशूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश होते हुए महाराष्ट्र तक 4500 किलोमीटर का लंबा सफर तय किया. इन्हें कोल्हापुर के श्री टेम्बलई मंदिर के पास से धर दबोचा गया. सौरभ लाकड़ा और योगेश शर्मा की तलाश पुलिस को 17 जुलाई 2025 को हरियाणा के बादली में हुए सनसनीखेज संदीप उर्फ बबलू हत्याकांड में थी. संदीप जब अपने दोस्त के साथ कार में जा रहा था, तभी इन हमलावरों ने कपिल सांगवान उर्फ नंदू के इशारे पर उन पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें संदीप की मौत हो गई थी.

स्पेशल सेल के डीसीपी आलाप पटेल के अनुसार, इंस्पेक्टर पवन कुमार और सुमित कादयान की टीम को जनवरी के आखिरी हफ्ते में इन बदमाशों के महाराष्ट्र में होने की सूचना मिली थी. 100 से ज्यादा होटल: पुलिस टीम ने कोल्हापुर और आसपास के इलाकों में 100 से अधिक होटलों और गेस्ट हाउसों की तलाशी ली. 28-29 जनवरी की दरम्यानी रात को पुलिस ने ऊंचगांव रोड पर घेराबंदी कर दोनों को काबू किया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने प्रतिद्वंद्वी गिरोहों से खतरे के कारण मध्य प्रदेश से हथियार खरीदे थे. पुलिस ने दिल्ली में उनकी निशानदेही पर छापेमारी कर 02 पिस्टल और 02 कारतूस बरामद किए हैं.

गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू का खौफ
कपिल सांगवान उर्फ नंदू फिलहाल विदेश में बैठकर अपना गैंग चला रहा है. वह दिल्ली के नजफगढ़ और हरियाणा के इलाकों में रंगदारी और वर्चस्व की लड़ाई के लिए जाना जाता है. योगेश और सौरभ जैसे शार्पशूटर उसके सबसे भरोसेमंद गुर्गे हैं, जो सुपारी लेकर हत्याओं को अंजाम देते हैं.

कानूनी कार्रवाई और साइड इफेक्ट्स
पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इस गिरफ्तारी से नंदू गैंग को बड़ा झटका लगा है और दिल्ली-हरियाणा के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है. पुलिस अब इनके अन्य सहयोगियों और हथियारों के सप्लायरों की तलाश में जुटी है.

About the Author

authorimg

रविशंकर सिंहचीफ रिपोर्टर

भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket