Monday, 26 Oct 2026 | 09:59 AM

Trending :

Dhurandhar 2 Box Office Records

Dhurandhar 2 Box Office Records

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई कर रही है। फिल्म ने महज 11 दिनों में वर्ल्डवाइड ₹1,353.95 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म की इस कामयाबी के चलते कई बड़े एक्टर्स की फिल्मों की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के इनमें अक्षय कुमार की भूत बंगला और सलमान की फिल्म मातृभूमि भी शामिल हैं।

वहीं धुरंधर 2 के साथ रिलीज हुई पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। 11 दिनों में यह फिल्म वर्ल्डवाइड सिर्फ ₹93.95 करोड़ का बिजनेस ही कर सकी है।

क्यों बदली जा रही हैं तारीखें?

दरअसल, ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट की सफलता के बाद ही डायरेक्टर आदित्य धर ने इसके सीक्वल का माहौल बना दिया था। इसी डर की वजह से यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पहले ही 19 मार्च से बदलकर 4 जून 2026 कर दी गई थी।

अब ‘धुरंधर 2’ ने जिस तरह से 1,300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, उसे देखते हुए कोई भी मेकर अपनी बड़ी फिल्म को इसके सामने उतारने का रिस्क नहीं लेना चाहता।

अक्षय की ‘भूत बंगला’ टली, सलमान की फिल्म पर असर

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ पहले 10 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते के लिए टालकर 17 अप्रैल कर दिया गया है। अक्षय की फिल्म आगे बढ़ने से सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर भी टल सकती है। बता दें कि फिल्म मातृभूमि की रिलीज 17 अप्रैल को तय की गई थी।

गलवान युद्ध पर बन रही सलमान की इस फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है। ‘भूत बंगला’ के शिफ्ट होने से ‘मातृभूमि’ के पोस्टपोन होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा सलमान अपनी ज्यादातर फिल्में ईद के मौके पर रिलीज करते हैं और इस ईद पर धुरंधर 2 रिलीज हुई है।

राम चरण की ‘पेद्दी’ अब मई-जून में आएगी

RRR फेम राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज एक बार फिर टलने की खबर है। यह एक रूरल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है, जिसे पहले 30 अप्रैल को रिलीज होना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन और कुछ शूटिंग का हिस्सा अभी बाकी है।

वहीं, पिछले दिनों शूटिंग के दौरान राम चरण की आंख के ऊपर हल्की चोट लग गई थी, जिससे काम रुक गया। अब यह फिल्म मई के आखिर या जून 2026 में रिलीज हो सकती है। इसका सीधा फायदा धनुष की फिल्म ‘कारा’ को मिल सकता है, जो 30 अप्रैल को ही रिलीज होगी।

इन फिल्मों की रिलीज डेट भी बदली

सिर्फ बड़े स्टार्स ही नहीं, बल्कि युवा एक्टर्स की फिल्मों पर भी ‘धुरंधर’ का असर दिख रहा है। प्रदीप रंगनाथन की फिल्म ‘LIK’ (लव इंश्योरेंस कंपनी) अब 3 अप्रैल की जगह 10 अप्रैल को रिलीज होगी। मेकर्स का कहना है कि फिल्म के VFX का काम अभी बचा हुआ है।

वहीं, अखिल अक्किनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ जो 1 मई को आने वाली थी, अब 26 जून को रिलीज होगी। मेकर्स ने यह फैसला ‘पेद्दी’ के साथ संभावित क्लैश को टालने के लिए लिया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रम्प ने दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास घटाए:कहा-ईरान को परमाणु हथियार मुक्त करने से इनकार किया, उत्तर कोरिया ने धमकी दी थी

August 17, 2026/
5:39 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को पेंटागन को दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास कम करने...

NZ vs SA 2nd T20 Match Result; New Zealand Won

March 17, 2026/
4:17 pm

स्पोर्ट्स डेस्क13 घंटे पहले कॉपी लिंक न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज...

हिमाचल CM पश्चिम बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार:जयराम बोले-सुक्खू का जाना अच्छी खबर, बिहार भी गए थे; वहां बोलेरो में फिट हुई कांग्रेस

April 17, 2026/
12:44 pm

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर बाद शिमला से दिल्ली रवाना हुए। वह, कल दिल्ली से कोलकाता जाएंगे।...

ग्वालियर में डॉक्टर को आया हार्ट अटैक:कॉर्डियोलॉजी में इको कराने आया था, डॉक्टरों ने बचाई जान; 3 दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

April 16, 2026/
12:12 am

ग्वालियर में बुधवार रात एक गंभीर घटना हुई है। सर्जरी विभाग से एमएस कर रहे एक जूनियर डॉक्टर को कॉर्डियोलॉजी...

लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर:5 विभागों को अल्टीमेटम; राजगढ़ की समय-सीमा बैठक में रिकॉर्ड डिजिटलीकरण के निर्देश

April 13, 2026/
4:51 pm

राजगढ़ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को हुई समय-सीमा बैठक में प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने पर जोर दिया गया। बैठक...

पिता की मौत के बाद बेटे ने लगाई फांसी:छतरपुर में मामूली विवाद के बाद परिवार में दो मौतें

April 4, 2026/
9:50 pm

छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा क्षेत्र के बमनोरा थाना इलाके के ग्राम मबई में पिता और बेटे ने आत्महत्या कर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Dhurandhar 2 Box Office Records

Dhurandhar 2 Box Office Records

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई कर रही है। फिल्म ने महज 11 दिनों में वर्ल्डवाइड ₹1,353.95 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म की इस कामयाबी के चलते कई बड़े एक्टर्स की फिल्मों की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के इनमें अक्षय कुमार की भूत बंगला और सलमान की फिल्म मातृभूमि भी शामिल हैं।

वहीं धुरंधर 2 के साथ रिलीज हुई पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। 11 दिनों में यह फिल्म वर्ल्डवाइड सिर्फ ₹93.95 करोड़ का बिजनेस ही कर सकी है।

क्यों बदली जा रही हैं तारीखें?

दरअसल, ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट की सफलता के बाद ही डायरेक्टर आदित्य धर ने इसके सीक्वल का माहौल बना दिया था। इसी डर की वजह से यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पहले ही 19 मार्च से बदलकर 4 जून 2026 कर दी गई थी।

अब ‘धुरंधर 2’ ने जिस तरह से 1,300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, उसे देखते हुए कोई भी मेकर अपनी बड़ी फिल्म को इसके सामने उतारने का रिस्क नहीं लेना चाहता।

अक्षय की ‘भूत बंगला’ टली, सलमान की फिल्म पर असर

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ पहले 10 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते के लिए टालकर 17 अप्रैल कर दिया गया है। अक्षय की फिल्म आगे बढ़ने से सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर भी टल सकती है। बता दें कि फिल्म मातृभूमि की रिलीज 17 अप्रैल को तय की गई थी।

गलवान युद्ध पर बन रही सलमान की इस फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है। ‘भूत बंगला’ के शिफ्ट होने से ‘मातृभूमि’ के पोस्टपोन होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा सलमान अपनी ज्यादातर फिल्में ईद के मौके पर रिलीज करते हैं और इस ईद पर धुरंधर 2 रिलीज हुई है।

राम चरण की ‘पेद्दी’ अब मई-जून में आएगी

RRR फेम राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज एक बार फिर टलने की खबर है। यह एक रूरल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है, जिसे पहले 30 अप्रैल को रिलीज होना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन और कुछ शूटिंग का हिस्सा अभी बाकी है।

वहीं, पिछले दिनों शूटिंग के दौरान राम चरण की आंख के ऊपर हल्की चोट लग गई थी, जिससे काम रुक गया। अब यह फिल्म मई के आखिर या जून 2026 में रिलीज हो सकती है। इसका सीधा फायदा धनुष की फिल्म ‘कारा’ को मिल सकता है, जो 30 अप्रैल को ही रिलीज होगी।

इन फिल्मों की रिलीज डेट भी बदली

सिर्फ बड़े स्टार्स ही नहीं, बल्कि युवा एक्टर्स की फिल्मों पर भी ‘धुरंधर’ का असर दिख रहा है। प्रदीप रंगनाथन की फिल्म ‘LIK’ (लव इंश्योरेंस कंपनी) अब 3 अप्रैल की जगह 10 अप्रैल को रिलीज होगी। मेकर्स का कहना है कि फिल्म के VFX का काम अभी बचा हुआ है।

वहीं, अखिल अक्किनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ जो 1 मई को आने वाली थी, अब 26 जून को रिलीज होगी। मेकर्स ने यह फैसला ‘पेद्दी’ के साथ संभावित क्लैश को टालने के लिए लिया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket