Monday, 14 Sep 2026 | 02:22 PM

Trending :

Maruti Suzuki Brezza 2026 Launch

Maruti Suzuki Brezza 2026 Launch

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मारुति सुजुकी की पॉपुलर SUV ब्रेजा कंपनी की सबसे सेफ कार बन गई है। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP या भारत NCAP) के क्रैश टेस्ट में इसे एडल्ट और चाइल्ड दोनों की सेफ्टी के लिए 5-5 स्टार रेटिंग मिली है, जो इसके सभी वैरिएंट्स पर लागू होगी।

कंपनी इस कार को कल यानी 24 जुलाई 2024 को लॉन्च करेगी। भारतीय एजेंसी के क्रैश टेस्ट रिजल्ट के अनुसार, अपकमिंग 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा को एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 30.41 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 43 पॉइंट मिले हैं।

इससे पहले मारुति की डिजायर को एडल्ट के लिए 29.46 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 41.57 पॉइंट मिले थे। हालांकि, मारुति विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा को बच्चों की सेफ्टी के लिए सबसे ज्यादा 44 पाइंट मिल चुके हैं।

आइए जानते हैं क्रैश टेस्ट में दोनों कारों का स्कोर क्या रहा…

2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा: भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट डिकोड

भारत एनकैप में 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा का फ्रंटल इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट।

भारत एनकैप में 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा का साइड इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट।

भारत एनकैप में 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा का साइड पोल इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट।

2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा: एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन क्रैश टेस्ट

फ्रंटल इंपैक्ट टेस्ट: 64kmph की स्पीड में हुए फ्रंटल इंपैक्ट टेस्ट में ब्रेजा को 16 में से 14.41 अंक मिले। इसमें ड्राइवर के सिर, गर्दन, कमर, जांघ और टखने की प्रोटेक्शन को ‘अच्छा’ बताया गया। वहीं, छाती और दोनों पैरों की टिबिया (घुटने और टखने के बीच का हिस्सा) की सुरक्षा को पर्याप्त पाया गया।

वहीं, साइड पैसेंजर के सिर, गर्दन, छाती, कमर, जांघ, टिबिया और टखने की प्रोटेक्शन को ‘अच्छा’ बताया गया। इसका फुटवेल एरिया और बॉडीशेल इंटीग्रिटी ‘स्थिर’ बताई गई है।

साइड इम्पेक्ट टेस्ट: सेडान का 50kmph की स्पीड से साइड इंपैक्ट टेस्ट किया गया, जिसमें इसे 16 में से 16 अंक मिले। इस टेस्ट में सिर, पेट, छाती और कमर के हिस्से को ‘अच्छा’ प्रोटेक्शन मिला।

साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट: इस टेस्ट में ड्राइवर के सिर, छाती, पेट और कमर की सेफ्टी को अच्छा पाया गया। इन तीनों टेस्ट की परफॉर्मेंस के बेस पर ब्रेजा को एडल्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 32 में से 30.41 पॉइन्ट मिले, जो 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए काफी है।

2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा: चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन क्रैश टेस्ट

इस टेस्ट में 18 महीने और एक 3 साल के बच्चे की डमी को चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम पर उल्टी दिशा की तरफ रखा गया। मारुति ब्रेजा को चाइल्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 49 में से 43 अंक मिले, जिससे इस कैटेगरी में 5 स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग मिली।

इस कैटेगरी में कार डायनामिक स्कोर 24 में से 24, चाइल्ड रेस्टरेंट सिस्टम (CRS) इंस्टॉलेशन स्कोर 12 में से 12 और व्हीकल असिसमेंट स्कोर 13 में से 7 रहा।

क्रैश टेस्ट में 3 साल के बच्चे की डमी ने फ्रंटल क्रैश टेस्ट में 8 में से 8 अंक और साइड क्रैश टेस्ट में 4 में से 4 अंक हासिल किए। वहीं, 18 महीने के बच्चे की डमी ने फ्रंटल क्रैश टेस्ट में 8 में से 8 अंक और साइड क्रैश टेस्ट में 4 में से 4 अंक हासिल किए। हालांकि, प्रोटेक्शन के लेवल्स की जानकारी तो शेयर नहीं की गई है।

क्रैश टेस्ट में चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए बच्चों की डमी रखी गई।

कार में मिलेंगे 6 एयरबैग्स और ESC जैसे एडवांस फीचर्स

भारत NCAP ने क्रैश टेस्ट के लिए 2026 ब्रेजा के ‘ZXI+ 1.5L 6AT’ वैरिएंट का इस्तेमाल किया था। इस वैरिएंट में सेफ्टी के लिए कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं:

  • 6 एयरबैग्स
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर
  • फ्रंट सीटों पर सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स
  • रियर सीटों पर ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकरेज

क्रैश टेस्ट की प्रोसेस

1. टेस्ट के लिए इंसान जैसी 4 से 5 डमी को कार में बैठाया जाता है। बैक सीट पर बच्चे की डमी होती है, जो चाइल्ड ISOFIX एंकर सीट पर फिक्स की जाती है।

2. गाड़ी को फिक्स्ड स्पीड पर ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर (हार्ड ऑब्जेक्ट) से टकराकर देखा जाता है कि गाड़ी और डमी को कितना नुकसान पहुंचा है। ये तीन तरीके से किया जाता है।

  • फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में कार को 64 kmph की रफ्तार पर बैरियर से टकराया जाता है।
  • साइड इम्पैक्ट टेस्ट में गाड़ी को 50 kmph की स्पीड पर बैरियर से टकराया जाता है।
  • पोल साइड इम्पैक्ट टेस्ट में कार को फिक्स स्पीड पर पोल से टकराकर देखा जाएगा। पहले दो टेस्ट में कार के 3 स्टार रेटिंग हासिल करने पर तीसरा टेस्ट किया जाता है।

3. टेस्ट में देखा जाता है कि इम्पैक्ट के बाद डमी कितनी डैमेज हुई, एयरबैग और सेफ्टी फीचर्स ने काम किया या नहीं। इन सभी के आधार पर रेटिंग दी जाती है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति असद को फांसी की सजा:लाखों लोगों की मौत के जिम्मेदार पाए गए; ममेरे भाई को पिंजरे में कोर्ट लाया गया

August 11, 2026/
3:00 pm

सीरिया की एक अदालत ने मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई माहेर अल-असद को...

केरल चुनाव 2026: त्रिशूर में वोट डालने के लिए लगी लाइन, 62 साल से चल रही वोटिंग, हुई मौत

April 9, 2026/
1:45 pm

केरल में 140 विधानसभा पर मतदान जारी है। इस बीच केरल के त्रिशूर जिले के वानियामपारा से मतदान के दिन...

PBKS batter Prabhsimran Singh. (Picture Credit: X/@IPLT20)

April 16, 2026/
10:42 pm

आखरी अपडेट:16 अप्रैल, 2026, 22:42 IST जो चल रहा है वह सिर्फ एक संसदीय प्रतियोगिता नहीं है बल्कि एक स्तरित...

संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डिग्री और कॅरियर पर दिया मार्गदर्शन

March 27, 2026/
5:47 am

भास्कर संवाददाता | बड़वानी शहर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एसबीएन शासकीय पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ...

Kuldeep Yadav's wedding is expected to be a star-studded affair. (Picture Credit: IG/kuldeep_18)

March 14, 2026/
3:00 pm

आखरी अपडेट:मार्च 14, 2026, 15:00 IST पीएम मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भारत के पूर्वोत्तर की...

खबर हटके-अजगर के खून से घटेगा मोटापा:पति ने बर्तन नहीं धोया, पत्नी ने पुलिस बुलाई; गर्लफ्रेंड को स्कूल ले जाने के लिए बस चोरी

March 23, 2026/
4:30 am

वैज्ञानिक अजगर के खून से मोटापा घटाने की टेस्टिंग कर रहे हैं। वहीं एक पति ने बर्तन नहीं धोया, तो...

अमीलिया कर ने 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा:जिम्बाब्वे के खिलाफ विमेंस वनडे में 7 विकेट लिए; न्यूजीलैंड विमेंस से बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस

March 8, 2026/
9:18 am

न्यूजीलैंड विमेंस की कप्तान अमीलिया कर ने रविवार को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान में इतिहास रच दिया। जिम्बाब्वे के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Maruti Suzuki Brezza 2026 Launch

Maruti Suzuki Brezza 2026 Launch

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मारुति सुजुकी की पॉपुलर SUV ब्रेजा कंपनी की सबसे सेफ कार बन गई है। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP या भारत NCAP) के क्रैश टेस्ट में इसे एडल्ट और चाइल्ड दोनों की सेफ्टी के लिए 5-5 स्टार रेटिंग मिली है, जो इसके सभी वैरिएंट्स पर लागू होगी।

कंपनी इस कार को कल यानी 24 जुलाई 2024 को लॉन्च करेगी। भारतीय एजेंसी के क्रैश टेस्ट रिजल्ट के अनुसार, अपकमिंग 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा को एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 30.41 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 43 पॉइंट मिले हैं।

इससे पहले मारुति की डिजायर को एडल्ट के लिए 29.46 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 41.57 पॉइंट मिले थे। हालांकि, मारुति विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा को बच्चों की सेफ्टी के लिए सबसे ज्यादा 44 पाइंट मिल चुके हैं।

आइए जानते हैं क्रैश टेस्ट में दोनों कारों का स्कोर क्या रहा…

2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा: भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट डिकोड

भारत एनकैप में 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा का फ्रंटल इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट।

भारत एनकैप में 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा का फ्रंटल इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट।

भारत एनकैप में 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा का साइड इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट।

भारत एनकैप में 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा का साइड इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट।

भारत एनकैप में 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा का साइड पोल इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट।

भारत एनकैप में 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा का साइड पोल इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट।

2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा: एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन क्रैश टेस्ट

फ्रंटल इंपैक्ट टेस्ट: 64kmph की स्पीड में हुए फ्रंटल इंपैक्ट टेस्ट में ब्रेजा को 16 में से 14.41 अंक मिले। इसमें ड्राइवर के सिर, गर्दन, कमर, जांघ और टखने की प्रोटेक्शन को ‘अच्छा’ बताया गया। वहीं, छाती और दोनों पैरों की टिबिया (घुटने और टखने के बीच का हिस्सा) की सुरक्षा को पर्याप्त पाया गया।

वहीं, साइड पैसेंजर के सिर, गर्दन, छाती, कमर, जांघ, टिबिया और टखने की प्रोटेक्शन को ‘अच्छा’ बताया गया। इसका फुटवेल एरिया और बॉडीशेल इंटीग्रिटी ‘स्थिर’ बताई गई है।

साइड इम्पेक्ट टेस्ट: सेडान का 50kmph की स्पीड से साइड इंपैक्ट टेस्ट किया गया, जिसमें इसे 16 में से 16 अंक मिले। इस टेस्ट में सिर, पेट, छाती और कमर के हिस्से को ‘अच्छा’ प्रोटेक्शन मिला।

साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट: इस टेस्ट में ड्राइवर के सिर, छाती, पेट और कमर की सेफ्टी को अच्छा पाया गया। इन तीनों टेस्ट की परफॉर्मेंस के बेस पर ब्रेजा को एडल्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 32 में से 30.41 पॉइन्ट मिले, जो 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए काफी है।

2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा: चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन क्रैश टेस्ट

इस टेस्ट में 18 महीने और एक 3 साल के बच्चे की डमी को चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम पर उल्टी दिशा की तरफ रखा गया। मारुति ब्रेजा को चाइल्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 49 में से 43 अंक मिले, जिससे इस कैटेगरी में 5 स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग मिली।

इस कैटेगरी में कार डायनामिक स्कोर 24 में से 24, चाइल्ड रेस्टरेंट सिस्टम (CRS) इंस्टॉलेशन स्कोर 12 में से 12 और व्हीकल असिसमेंट स्कोर 13 में से 7 रहा।

क्रैश टेस्ट में 3 साल के बच्चे की डमी ने फ्रंटल क्रैश टेस्ट में 8 में से 8 अंक और साइड क्रैश टेस्ट में 4 में से 4 अंक हासिल किए। वहीं, 18 महीने के बच्चे की डमी ने फ्रंटल क्रैश टेस्ट में 8 में से 8 अंक और साइड क्रैश टेस्ट में 4 में से 4 अंक हासिल किए। हालांकि, प्रोटेक्शन के लेवल्स की जानकारी तो शेयर नहीं की गई है।

क्रैश टेस्ट में चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए बच्चों की डमी रखी गई।

क्रैश टेस्ट में चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए बच्चों की डमी रखी गई।

कार में मिलेंगे 6 एयरबैग्स और ESC जैसे एडवांस फीचर्स

भारत NCAP ने क्रैश टेस्ट के लिए 2026 ब्रेजा के ‘ZXI+ 1.5L 6AT’ वैरिएंट का इस्तेमाल किया था। इस वैरिएंट में सेफ्टी के लिए कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं:

  • 6 एयरबैग्स
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर
  • फ्रंट सीटों पर सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स
  • रियर सीटों पर ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकरेज

क्रैश टेस्ट की प्रोसेस

1. टेस्ट के लिए इंसान जैसी 4 से 5 डमी को कार में बैठाया जाता है। बैक सीट पर बच्चे की डमी होती है, जो चाइल्ड ISOFIX एंकर सीट पर फिक्स की जाती है।

2. गाड़ी को फिक्स्ड स्पीड पर ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर (हार्ड ऑब्जेक्ट) से टकराकर देखा जाता है कि गाड़ी और डमी को कितना नुकसान पहुंचा है। ये तीन तरीके से किया जाता है।

  • फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में कार को 64 kmph की रफ्तार पर बैरियर से टकराया जाता है।
  • साइड इम्पैक्ट टेस्ट में गाड़ी को 50 kmph की स्पीड पर बैरियर से टकराया जाता है।
  • पोल साइड इम्पैक्ट टेस्ट में कार को फिक्स स्पीड पर पोल से टकराकर देखा जाएगा। पहले दो टेस्ट में कार के 3 स्टार रेटिंग हासिल करने पर तीसरा टेस्ट किया जाता है।

3. टेस्ट में देखा जाता है कि इम्पैक्ट के बाद डमी कितनी डैमेज हुई, एयरबैग और सेफ्टी फीचर्स ने काम किया या नहीं। इन सभी के आधार पर रेटिंग दी जाती है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket