Saturday, 31 Oct 2026 | 03:56 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Health Tips: खाली पेट कॉफी पीना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका और सही मात्रा

authorimg

फरीदाबाद: सुबह की नींद खोलनी हो ऑफिस में काम के बीच आलस भगाना हो या दोस्तों के साथ गपशप करनी हो… एक कप कॉफी आजकल लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. लेकिन कई लोग बिना सोचे-समझे कभी भी, कितनी भी कॉफी पी लेते हैं. किसी को लगता है कि इससे सिर्फ एनर्जी मिलती है तो कोई इसे सेहत के लिए नुकसानदायक मानता है. असल में कॉफी फायदे भी देती है और नुकसान भी फर्क सिर्फ इतना है कि आप इसे कितनी और किस समय पी रहे हैं.

क्या है कॉफी पीने का सही समय और सही मात्रा

Local18 से बातचीत में डॉ. रितिका शर्मा बताती है कॉफी पीने का सही समय और सही मात्रा बहुत जरूरी है. जिन लोगों को गैस्ट्रिक या पेट से जुड़ी दिक्कत रहती है उन्हें खाली पेट कॉफी बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए. इससे गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है.

डॉ. रितिका शर्मा बताती है कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय ब्रेकफास्ट से करीब 30 मिनट पहले ब्रेकफास्ट के साथ या फिर ब्रेकफास्ट और लंच के बीच होता है. सुबह करीब 11 बजे का समय कॉफी पीने के लिए बेहतर माना जाता है.

कॉफी पीने के कई फायदे

डॉ. रितिका शर्मा बताती है कॉफी पीने के कई फायदे भी हैं. इससे शरीर को एनर्जी मिलती है. यही वजह है कि जिम जाने वाले लोग अक्सर वर्कआउट से पहले कॉफी पीते हैं ताकि एक्सरसाइज के दौरान एनर्जी बनी रहे. कॉफी शरीर में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन लेवल बढ़ाने में मदद करती है जिससे मूड भी अच्छा रहता है.

कॉफी से नुकसान

जरूरत से ज्यादा कॉफी नुकसान भी कर सकती है. डॉ. रितिका शर्मा बताती है अगर रात में सोने से पहले कॉफी पी जाए तो नींद आने में परेशानी हो सकती है. लगातार ज्यादा कॉफी लेने से स्लीप इश्यू और हार्मोनल दिक्कतें भी हो सकती हैं. वहीं खाली पेट कॉफी पीने से गैस्ट्रिक की समस्या बढ़ने का खतरा रहता है.

लिवर की सेहत को लेकर भी कॉफी पर कई रिसर्च हुई हैं. डॉ. रितिका शर्मा बताती हैं अगर कॉफी को सीमित मात्रा में लिया जाए तो यह लिवर हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. रोज एक या दो कप कॉफी लेना ठीक माना जाता है.

डॉ. रितिका शर्मा बताती है दिनभर में करीब 200 से 250 मिलीग्राम तक कॉफी लेना सही रहता है. अगर इसे कप के हिसाब से समझें तो एक दिन में एक से दो कप कॉफी पर्याप्त है.

कॉफी पीने का सही तरीका क्या है

डॉ. रितिका शर्मा बताती है कॉफी का फायदा तभी है जब उसे मॉडरेशन में लिया जाए. इससे मूड बेहतर रहता है और शरीर एक्टिव महसूस करता है. लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने पर नींद की परेशानी, गैस्ट्रिक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. पीने का सही तरीका भी हैं कोशिश करें कि कॉफी में शुगर कम हो. ज्यादा चीनी डालने से इसके नेगेटिव इफेक्ट बढ़ सकते हैं. लोग मिल्क कॉफी या अमेरिकानो दोनों ले सकते हैं लेकिन शुगर कम रखना जरूरी है.

डॉ. रितिका शर्मा बताती है कई लोगों में कॉफी पीने के बाद बीपी बढ़ जाता है, जबकि कुछ लोगों में डिहाइड्रेशन की वजह से बीपी लो भी हो सकता है. अगर शरीर में पानी की कमी है और ऐसे में कॉफी पी जाती है तो डिहाइड्रेशन और बढ़ सकता है. इससे बचने के लिए कॉफी पीने से करीब 15 मिनट पहले एक गिलास पानी में 1 चम्मच नमक डालकर पीना या नींबू पानी पीना फायदेमंद हो सकता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गंभीर AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे:डीपफेक और फर्जी वीडियो पर रोक की मांग की, 2.5 करोड़ का मुकदमा दायर किया

March 19, 2026/
4:57 pm

भारत के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने AI के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की...

तस्वीर का विवरण

May 4, 2026/
10:03 pm

सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होती है, वहीं चुकंदर शरीर में खून बढ़ाता है और ठंडक देने में मदद करता है।...

Virats Kohli Mumbai Arrival For Anushka Sharmas 38th Birthday Bash

May 1, 2026/
11:46 am

18 मिनट पहले कॉपी लिंक विराट कोहली शुक्रवार को पत्नी अनुष्का शर्मा का 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई...

सिवनी में देर रात डीजे बजाने पर कार्रवाई:कोतवाली पुलिस ने साउंड सिस्टम और पिकअप वाहन जब्त

April 26, 2026/
7:22 am

सिवनी शहर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त...

ज्वेरेव पहली बार इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में:ATP मास्टर्स के सभी 9 इवेंट्स में आखिरी-4 खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बने

March 13, 2026/
8:08 am

जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने गुरुवार को इंडियन वेल्स मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार सेमीफाइनल...

Satheesan may emerge as the ultimate loser in the war he has won. Media headlines repeatedly hint that 'most MLAs' are backing KC Venugopal for the top post. (PTI photo)

May 13, 2026/
1:42 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 13:37 IST विजय के ज्योतिषी, राधन पंडित वेट्रिवेल को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी...

सलमान की को-स्टार रहीं डेजी शाह ने एग्स फ्रीज कराए:एक्ट्रेस ने कहा- परिवार बनाने के लिए शादी जरूरी नहीं है

February 27, 2026/
3:15 pm

डेजी शाह ने सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था, जिससे उन्हें...

राजनीति

Health Tips: खाली पेट कॉफी पीना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका और सही मात्रा

authorimg

फरीदाबाद: सुबह की नींद खोलनी हो ऑफिस में काम के बीच आलस भगाना हो या दोस्तों के साथ गपशप करनी हो… एक कप कॉफी आजकल लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. लेकिन कई लोग बिना सोचे-समझे कभी भी, कितनी भी कॉफी पी लेते हैं. किसी को लगता है कि इससे सिर्फ एनर्जी मिलती है तो कोई इसे सेहत के लिए नुकसानदायक मानता है. असल में कॉफी फायदे भी देती है और नुकसान भी फर्क सिर्फ इतना है कि आप इसे कितनी और किस समय पी रहे हैं.

क्या है कॉफी पीने का सही समय और सही मात्रा

Local18 से बातचीत में डॉ. रितिका शर्मा बताती है कॉफी पीने का सही समय और सही मात्रा बहुत जरूरी है. जिन लोगों को गैस्ट्रिक या पेट से जुड़ी दिक्कत रहती है उन्हें खाली पेट कॉफी बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए. इससे गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है.

डॉ. रितिका शर्मा बताती है कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय ब्रेकफास्ट से करीब 30 मिनट पहले ब्रेकफास्ट के साथ या फिर ब्रेकफास्ट और लंच के बीच होता है. सुबह करीब 11 बजे का समय कॉफी पीने के लिए बेहतर माना जाता है.

कॉफी पीने के कई फायदे

डॉ. रितिका शर्मा बताती है कॉफी पीने के कई फायदे भी हैं. इससे शरीर को एनर्जी मिलती है. यही वजह है कि जिम जाने वाले लोग अक्सर वर्कआउट से पहले कॉफी पीते हैं ताकि एक्सरसाइज के दौरान एनर्जी बनी रहे. कॉफी शरीर में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन लेवल बढ़ाने में मदद करती है जिससे मूड भी अच्छा रहता है.

कॉफी से नुकसान

जरूरत से ज्यादा कॉफी नुकसान भी कर सकती है. डॉ. रितिका शर्मा बताती है अगर रात में सोने से पहले कॉफी पी जाए तो नींद आने में परेशानी हो सकती है. लगातार ज्यादा कॉफी लेने से स्लीप इश्यू और हार्मोनल दिक्कतें भी हो सकती हैं. वहीं खाली पेट कॉफी पीने से गैस्ट्रिक की समस्या बढ़ने का खतरा रहता है.

लिवर की सेहत को लेकर भी कॉफी पर कई रिसर्च हुई हैं. डॉ. रितिका शर्मा बताती हैं अगर कॉफी को सीमित मात्रा में लिया जाए तो यह लिवर हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. रोज एक या दो कप कॉफी लेना ठीक माना जाता है.

डॉ. रितिका शर्मा बताती है दिनभर में करीब 200 से 250 मिलीग्राम तक कॉफी लेना सही रहता है. अगर इसे कप के हिसाब से समझें तो एक दिन में एक से दो कप कॉफी पर्याप्त है.

कॉफी पीने का सही तरीका क्या है

डॉ. रितिका शर्मा बताती है कॉफी का फायदा तभी है जब उसे मॉडरेशन में लिया जाए. इससे मूड बेहतर रहता है और शरीर एक्टिव महसूस करता है. लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने पर नींद की परेशानी, गैस्ट्रिक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. पीने का सही तरीका भी हैं कोशिश करें कि कॉफी में शुगर कम हो. ज्यादा चीनी डालने से इसके नेगेटिव इफेक्ट बढ़ सकते हैं. लोग मिल्क कॉफी या अमेरिकानो दोनों ले सकते हैं लेकिन शुगर कम रखना जरूरी है.

डॉ. रितिका शर्मा बताती है कई लोगों में कॉफी पीने के बाद बीपी बढ़ जाता है, जबकि कुछ लोगों में डिहाइड्रेशन की वजह से बीपी लो भी हो सकता है. अगर शरीर में पानी की कमी है और ऐसे में कॉफी पी जाती है तो डिहाइड्रेशन और बढ़ सकता है. इससे बचने के लिए कॉफी पीने से करीब 15 मिनट पहले एक गिलास पानी में 1 चम्मच नमक डालकर पीना या नींबू पानी पीना फायदेमंद हो सकता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket